इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति पहुंचे कपिल शर्मा के शो पर

मुंबई इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति पत्नी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे। इनके साथ इस शो में एक और कपल था और वो थे ज़ोमैटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल वाइफ ग्रीसिया मुनोज़ के साथ पहुंचे। यहां कपिल शर्मा ने अपने खास अंदाज में इन्हें भी गुदगुदाया और दर्शकों को इनके कई किस्से सुनने को मिले। यहां पर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति जहां अपनी 47 साल की शादी की कहानी शेयर की, वहीं गोयल ने अपनी पत्नी के साथ डिलीवरी एजेंट के रूप में अपना अनुभव शेयर किया। अपकमिंग एपिसोड का एक टीज़र 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इस वक्त भारत के दो सबसे सम्मानित कपल को लेकर खूब चर्चा में हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस अपकमिंग एपिसोड का एक टीज़र जारी किया, जो कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किए जाने वाले दूसरे सीज़न का है। ये एपिसोड शनिवार को प्रसारित होने वाला है । कपिल ने नारायण मूर्ति से उनका रिएक्शन जानना चाहा इस शो में कपिल ने नारायण मूर्ति से उनका रिएक्शन जानना चाहा और पूथा कि जब उन्होंने पहली बार सुधा मूर्ति को देखा तो उन्हें कैसा एहसास हुआ था। तभी, मंच के नीचे से एक तेज़ आवाज़ गूंजती है। कपिल एकदम से चौंक जाते हैं। उन्होंने पूछा कि यह क्या था, जिस पर सुधा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- बिल्कुल उनका यही रिएक्शन था। 'जैसे ताज़ी हवा का झोंका आया हो' मूर्ति ने अपनी मुलाकात याद करते हुए कहा, 'जब वह हमारे घर आईं तो ऐसा लगा जैसे ताज़ी हवा का झोंका आया हो।' सुधा ने मजेदार अंदाज में कहा , 'जवान थे ना (उस समय वह जवान थे)।' उनके इस कॉमेंट में सभी को हंसाया। कपिल शर्मा ने फिर पूछा कि क्या शादी के 47 साल बाद भी उनमें ऐसी ही आदतें विकसित हो गई हैं। 'मैं भी उनकी तरह काम में डूबी हुई हूं' सुधा मूर्ति ने आगे कहा, 'मैं भी उनकी तरह काम में डूबी हुई हूं और अब मैं समय का बहुत ध्यान रखती हूं। मैं कभी शिकायत नहीं करती। मैं बहुत खराब खाना बनाती हूं, फिर भी वह कभी कुछ नहीं कहते। मूर्ति साहब का वजन तो देखो- मेरे खाना बनाने की बदौलत।' उन्होंने मज़ाक करते हुए कपिल से अपने पति से ये पूछने का आग्रह किया कि उन्होंने उनसे क्या सीखा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पहले दो टेस्ट में रोहित उपलब्ध नहीं तो बुमराह को बनाये कप्तान: सुनील गावस्कर

नई दिल्ली पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने हाल ही में एक बयान दिया था कि जब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले या पहले और दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को पूरी सीरीज के लिए कप्तान बनाया जाना चाहिए और जब रोहित शर्मा वापस लौटें तो वे एक बल्लेबाज के तौर पर खेलें। हालांकि, पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा महान क्रिकेटर गावस्कर की राय से सहमत हैं, लेकिन उनका कुछ अलग भी सोचना है और कहना है कि जब तक कुछ कन्फर्म नहीं है आप चयनकर्ताओं के फैसले पर टिके रहना चाहेंगे। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर गावस्कर के बयान के बारे में बात करते हुए अपनी राय दी और कहा, "पहले भी ऐसा हो चुका है, जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट खेलने के बाद तीन टेस्ट मैचों को छोड़ दिया था और अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी। हालांकि, उस समय पता था कि विराट सिर्फ पहला टेस्ट खेलेंगे। ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हो रहा है। पहले भी हो चुका है, लेकिन वह सिनेरियो अलग था और ये सिनेरियो अलग है। विराट कोहली पहले ऐसा कर चुके हैं और रोहित वहां नहीं पहुंच रहे हैं।" क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, "रोहित शर्मा वहां पहुंच रहे हैं या नहीं पहुंच रहे हैं…ये भी कन्फर्म नहीं है। अगर आप उस नजरिए से देखें तो आप सोच सकते हैं कि वह आएंगे या नहीं आएंगे? हो सकता है कि वह पहले मैच से ही उपलब्ध हो जाएं। हो सकता है कि पहला, दूसरा और तीसरा सीरीज के सारे मैच खेलें। मैं कहूंगा कि मैं समझता हूं कि सिलेक्शन कमिटी क्या करना चाहती है। मुझे लग रहा है कि ठीक ही है यार…अगर आपने कप्तान नियुक्त किया है और अगर कप्तान उपलब्ध हो जाता है और पर्सनल रीजन जो हैं वो निपट जाते हैं उससे पहले ही तो वह पर्थ में खेलते हुए नजर आएंगे। कप्तान हैं तो फिर कप्तान रहना चाहिए और पूरी सीरीज उनको खेलनी चाहिए।" उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अब अनाउंसमेंट हो चुकी है, क्योंकि यह कन्फर्म नहीं है कि वह होंगे या नहीं? तो आप रोहित शर्मा को कैप्टन रहने दो और आप दुआ करो कि सब ठीक हो। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में रन बनाएं और विराट कोहली भी रन बनाएं। इन दोनों के रन बनाए बिना टीम इंडिया अच्छा नहीं खेल पाएगी, ये बात तो पूरी तरह कन्फर्म है, क्योंकि एक ओपनर है और दूसरा नंबर चार पर खेलता है। एक टीम इंडिया का दिल है और दूसरा क्रिकेटर धड़कन है तो हम चाहते हैं कि वह अच्छे स्कोर वहां बनाएं।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

