Friday, July 10, 2026 3:22 pm

‘भारत ने रूस से तेल खरीदकर पूरी दुनिया का भला किया’- मंत्री हरदीप पुरी

नई दिल्ली भारत ने रूस के तेल खरीदकर पूरी दुनिया की मदद की है। यह दावा है केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का। पुरी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले ने वैश्विक तेल की कीमतों में संभावित भारी बढ़ोतरी को टालने में मदद की। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदा होता तो दुनिया भर में तेल के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते थे। पुरी ने सस्ता रूसी तेल खरीदने की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। पुरी ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। पुरी ने साफ किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा है और ऐसा करने में कोई नियम नहीं तोड़ा है। उन्होंने उन लोगों को 'अज्ञानी' कहा जो भारत पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि रूसी तेल पर कोई प्रतिबंध नहीं है, बल्कि एक मूल्य प्राइस कैप लगा है। भारतीय कंपनियां इस सीमा का पालन कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि कई यूरोपीय और एशियाई देश भी रूस से अरबों डॉलर का कच्चा तेल, डीजल, एलएनजी और अन्य जरूरी खनिज खरीद रहे हैं। 'हम उन 7 करोड़ नागरिकों के लिए…' पुरी ने आगे कहा कि 'हम लगातार उन सभी से एनर्जी खरीदेंगे, जो हमारी कंपनियों को सबसे कम रेट ऑफर कर रहे हैं। यह पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप का कॉन्फिडेंस है।' साथ ही उन्होंने कहा, 'हम हमारे उन 7 करोड़ नागरिकों के लिए एनर्जी की स्टेबल अवेलेबिलिटी, अफॉर्डेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी सुनिश्चित करेंगे, जो रोज पेट्रोल पंप जाते हैं। यह हमारी टॉप प्रायोरिटी है।' हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत अकेला ऐसा बड़ा ऑयल कंज्यूमर है, जहां पिछले 3 वर्षों से तेल की कीमतों में महत्वपूर्ण गिरावट आई है। recent visitors 75

‘बिग बॉस 18’ में सारा अरफीन खान का गुस्सा सातवें आसमान पर, विवियन व अविनाश पर फट पड़ीं

