सर्किल रेट वृद्धि पर क्रेडाई के सक्षम नेतृत्व की प्रभावी पहल, वृद्धि स्थगित, स्थायी समाधान का आश्वासन

भोपाल उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से आज मनोज मीक के नेतृत्व में क्रेडाई के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जिसमें भोपाल में सर्किल रेट में असमय और अत्यधिक वृद्धि के कारण उत्पन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। क्रेडाई ने इस वृद्धि से होने वाले दुष्प्रभावों को तथ्यों सहित मंत्री जी के समक्ष रखा और तीन वर्षों के लॉक-इन तथा अन्य उपबंधों को समाप्त करने की अपनी मांग को दृढ़ता से प्रस्तुत किया। माननीय मंत्री जी ने क्रेडाई की चिंताओं को समझते हुए सहमति व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रेडाई सहित सभी प्रमुख जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पहले समाधान निकाला जाए, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि हर वर्ष इस मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस नीति बनाना आवश्यक है। इस पूरी प्रक्रिया में क्रेडाई को भोपाल के सांसद एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी उल्लेखनीय समर्थन प्राप्त हुआ, जो इस विषय में स्थायी समाधान के लिए सकारात्मक संकेत है। यह क्रेडाई की सक्रिय लोकव्यापी पहल और डेवलपर संस्था के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है, जिसके चलते सरकार सकारात्मक और राहत भरे समाधान की ओर आगे बढ़ी है। क्रेडाई अध्यक्ष का वक्तव्य : “भोपाल में सर्किल रेट में असमय और अत्यधिक वृद्धि के कारण आम जनता और उद्योगों पर जो दबाव बना है, उसके समाधान के लिए क्रेडाई ने एक सक्रिय जनहितकारी पहल के तहत आज उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से मुलाकात की। माननीय मंत्री जी ने हमारे मुद्दों को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रेडाई और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक ठोस समाधान निकाला जाए। हम अपने तीन वर्षों के लॉक-इन, सर्किल रेट कम करने और उपबंध समाप्त करने की मांग पर दृढ़ हैं और हमें विश्वास है कि इस दिशा में सकारात्मक और स्थायी समाधान निकलेगा। भोपाल के सांसद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का समर्थन हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। क्रेडाई भोपाल के विकास और जनहित की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी इसी प्रकार से बनाए रखेगी।”   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

सुपर-100 योजना से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिला प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ने का अवसर

भोपाल प्रदेश में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को श्रेष्ठ व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाये जाने के मकसद से भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंदौर के शासकीय मल्हाआश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आवासीय सुविधा के साथ सुपर-100 योजना का क्रियान्वयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। योजना में माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के जरिये प्रवेश देने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा-11वीं एवं 12वीं में देश के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल और सीए फाउण्डेशन की प्रतियोगी परीक्षा के लिये 300 छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ कोचिंग दिलाई जा रही है। इसी साल हुई जेईई मेन्स में 50, जेईई एडवांस में 12 तथा नीट में 83 विद्यार्थियों ने कॉउंसलिंग के लिये चयन परीक्षा पास की। इन विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के कारण कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर

नई दिल्ली सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के कारण कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। 2014 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-20 से बाहर हुए हो। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 93 रन बनाए, जिसमें 70 रन बेस्ट रहे और अब टेस्ट प्रारूप में आईसीसी पुरुष बल्लेबाजों की रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा हाल ही में समाप्त हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फ्लॉप रहे थे और स्पिनर के खिलाफ सस्ते में विकेट गंवा रहे थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड पहली टीम थी, जिसने भारत को उसके घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन नहीं निकले थे। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 26वें पायदान पर हैं। टेस्ट में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं, उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर दोहरा शतक लगाया था। रूट के बाद केन विलियमसन और हैरी ब्रूक हैं। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 16वें पायदान पर मौजूद हैं। भारत के अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा ताजा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे केसाथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन पांचवें स्थान पर हैं। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट हॉल हासिल किया। वॉशिंगटन सुंदर टेस्ट गेंदबाजों की इसी सूची में सात स्थानों के सुधार के साथ 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एजाज पटेल (12 स्थानों के सुधार के साथ 22वें स्थान पर) और ईश सोढ़ी तीन स्थानों के सुधार के साथ 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 103

