Sunday, July 5, 2026 1:55 am

चैंपियंस लीग: बार्सिलोना और इंटर मिलान फिर जीते, एस्टन विला का विजय अभियान थमा

पेरिस बार्सिलोना और इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और जीत दर्ज की लेकिन पेनल्टी के अजीबोगरीब फैसले के कारण एस्टन विला का विजय अभियान थम गया। एस्टन विला ने सप्ताह की शुरुआत 36-टीमों की तालिका में शीर्ष पर की थी, लेकिन उसकी जीत का सिलसिला बुधवार को क्लब ब्रुग से 1-0 की हार के साथ थम गया। एस्टन विला के डिफेंडर टायरोन मिंग्स ने क्लब ब्रुग के क्षेत्र में गेंद उठाई। रेफरी ने इस फाउल करार देकर विरोधी टीम को पेनल्टी दे दी। ब्रुग के कप्तान हंस वानाकेन ने 52वें मिनट में इस पर गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। एस्टन विला इस हार से तालिका में आठवें स्थान पर लुढ़क गया। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे के बिना अपना पहला सत्र खेल रहे पेरिस सेंट जर्मेन को एटलेटिको मैड्रिड ने 2-1 से हराया। इस पराजय से फ्रांस का क्लब तालिका में 25वें स्थान पर खिसक गया। एटलेटिको मैड्रिड ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में निर्णायक गोल किया। बार्सिलोना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के दो गोल की मदद से रेड स्टार बेलग्रेड पर 5-2 की बड़ी जीत दर्ज की। इससे बार्सिलोना तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इंटर मिलान ने सैन सिरो में आर्सेनल को 1-0 से हराया। उसकी तरफ से हाकन अलहानोग्लू ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर गोल किया। इंटर मिलन के 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है। चैंपियंस लीग में पहली बार खेल रहे फ्रांस के क्लब ब्रेस्ट ने स्पार्टा प्राग को 2-1 से पराजित करके अपना अजेेय अभियान जारी रखा। ब्रेस्ट की टीम अभी चौथे स्थान पर है और उसका नॉकआउट चरण में पहुंचना तय है। अन्य मैचों में अटलांटा ने स्टटगार्ट को 2-0 से, साल्ज़बर्ग ने फेनोर्ड को 3-1 से और बायर्न म्यूनिख ने बेनफिका को 1-0 से हराया।   recent visitors 58

हरमनप्रीत दशक की डब्ल्यूबीबीएल टीम के लिए 50 खिलाड़ियों की सूची में

मेलबर्न भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की दशक की टीम के लिए 50 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची को गुरुवार को जारी किया गया जिसमें जगह बनाने वाली हरमनप्रीत एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं। इस सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिन्होंने वर्तमान सत्र से पहले डब्ल्यूबीबीएल में कम से कम 60 मैच खेले हैं। सार्वजनिक मतदान के बाद विशेषज्ञों का एक विशेष चैनल इस सूची में से अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन करेगा। सार्वजनिक मतदान 11 से 24 नवंबर के बीच किया जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक क्ली स्मिथ चयन पैनल के अध्यक्ष हैं। इसमें मेल जोन्स, लिसा स्टालेकर, मैथ्यू मॉट, क्वेंटिन हल, लौरा जॉली और एलिस्टेयर डॉब्सन भी शामिल हैं। टीम की घोषणा एक दिसंबर को की जाएगी जिसमें अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिलेगी।   recent visitors 60

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा- भारत खराब टीम नहीं बनी है, वे चीजें बदल देंगे

वेलिंगटन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद विनम्र बने हुए हैं और उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम जल्द से जल्द शानदार वापसी करने की क्षमता रखती है। लैथम के नेतृत्व में कीवी टीम बेंगलुरु, पुणे और मुंबई टेस्ट जीतकर भारत के खिलाफ उसकी धरती पर तीन या इससे अधिक मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने वाली पहली मेहमान टीम बन गई। लैथम ने भारत से यहां पहुंचने के बाद कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट वास्तव में खास है। हमने उनके खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हमारे खिलाड़ी आईपीएल में उनके साथ खेलते हैं। वे इस हार से निश्चित तौर पर निराश थे लेकिन उनकी टीम अब भी बहुत अच्छी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक श्रृंखला में हार से वह रातों-रात खराब टीम नहीं बन जाती। मुझे पूरा विश्वास है कि वे चीजों को बदलने में सफल रहेंगे।’’ लैथम ने कहा कि श्रृंखला में जीत इसलिए भी विशेष बन गई क्योंकि भारत आने से पहले न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम श्रीलंका दौरे पर थे तब परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं चल रही थी और इसलिए इस श्रृंखला में जीत विशेष बन जाती है क्योंकि आप ऐसा कुछ हासिल करते हैं जो पहले हासिल नहीं किया गया हो। हमने इस जीत का मिलकर जश्न मनाया।’’ न्यूजीलैंड अब घरेलू मैदान पर तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगा और लैथम ने कहा कि क्रिकेट के ‘बैज़बॉल’ ब्रांड का सामना करना उनकी टीम के लिए अलग तरह की चुनौती होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह रोमांचक श्रृंखला होगी। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर हो या बाहर टेस्ट मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि यह श्रृंखला भी रोमांचक होगी। हम उनकी आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट को चुनौती देने को लेकर उत्साहित हैं।’’   recent visitors 62

दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, राजस्थान-नागौर में शादीशुदा मुस्लिम ने नाबालिग हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फांसा

नागौर. नागौर जिले के श्री बालाजी थाने इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शादीशुदा मुस्लिम युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से पहले रेप किया, फिर हत्या कर दी। मामले को लेकर परिजनों द्वारा नाबालिग पीड़िता से रेप व हत्या की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने एक कुएं में शव को फेंक दिया है। नागौर पुलिस और पांचू थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सर्च किया। आखिर 72 घंटे बीत जाने के बाद नाबालिक लड़की के शव को बाहर निकाला गया। बता दें नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके के श्यामसर गांव के रहने वाले नाबालिग लड़की के परिजनों ने 16 वर्षीय नाबालिक बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। श्रीबालाजी थाना पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर मुस्लिम युवक को डिटेन किया। युवक से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह 02 नवंबर की रात्रि को उसको लेकर निकल गया और हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। नागौर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने करीब 72 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर युवती के शव को नोखा के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जोधपुर में अनीता चौधरी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ इस बीच नागौर में भी यह मामला सामने आया है। बता दें कि नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद श्री बालाजी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कि तो पता चला है कि पीड़िता का परिवार पिछले दो-तीन साल से श्यामसर गांव में खेती का कार्य करता हैं। परिजनों ने पड़ोसी जाकिर खा पुत्र इब्राहिम खान पर पीड़िता ले जाने का शक जताया। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर आरोपी श्यामसर गांव निवासी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को जो बताए पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी ने बताया की वह नाबालिग लड़की से प्यार करता था और वो दो नवंबर को रात्रि में उसको लेकर घर से निकल गया। रात्रि में वो नोखा पहुंचे और सुबह वह पांचू थाना इलाके में पहुंच गए। उसके बाद वह उसको लेकर साठिका का गांव में पहुंचा। जहां पर दोनों गांव के बाहर एक कुएं के पास जाकर बैठ गए और शादी करने की बात करने लगे। आरोपी ने बताया कि युवती ने उसे पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया, तब दोनों ने यह निर्णय लिया कि इस कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं या फिर घर वापस चलते हैं तो युवती ने मना कर दिया। अब सवाल यह है कि क्या नाबालिग लड़की को आरोपी ने किस तरीके से जाल में फंसाया। शादीशुदा होने के बाद मुस्लिम युवक ने नाबालिग को पहले फंसाया फिर शादी से इनकार कर दिया, अब पुलिस जांच कर रही है कि सच क्या है। क्या कहा मंत्री मंजू बाघमार ने मामले को लेकर मंत्री डॉक्टर मंजू बाघमार ने बताया कि हमारी सरकार पूरी तरह से अत्याचार के प्रति पूरी तरह सख्त है। जब महिलाओं के साथ अत्याचार होता है तो हमारी सरकार तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नागौर, जोधपुर और बाड़मेर में जो हरकतें सामने आई है, आरोपियों के खिलाफ हमारी सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। हमारी भजनलाल सरकार का जो सपना है कि भय मुक्त राजस्थान बनाना है। हमारी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार लिया है और जांच जारी है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया है कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को डिटेन किया है और आरोपी से पूछताछ के बाद घटनास्थल पर ले जाकर सत्यापन करवाया है और हमारी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम अभी लगी हुई है और जल्द ही कुएं से युवती के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 149

