Sunday, July 5, 2026 12:44 am

लिंग विवाद मामले में मुक्केबाज इमान खलीफ ने लिंग संबंधी रिपोर्ट पर की कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बुधवार को कहा कि ओलंपिक स्वर्ण जीतने के लिए अपनी लिंग योग्यता को लेकर उठे विवाद को दरकिनार करने वाली अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ, लीक हुए मेडिकल रिकॉर्ड के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। इस सप्ताह फ्रांस में प्रकाशित रिपोर्टों में दावा किया गया कि 25 वर्षीय खलीफ में पुरुष गुणसूत्र हैं। अगस्त में पेरिस खेलों में लिंग विवाद तब शुरू हुआ जब खलीफ ने अपने शुरुआती मुकाबले में एंजेला कैरिनी को 46 सेकंड में हरा दिया, इतालवी खिलाड़ी बुरी तरह से नाक में चोट लगने के कारण रोने लगी और मुकाबला छोड़कर चली गई। इसके बाद विवाद पैदा हो गया, जिस पर इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से लेकर हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग तक कई राजनेताओं और हस्तियों ने टिप्पणी की। आईओसी ने एक बयान में कहा, हम समझते हैं कि इमान खलीफ ने ओलंपिक खेलों पेरिस 2024 के दौरान उनकी स्थिति पर टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, और नवीनतम रिपोर्टिंग के जवाब में मुकदमा भी तैयार कर रही है। जब तक कानूनी कार्रवाई चल रही है, या असत्यापित दस्तावेजों के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर जिनकी उत्पत्ति की पुष्टि नहीं की जा सकती है, आईओसी टिप्पणी नहीं करेगा। आईओसी ने कहा कि खलीफ ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) विश्व चैंपियनशिप और आईबीए-स्वीकृत टूर्नामेंटों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कई वर्षों तक भाग लिया है। आईओसी ने कहा कि वह इमान खलीफ को वर्तमान में मिल रहे दुर्व्यवहार से दुखी है। ओलंपिक जीत के बाद अल्जीरिया लौटने पर खलीफ का नायक की तरह स्वागत किया गया था, उन्होंने पहले ही फ्रांस में ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई है।   recent visitors 114

बेबस पत्नी ने दी पति को मुखाग्नि, छत्तीसगढ़-कोरिया में अंतिम संस्कार के बदले भतीजे ने मांगे पैसे या जमीन

कोरिया. कोरिया जिले के पटना से सटे ग्राम पंचायत करजी के मुक्ति धाम में एक महिला ने अपने पति को मुखाग्निी दी जिसे देखकर ग्रामिणों के आंखों से आंसू आ गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करजी निवासी कतवारी लाल राजवाड़े 47 वर्ष पत्नी श्यामपति के साथ रहता था जो दो वर्ष से मुंह के कैंसर से पीड़ित था। करीब छह  महीने से स्थिति नाजुक हो गई थी। हिस्से में मिली जमीन को उसकी पत्नी श्यामपती ने बेचकर इलाज कराया लेकिन कतवारी लाल राजवाड़े की जान नहीं बची। सोमवार की रात में कतवारी लाल राजवाड़े का निधन हो गया, मंगलवार सुबह उसकी पत्नी और ग्रामीणों के बीच समस्या पैदा हो गई कि अंतिम संस्कार में मुखाग्निी कौन देगा और हिन्दु रीती रिवाज के हिसाब से क्रिया कर्म कौन करेगा, क्योंकि मृतक कतवारी लाल राजवाड़े और उसकी पत्नी की शादी के 25 वर्ष बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं है। राजवाड़े समाज के लोगों ने मृतक कतवारी के बड़े पिताजी के लड़के संतलाल को मुखाग्निी देने एवं क्रिया कर्म करने की सलाह दी, लेकिन वह इसके बदले एक लाख रूपये या पांच डिस्मील जमीन की मांग करने लगा। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पास महज 15 से 20 डिस्मील जमीन जीवन यापन करने के लिए है उसमें से वह पांच डिस्मील जमीन दे देगी तो जीवन यापन कैसे करेगी। वह 15 हजार रूपए देने के लिए तैयार थी लेकिन संतलाल नहीं माना। अंत में श्यामपति राजवाड़े ने खुद मुखाग्निी देने और समस्त क्रिया कर्म करने का फैसला लिया। पति की अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंची और मुखाग्निी दी। जिसने भी यह मंजर देखा उसकी आंखों में आंसू आ गए। recent visitors 74

इंदौर की उड़ान बढ़ी, ACI की सर्विस क्वालिटी की तिमाही रिपोर्ट, चेन्नई नंबर वन, Indoreचौथे नंबर पर पहुंचा

