जोश इंगलिस पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद के मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस तीसरे वनडे और टी20 सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस के साथ मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ इस अंतिम 50-ओवर मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि वे आने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। कमिंस टेस्ट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे, और टी20 के नियमित कप्तान मिशेल मार्श पितृत्व अवकाश पर हैं। पहली बार इंग्लिस वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में कप्तानी करेंगे। चयनकर्ता प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, “जोश वनडे और टी20 टीम के अहम सदस्य हैं और मैदान पर और मैदान के बाहर एक सम्मानित खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी की है और इस भूमिका में वह मजबूत रणनीतिक समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण लाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि जोश को कप्तानी में मैट शॉर्ट और एडम जम्पा का भी समर्थन मिलेगा, साथ ही सीनियर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस भी उनकी मदद करेंगे। तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और ज़ेवियर बार्टलेट को वनडे टीम में शामिल किया गया है, साथ ही विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस फिलिप भी टीम का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज लांस मॉरिस, जो हेजलवुड की अनुपस्थिति में मेलबर्न में टीम में शामिल हुए थे, टीम के साथ बने रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एमसीजी में दो विकेट से जीत लिया है। अब सीरीज के बाकी दो मैच 8 नवंबर को एडिलेड और 10 नवंबर को पर्थ में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया का ध्यान टी20 क्रिकेट पर होगा, जिसमें टेस्ट के नियमित खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे, ताकि वे 22 नवंबर से पर्थ में भारत के खिलाफ चुनौतीपूर्ण टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। तीन मैचों की टी20 सीरीज 14 से 18 नवंबर तक ब्रिस्बेन, सिडनी और होबार्ट में खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान – पहले दो मैच), जोश इंग्लिस, (कप्तान – तीसरा मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड (दूसरा मैच केवल), स्पेंसर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (केवल पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (केवल पहले दो मैच), मिशेल स्टार्क (केवल पहले दो मैच), मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: जोश इंगलिस (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

सीवरेज परियोजना से 126 करोड़ रूपये लागत की योजना से 75 हजार आबादी का पहुंचेगा फायदा

मंडला में सीवरेज परियोजना प्रगति पर मंडला नगर में सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य, 75 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा सीवरेज परियोजना से 126 करोड़ रूपये लागत की योजना से 75 हजार आबादी का पहुंचेगा फायदा भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधीन मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के सहयोग से नर्मदा नदी के तट पर बसे मंडला नगर में सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नर्मदा नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये रखने के लिये मंडला में 125 किलोमीटर का सीवरेज नेटवर्क बिछाया जा चुका है। इस सीवरेज नेटवर्क से 13 हजार से अधिक घरों को जोड़ने की योजना भी समुचित कर ली गई है। मंडला नगर में मल-जल के निस्तार के लिये 9.50 एमएलडी क्षमता के मल-जल शोधन संयंत्र भी बनाये जा रहे हैं। परियोजना की खास बात यह है कि जल शोधन के बाद प्राप्त जल का उपयोग उद्यानिकी, तराई, अग्निशमन जैसे कार्यों में किया जायेगा। इस परियोजना से 75 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। परियोजना के दस वर्ष के संचालन और संधारण के साथ मंडला सीवरेज परियोजना की लागत लगभग 126 करोड रूपये है। विभाग ने कार्य करने वाली एजेंसी को परियोजना के सभी कार्य तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

PM Modi ने Donald Trump को जीत की दी बधाई, कहा- ‘मित्र को ऐतिहासिक जीत की बधाई..

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की ‘ऐतिहासिक’ जीत सुनिश्चित होने पर बुधवार को उन्हें बधाई दी और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के क्रम में, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आइए एक साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे हैं। एसोसिएटेड प्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 205 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