20 बैगा परिवारों को मिला दीपावली का उपहार

भोपाल ज्ञान (GYAN या कहें जीवायएन)…, अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी कल्याण। मध्यप्रदेश में जीवायएन के तहत लक्षित परिवारों और हितग्राहियों के समग्र कल्याण के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इन सबके विकास के लिये राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। प्रदेश में तीन विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजातियां (पीवीटीजी) बैगा, भारिया एवं सहरिया निवास करती हैं। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जीवायएन में गरीबों के कल्याण और इन्हें समर्थ बनाने के लिये पीएम जन-मन के अंतर्गत महती प्रयास किये जा रहे है। इन सभी विशेष पिछड़ी जनजातियों को पक्का घर, हर घर बिजली, हर घर नल से स्वच्छ पेयजल, इनकी बसाहटों/गांव तक पहुँच रोड, सभी के आधार कार्ड बनवाकर सबके जन-धन बैंक खाते खुलवाकर इनकी बसाहटों में मोबाईल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिये भी निरंतर कार्य किये जा रहे है। इन पिछड़ी जनजातियों के प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का घर प्रदान करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है और इस दिशा में प्रदेश में बेहद उम्दा काम हो रहा है। दीपावली पर सरकार ने 20 बैगा परिवारों को पक्के घर की सौगात दी। शहडोल जिले के सोहागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बधवाबड़ा में बीते दिनों गृह प्रवेश उत्वस मनाया गया। यहां बैगा जनजाति के 20 परिवारों को एक ही दिन, एक ही वक्त और एक ही स्थान पर पूजन कर गृह प्रवेश कराया गया। क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह ने पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित 20 आशियानों की पूजा-अर्चना कर बैगा परिवारों को गृह प्रवेश करवाकर इन्हें दीपपर्व की सौगात दी। इस अवसर पर सर्वबबलू बैगा, डब्लू  बैगा, रामभुवन बैगा, राहुल बैगा, रामकरण बैगा, विप्पा बैगा, बुली बैगा, श्यामदास बैगा, घनश्याम बैगा, मनोज बैगा, श्रीमती दुखनी बैगा, श्रीमती संपत्तियां बैगा, श्रीमती नानबाई बैगा, श्रीमती पार्वती बैगा व अन्य बैगा परिवारों के सदस्यों को पक्के घर का उपहार मिला। गौरतलब है कि पीएम जन-मन योजना के तहत पिछड़ी जनजातियों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं, खाद्यान्न वितरण जैसी अन्य योजनायों का लाभ दिया जा रहा है। शहडोल जिले में बैगा हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ इस योजना से जोड़कर इनके जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। रमुन बैगा को मिला पक्का घर शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक के ग्राम भमला निवासी रमुन बैगा को भी पीएम जन-मन योजना के तहत पक्का घर मिल गया है। पक्का घर मिलने के बाद रमुन बैगा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब मै अपने परिवार के साथ सुरक्षित और बेहतर तरीके से जीवन जी सकूंगा। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे घर में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्का घर मिलने से उसका जीवन पहले से बेहतर हो गया है। जवाहर लाल बैगा  को भी मिली पक्की छत पीएम जन-मन योजना से ही शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक के मेहरौड़ी गांव के निवासी जवाहर लाल बैगा को भी पक्की छत मिल गयी है। जवाहर लाल इन दिनों बेहद खुश है और पक्के घर की सौगात देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार-बार आभार जताते हैं।     recent visitors 48

वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली

बारबडोस गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ब्रैंडन किंग (102) और केसी कार्टी (नाबाद 128) रनों की शानदार शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 42गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ब्रैंडन किंग को उनकी 102 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं मैथ्यू फोर्ड मैन ऑफ द सीरीज रहे। इंग्लैंड के 263 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की ब्रैंडन किंग और एविन लुइस की सलामी जोड़ी ने संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिये 42 रन जोड़े। सातवें ओवर में जेमी ओवर्टन ने एविन लुइस (19) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये केसी कार्टी ने ब्रैंडन किंग के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 209 रन जोड़े और अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर कर दिया। 41वें ओवर में रीस टॉप्ली ने ब्रैंडन किंग (102) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन तब तक ब्रैंडन अपना काम कर चुके थे। उन्होंने 117 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। केसी कार्टी ने 114 गेंदों में 15 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 128) रनों की पारी खेली। कप्तान शे होप पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में दो विकेट पर 267 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली और जेमी ओवर्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 24 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये। विल जैक्स (5), जॉर्डन कॉक्स (1), जेकब बेथेल (शून्य) और कप्तान लियम लिविंगस्टन (6) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय में फिल सॉल्ट एक छोर थामे खड़े रहे। उन्होंने सैम करन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिये 70 रनों की साझेदारी हुई। 26वेें ओवर में रॉस्टन चेज ने सैम करन (40) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद फिल सॉल्ट (74) को रोमारियो शेफर्ड ने अपना शिकार बना लिया। डैन माउजली ने (57) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जेमी ओवर्टन (32) रन बनाकर आउट हुये। जोफ्रा आर्चर ने 17 गेंदों में (नाबाद 38) रनों की आतिशी पारी खेली और टीम के स्कोर को 50 ओवर में आठ विकेट पर 263 के स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड ने तीन विकेट लिये अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड को दो-दो विकेट मिले। रॉस्टन चेज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।   recent visitors 68

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्रद्धेय गोपाल जी व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय गोपाल जी व्यास के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद, मध्य क्षेत्र प्रचारक, क्षेत्र कार्यवाह सहित विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए श्रद्धेय गोपाल जी व्यास ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।   recent visitors 125