 इंदौर सभी 31 पैरामीटर्स में बढ़े नंबर, चेन्नई नंबर वन, गोवा दूसरे व कोलकाता तीसरे नंबर पर एसीआई (एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल) की सर्विस क्वालिटी की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) की रैंकिंग रिपोर्ट बुधवार को जारी हुई। इसमें इंदौर एयरपोर्ट अपनी रैंकिंग में भारी सुधार किया चौथे नंबर पर पहुंचा। .इससे पहले इस साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) और दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में इंदौर एयरपोर्ट 12वें नंबर पर था। वहीं, पिछले साल की आखिरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर-2023) में हमारा एयरपोर्ट 7वें स्थान पर था। सर्वे में 31 प्रमुख बिंदु शामिल किए गए। इनमें एयरपोर्ट तक पहुंचने के साधन, टर्मिनल के साइन बोर्ड, शॉपिंग-डायनिंग, स्टाफ की शिष्टता, फ्लाइट की जानकारी, टर्मिनल में चलने की दूरी, वाई-फाई, यात्री सुविधाएं आदि शामिल हैं। सभी पैरामीटर्स में हमारे नंबर बढ़े हैं। इन सुविधाओं में हमारे नंबर बढ़े हैं, इसलिए रैंकिंग बेहतर हुई     एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी।     टर्मिनस पर पहुंचने के लिए साइन बोर्ड।     एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए चयनित परिवहन।     चेक-इन को ढूंढने में आसानी।     सुरक्षा स्क्रीनिंग में आसानी।     सुरक्षा जांच बेहतर।     रेस्टोरेंट, कैफे की सुविधाएं।     गेट पर प्रतीक्षा की सुविधाएं।     उड़ान की जानकारी की उपलब्धता।     अन्य उड़ानों से कनेक्शन करने में आसानी।     वाईफाई, चार्जिंग स्टेशन।     वॉशरूम की स्वच्छता। एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुविधाएं, यात्रियों को हुआ फील गुड, अब नंबर वन की तैयारी इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार हमने यात्री सुविधाएं बढ़ाई हैं। यात्री सुविधाओं पर सारा फोकस रहा। जहां कमियां थीं, उन्हें दूर किया। जहां अच्छा था, उसे बेहतर किया गया। टर्मिनल में पेंटिग्स, सीनरी लगाई गईं। फूड जोन, शॉप की संख्या बढ़ाई। यात्रियों से सुविधाओं को लेकर लगातार फीडबैक लिया, उसी अनुसार हम चीजें बेहतर करते गए, जिसका फायदा रेटिंग में हमें मिला। इंदौर में डिजी यात्रा भी शुुरू हो चुकी है। इससे यात्रियों का समय भी बच रहा है। एयरपोर्ट के अंदर एेसी सुविधाएं की गईं, जिससे यात्रियों को फील गुड हो। अगले सर्वे में हम नंबर वन पर आएं, इस हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी हैं।- वीके सेठ, डायरेक्टर, देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर   recent visitors 131

दीपक जोशी की घर वापसी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की मौजदूगी में BJP में शामिल

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने घर वापसी कर ली, यानि वे फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता  दें कि विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे और खातेगांव सीट से चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें 12,542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें विधानसभा चुनाव के पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वे 12542 वोटों से हार गए थे। 8 महीने पहले टल गई थी दीपक जोशी की भाजपा वापसी 8 महीने पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भाजपा जॉइन करने वाले थे। उनका भोपाल के बीजेपी दफ्तर आकर घर वापसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था। लेकिन आखिरी समय में ये कार्यक्रम टल गया था। दरअसल उस समय दीपक जोशी की भाजपा में वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उस समय दीपक जोशी ने खुद दैनिक भास्कर से टेलीफोन पर चर्चा में कहा था – मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं। मार्च में कहा था- कुछ लोगों ने पर्सनल इश्यू बना लिया 8 महीने पहले जब भाजपा में वापसी टली थी तब दैनिक भास्कर से चर्चा में दीपक जोशी ने कहा था- 'कुछ लोगों ने मेरे मामले को पर्सनल इश्यू बना लिया है। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं। मेरे पास 9 मार्च को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का फोन आया था। उन्होंने 2 नेताओं के नाम लिए थे। कहा था कि आप इनसे माफी मांग लो। मैंने कहा कि पार्टी से माफी मांगनी हो, तो मैं तैयार हूं, लेकिन घर जाकर किसी व्यक्ति विशेष से माफी नहीं मांगूंगा। चूंकि मेरे ऊपर करीबियों की ओर से घरवापसी का दबाव था, इसलिए मैंने सहमति दे दी थी, लेकिन मैंने पहल नहीं की। पहल बीजेपी की ओर से की गई थी।' recent visitors 142

महाकाल की नगरी में 9 नवंबर से स्काईडाइविंग फेस्ट शुरू होने जा रहा, चलेगा- 9 फरवरी 2025 तक