जबलपुर में स्कॉर्पियों ने स्कूटी को मारी टक्कर, ढाई साल के मासूम को रौंदा

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर से हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर बैठा मासूम 15 फीट उछलकर जमीन पर गिर गया। टक्कर मारने के बाद गाड़ी बैक कर बच्चे को रौंद दिया और स्कूटी पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। यह पूरी घटना उखरी तिराहे के पास की है। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मासूम को कुचला जबलपुर में सामने आए हिट एंड रन के एक सनसनीखेज मामले ने हर किसी को दहला दिया है। दरअसल शहर के उखरी तिराहे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार पति-पत्नी एक तरफ तो पति की गोद में बैठा ढाई साल का मासूम 15 फीट दूर उछल कर जा गिरा। स्कॉर्पियो चला रहे बिगड़ैल रईसजादे ने हादसे को अंजाम देने के बाद मौके पर रुकना भी मुनासिब नहीं समझा बल्कि गाड़ी को बैक करते हुए मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता को भी रौंदा मासूम की जिंदगी छीनने के बाद स्कार्पियो सवार कुछ ही दूरी पर सड़क पर गिरे पति-पत्नी और उनकी गाड़ी को भी बेरहमी से रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस सनसनीखेज हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर स्कार्पियो सवार मासूम को कुचलते हुए और उसके बाद गाड़ी को बैक कर दोबारा रौंदते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जबलपुर के तमरहाई इलाके में रहने वाले सौरभ अग्रवाल अपनी पत्नी सुरभि और ढाई साल के बेटे प्रणीत के साथ दीनदयाल चौक के रास्ते से उखरी तिराहे की ओर जा रहे थे। पति पत्नी को आई चोट मंगलवार की रात करीब 2 बजे जैसे ही तीनों उखरी तिराहे पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार काले कलर की स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त स्कूटी गाड़ी सौरभ अग्रवाल की पत्नी सुरभि चल रही थी। हादसे के बाद अंधेरे में मासूम को ढूंढ कर माता-पिता अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ और उनकी पत्नी सुरभि को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें पहुंची है। शव रखकर किया प्रदर्शन इस हादसे से स्थानीय लोग काफी गुस्से में है। उन्होंने शव को कोतवाली थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मासूम के शव को थाने के सामने रखकर काफी देर तक स्थानीय लोग प्रदर्शन करते रहे। लोगों के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैकड़ो की तादाद में कोतवाली थाने के सामने जमा हुए लोग पुलिस को भेंट करने के लिए “चूड़ियां” भी लेकर आए। फिलहाल पुलिस ने हिट एंड रन हादसे को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है और दावा किया जा रहा है कि आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

मोहन भागवत ने कराया समाज में समरसता लाने का दायित्व बोध, आरोग्य धाम में करवाई पंचकर्म चिकित्सा

सतना  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस सामाजिक समरसता के लिए काम करता है और इस अवधारणा से बाहर निकलना होगा कि संगठन केवल हिंदुओं और मनुवादियों के लिए है। अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत  मध्यप्रदेश के सतना जिले के पवित्र नगर चित्रकूट पहुंचे भागवत प्रांत के संघ चालक वर्ग सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संघ संचालकों का दायित्व है कि वे समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर करें और सामाजिक समरसता कायम करने के लिये कार्य करें। भागवत ने संघ चालकों को दायित्व बोध कराते हुये कहा कि चूंकि समाज में संघ चालक ही संघटन के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करते है, इसलिये समाज उन्हें आशा भरी नजरों से देखता है। उन्होंने कहा कि इस अवधारणा से बाहर निकलना होगा कि संघ केवल हिन्दुओं और मनुवादियों के लिये है।  संघ चालक समाज में संघ के प्रतिनिधि संघ प्रमुख डॉ भागवत ने संघ चालकों के दायित्व पर कहा कि संघ चालक समाज में संघ के प्रतिनिधि होते हैं। समाज में लोग उनकी ओर आशा भरी दृष्टि से देखते हैं। समाज में उनकी स्वीकार्यता हो इसके लिए संघ चालक को दृष्टिकोण रखना पड़ेगा। समाज के हित में ऐसे कार्यों में अग्रणी भूमिका में रहना होगा जो समाज को प्रेरणा देते हैं। संघ चालकों को दिए गए इस उद्बोधन को संघ के विस्तार की कड़ी के रूप में लिया गया है, जो संघ का समरसता के भाव में सभी वर्गों के साथ हिन्दुत्व को एकजुट कर आगे बढ़ने की दिशा में प्रयास है। सामाजिक विषमता पर समरसता उद्बोधन सत्र के बाद अगले सत्र में सामाजिक समरसता पर गंभीर मंथन किया गया। इसमें रमेश पतंगे की किताब मैं, मनु और संघ पर चर्चा हुई। समाज की विषमता को दूर करते हुए सामाजिक समरसता पर आगे बढ़ने और समाज को जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर बल दिया गया। इसके लिए जिला स्तर पर गोष्ठियां कर वैचारिक विस्तार की दिशा पर काम करने की बात सामने आई। यह कहा गया कि संघ में जाति भाव और अश्पृश्यता की जगह नहीं है। हमें बंटना नहीं है। इस बात पर बल दिया गया कि समाज में इस भ्रांति को दूर किया जाए कि संघ सवर्णों और मनुवादियो का है। बंटेंगे तो नुकसान होगा लिहाजा इक्कठे रहने के भाव को समाज में लाया जाए। इस दौरान बनारस और दरभंगा दंगों पर भी चर्चा हुई। जिसमें बताया गया कि संघ ने अपने लोगों की किस तरह से मदद की। तय किया गया कि हिन्दुत्व को एकजुट करने जिला स्तर पर तेजी से पहल की जाए। इस दौरान अपेक्षितों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की भी जानकारी ली गई। लगभग 10 लोग अनुपस्थित रहे जिनकी जानकारी प्राप्त की गई। परिवार के साथ पहुंचे कई संघ चालक इस बार के वर्ग में एक नया प्रयोग देखने को मिला। पंच परिवर्तन से जुड़ेबिन्दुओं को लेकर कई संघ चालक अपने परिवार के साथ चित्रकूट पहुंचे। हालांकि परिवार जन वर्ग की बैठकों में शामिल नहीं हुए लेकिन महिलाओं को आस-पास के गांवों का भ्रमण करवाया गया। बताया गया कि इसके पीछे महिलाओं को संघ के वर्ग की व्यवस्था से अवगत करवाना है। संघ प्रमुख ने करवाया पंचकर्म संघ प्रमुख डॉ भागवत प्रात: साढे तीन बजे कर्वी धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वे आरोग्यधाम परिसर के वैदेही भवन पहुंचे। यहां विश्राम के बाद वे 5 बजे से 8 बजे तक तीन घंटे आरोग्यधाम के आयुर्वेद भवन में पंचकर्म चिकित्सा करवाई। पहले दिन उन्होंने एक सत्र में ही सहभागिता निभाई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 91

जाट बेल्ट बढ़ाएगा बीजेपी की चिंता, राजस्थान-झुंझुनू के उपचुनाव में झांझडिया पट्टी दिलाएगी जीत?

