रेल यात्रियों के लिए सुविधा : रीवा-इंदौर-रीवा के मध्य चलेगी एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रिप ट्रेन, ऐसा है शेड्यूल

 रीवा रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए इंदौर और रीवा के बीच स्पेशल सिंगल ट्रिप ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रीवा – इंदौर – रीवा के बीच एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन, रीवा से 6 नवंबर 2024 को और इंदौर से 7 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए चलेगी। यह गाड़ी रीवा से चलकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संतहिरदा रामनगर और उज्जैन होकर इंदौर स्टेशन पर पहुंचेंगी। ऐसा है शेड्यूल गाड़ी संख्या 02186 रीवा-इंदौर स्पेशल: रीवा से रात 8.45 बजे रवाना होगी। सतना 9.45 बजे, मैहर 10.13 बजे, कटनी 11.05 बजे पहुंचकर अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 12.20 बजे, नरसिंहपुर 1.35 बजे, पिपरिया 2.40 बजे, इटारसी जंक्शन 4.20 बजे, नर्मदापुरम 5.00 बजे, रानी कमलापति 6.10 बजे, भोपाल 6.30 बजे, संत हिरदाराम नगर 7.00 बजे, उज्जैन 9.00 बजे पहुंचकर सुबह 11.10 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02185 इंदौर-रीवा स्पेशल: इंदौर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। उज्जैन 2.25 बजे, शाम 5.20 बजे संत हिरदाराम नगर, शाम 5.50 बजे भोपाल पर हॉल्ट लेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर शाम 6.07 बजे, नर्मदापुरम 7.13 बजे, इटारसी जंक्शन 8 बजे, पिपरिया 9.10 बजे, नरसिंहपुर 10.23 बजे, जबलपुर 11.40 बजे पहुंचकर अगले दिन कटनी मध्य रात्रि 1 बजे, मैहर 1.53 बजे, सतना 2.35 बजे पहुंचकर मध्य रात 3.45 बजे रीवा पहुंचेगी।     recent visitors 133

शेयर मार्केट पर US राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का असर, सेंसेक्स अब 702 अंक ऊपर 80178 के लेवल पर ट्रेड कर रहा

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बीच सेंसेक्स भी उड़ान रहा है। सेंसेक्स अब 702 अंक ऊपर 80178 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 207 अंकों की उछाल के साथ 24420 पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बीच सेंसेक्स भी भाग रहा है। आज दिन के हाई 80115 पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स अभी भी 570 अंक ऊपर 80047 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 24415 का लेवल छूने के बाद अब 172 अंकों की बढ़त के साथ 24385 पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की वापसी से शेयर मार्केट में बढ़त अब घट गई है। आज दिन के हाई 80115 पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स अब केवल 298 अंक ऊपर 79775 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 24415 का लेवल छूने के बाद अब 93 अंकों की बढ़त के साथ 24307 पर है। दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 84.1725 पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 84.1075 पर बंद हुआ था। इसे आखिरी बार 84.17 पर कारोबार करते हुए देखा गया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉलर इंडेक्स करीब 1.5% बढ़कर चार महीने के उच्चतम स्तर 104.9 पर पहुंच गया, जबकि एशियाई मुद्राओं में 1.2% तक की गिरावट आई। घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल है। सेंसेक्स 540.41 अंकों की उछाल के साथ 80,017.04 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 176 अंकों की उड़ान भरकर 24389 के लेवल पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक, ट्रेंट, इन्फोसिस, बीईएल और टीसीएस हैं। प्रत्येक में 2 फीसद से अधिक की बढ़त है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में डोनाल्ड ट्रंप को 200 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में सेंसेक्स अभी 91 अंक ऊपर 79568 पर है। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, मारुति, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, रिलायंस, एक्सिस बैंक, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स जैसे स्टॉक शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाए हुए हैं। recent visitors 76

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की शानदार जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, दिया ये खास संदेश

