Friday, July 10, 2026 12:03 pm

चौकी देरी पुलिस ने 126 लीटर अबैध शराब जब्त की गयी

टीकमगढ़  अवैध शराब के बढ़ते कारोबार ने जिले भर में खलबली मचा रखी है। दूध से ज्यादा अवैध शराब दुकानों के चलते युवाओं पर इसका बुरा असर देखा जाने लगा है। एक ओर सरकार नशा को छोड़ने के लिए तरह-तरह के आयोजन करने में लगी है। तो वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं शराब ठेकेदारों द्वारा भी कई स्थानों पर गली – मुहल्लो मे धड़ल्ले से शराब की बिक्री कराई जाती रही है। लोगों में बढ़ते असंतोष के चलते इन दिनों अबैध शराब बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। ऐसे में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई जरूर लोगों के लिए राहत देने वाली कहीं जा रही है। जिले में जहां कई थाना क्षेत्रों में अबैध शराब के अड्डे बिना रोक – टोक संचालित किया जा रहे हैं। वही देरी पुलिस  चौकी अंतर्गत आने वाले इलाकों में अवैध शराब विक्रेताओं की लगातार धर पकड़ की जाती रही है। यहां अवैध शराब विक्रेताओं में खलबली मची हुई है। चौकी प्रभारी चंदन शाक्य सहित पुलिस टीम द्वारा की जा रही कार्रवाइयों से आम लोगों में राहत देखी जा रही है। बताया गया है कि उन्होंने 126 लीटर अबैध शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई एवं अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या द्वारा अबैध शराब, जुआ, सट्टा, अबैध हथियार, अबैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारम्मय मे एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एवं थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी देरी पुलिस द्वारा दिनांक 07/11/24 को मुखबिर सूचना पर ग्राम छिदारी से आरोपी रमेश पिता सरजा वंशकार उम्र 40 साल निवासी छिदारी चौकी देरी के मकान के बेड़ा के पास से 13 खाकी कार्टून प्रत्येक कार्टून में 50 प्लेन देसी मंदिरा क्वार्टर, एक कार्टून में गोवा व्हिस्की  के 50 क्वार्टर कुल 700 क्वार्टर कुल मात्रा 126 ली. कुल कीमती 64500 जब्त कर आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध  34(2)आव. एक्ट के तहत अपराध पंजीब्रद्ध कर न्यायालय जे आर हेतु पेश किया गया।  उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी देरी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य, प्र आर 192 घनश्याम खटीक,आर. 621 अवनीश यादव,आर. 398 रामकेश पटेल, आर 515 अमित अहिरवार,आर.779 धर्मेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री शाक्य ने बताया की इन दिनों पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान असमाजित तत्वों की धर पकड़ की जा रही है। क्षेत्र में सट्टा,जुआ, और अबैध शराब पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। recent visitors 55

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रात्रि में चोरी के लिए घर में घुसे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अनूपपुर          कोमल प्रसाद राठौर पिता घनश्याम प्रसाद राठौर उम्र करीब 50 साल निवासी अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मंगलवार की रात्रि करीब 01.00 बजे जब वह अपने घर में सो रहा था, आहट आने पर नींद खुलने पर देखा तो दो युवक चोरी की नियत से लोहे की राड एवं आरी लिए हुए घर के अंदर घुसे थे जो हल्ला करने पर पीछे के रास्ते से दीवाल फांदकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 479/24 धारा 1331(4),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर  आरोपियों की पतासाजी की गई।                   टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, आरक्षक दीपक बुन्देला, कपिल सोलंकी के द्वारा रात्रि में चोरी की नियत से घुसने वाले आरोपियो गोलू गोड़ पिता श्यामलाल गोड़ उम्र 21 साल निवासी चंदासटोला अनूपपुर एवं गुलाब पवार उर्फ विसम्भर पवार पिता नाथ सिहं पवार उम्र 32 साल निवासी जैतपुर जिला शहडोल से लोहे की राड एवं आरी जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी गोलू गोड़ एवं विसम्भर उर्फ गुलाब पंवार आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व से चोरी नकबजनी एवं वाहन चोरी के कई मामले दर्ज है। recent visitors 58