JP Hospital में आयुष्मान कार्डधारियों को भी निश्शुल्क जांच सुविधा, एडवांस्ड कार्डियक यूनिट भी तैयार

भोपाल  हृदय रोग से पीड़ितों के लिए अच्छी खबर है, अब जेपी अस्पताल में करीब 10 साल बाद एक बार फिर महत्वपूर्ण जांच टीएमटी (ट्रेड मिल टेस्ट) हो सकेगी। इसके लिए टीएमटी मशीन अस्पताल आ गई है, यह जांच अब यहां मात्र 500 रुपये में हो सकेगी। हालांकि गरीब मरीजों (बीपीएल कार्डधारी) और आयुष्मान कार्डधारियों के लिए यह सुविधा निश्शुल्क रहेगी। बता दें कि जेपी में टीएमटी जांच की सुविधा दर तय नहीं होने से मिल नहीं पा रही थी। भोपाल में जेपी के अलावा एम्स, हमीदिया अस्पताल और बीएमएचआरसी जैसे शासकीय अस्पतालों भी टीएमटी जांच की सुविधा उपलब्ध है। यह है टीएमटी     इस जांच में मरीज को विशेषज्ञ की निगरानी में ट्रेड मिल पर चलना या दौड़ना होता है।     इस दौरान मरीज के दिल की धड़कन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) की निगरानी की जाती है।     इसमें मरीज को तब तक चलना या दौड़ना होता है जब तक वह थक न जाए।     टेस्ट के दौरान ट्रेड मिल की गति और एंगल धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है।     इससे पता चलता है कि व्यायाम से शरीर की नसों पर पड़ने वाले तनाव पर हार्ट की प्रतिक्रिया कैसी है।     टेस्ट से दिल के रोगों की गंभीरता का पता चलता है।     टेस्ट से पता चलता है कि रक्त वाहिकाओं में कोई ब्लॉकेज तो नहीं हो रहा। अब तक नहीं बनी कार्डियक यूनिट जेपी अस्पताल में एडवांस्ड कार्डियक यूनिट का काम फिर अटक गया है। अब यह यूनिट इस साल दिसंबर की जगह मार्च 2025 के बाद ही शुरू होगी। यह कार्डियक यूनिट जेपी अस्पताल के नए भवन में संचालित की जानी है। छह मंजिला इस भवन का निर्माण दिसंबर 2024 में पूरा होना था, लेकिन लेटलतीफी के चलते अब मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। मालूम हो कि यह जिला अस्पतालों में बनने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी कार्डियक यूनिट है। राजधानी में अभी सिर्फ हमीदिया और एम्स में ही व्यवस्थित कार्डियक यूनिट हैं। हालांकि इन अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है, ऐसे में अधिकतर मरीजों को निजी अस्पताल जाना पड़ता है। यहां इस पूरी योजना को पीपीपी मोड में शुरू करने की योजना है। डेंटल विंग भी ठंडे बस्ते में जेपी अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में नई डेंटल यूनिट बनने वाली थी, लेकिन अभी तक ये भी ठंडे बस्ते में ही है। वर्तमान में मरीजों को महिला और पुरुष सर्जिकल वार्ड में भी भर्ती करना पड़ता है। यहां वर्तमान में मरीजों को बमुश्किल रूट कैनाल, फिलिंग और दांत निकालने जैसी सुविधाएं ही मिल पाती हैं। कई बार इसके लिए भी मरीजों को दो से तीन हफ्ते तक इंतजार करना पड़ता है। अभी यहां रोज 90 से 100 की ओपीडी होती है। ओरल सर्जरी समेत अन्य गंभीर प्रोसीजर के लिए रोज दो से तीन मरीजों को बड़े सेंटर में रेफर करना पड़ता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 112

