इंदौर में मेट्रो रेल प्रबंधन के एमडी ने बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दे दिए, यातायात हो सकेगा सुगम

इंदौर  गांधी नगर से विजयनगर तक तक मेट्रो के रुट पर निर्माण कार्य के साथ रोड पर डिवाइडर निर्माण का कार्य भी पूर्णता पर है। ऐसे में अभी जिन स्थानों पर मेट्रो निर्माण के कारण बैरिकेड्स लगे हैं उन्हें जल्द हटाया जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। मेट्रो रेल प्रबंधन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने निर्माण स्थलों पर से अनावश्यक बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दिए। भविष्य में जरूरत होने पर ही बैरिकेड्स लगाने की बात कही। खाली स्थानों पर पौधारोपण करने के निर्देश  उन्होंने सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और इस हिस्से में व्यावसायिक रन शुरू करने के लिए सभी कांट्रैक्टर को संचालन के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। एमडी ने मेट्रो स्टेशन के आसपास के खाली स्थानों पर पौधारोपण करने तथा मल्टीमाडल कनेक्टिविटी से संबंधित संरचना विकास की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए। डिपो व प्लेटफार्म की सुविधाओं का निरीक्षण किया एमडी ने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधी नगर डिपो तथा गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर-तीन तक के सभी पांच स्टेशनों के कान्कोर, प्लेटफार्म लेवल पर मौजूदा सुविधाओं व ट्रेन परिचालन के स्थान के निर्माण पहलुओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने डिपो परिसर में ट्रेन संचालन से संबंधित विविध कक्षों में मशीनों के लगाए जाने तथा तकनीकी रूप से चल रही तैयारियों, उपकरण कक्ष, टिकट रूम, एस्केलेटर का जायजा लिया। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई चार सप्ताह बाद इंदौर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर हाई कोर्ट में चल रही जनहित याचिका में चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी। याचिका पूर्व पार्षद महेश गर्ग ने दायर की है। कहा है कि पूरे शहर में सड़कें बदहाल हैं। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। सिर्फ इतना ही नहीं शहर में जलजमाव की भी विकराल समस्या है। आधे से ज्यादा शहर में स्टार्म वाटर लाइन नहीं है। गड्ढों में जलजमाव की वजह से शहर में बीमारियां फैल रही हैं। इंदौर में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह जलजमाव और गड्ढों की समस्या से आमजन को राहत दिलवाए लेकिन वे कुछ कर ही नहीं रहे हैं। याचिका में याचिकाकर्ता ने बदहाल सड़कों के फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए हैं। याचिका में मांग की है कि नगर निगम और प्रशासन को निर्देश दिए जाएं ताकि आमजन को राहत मिले। recent visitors 75

फिर करोड़ों लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, 9 नवम्बर को सीएम यादव जारी करेंगे क़िस्त, खाते में आएंगे 1250 रुपए

इंदौर  मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपये की नवंबर माह की किस्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नौ नवंबर को इंदौर से डालेंगे। प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1574 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अलावा अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल दो बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण की गई है। अक्टूबर 2023 से 250 रुपये बढ़े थे योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को 1000 रुपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई और तब से अब तक 1250 रुपये की राशि दी जा रही है। सबसे बड़ी डीबीटी योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान किया गया है। बता दें कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना में शामिल है। योजना के वृहद स्वरूप ने प्रदेश की महिलाओं के समग्र सशक्तीकरण में महती भूमिका निभाई है। महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई इस योजना से न केवल महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है बल्कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से सीधे परिचित हुई हैं। इससे परिवार के निर्णयों में भी उनकी भूमिका बड़ी है और सामाजिक रूप से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है। 2023 से संचालित है लाड़ली बहना योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। योजना का प्रभाव लाड़ली बहना योजना प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना में शामिल है। योजना के वृहद स्वरूप ने प्रदेश की महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण में महती भूमिका निभाई है। इस योजना से न केवल महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है बल्कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से सीधे परिचित हुई हैं। इससे परिवार के निर्णयों में भी उनकी भूमिका बड़ी है और सामाजिक रूप से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है। recent visitors 84

मोहन भागवत महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की लेंगे बैठक

जबलपुर संघ प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे हैं। वे संस्कारधानी में पांच दिन तक रहेंगे। मोहन भागवत महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। वहीं आरएसएस के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यों की रूपरेखा बनेगी। RSS प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय जबलपुर प्रवास पर हैं। वे आरएसएस के महाकौशल प्रांत के मुख्यालय केशव कुटी में रूकेंगे। मोहन भागवत जबलपुर में महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की बैठक लेंगे। प्रवास के दौरान आरएसएस के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यों की रूपरेखा बनेगी। शताब्दी वर्ष में संघ का प्रत्येक मंडल के विस्तार का मुख्य लक्ष्य रहेगा। भागवत शहर में लगने वाली RSS की चुनिंदा शाखाओं में जा सकते हैं। आरएसएस प्रमुख 10 नवंबर को प्रबुद्धजन सम्मलेन में व्याख्यान देंगे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेशन एवं इन्फॉर्मेशन सेंटर ओमती में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित होगा। recent visitors 111

