रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में 70 फीट गहरे कुएं में गिरा 11 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन

चित्तौड़गढ़. जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर बस्सी कस्बे के 70 फीट गहरे कुएं में गिरे अजगर को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया है। करीब 2 घंटे तक चले इस अभियान में रेस्क्यू टीम के सदस्य ने पहले कुएं में लगी एक लोहे की एंगल पर छलांग लगाई और इसी पर खड़े रहकर बिना नुकसान पहुंचाए अजगर को रेस्क्यू किया। इस पूरे अभियान का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित बस्सी कस्बे के कुएं में 11 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) गिरा हुआ था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर मनीष तिवारी के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का आकलन किया और अजगर को सुरक्षित निकालने के लिए योजना तैयार की। 70 फीट गहरे इस कुएं में करीब 55 फीट तक पानी भरा हुआ था और इससे ऊपर केवल 15 फीट का हिस्सा सूखा हुआ था। कुएं में स्थान नहीं होने से अजगर लगातार पानी में तैर रहा था। पहले तो टीम ने रस्सी व अन्य साधनों से रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई और प्रयास भी किए लेकिन सफल नहीं हो पाए। बाद में टीम के एक साथी को कुएं में उतारने का निर्णय किया। इस पर साहस दिखाते हुए मुबारिक खान रस्सी बांधकर कुएं में लगी लोहे की एंगल पर कूदा और वहीं खड़े रहकर करीब 6 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू करके कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग ने अजगर को इसके प्राकृतिक आवास पर छोड़ दिया है। डसने के लिए लपका था अजगर अजगर का यह रेस्क्यू रात करीब 10.30 बजे हुआ था। इस दौरान घना अंधेरा था और टॉर्च की रोशनी में किया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्य मुबारिक खान ने कुएं में उतरकर जब अजगर की पूंछ पकड़कर उसे काबू करने का प्रयास किया तो इस दौरान अजगर मुबारिक पर डसने के लिए लपका लेकिन सतर्क रहने के कारण उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में रामकुमार के सहयोग से अजगर को सुरक्षित कुएं से बाहर खींच लिया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 117

महाकाल :मंदिर का प्रोटोकाल कार्यालय मानसरोवर से बदलकर महाकाल लोक के कंट्रोल रूम भवन में शिफ्ट

उज्जैन महाकाल मंदिर में दीपावली के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन वीआईपी व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। मंदिर का प्रोटोकाल कार्यालय मानसरोवर से बदलकर महाकाल लोक के कंट्रोल रूम भवन में शिफ्ट किया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रोटोकाल से दर्शन करने आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी को अब प्रोटोकाल कार्यालय तलाशने में आसानी होगी। यहां से उन्हें पेड (250 रुपए प्रति व्यक्ति) और एफओसी (मुफ्त) दर्शन की पर्ची जारी करने की व्यवस्था की गई है। यह पर्ची लेकर दर्शनार्थी प्रोटोकाल कर्मचारी के साथ वीआईपी मार्ग से सूर्यमुखी हनुमान होते हुए सभा मंडप में पहुंचेगे और पर्ची दिखाकर ही नंदी हाल में प्रवेश करेंगे। याद रहे कि प्रोटोकाल पर्ची के माध्यम से दर्शन कराये जाने की व्यवस्था पहले भी थी। लेकिन बीच में सावन माह के बाद दर्शनार्थियों की भीड़ कम होने के कारण व्यवस्था में ढील दे दी गई थी। ऐसे में प्रोटोकाल कर्मचारी या अन्य कर्मचारी अपने साथ दर्शनार्थियों को ले जाकर नंदी हाल से दर्शन करा रहे थे। हाल ही में दीपावली के बाद से मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, इस कारण दर्शन व्यवस्था में सख्ती बरती गई है। अब प्रोटोकाल के तहत नंदी हाल से उन्हें ही दर्शन कराये जायेंगे, जो प्रोटोकाल कार्यालय से दर्शन पर्ची बनाकर आयेंगे। मंदिर समिति प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह बदलाव किया है। इससे लोगों को दर्शन में सुविधा होगी। दीपावली के बाद भीड़ बढ़ी दीपावली के बाद से श्री महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। मंदिर सूत्रों के मुताबिक करीब तीन लाख दर्शनार्थी इन दिनों रोज मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई बदलाव भी किये हैं। जिसके तहत गणेश मण्डपम् में अब करीब चार-पांच लाइन में दर्शनार्थियों को दर्शन कराये जा रहे हैं। यहां पर सुरक्षा गार्ड भी बढ़ाये हैं जो कतारें जल्दी चला रहे हैं। इसके अलावा गेट नंबर चार पर शीघ्र दर्शन काउंटर बढ़ाये गये हैं। बेरिकेटिंग में भी बदलाव किये गये हैं। मंदिर समिति का दावा है कि अधिकतम 30 मिनट में दर्शनार्थियों को दर्शन कराये जा रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