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इस बीच अमेरिकी मीडिया आउटलेट फॉक्स न्यूज ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की जीत का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों के बीच उन्हें संबोधित करने पहुंच गए हैं. वोटर्स को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका एक बार फिर से महान बनने जा रहा है. उन्होंने अपने वोटर्स को धन्यवाद भी कहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वियों का पूरा फोकस 7 स्विंग स्टेट्स पर था, जिनमें से सभी में ट्रंप आगे चल रहे हैं. इनमें से दो में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत भी हासिल कर ली है. बता दें कि दुनिया की सबसे जटिल इस चुनावी प्रक्रिया में राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है. क्योंकि यहां पर कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज हैं और जीत के लिए 270 या उससे ज्यादा की जरूरत होती है. अगला राष्ट्रपति इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए ही चुना जाएगा.  डोनाल्ड ट्रंप ने की एलॉन मस्क की तारीफ ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग अमेरिका में वापस आएं, लेकिन कानूनी तरीके से. यहां मौजूद हर कोई बहुत खास और महान है. ट्रम्प ने एलन मस्क की तारीफ की और कहा कि वह कमाल के आदमी हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि एलन मस्क ने जो किया है, क्या रूस कर सकता है, क्या चीन कर सकता है, कोई और ऐसा नहीं कर सकता. उन्होंने स्पेस एक्स के हालिया लॉन्च की भी तारीफ की. ट्रंप ने आगे कहा कि हम वो देश हैं, जिसे मदद की सख्त जरूरत है. हम अपनी सीमाओं को ठीक करने जा रहे हैं.  ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी- ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स को संबोधित किया. जेडी वेंस ने कहा,'मैं बधाई देना चाहता हूं. अमेरिका के इतिहास में महान राजनीतिक वापसी हुई है. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी हुई है.'  अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी: ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स को संबोधित किया. जेडी वेंस ने कहा,'मैं बधाई देना चाहता हूं. अमेरिका के इतिहास में महान राजनीतिक वापसी हुई है. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी हुई है.' बता दें कि जेडी वेंस ने भी अपने क्षेत्र से जीत हासिल की है. ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी- ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा,'हम मतदाताओं के लिए सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं. यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी. 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा. यह अमेरिका के लिए एक शानदार जीत है, जो अमेरिका को फिर से महान बनाएगी.' recent visitors 81

US Election:’मैं आपके परिवार, भविष्य के लिए लड़ूंगा… मेरी हर सांस अमेरिका के लिए’, US इलेक्शन में जीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप

US Election: ‘I will fight for your family, future… every breath of mine is for America’, said Donald Trump after victory in US elections. ‘हाथी’ के सामने ‘गधा’ फेल! अमेरिका में रिपब्लिकन बहुमत के पार, US Presidential Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बुधवार (6 नवंबर 2024) को अपना पहला धन्यवाद भाषण दिया. ट्रंप ने सभा में मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन की तरह था. अब हम अपने देश को नए तरह से मदद करेंगे और सभी समस्याओं का समाधान करेंगे. हम पास्ट में सभी बाधाओं को पार करके आगे बढ़े हैं और आगे भी बढ़ेंगे. ट्रंप ने कहा, “यह ऐतिहासिक जीत है जो पहले कभी किसी को नहीं मिली. पहली बार ऐसा राजनीतिक बदलाव हुआ है. मुझे फिर से राष्ट्रपति बनाने के लिए सभी का धन्यवाद. मेरे शरीर में जब तक आखिरी सांस है, मैं अमेरिका की सेवा करता रहूंगा. यह अमेरिकी लोगों की जीत है.” ट्रंप ने एक-एक प्रांत का नाम लेकर वहां के लोगों का धन्यवाद किया जहां से उन्हें जीत मिली है. भाषण में लिया एलन मस्क का नाम डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारे देश ने बीच में बुुरा फेज देखा और हम कई पॉइंट पर पीछे हुए लेकिन अब मिलकर देश के सभी समस्य़ा का समाधान करेंगे. हम अमेरिका के लिए काम करेंगे और फिर से इसे एक महान राष्ट्र बनाएंंगे.” उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, “ये ऐतिहासिक जीत है. हमें स्विंग स्टेट का भी समर्थन मिला है.” उन्होंने अपने भाषण में एलन मस्क का भी नाम लिया और उनकी जमकर तारीफ की. ‘घुसपैठ रोकने के लिए बॉर्डर करेंगे सील’ उन्होंने कहा, “हम फिर से अपने देश को बेहतर बनाएंगे. इसके लिए कितना समय लगेगा ये मैं नहीं जानता लेकिन हम इसे फिर से पहले की तरह बेहतर बनाएंगे.” ट्रंप ने अपने भाषण में घुसपैठ पर भी बात की. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार घुसपैठ रोकेगी. हम सीमाओं को सील करेंगे. यहां से बहर गए लोग या बाहर से कोई यहां आना चाहता है तो उसे लीगली आने की ही इजाजत होगी.” उन्होंने कहा कि हम युद्ध भी रोकेंगे. ट्रंप ने अपने भाषण के अंत में अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, अपने बच्चों का नाम लिया. उन्होंने अपने पिता को भी याद किया. recent visitors 191