 उज्जैन मध्य प्रदेश टूरिज्म लगातार चौथे स्काईडाइविंग फेस्ट को होस्ट कर रहा है। इस फेस्ट का उद्देश्य पूरे राज्य में एडवेंचरस टूरिज्म को बढ़ावा देना और पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करना है। इसमें शामिल होने वालों को महाकाल की नगरी उज्जैन के ऊपर 10,000 फीट से छलांग लगाने का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। तीन महीने चलेगा आयोजन सीएम मोहन यादव की इच्छानुसार ही इस फेस्ट का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 9 नवंबर से 9 फरवरी तक चलेगा। मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि राज्य को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सेफ्टी का रखा गया है विशेष ध्यान एमपी पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पिछले संस्करणों की सफलता और पर्यटकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद, चौथा स्काईडाइविंग महोत्सव तीन महीने तक उज्जैन में होगा। रोमांच चाहने वाले लोग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच उज्जैन में दताना हवाई पट्टी पर हवाई रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। महोत्सव में सभी प्रतिभागियों के लिए उनकी डाइविंग से पहले सेफ्टी ब्रीफिंग और ट्रेनिंग सेशन होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अत्याधुनिक सुरक्षा गियर से लैस किया जाएगा, जिसमें स्वचालित तैनाती प्रणाली और बैकअप पैराशूट शामिल हैं। स्काई डाइव करते हुए होंगे महाकाल मंदिर के दर्शन इंटरनेशनल और व्यापक अनुभव वाले प्रशिक्षक हर उड़ान से पहले उपकरणों की गहन जांच करेंगे। स्काईडाइविंग का अनुभव करते हुए आसमान से प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर और पवित्र शिप्रा नदी के हवाई दृश्य दिखाई देंगे। फेस्टिवल आयोजकों ने दताना हवाई पट्टी पर एक समर्पित लैंडिंग ज़ोन बनाया है, जिसमें ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। इस विमान का होगा यूज यही नहीं पूरे दिन मौसम की निगरानी भी की जाएगी। आयोजक एक रीवाइज्ड सेसना 182P विमान का उपयोग करेंगे, जिसमें छह व्यक्ति बैठ सकते हैं। एक बार में 02 प्रतिभागी, 02 ट्रेनर के साथ स्‍काई डाइविंग कर सकेंगे। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है। तीन माह में 1000 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है। recent visitors 153

वह ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के लिए खास प्लान तैयार कर रही है: पैट कमिंस

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया का आत्मविश्वास पूरी तरह से डगमगाया हुआ है। घर पर भारत न्यूजीलैंड से 0-3 से सीरीज हार चुका है और इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म ने भी चिंता बढ़ाई है। ऐसे में सवाल यह है कि भारत इस बार ऑस्ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक लगाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी रिटेन करने में कामयाब रहेगा या नहीं। वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भारत की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि वह ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के लिए खास प्लान तैयार कर रही है। वहीं इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म पर भी बड़ी बात कही है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पैट कमिंस ने ऋषभ पंत को लेकर कहा, “हाँ, वह हमेशा खेल को बहुत तेजr से आगे बढ़ाता है, इसलिए कुछ खिलाड़ियों के लिए, आपके पास कुछ ठोस योजनाएं भी होनी चाहिए। उसने अच्छा खेला है, उसने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में एक अच्छी सीरीज खेली थी। तो हां, हम जानते हैं कि जब वह आगे बढ़ता है तो वह खतरनाक हो सकता है, इसलिए [हम] कोशिश करेंगे और कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे और उम्मीद करेंगे कि वे सफल हों।” विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है, पिछली 10 पारियों में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 350 रन तक नहीं बनाए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी। कमिंस ने कोहली और रोहित की फॉर्म को लेकर कहा, “वास्तव में यह जानना मुश्किल है। हर खिलाड़ी अच्छे और बुरे फॉर्म से गुजरता है। अगर आपका टेस्ट करियर लंबा है, तो आपको कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। हमारा काम स्पष्ट रूप से भारतीय बल्लेबाजों को जितना हो सके उतना शांत रखना है, इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। वे दोनों निश्चित रूप से भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।” recent visitors 60

खींवसर उपचुनाव में भाजपा जीतेगी, राजस्थान-जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल

जोधपुर. केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा खींवसर के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार हम खींवसर की सीट जीत रहे हैं। उपचुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि खींवसर की सीट निश्चित रूप से हम जीतेंगे। इस बार खींवसर की परिस्थितियां काफी बदली हुई हैं, लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हनुमान बेनीवाल कांग्रेस का ही समर्थन करते हैं। एमपी चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया था। हमारा सीधा संघर्ष चौरासी और सलूंबर में है। एक-दो सीटों को छोड़ दें तो हमारा सीधा मुकाबला कांग्रेस से ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना संकल्प पत्र देखना चाहिए और हमारी भजनलाल सरकार का संकल्प पत्र भी देखना चाहिए। पिछले 10 महीनों में भजनलाल सरकार ने जो कार्य किया है, वह अभूतपूर्व है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि हमारी सरकार कितना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में बदलाव होना चाहिए। वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर हाल ही में जो निर्णय हुए हैं, उन पर संसद में एक संशोधित बिल लाना चाहिए। यदि इसमें परिवर्तन होता है तो निश्चित रूप से मुस्लिम समाज को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि अब धारा 370 वापस आने की कोई संभावना नहीं है। उमर अब्दुल्ला को यह बात समझनी चाहिए कि यह अनावश्यक राजनीति है। जोधपुर में महिला के 6 टुकड़े कर दफनाने के मामले पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस मामले की जानकारी है। जल्द ही न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। recent visitors 159