बस्तर संभाग में डेढ़ अरब से अधिक का बिजली बिल बकाया, अब बकाया राशि वसूलने के अभियान तेज़

जगदलपुर बस्तर संभाग में बकाया बिजली बिल की राशि जानकर आप भी चौंक जाएंगे. यहां के सातों जिलों में उपभोक्ताओं पर एक अरब से अधिक का बिजली बिल बकाया है. सबसे ज्यादा उधार सरकारी कार्यालयों पर है. दरअसल दीपावली से पहले विद्युत कंपनी अपने उपकेंद्र, फीडर और लाइनों की मरम्मत और देखरेख में लगी हुई थी. कंपनी के कर्मचारी जिनमें उपभोक्ताओं की फ्यूज कॉल्स को सुधारने और विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए काम कर रहे थे. इसी बीच कंपनी ने बकाया बिल की वसूली के लिए एक टीम भी बनाई थी, जो दिनभर बकायादारों के घरों और दुकानों पर जाकर वसूली का प्रयास कर रही थी, लेकिन इस मेंटनेंस कार्य में व्यस्तता के कारण वसूली अभियान धीमा हो गया. अब बकाया राशि वसूलने के अभियान में आएगी तेजी वर्तमान में उपभोक्ताओं पर कुल 1 अरब 77 करोड़ 80 लाख 49 हजार रुपए का बकाया है. इसमें शासकीय उपभोक्ताओं पर 1 अरब 16 करोड़ 32 लाख रुपए और निजी उपभोक्ताओं पर 61 करोड़ 48 लाख रुपए का बिल लंबित है. कार्यपालक निदेशक एसके ठाकुर ने बताया कि सभी अभियंता मेंटनेंस कार्य के साथ-साथ बकाया वसूली पर भी ध्यान दे रहे हैं. वसूली हमारी रूटीन प्रक्रिया है. समय-समय पर हम बकायेदारों को नोटिस भी देते हैं. दीपावली की वजह से अभियान थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन अब हम पिछले महीने की लक्ष्य को पूरा करेंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान के पर्थ में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं

नई दिल्ली भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत कौन कर सकता है? इसकी एक झलक देखने को मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान नैथन मैकस्वीनी पर्थ में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वे गुरुवार 7 नवंबर से इंडिया ए के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ओपनिंग करने वाले हैं, जिसका ऐलान खुद चीफ सिलेक्टर जॉर्ड बेली ने कर दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज नैथन मैकस्वीनी पहली बार अपने करियर में ओपन करने वाले हैं। मैकस्वीनी ने इंडिया ए खिलाफ पहले मैच की दोनों पारियों में दमदार प्रदर्शन किया था। चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने बुधवार की सुबह इंडिया ए के खिलाफ होने वाले मैच के लिए बल्लेबाजी क्रम का खुलासा किया, जिसमें मैकस्वीनी के साथ मार्कस हैरिस शीर्ष क्रम में होंगे। पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सहित कई दिग्गजों ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ए मैच के बाद 13 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने वाले बल्लेबाजों की सबसे संभावित जोड़ी के रूप में मैकस्वीनी और हैरिस हैं। 19 वर्षीय सैम कोंस्टास चौथे नंबर पर खिसका दिए गए हैं, यह इस बात का संकेत है कि टेस्ट बर्थ के लिए उनका शुरुआती सीजन का प्रयास फीका पड़ रहा है, जबकि मैकस्वीनी ने पहले मैच में रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। वहीं, कैमरोन बैनक्रॉफ्ट तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। मैकस्वीनी को ओपनिंग का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन क्वींसलैंड से साउथ ऑस्ट्रेलिया आने के बाद से वे तीसरे नंबर के बल्लेबाज रहे हैं। बेली ने कहा, "जैसा कि सीरीज से पहले संकेत दिया गया था, दो मैचों की सीरीज के दौरान बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जा सकता है। नैथन मैकस्वीनी बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे और सैम कोंस्टास नंबर 4 पर उतरेंगे।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

मामूली विवाद में मां-बाप भी घायल, राजस्थान-बीकानेर में युवक को चाकुओं से गोदा

बीकानेर. नाल थाना इलाके के कावनी गांव में मामूली विवाद के चलते कल देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद आपसी कहासुनी से शुरू हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपियों ने युवक राजूराम पर चाकूओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से चोटिल करमीसर निवासी राजूराम सारण ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता किसनाराम पर आरोपियों ने चाकुओं से कई वार किए, जिसके चलते किशनाराम की हालत नाज़ुक बनी हुई है, जबकि उसकी मां रामप्यारी भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि सारा विवाद खेत में पशु घुसने को लेकर शुरू हुआ था। नाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