झुंझुनू. जाट वर्चस्व वाली झुंझुनू सीट विधानसभा में किसे एंट्री देगी यह देखना बेहद रोचक होगा। यहां मुकाबला कांग्रेस के अमित ओला, भाजपा के राजेंद्र भांभू और निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा के बीच है। इनमें ओला और भांभू जाट और गुढ़ा राजपूत जाति से हैं। सीट के जातिगत समीकरण ऐसे हैं कि यहां जाटों का एक छत्र राज रहा है। सन 1990 के चुनाव को छोड़ दें तो 1977 से अब तक यहां जाट प्रत्याशी ही चुनाव जीतते आए हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी यहां जाट हैं, ऐसे में जातिगत फैक्टर से आगे निकलकर इन दोनों के बीच यह मुकाबला उपजाति और गौत्र तक चला गया है। झुंझुनू सीट से 2023 में  बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके बबलू चौधरी, जाटों के झांझडिया गौत्र से आते हैं। इस बार टिकट कटा तो उन्होंने निर्दलीय नामांकन भर दिया। हालांकि, बीजेपी नेताओं की मनुहार के बाद उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। लेकिन, बागी होकर चुनाव न लड़ना और अपने वोट ट्रांसफर करवाने में बड़ा फर्क है। 12 गांवों की पंचायतें क्यों अहम? झुंझुनू में कुल वोटर 2 लाख से उपर हैं। इनमें करीब 75 से 80 हजार वोट जाट हैं। जाटों में भी करीब 25 हजार वोट झांझडिया जाटों के हैं। झुंझुनू में चिड़ावा रोड से गुड़ा रोड के बीच यह झांझडिया जाटों के बाहुल्या वाली 12 पंचायतें आती हैं। इसलिए स्थानीय स्तर पर इसे झांझडिया पट्टी कहा जाता है। साल 2023 के चुनाव में बबलू चौधरी को यहां से करीब 70 प्रतिशत वोट मिले थे। इसलिए बबलू किस तरफ इशारा करते हैं यह सबसे अहम होगा। यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि 2023 के विधान सभा चुनाव में जब बबलू चौधरी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे तब भांभू बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

बालाघाट के अस्पताल में 72 घंटे के अंदर ही अस्पताल में हुए 6 जुड़वा बच्चों के जन्म, डॉक्टर्स ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं

बालाघाट मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के सरकारी अस्पताल में एक हफ्ते में नौ महिलाओं ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ये घटना 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच हुई। सभी जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की थी। इसे लोग कुदरत का करिश्मा ही मान रहे हैं। इससे पहले अस्पताल में कभी ऐसा नहीं हुआ है। वहीं, जन्म के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हैं। 30 साल के करियर में पहली बार हो रहा ऐसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर निलेश जैन ने बताया कि उनके 30 साल के करियर में उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने इसे अपने जीवनकाल की अनोखी घटना बताया है। डॉक्टर जैन ने कहा कि मैंने अपने करियर में इतने सारे जुड़वा बच्चों को एक साथ कभी नहीं देखा। ऐसा लग रहा था मानो वार्ड में जुड़वा बच्चों की बारिश हो रही हो। छह जुड़वा बच्चे तो 72 घंटे में पैदा हुए छह जुड़वाबच्चे तो 72 घंटे के भीतर ही पैदा हुए थे। बाकी के तीन जोड़े उस हफ्ते के अंत तक पैदा हुए। एक बच्ची की मौत कम वजन होने के कारण हो गई लेकिन बाकी सभी बच्चे स्वस्थ हैं। यह दुर्लभ घटना डॉक्टर जैन ने कहा कि ये वाकई एक दुर्लभ घटना है और इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं है। यह कुदरत का करिश्मा है। उन्होंने कहा कि मैं SNCU यूनिट में सभी बेड पर जुड़वा बच्चों को देखना कभी नहीं भूलूंगा। अलग-अलग गांवों की हैं महिलाएं सभी महिलाएं जिन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिले के अलग-अलग गांवों से हैं। जिस बच्ची की मौत हुई उसके माता-पिता अपने बेटे को लेकर अपने गांव चले गए हैं। बाकी सभी बच्चों और उनकी माताओं को अस्पताल में ही रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह खबर नक्सल प्रभावित बालाघाट के लिए बेहद खुशी की बात है। हालांकि किसी भी महिला ने IVF ट्रीटमेंट नहीं करवाई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 80