मुंबई 'बिग बॉस' एक ऐसा शो है, जहां आने वाले कंटेस्टेंट्स को हर समय दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरना पड़ता है। उन्हें हर कदम पर जज किया जाता है। 18वें सीजन की सदस्य सारा अरफीन खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बीते एपिसोड में वो फट पड़ीं। अपने साथ हो रहे अन्याय और घर में हो रहे पक्षपात पर वो बरस पड़ीं। बिग बॉस के 'लाडले' विवियन डीसेना पर जमकर भड़ास निकाली तो बिग बॉस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने जिस तरह से अपना गुस्सा जाहिर किया, उसको लेकर सोशल मीडिया दो वर्ग में बंट गया है। किसी को सारा सही लग रही हैं तो किसी का कहना है कि नेशनल टीवी पर इस तरह से अपना आपा खोना सही नहीं है! पहले बता दें कि सारा अरफीन खान, अरफीन खान की बीवी हैं। दोनों मियां-बीवी इस शो में डटे हुए हैं। अरफीन खान लाइफ कोच हैं। वो ऋतिक रोशन से लेकर टाइगर श्रॉफ तक के लाइफ कोच रहे हैं। अब बात करते हैं कि 'बिग बॉस 18' की। शुरुआत से ही साफ दिख रहा है कि विवियन डीसेना मेकर्स के लाडले हैं, मेकर्स उन्हें लेकर बायस्ड रहते हैं। ये बात घरवाले भी कहते हैं और दर्शकों को भी ऐसा महसूस होता है। खैर। घर में इस वक्त विवियन डीसेना टाइम गॉड हैं। उन्हें इस स्पेशल पावर से हटाने के लिए घर में एक टास्क होता है। घरवालों को दो ग्रुप में बांटा जाता है। टाइम गॉड बनने के लिए छड़ी को एक हाथ से पकड़ने का टास्क था। सारा अरफीन खान भी इसमें शामिल थीं, लेकिन ईशा सिंह और एलिस कौशिक ने कहा कि सारा ने अपने हाथ से छड़ी को छोड़ दी। उनकी बात सुनकर विवियन सारा को टास्क से निकाल देते हैं। इसके बाद सारा का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है। सारा का गुस्सा सातवें आसमान पर सारा ने विवियन को लाख बार समझाया कि उन्होंने छड़ी नहीं छोड़ी, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं होते हैं। इसके बाद सारा गुस्से में लाल हो जाती हैं। वो बोलती हैं कि इस गेम में कोई सही नहीं है, सब झूठे हैं। यहां तक कि उन्होंने शो से निकलने तक की बात भी कह दी कि जहां एक कंटेस्टेंट को लेकर सभी पक्षपात कर रहे हैं, वहां उन्हें नहीं रहना है। धीरे-धीरे उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। सामान फेंकने लग गईं। अविनाश मिश्रा तक को चोट पहुंचाई और विवियन पर भी सामान फेंककर मारा। सारा ने एलिस और ईशा को खूब सुनाया सारा ने ईशा और एलिस को भी नहीं बख्शा। दोनों को इतने ताने मारे कि ईशा रो पड़ीं। सारा ने दोनों को बोला कि वे अविनाश की की बेबी सिटिंग करती हैं। उनके आगे-पीछे घूमती रहती हैं। उनका खुद का कोई वजूद नहीं है। सारा, ईशा और अविनाश के पीछे-पीछे घूमती रहीं। उन्होंने ईशा से कहा, 'नैपी बदल दो इसकी…।' recent visitors 75

अनिल अंबानी को बड़ा झटका, 3 साल के बैन से बढ़ी मुश्किलें, शेयर 5% टूटकर 41.47 रुपये पर पहुंचे

मुंबई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर BSE में 5 पर्सेंट लुढ़ककर 41.47 रुपये पर पहुंच गए हैं। दरअसल, एक खबर से अनिल अंबानी की कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। सरकारी कंपनी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने रिलायंस पावर लिमिटेड, उसकी सहायक कंपनियों और रिलायंस NU BESS लिमिटेड पर कंपनी की तरफ से जारी टेंडर्स में हिस्सा लेने के लिए 3 साल की रोक लगा दी है। सरकारी कंपनी ने इस वजह से लगाया है बैन सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने जून में एक टेंडर रिलीज किया था, इस टेंडर में अनिल अंबानी की कंपनियों की तरफ से कथित फर्जी दस्तावेज जमा करने की बात सामने आई है। सरकारी कंपनी ने इसी के बाद यह पाबंदी लगाई है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ने इस टेंडर में 1000 MW/2000 MWh स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए निविदा मांगी थीं। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद टेंडर प्रोसेस को कैंसल कर दिया गया है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ने कहा है कि महाराष्ट्र एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड (अब नाम रिलायंस NU BESS लिमिटेड) की तरफ से जमा किए गए दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) के बदले बैंक गारंटी का इंडोर्समेंट फर्जी था। रिलायंस पावर, इसकी सब्सिडियरीज और रिलायंस NU BESS लिमिटेड पर बैन 6 नवंबर 2024 से प्रभावी हुआ है। हाल में कर्ज मुक्त हुई है रिलायंस पावर की एक कंपनी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने पिछले दिनों बताया कि उसकी इकाई रोजा पावर सप्लाई कंपनी ने सिंगापुर बेस्ड लेंडर वर्डे पार्टनर्स का 485 करोड़ रुपये का कर्ज और चुका दिया है। साथ ही, रोजा पावर अब जीरो-डेट कंपनी बन गई है। रोजा पावर को जीरो-डेट स्टेटस मिल गया है। कंपनी ने वर्डे पार्टनर्स का पूरा 1318 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। सितंबर में रोजा पावर ने वर्डे पार्टनर्स को 833 करोड़ रुपये का पेमेंट किया था। recent visitors 79