धान के खेत में अजगर ने किया बुजुर्ग किसान का शिकार, चारों तरफ फैल गई दहशत

मंडला  मध्य प्रदेश के मंडला जिले से अजगर द्वारा इंसान के शिकार का मामला सामने आया है। बिछिया तहसील के राता गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय प्रेम लाल की मौत हो गई। प्रेम लाल शाम के समय अपने खेत की ओर जा रहे थे तभी एक अजगर ने उन पर हमला कर दिया। दरअसल, हर दिन की तरह प्रेम लाल शाम के समय अपने धान के खेत की देखभाल करने जा रहे थे। उन्हे क्या पता था कि रास्ते में खेत की मेड़ पर घास में छिपा एक अजगर उनका इंतजार कर रहा है। वे बिना उस पर ध्यान दिए हुए वहां से निकले तभी अजगर उनके पैर से लिपट गया। प्रेम लाल हड़बड़ा कर गिर पड़े और अजगर ने उनकी गर्दन को जकड़ लिया। काफी देर तक जब प्रेम लाल घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उन्हें ढूंढने निकले। अजगर ने बनाया शिकार खेत में आकर परिजनों को दृश्य देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेम लाल को अजगर ने जकड़ रखा था। उन्होंने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को इकट्ठा किया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से अजगर को प्रेम लाल से अलग किया। बेहोशी की हालत में उन्हें बहमनी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन विभाग ने किया रेस्क्यू ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। घटना को लेकर पुलिस का कहना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बुजुर्ग की मौत अजगर के हमले के बाद सांस रुकने के कारण हुई है। थाने में पंचनामा की कार्रवाई की गई है। recent visitors 65

कक्षा में शर्ट उतारकर सो रहे टीचर का वीडियो वायरल: बीईओ ने दिए जांच के आदेश

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शिक्षा के हालात की ताजा तस्वीर सामने आई है। जिले के मझौली तहसील स्थित प्राथमिक स्कूल नंदग्राम में एक शिक्षक क्लासरूम में बच्चों के बैग को तकिया बनाकर सो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर अपने कपड़े उतारकर क्लास में चैन की नींद सो रहा है। क्लास में बच्चों के बैग तो हैं लेकिन छात्र दिखाई नहीं दे रहे हैं।सरकारी टीचर का नाम विनोद मांझी बताया जा रहा है। नोटिस के जवाब टीचर ने दी ये सफाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा अधिकारी ने टीचर विनोद मांझी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि वीडियो के संबंध में टीचर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए वह सो गया था। बीईओ का कहना है कि इससे पहले भी विनोद मांझी के खिलाफ शिकायतें आ चुकी हैं। बच्चों के बैग पैर और सिर के पास रखा जानकारी के मुताबिक, विनोद मांझी प्राथमिक शाला नंदग्राम में पदस्थ हैं। बुधवार को स्कूल आए टीचर मांझी ने बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें खेलने के लिए कहा और खुद कक्षा में आराम करने लगा। विनोद ने अपनी शर्ट उतारकर छात्रों के स्कूली बैग को सिर के नीचे तकिए की तरह रखा। इतना ही नहीं कुछ बैग उसने पैरों के पास भी रखे थे। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल बच्चों ने विनोद मांझी की इस हरकत के बारे में गांव के कुछ लोगों को बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल में शिक्षक के सोते हुए वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी का भी बयान सामने आया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अतुल चौधरी का कहना है कि इससे पहले भी विनोद मांझी के खिलाफ बच्चों के साथ मारपीट करने और उन्हें न पढ़ाने संबंधी शिकायतें मिली हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह बच्चों के बैग पर सिर रखकर सोते नजर आ रहे हैं। जांच के लिए बनाई गई टीम उन्होंने बताया कि आज ही स्कूल का निरीक्षण भी किया गया। इस संबंध में विनोद मांझी को नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा गया था। इस पर उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही है। बीईओ ने बताया कि इस मामले में एक जांच टीम बनाई गई है और रिपोर्ट आते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। recent visitors 86

मस्क का बड़ा बयान: कनाडा के अगले चुनाव में ट्रूडो की विदाई तय, उनकी सरकार पर बढ़ा दबाव