डबरा में घर के बाहर खड़े युवक को 3 गोलियां मारी, घटना सीसीटीवी में कैद

डबरा ग्वालियर सिटी थाना क्षेत्र के गोपाल बाग सिटी में गुरुवार की रात दो बाइक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर तीन गोलियां चलाईं और 20 सेकेंड में हत्या कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक पैरोल पर बाहर आया था और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। डबरा की गोपाल बाग सिटी में रहने वाला जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार (45) चीनौर क्षेत्र के ग्राम कैथी का निवासी था। वह दस दिन पहले ही जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। हर रोज खाना खाने के बाद वह कॉलोनी में घूमता था। गुरुवार रात को वह कुछ लोगों से बात कर रहा था, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने जसवंत से कुछ बातचीत की और अचानक उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर कॉलोनी में भगदड़ मच गई। परिवार वाले पास की गली से दौड़ते हुए आए और जसवंत को तुरंत ग्वालियर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। जसवंत सिंह ने वर्ष 2016 में ग्वालियर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी थी। 2018 में उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अपने अच्छे व्यवहार के कारण वह पैरोल पर आता-जाता रहता था। अभी 28 अक्टूबर को ही वह 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था और रोज कॉलोनी में घूमता था। इसी दौरान उसे निशाना बनाया गया। गोपाल बाग सिटी नगर की फार्म फोर कॉलोनी में गेट पर चौकीदार तैनात रहता है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि बीते दो दिनों से चौकीदार छुट्टी पर था, जिसके कारण गेट खुला हुआ था। इस वजह से हमलावर आसानी से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। जसवंत की हत्या करने वाले हमलावर बेखौफ नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उन्हें अपना चेहरा दिखने की कोई चिंता नहीं थी। वे जानते थे कि चौकीदार छुट्टी पर है। जब जसवंत दूसरी गली में पहुंचा तो हमलावरों ने उसके ऊपर तीन लोगों की मौजूदगी में गोलियां चला दीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव तुरंत डबरा रवाना हुए और आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज देखे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। एसपी के साथ एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा और थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटना को लेकर तत्काल टीमें रवाना कर दीं और विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगा दिए। फुटेज में दिखने वाले संदिग्धों के फोटो सर्कुलेट किए गए हैं ताकि हमलावरों को जल्द पकड़ा जा सके। एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने बताया कि घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना का संबंध पूर्व में हुई हत्या से जोड़ा जा रहा है।   recent visitors 62

वार्ड नंबर 41 गनियारी छठ पूजा में उमड़ी भीड़

सिंगरौली छठ पूजा के दूसरे दिन वार्ड नंबर 41 इंदिरा वार्ड गनियारी तालाब में सूर्यऊंदय के समय अर्घ्य देने माताएं बहनें भारी संख्या में उपस्थित होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मईया की विधिवत पूजा अर्चना की। छठ पूजा पंडाल में सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं के लिए वार्ड पार्षद गौरी अर्जुनदास गुप्ता की तरफ से चाय बिस्कुट पानी एवं बच्चों के लिए टॉफी का इंतजाम किया गया था। छठ पूजा में आए हुए सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं ने पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन दास गुप्ता को बेहतरीन व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया। छठ पूजा में इनका रहा सराहनीय योगदान छठ पूजा हेतु व्यवस्था एवं देख रेख में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन दास गुप्ता, प्रदीप चौरसिया, मनोज यादव, बबलू शाह, आकाश रजक, अंकित जायसवाल, बच्ची सोनी, गणेश खत्री, संजय गिरी, धनंजय शाह, कमलनयन चौरसिया, पप्पू सिंह, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे। recent visitors 85

देशभर में छठ पर्व धूमधाम , मध्य प्रदेश के घाटों पर सुबह आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.

भोपाल  देशभर में सूर्य उपासना का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. लोग अपने परिवारों के साथ घाटों पर पहुंचे और पूरा माहौल श्रद्धा भाव से सराबोर दिख रहा है. बिहार, उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छठ पर्व की धूम देखी गई. बड़े हर्षोल्लास के साथ ये पर्व मनाया गया. सूर्य उपासना के महापर्व छठ का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ किया गया. दोनों ही प्रदेशों के घाटों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर और मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल और अन्य शहरों के घाटों में व्रतधारियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही. सुबह 3 बजे से ही लोग यहां उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे रहे. सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ का आज चौथा व अंतिम दिन है जहां सुबह तड़के सूर्य निकलते ही छठ व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी मन्नत मांगी.  रात भर और सुबह-सुबह लोग अपनी आस्था को लेकर कड़कड़ाते ठंड में भी उत्साह में दिखाई दिए. सूर्य उपासना का यह पर्व एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखते हैं और सूर्य देव व छठ माता की आराधना करते हैं. राजधानी रायपुर के घाटों और अम्बिकापुर के सबसे पुराने छठ घाटों में एक शंकर घाट में महापर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया.   कोरिया जिला मुख्यालय के जोड़ा तालाब में अर्घ्य से पहले मां गंगा की आराधना की गई. व्रतियों ने पानी में  खड़े होकर अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. शहर के श्रीराम मंदिर तालाब के घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और छठी मइया की पूजा-अर्चना की. बाजार पारा की सड़क पर करीब 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. recent visitors 74

खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम यहां राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि सूर्य आराधना छठ पूजन मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है। मुख्यमंत्री साय खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन छठ पर्व आयोजन समिति महादेव घाट द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व के इस कार्यक्रम में आकर मैं स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली अनुभव कर रहा हूँ। इस भव्य आयोजन के लिए मैं आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। छठ महापर्व की प्रतीक्षा उपासक वर्ष भर करते हैं। इस महापर्व पर दूर-दूर से लोग चाहे कहीं भी रह कर काम कर रहे हों, वे छठ पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं। सरकार के द्वारा भी छठ पर विशेष रेल आदि परिवहन की व्यवस्था की जाती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सूर्य भगवान की उपासना के इस पर्व में कठिन व्रत रखा जाता है। हमारी माताएं-बहनें निर्जला उपवास रखती हैं। छठ महापर्व हमें प्रकृति से भी जोड़ता है। नदी, तालाब आदि जल-स्त्रोत के करीब घाटों पर छठ की पूजा होती है, इस तरह इस पर्व में हम प्रकृति के समीप पहुंचते हैं। छठ पर्व पर हमें नदी और तालाब जैसे हमारे जल-स्त्रोतों के भी संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज दिवंगत गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा को भी श्रद्धांजलि देना चाहूंगा। उनके छठ गीतों को हमारी पूरी पीढ़ी ने सुना है। मैं छठी मैया और सूर्य भगवान से सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि  जिन पंचमहाभूतों से हमारे शरीर का निर्माण हुआ है उनकी पूजा इस पर्व में होती है। छठ महापर्व ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। सभी के ऊपर छठी माई की कृपा बनी रहे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले 10-15 सालों से महादेव घाट समिति द्वारा लगातार छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। छठ में अस्त होते सूर्य की आराधना हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है। इस पर्व का संदेश है कि जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से हमें कभी परेशान नहीं होना चाहिए। मैं सभी को छठ की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।   इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, संपत अग्रवाल, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज, रामप्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, छठ समिति महादेव घाट के सदस्यगण व बड़ी संख्या में उपासक उपस्थित रहे। recent visitors 44

प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा एकल योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति मार्च 2025 तक सुनिश्चित करें-सचिव नरहरि प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश पंचायत एवं पीएचई विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें-सचिव नरहरि सिंगरौली सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पी नरहरि द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीधी एवं सिंगरौली जिले की नल जल योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि हर घर तक गुणवत्तायुक्त शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। नल जल योजनाओं की प्रगति धीमी है इसे गति देकर निर्णायक समाप्ति की ओर ले जाना आवश्यक है। कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा जनपद स्तरीय अधिकारी प्रत्येक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित कर आपसी समन्वय से उसे प्राप्त करने का प्रयास करें।     सचिव नरहरि ने एकल योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति मार्च 2025 के पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीधी जिले में एकल योजना अंतर्गत 16696 एफएचटीसी तथा सिंगरौली जिले में 12840 एफएचटीसी शेष है। उन्होने अभियान चलाकर 31 दिसम्बर 2024 तक प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि इस कार्य में जिन संविदाकारों द्वारा उदासीनता या लापरवाही बरती जा रही है उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। सिंगरौली के जिन कार्यों को निरस्त किया गया है उसके पुनः टेंडर की कार्यवाही सोमवार को अनिवार्यतः करें। सचिव ने कहा कि हर घर नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति महिला सशक्तिकरण की दिशा एक सकारात्मक पहल है। निश्चित ही इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गुणात्मक सुधार होगा।     प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश जल निगम केवीएस चैधरी द्वारा सीधी तथा सिंगरौली जिले में मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा संचालित समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि सिंगरौली जिले में तीन समूह नल जल योजनाओं बैढ़न-1, बैढ़न-2 तथा गोंड देवसर और सीधी जिले में मझौली समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर तथा सीधी-गुलाबसागर के माध्यम से सभी बसाहटों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जावेगी। मझौली समूह जल प्रदाय योजना पूर्ण हो चुकी है तथा शेष के कार्य प्रगतिरत हैं। योजनाओं को पूर्ण करने की तिथि मार्च 2025 निर्धारित है। सीधी जिले में 86893 तथा सिंगरौली में 85951 एफएचटीसी शेष हैं, जिसे पूर्ण करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने रोड मरम्मतीकरण के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।      बैठक में कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेन्द्र सिंह, प्रमुख अभियंता पीएचई केके सोनगरिया, मुख्य अभियंता एचएस गौड़, उपखण्ड अधिकारी सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आरपी त्रिपाठी, चुरहट शैलेष द्विवेदी, अधीक्षण यंत्री एस एल धुर्वे, कार्यपालन यंत्री टीएस बड़कड़े सहित समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहें। recent visitors 53