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में टास्क के दौरान लड़ाई, विवियन-अविनाश ने रजत को दी पटखनी

मुंबई रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में बुधवार को एक टास्क होगा, जिसमें विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा की रजत दलाल से लगभग फिजिकल फाइट होगी। दोनों मिलकर यूट्यूबर को जमीन पर पटक देंगे। हालांकि, ऐसा टास्क के दौरान लड़ाई के बीच होगा। दूसरी तरफ लाइफ कोच अरफीन खान की वाइफ सारा का मेंटल ब्रेकडाउन हो जाएगा। वो सामान उठाकर फेंकने लगेंगी। उन्हें काबू करना मुश्किल हो जाएगा। 'बिग बॉस 18 के प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन डीसेना से टाइम गॉड का तमगा छीनने का अब समय आ गया है। इसके लिए करण वीर मेहरा से लेकर शिल्पा शिरोडकर तक जोर लगाने वाले हैं। घरवालों को टीम ए और बी में बांट दिया गया है। जो टीम जीतेगी, उनमें से वो किसी एक सदस्य को हफ्ते भर के लिए टाइम गॉड चुनेंगे। इसी टास्क के दौरान विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा की रजत दलाल से फिजिकल फाइट होती है। प्रोमो में देखकर ऐसा लग रहा है कि विवियन और अविनाश ने मिलकर रजत को जमीन पर पटक दिया है, लेकिन हकीकत क्या है, ये आज रात को 10 बजे पता चलेगा। सारा का होगा मेंटल ब्रेकडाउन इसके अलावा घर में अरफीन खान की बीवी सारा का मेंटली ब्रेकडाउन होने वाला है। वो रोने लगती हैं, चिल्लाने और चीखने लगती हैं। सामान उठाकर फेंकने लगती हैं। अपने पति से कहती हैं कि उन्हें अब इस शो में नहीं रहना है। घरवाले उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो किसी की भी नहीं सुनती हैं। चार सदस्य हुए नॉमिनेट आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। चाहत पांडे, सारा अरफीन खान, अरफीन खान और तजिंदर सिंह बग्गा पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 130

मालेगांव धमाका केस: पेशी में गैरहाजिर रहने पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Malegaon blast case: Bailable warrant issued against Sadhvi Pragya Singh Thakur for being absent in the hearing. Malegaon Bomb Blast Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद और भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ एक बार फिर जमानती वारंट जारी हुआ है। ये जमानती वारंट एनआईए कोर्ट द्वारा मालेगांव बम धमाके के केस में चल रही पेशियों में शामिल न होने के कारण जारी किया गया है। कोर्ट ने मंगलवार को इस जमानती वारंट को ये कहते हुए जारी किया कि, मामले की बहस अपने अंतिम दौर में है, ऐसे में मुख्य आरोपी का कोर्ट में होना जरूरी है। दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर बीते लंबे समय से कोर्ट में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मेडिकल लगाकर अदालत की पेशियों में नहीं पहुंच रही हैं। इसी के चलते लंबे समय से ये मामला लंबित है। आरोपी पक्ष के इसी व्यव्हार को अनुचित मानते हुए मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पेशी में शामिल न होकर कोर्ट का समय बर्बाद करने के चलते जमानती वारंट जारी किया है। इसी साल दूसरी बार मिला जमानती वारंटआपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट द्वारा जमानती वारंट जारी किया गया हो, इससे पहले इसी साल मार्च के महीने में भी उन्हें 10 हजार का जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। हालांकि, उस वारंट को ठाकुर के वकील ने जमानत के 10 हजार जमा करके मेडिकल लगाते हुए कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर अस्वस्थ हैं, इसलिए वो पेशी में नहीं पहुंच सकेंगी। अब 8 महीने बीतने के बाद भी पेशी में न आने के चलते कोर्ट ने उनका मेडिकल रद्द करते हुए एक बार फिर जमानती वारंट जारी करते हुए 13 नवंबर तक किसी भी स्थिति में कोर्ट में पैश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र राज्य में मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित मालेगांव शहर की एक मस्जिद के पास बम ब्लास्ट हुआ था। इन धमाकों में 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मालेगांव उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले का एक सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाका माना जाता है। धमाके के बाद 30 सितंबर 2008 को मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए थे। फिलहाल, मामले की सुनवाई स्पेशल एनआईए कोर्ट कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 225

केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘शीशमहल’ की होगी जांच, BJP की शिकायत पर CVC ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली केंद्रीय सतर्कता आयोग ने फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के बंगले के पुनर्निर्माण में कथित अनियमितताओं पर सीपीडब्ल्यूडी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। यह दावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को किया। फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले में ही अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री 9 साल तक रहे थे। बीजेपी इसे शीशमहल बताती है और जांच की मांग करती रही है। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि उनकी जांच पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सीएम आवास में अवैध निर्माण और वित्तिय अनियमितताओं की जांच को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पास भेजा है। तथ्यात्मक रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 14 अक्तूबर को सीवीसी को एक शिकायत दी थी। इसमें छह फ्लैग स्टाफ रोड पर हुए निर्माण की जांच की मांग की गई थी। गुप्ता ने आरोप लगाया कि तमाम नियमों को ताक पर रखकर यहां निर्माण कार्य किया गया। इसके साथ संबंधित मंजूरी भी नहीं ली गई। यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है और भ्रष्टाचार का मामला है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। गुप्ता ने बताया कि उनकी शिकायत पर अब केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने सीपीडब्लूडी से जांच रिपोर्ट मांगी है। अरविंद केजरीवाल ईमानदार: आप आम आदमी पार्टी ने कहा कि सीएम आवास को लेकर शिकायत करने वाली भाजपा जितनी चाहे जांच करा सकती है। पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं। इसकी वजह से ही केजरीवाल देश में सबसे लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्री सबित हुए हैं। पार्टी ने आगे कहा कि भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ कई जांच शुरू की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों को निशाना बनाया गया, लेकिन 'एक भी रुपये की गड़बड़ी' उजागर नहीं हो पाई। पार्टी ने बयान में कहा, 'यह हमारी अटूट ईमानदारी का सबसे मजबूत प्रमाण है। नकारात्मक राजनीति में शामिल होने के बजाय, भाजपा को लोगों की समस्याओं को समझने और वास्तविक समाधान की दिशा में काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

इंदौर जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा, शिव और भगवान राम को नहीं मानते, उनका महाकुंभ में क्या काम है। ऐसे लोगों का कुंभ में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महाकुंभ में गैर-हिंदू दुकानों पर रोक की मांग का जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ‘धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिल्कुल सही कहा है। जो लोग गंगा, शिव और भगवान राम को नहीं मानते, उनका महाकुंभ में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे आयोजन सिर्फ हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए हैं।’ विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि ‘हर हिंदू को इस बात का समर्थन करना चाहिए और सरकार से अपील की है कि महाकुंभ में गैर-हिंदू दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘महाकुंभ हिंदू परंपरा और आस्था का प्रतीक है और इसकी पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है।’ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शुरू किए गए इस मुद्दे पर अब जैन संतों का भी समर्थन मिलने से इस मांग को लेकर दबाव बढ़ गया है। जैन मुनि का यह बयान धार्मिक आयोजनों में केवल हिंदू धर्म से जुड़े लोगों की सहभागिता करता है, जिससे यह मुद्दा और गरमा गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कही थी ये बात आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि अब जिनको सनातन धर्म के सामान विक्रय करेंगे, वो लोग नाश ही करेंगे, कुछ जगह थूक कांड मिले, फलों में गंदगी फैलाए। हम नहीं कहते कोई भी हो सकते हैं, इसलिए महाकुंभ मेले में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए। राम को मानते ही नहीं, तो मेरे आंगना में तुम्हारा क्या काम है। उन्होंने कहा था कि वहां त्रिवेणी है, संगम है, महाकुंभ है। संतों का दर्शन है, कथा से लेना-देना है। तुम्हें सनातन से लेना-देना नहीं, जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान हो, हिन्दू के देवी-देवताओं के बारे में पता हो, पूजन पद्धति के पूजन के समानों के बारे में पता हो, वैसे लोगों को ही कार्य दिया जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38