वन्य प्राणियों का दीदार हुआ महंगा: टाइगर सफारी, वन विहार और रालामंडल सेंचुरी में एंट्री शुल्क बढ़ी, रेट लिस्ट देखें

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय वन विहार उद्यान, रालामंडल अभयारण्य इंदौर एवं मुकुंदपुर चिड़ियाघर मैहर में पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में वृद्धि कर दी है। प्रवेश शुल्क 25 रुपये से लेकर 2200 रुपये निर्धारित किया गया है। यह वृद्धि एक अक्टूबर 2024 से प्रभावशील की गई है। हालांकि, बैटरी चलित वाहनों से भ्रमण पर बढ़ी हुई दरों का केवल 75 प्रतिशत ही शुल्क लगेगा। इन तीनों पार्कों के प्रवेश शुल्क में हर तीन साल में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। विदेशियों से प्रवेश शुल्क दोगुना शुल्क लिया जाएगा। अन्य वन्यप्राणी पार्कों में भी हर तीन साल में प्रवेश शुल्क 10 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में नाइट सफारी भी होगी। सूर्यास्त के बाद प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से भ्रमण के लिए प्रति ट्रिप प्रति व्यक्ति 300 रुपये, पांच से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों से 150 रुपये, पांच वर्ष तक के बच्चों से निश्शुल्क, संपूर्ण वाहन अधिकतम छह व्यक्ति के लिए 1500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। बाइक से घूमने वालों को लगेगा 80 रुपये चार्ज बढ़े हुए शुल्क के तहत प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैदल भ्रमण पर 25 रुपये, स्वयं की साइकिल से भ्रमण पर 30 रुपये, पार्क की साइकिल से भ्रमण पर 40 रुपये, दो पहिया वाहन से भ्रमण पर 80 रुपये, ऑटो रिक्शा से भ्रमण पर 120 रुपये, पांच व्यक्ति की क्षमता वाले हल्के चार पहिया वाहन से भ्रमण पर 300 रुपये, पांच से अधिक व्यक्ति की क्षमता वाले चार पहिया वाहन से भ्रमण पर 500 रुपये। गोल्फ कार्ट का किराया प्रति व्यक्ति 60 रुपये 20 व्यक्ति की क्षमता तक वाली मिनी बस से भ्रमण पर 1100 रुपये, 20 से अधिक व्यक्ति की क्षमता वाली बस से भ्रमण के लिए 2200 रुपये, गोल्फ कार्ट से भ्रमण पर प्रति व्यक्ति 60 रुपये, पांच से 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए 40 रुपये। पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों हेतु निशशुल्क, पूरी गोल्फ कार्ट में अधिकतम छह व्यक्तियों के लिए 400 रुपये, प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से सफारी भ्रमण के लिए प्रति ट्रिप प्रति व्यक्ति से 100 रुपये, पांच से 12 वर्ष के आयु के बच्चों से 30 रुपये शुल्क लिया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

बोर्ड ने किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया को एक और नया कप्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिलने वाला है

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया को एक और नया कप्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिलने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान इस समय मिचेल मार्श हैं और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं। हालांकि, ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में जोश इंग्लिस वनडे सीरीज के आखिरी मैच और फिर टी20 सीरीज में कप्तानी करने वाले हैं। इस बात का ऐलान खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया है। जोश इंग्लिस पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों में जुटने वाले हैं। जोश इंग्लिस ने अपनी फॉर्म के कारण टीम के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को कप्तानी की रेस में पीछे छोड़ा है। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन करने वाले जोश इंग्लिश अब सीमित ओवरों की क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर हैं। बुधवार को टीम के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, "जोश इंग्लिस वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों के अहम सदस्य हैं और मैदान के अंदर और बाहर भी उनका बहुत सम्मान किया जाता है। वह पहले भी ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी कर चुके हैं और इस भूमिका में वह मजबूत सामरिक सूझबूझ और सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर आएंगे। जोश को मैट शॉर्ट और एडम जैम्पा के साथ-साथ ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे सीनियर खिलाड़ियों से अच्छा समर्थन मिलेगा।" इंग्लिस के कप्तान के तौर पर प्रमोट होने के बाद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और उनके साथी रेड-बॉल स्टार मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज के अंतिम मैच से बाहर बैठेंगे, जबकि तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट को विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप और एक अन्य तेज गेंदबाज लांस मॉरिस के साथ टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच को दो विकेट से जीता था। सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड (8 नवंबर) और तीसरा मैच पर्थ (10 नवंबर) में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान – पहले दो मैच), जोश इंग्लिस, (कप्तान – तीसरा मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड (केवल दूसरा मैच), स्पेंसर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (केवल पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (केवल पहले दो मैच), मिचेल स्टार्क (केवल पहले दो मैच), मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52