अरमान मलिक ने कृतिका को दिया महंगा फोन

मुंबई 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट रहे यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा अरमान मलिक पर फूट रहा है। लोग ये कहते दिख रहे हैं कि अरमान हमेशा ही पायल के साथ गलत करते हैं। कृतिका अपने इस नए फोन को देखकर खुशी से उछल पड़ती हैं। कृतिका अपने बेटे को नया फोन दिखाती है तो वो उनकी तरफ हाथ बढ़ाता है और कहता है कि मुझे दे दो। कृतिका कहती हैं- अभी देती हूं बेटा, बिना टेमपर्ड नहीं दे सकती। पायल ने मायूस मन से कहा- ये आपने अच्छा फोन दिया है इसके बाद पायल मलिक वो फोन देखती है और कहती है- ये आपने अच्छा फोन दिया है, मुझे तो नहीं दिया। इसपर अरमान कहते हैं- तुझे भी तो दिलाया था। फिर वो कहती हैं- कुछ कह ही नहीं रही गुड्डू। फिर पायल उस फोन को ऑपरेट करने की कोशिश करती हैं तो अरमान बोले- तू क्यों कर रही है, वो कर लेगी, उसका फोन है। लोगों ने पायल के लिए सहानुभूति दिखाई है इसके बाद पायल कृतिका को कहती है- ये तेरा फोन…और पलट कर वो कहती हैं- तेरा नहीं, हमारा फोन। फिर पायल कहती हैं- हां, हमदोनों का फोन। अब इस वीडियो को देखकर लोगों ने पायल के लिए सहानुभूति दिखाई है। एक ने कहा- पायल को ये आदमी जिंदगी भर तकलीफ ही देता है। कई लोग बोले-दो बीवियों को रख सकता है तो ये दो फोन नहीं ले सकते थे? एक और ने कहा- जब इनके पास इतने पैसे हैं कि दो बीवियों को रख सकता है तो ये दो फोन नहीं ले सकते थे? एक और ने कहा- पायल दीदी को भी दिलाना था न। एक और ने कहा- इसलिए एक ही बीवी होनी चहिए, रोज की किट किट न रहे। एक यूजर ने कहा- सारी चीजें पहले कृतिका को, फिर कहता है- पायल को मिलेगा, या तो साथ में दे देता। कई लोगों ने कहा है- दोनों को बराबर का हक मिलना चाहिए। recent visitors 84

UP विधानसभा के सचिव की बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई फिर ट्रक ने रौंदा, सड़क हादसे में मौत

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के दौरान उनका बेटा भी कार में मौजूद था, उसे भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ब्रजभूषण दुबे का बेटा गाड़ी चला रहा था, तभी अयोध्या के पास ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी दूसरी लेन में आ रही ट्रक से जा टकराई। भीषण टक्कर के चलते कार बुरी तरह से डैमेज हो गई है। बता दें, मूल रूप से पत्रकार ब्रजभूषण दुबे को केसरीनाथ त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। जानकारी के मुताबिक विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे गुरुवार रात को अपने बेटे के साथ लखनऊ वापस आ रहे थे। बेटा कृष्णा दुबे गाड़ी चला रहा था। तभी अयोध्या में गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक और उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। पिता की मौत, बेटे को किया डिचार्ज राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बेटे कृष्णा का इलाज कर उसे डिचार्ज कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस्ती के रहने वाले ब्रजभूषण दुबे की मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ से लेकर बस्ती तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शासकीय कार्य मे आने से पहले तक वें पत्रकारिता से जुड़े थे। अयोध्या में हादसा और बस्ती से लखनऊ तक शोक की लहर वहीं उनके घर में कोहराम मच गया है। हादसा अयोध्या के थाना पटरंगा गनौली कट के पास हाईवे पर बीती रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। विशेष सचिव रहे ब्रजभूषण दुबे मिलनसार और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्हें सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। recent visitors 71