वाशिंगटन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों चर्चा में हैं. खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाने के बाद से वह विवादों में हैं. इस बीच टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क ने ट्रूडो को लेकर बड़ा बयान दिया है. एलन मस्क ने जस्टिन ट्रूडो के राजनीतिक करिअर को लेकर बड़ा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि कनाडा में अगले साल होने जा रहे चुनाव में उनकी विदाई तय है. सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर एक शख्स ने मस्क से मदद मांगते हुए कहा था कि वह ट्रूडो से पीछा छुड़ाने में उनकी मदद करें.   दरअसल जर्मनी की समाजवादी सरकार के गिरने के बाद इस शख्स ने कनाडा का ट्रूडो से पीछा छुड़ाने के लिए मस्क से गुहार लगाई थी, जिस पर मस्क ने यह कटाक्ष किया. बता दें कि कनाडा में अगले साल चुनाव होने जा रहे हैं. फिलहाल अल्पमत की सरकार चला रहे ट्रूडो पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले चुनावों में उनका जाना तय है. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के करीबी एलन मस्क की इस तरह की टिप्पणी कई मायनों में अहम भी माना जा रही है. इससे ट्रंप की राष्ट्रपत पद संभालने के बाद उनकी भावी योजनाओं और एजेंडे के संकेत मिल रहे हैं. ट्रूडो ने पिछले साल संसद में पहली बार लगाए थे भारत पर आरोप पिछले साल संसद में बोलते हुए जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इल्जाम भारत पर लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया था. तब से ही भारत और कनाडा के बीच रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. भारत ने भी ट्रूडो और उनकी पार्टी पर खालिस्तानियों को लुभाने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था. इसी साल जनवरी में कनाडा के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस ने कहा था कि भारत निज्जर की हत्या की जांच में कनाडा के साथ सहयोग कर रहा है. पिछले साल हुई थी निज्जर की हत्या पिछले साल जून में कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर निज्जर की हत्या कर दी गई थी. निज्जर खालिस्तानी आतंकी था. खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ था. वह बीते कई सालों से कनाडा में रह रहा था और वहां से भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद को हवा दे रहा था. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, निज्जर भारतीय जांच एजेंसियों के लिए पिछले एक साल में इसलिए और भी ज्यादा बड़ा सिरदर्द बन गया था क्योंकि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को विदेशों में लॉजिस्टिक और पैसा मुहैया करवाना शुरू कर दिया था. ट्रूडो जब 2018 में भारत दौरे पर आए थे. उस समय उन्हें पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खालिस्तानी आतंकियों की एक सूची सौंपी थी, जिसमें निज्जर का भी नाम शामिल था. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 2020 में निज्जर को आतंकी घोषित कर दिया था. 2010 में पटियाला के एक मंदिर के बाहर हुए बम विस्फोट में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. उस पर हिंसा भड़काने, आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित कई मामलों में पुलिस को तलाश थी. भारत ने हरदीप सिंह निज्जर को डेजिग्नेटिड टेरेरिस्ट यानी आतंकवादी घोषित किया था. NIA ने उस पर 10 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था.   recent visitors 73

समोसे में निकली छिपकली, मासूम को पता चला तब तक छिपकली दिखी मसाले में, अस्पताल में इलाज जारी

रीवा आजकल बाहर का थाना इतना खतरनाक हो गया है कि पूछिए मत, दुकानदार मुनाफे के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने में जरा भी नहीं सोच रहे हैं। कीड़े वाले पिज्जा से लेकर सड़ा हुआ खाना कस्टमर को पहुंचाया जा रहा है। ताजा मामला इससे कई गुना खतरनाक है। रीवा के निपनिया मोहल्ले में एक 5 साल के बच्चे को समोसा खाना भारी पड़ गया। उसने जैसे ही खाने का एक निवाला अंदर लिया तो अजीब स्वाद से समोसे को रख दिया, फिर उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने मसाले को देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर एक मरी हुई छिपकली थी। छिपकली वाला समोसा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे परिजनों ने गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। समोसे जलेबी खरीदना पड़ा भारी घटना गुरुवार की बताई जा रही है। बच्चे के पिता पंकज शर्मा अपनी पत्नी का इलाज करवाने के बाद अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपने दोस्त से पास की एक दुकान से समोसे और जलेबी खरीदने को कहा। आधी छिपकली मिली समोसे में घर पहुंचने पर बच्चे ने खाना मांगा और उसे समोसे दिए गए। बच्चे ने जैसे ही आधा समोसा खाया, उसे कुछ अजीब सा स्वाद लगा और उसने बाकी समोसा नीचे रख दिया। तुरंत उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पिता को शक हुआ और उन्होंने बचा हुआ समोसा उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। छिपकली का आधा शरीर समोसे में था। परिवार करेगा शिकायत परिवार का कहना है कि उन्होंने ढेकहा मोहल्ले में स्थित सुरेश होटल नामक दुकान से समोसे और जलेबी खरीदी थी। वे अब दुकानदार के खिलाफ पुलिस और खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। recent visitors 69