श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज होगी

नई दिल्ली श्रीलंका की टीम को इसी सप्ताह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इन्हीं दोनों सीरीजों के लिए श्रीलंका की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट सिलेक्शन कमिटी ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए जो टीमें चुनी हैं, उनके कप्तान चरित असलंका है। श्रीलंका की टीम पिछले कुछ मैचों से दमदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन देखना ये होगा कि क्या वे न्यूजीलैंड को भी अपनी सरजमीं पर मात दे पाते हैं या नहीं। दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 10 नवंबर को आयोजित होगा। वहीं, वनडे सीरीज की शुरुआत 13 नवंबर से होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 नवंबर को और तीसरा मुकाबला 19 नवंबर को आयोजित होगा। दो टी20 मैच और पहला वनडे मैच दांबुला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच पल्लेकल में आयोजित होना है। T20I टीम इस प्रकार है चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल जनित परेरा, कमिंडु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दुनित वेलालगे, जेफरी वैंडरसे, चमिदु विक्रमसिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो और असिता फर्नांडो वनडे टीम इस प्रकार है चरित असलंका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, जनित लियानगे, सदीरा समरविक्रमा, निशान मधुशंका, दुनित वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षणा, जेफरी वैंडरसे, चमिंदु विक्रमसिंघे, असिता फर्नांडो, दिलशान मधुशंका और मोहम्मद शिराज। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने अब भारत को 3-0 से हराया है। ऐसे में श्रीलंका से टेस्ट का बदला न्यूजीलैंड की टीम सीमित ओवरों की सीरीज में लेना चाहेगी। यही कारण है कि सीरीज बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाली है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

अल्लू अरविंद प्रस्तुत फिल्म थंडेल 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई, गीता आर्ट्स बैनर के तहत बनी वास द्वारा निर्मित और अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, फिल्म थंडेल 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। युवा सम्राट नागा चैतन्य अभिनीत और चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म थंडेल अपनी रिलीज के लिए तैयार है। प्रतिष्ठित गीता आर्ट्स बैनर के तहत बनी वास द्वारा निर्मित और अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, फिल्म का निर्माण पूरा होने वाला है, और निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। थंडेल 7 फरवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी। रिलीज की तारीख के पोस्टर में मुख्य जोड़ी, नागा चैतन्य और साई पल्लवी के बीच शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जो एक सुरम्य समुद्री पृष्ठभूमि पर सेट है। पोस्टर में युगल को एक स्नेही आलिंगन में दर्शाया गया है, जो उनके पात्रों के बीच प्यार के गहरे सागर का संकेत देता है। थंडेल आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के डी माचिलेसम गांव में हुई वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है, और यह प्यार, एक्शन, ड्रामा और रोमांचकारी क्षणों का एक सम्मोहक मिश्रण पेश करती है। फिल्म थंडेल में नागा चैतन्य और साई पल्लवी सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इसे चंदू मोंडेती ने लिखा और निर्देशित किया है और अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत किया गया है। गीता आर्ट्स के बैनर तले बनी वास द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है, जबकि छायांकन शमदत ने किया है। संपादन का काम नवीन नूली जबकि कला विभाग का नेतृत्व श्रीनागेंद्र तंगला ने किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का पोस्टर रिलीज

मुंबई, फिल्म पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पुष्पा: द रूल का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है। पुष्पा: द राइज की कामयाबी के बाद, इसका सीक्वल और भी धमाकेदार एक्शन, ड्रामा और इंटेंसिटी के साथ लौटने वाला है। नया पोस्टर इस धमाल की झलक दे रहा है।माइथ्री ऑफिशियल ने काउंटडाउन के साथ एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसका कैप्शन है, #पुष्पा: द रूल के लिए एक महीना बाकी है।खुद को तैयार रखें-साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म एक महीने में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।जल्द होने वाला है ट्रेलर का धमाका। पुष्पा 2: द रूल साल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसे मैश्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज़ का म्यूजिक है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

हरियाणा में ठंड की शुरुआत, 24 घंटे में पारे में सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई

हिसार हरियाणा में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 24 घंटे में पारे में सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार, मेहेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 5 दिन में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के अंत तक रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आने की संभावना है।   भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर ने बताया कि अब मौसम गेहूं की बुआई के अनुकूल है। वैसे सूबे में गेहूं की बुआई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच की बुआई को अगेती बुआई माना जाता है। वहीं, 25 नवंबर तक की बुआई भी पछेती बुआई में नहीं आती। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55