पति के लांछन से थी परेशान, छत्तीसगढ़-कोरिया में बिजली के टावर पर चढ़ी पत्नी

कोरिया. कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खालपारा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बार-बार चरित्र पर शक व तानों से परेशान पत्नी सविता तिग्गा अपने पति अशोक से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई। वह घर के पास ही लगे 33 केवी बिजली के टावर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने आधे घंटे मशक्कत कर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पति के रवैये से तंग आ चुकी सविता तिग्गा ने बताया उसका पति अशोक आए दिन चरित्र पर शक करते हुए झगड़ा करता है। परेशान होकर कुछ दिन पहले पति को बिना बताए वह मायके चली गई थी। इससे पति और भी नाराज हो गया। लौटने के बाद पति के ताने और झगड़ा बर्दाश्त नहीं हुआ तो टावर पर चढ़कर कूदने की ठान ली। सविता बिजली के तार तक पहुंच पाती इससे पहले पुलिस पहुंच गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने बताया सविता को टावर से नीचे उतरने समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह टावर से नीचे उतरी। इसके बाद उसकी समस्या को पुलिस ने सुनकर पति को भी समझाया, तब मामला शांत हुआ। recent visitors 84

रायपुर में युवक अपनी ही बूढ़ी दादी को बुरी तरह पीटा

रायपुर, सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसमें लोग अपनी इंसानियत भूलकर रिश्तों को तार- तार करते दिखते हैं. इसमें अधिकतर घरेलू हिंसा के मामले होते हैं जहां कहीं पति, पत्नी, छोटा बच्चा या बूढ़े माता पिता पर अत्याचार होते दिखते हैं. हाल में छत्तीसगढ़ के रायपुर से ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जो डरा देने वाला है. यहां एक बूढ़ी दादी जिसने अपने पोते के जन्म पर खूब खुशियां मनाई होंगी और उसे हाथों से खिलाकर बड़ा किया होगा, उसे इसका बदतर सिला मिला. सामने आए वीडियो में एक युवक अपनी ही बूढ़ी दादी को बुरी तरह पीटता दिख रहा है. शख्स घर के बाहर बल्ले और चप्पलों से अपनी बूढ़ी दादी के साथ बर्बरता कर रहा है. वह मार पिटाई कर बुजुर्ग महिला को चेताते हुए घर के अंदर चला जाता है. बाहर किसी पड़ोसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही बुजुर्ग महिला के घर वाले और आरोपी पोता घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमरपुरी इलाके का है. बता दें कि इंसानियत को तार- तार करने वाले ऐसे कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. एक महीने पहले ही उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बहू ने अपनी सास की सिलबट्टे और हंसिया से हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बहू और सास के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घरेलू कलह के बीच बीते दिन बहू ने सिलबट्टे और धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर सास की जान ले ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही बहू को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बहू के चाल-चलन को लेकर सास अक्सर डांट-फटकार लगाती रहती थी. इसी से गुस्साई बहू ने मौका पाकर सास को मौत के घाट उतार दिया. बहू ने सास पर पहले हंसिया से ताबड़तोड़ वार किए, फिर इसके बाद सिलबट्टे से कूचकर हत्या करके इलाके में सनसनी फैला दी.   recent visitors 55

अमेरिकी मीडिया ने कर दिया ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर जीता चुनाव

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम नतीजे अभी घोषित होने बाकी हैं। इससे पहले ही अमेरिकी मीडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित कर दिया है। मीडिया हाउस का कहना है कि ट्रंप इस चुनाव में हैरिस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ चुनाव जीता था। फॉक्स न्यूज डिसीजन डेस्क का अनुमान है कि ट्रंप ने हैरिस को हरा दिया है। चैनल के अनुसार, नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने नॉर्थ कैरोलाइना, विस्कॉन्सिन, पेन्सिलवेनिया और जॉर्जिया जैसे अहम राज्यों में जीत के बाद 270 इलेक्टोरल वोट का जादुई आंकडा़ छू लिया है। फॉक्स न्यूज की तरफ से विस्कॉन्सिन को ट्रंप में बताए जाने के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार की वापसी तय हो गई थी। recent visitors 90