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का डांस करते हुए फोटो वायरल

न्यूयॉर्क बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी। 15 जनवरी 2022 को उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म सरोगेसी से हुआ था। अब मालती 2 साल की हैं और अगले साल 15 जनवरी को 3 साल की हो जाएंगी। इस नन्ही-सी उम्र में उन्होंने बेली डांस सीखना शुरू कर दिया है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में मालती मैरी गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और डांस करती हुई दिख रही हैं। उनके साथ एक और बच्ची की झलक दिख रही है। उनका पोश्चर और ड्रेस देख ऐसा लग रहा है कि बेली डांस सीख रही हैं। मालती को डांस सीखते देख हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने मम्मी और पापा के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है। हर कोई उन पर अपना प्यार लुटा रहा है। सरोगेसी से हुआ मालती का जन्म प्रियंका और निक ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों ने उमैद भवन पैलेस, जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दो शादियां की थीं। जनवरी 2022 में मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ था। इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'सिटाडेल 2' की शूटिंग कर रही हैं। वो हॉलीवुड मूवी 'हेड्स ऑफ स्टेट' में भी नजर आएंगी। उनके पास 'द ब्लफ' मूवी भी है। बीते दिनों वो एक इवेंट के सिलसिले में मुंबई आई थीं। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ LA में रहती हैं। recent visitors 98

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सब्जेक्ट लिस्ट अपडेट, जोड़ा नया विषय

नई दिल्ली नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) की परीक्षा में आयुर्वेद बायोलॉजी विषय को भी शामिल कर लिया गया है। यूजीसी कमिशन की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि दिसंबर 2024 में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में छात्रों को अडिशनल सब्जेक्ट के रूप में आयुर्वेद बायोलॉजी को चुनने का मौका भी मिलेगा। कुछ समय पहले यूजीसी ने आपदा प्रबंधन विषय को भी यूजीसी नेट में शामिल करने का फैसला किया था। यूजीसी के अध्यक्ष प्रफेसर एम. जगदीश कुमार का कहना है कि आयुर्वेद बायोलॉजी विषय में छात्रों को आयुर्वेद का प्राचीन विज्ञान जानने का मौका मिलेगा। छात्रों को इस यूनीक विषय को चुनने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोग प्राकृतिक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लाभों के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं, वे आयुर्वेद को एलोपैथिक चिकित्सा के विकल्प के रूप में भी अपना रहे हैं। आयुर्वेद को आधुनिक हेल्थकेयर सिस्टम के साथ तेजी से एकीकृत किया जा रहा है। आयुर्वेद को समकालीन विज्ञान के नजरिए से समझना चाहिए। UGC NET: पीएचडी के बाद मौके यूजीसी चेयरपर्नस ने कहा कि 'आयुर्वेद बायोलॉजी के जरिए भारत के पारंपरिक ज्ञान के बारे में विस्तार से पढ़ने का अवसर मिलेगा।आयुर्वेद बायोलॉजी में पीएचडी पूरी करने के बाद छात्रों के पास यूनिवर्सिटीज में दूसरे छात्रों को रिसर्च और ट्रेनिंग देने का मौका भी मिलेगा।' ये विषय भले ही पुराना हो, लेकिन फील्ड नई है। क्योंकि पहली बार इसे नेट एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट में जोड़ा गया है, उम्मीदवारों के पास करियर लीड लेने ये बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट के विषयों की सूची) में शामिल होने के बाद इस फील्ड में नौकरी के नए अवसर भी खुलने की पूरी संभावना है। recent visitors 141