Friday, July 10, 2026 10:01 am

अरविंद केजरीवाल ने कहा- पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह भी किया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सब कुछ करेगी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्री संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह भी किया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सब कुछ करेगी। वह पूरी अपनी ताकत का इस्तेमाल करेगी लेकिन हमें उन्हें जीतने नहीं देना है। केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में ताजी हवा का झोंका है और हमें इसे आगे ले जाने की जरूरत है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली में जो भी काम हो रहे हैं वो बंद न हों। केजरीवाल ने राजा हरिशचंद्र से तुलना कर कहा कि पिछले 2 सालों में हम सबसे कठिन दौर से गुजरे हैं लेकिन भगवान कठिनाइयां भी सबसे प्रिय भक्तों को देता और उनकी परीक्षा लेता है। भगवान ने राजा हरिशचंद्र की तो कितनी कठिन परीक्षा ली थी। उन्होंने कहा, अभी तक पूरी पार्टी ने बहुत बहादुरी से सारी कठिनाइयों का सामना किया है। हमें तोड़ने खरीदने की काफी कोशिश की गई लेकिन उल्टा पार्टी और मजबूत हुई। हम लड़ेंगे हम जीतेंगे। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं जानता हूं आप मुझसे बहुत प्यार करते हैं, मैं भी आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमारे इस रिश्ते को किसी की नजर ना लगे। हमें इस रिश्ते को अपनी ताकत बनना है। केजरीवाल ने कहा, अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। यह लोग हमें हराने के लिए सबकुछ करेंगे और अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। हमें इन ताकतों तो जीतने नहीं देना है। आजादी के 75 साल के बाद राजनीति में जनता से जुड़े मुद्दों की बात हो रही है। 75 साल में पहली बार लोगों ने देखा है कि अगर सरकार ईमानदार हो जाए तो क्या नहीं हो सकता। राजनीति में आम आदमी पार्टी ताजा हवा का झोका हैं। इसे रुकने नहीं देना है। उन्होंने कहा, दिल्ली में काम बंद नहीं होने देना है। अभी बहुत काम करने बाकी हैं। आम आदमी पार्टी देश की अकेली उम्मीद है। इस उम्मीद को कायम रखना है। recent visitors 78

ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर के पुजारी का निलंबन रद्द, ‘बटोगे तो कटोगे’ वाले बयान पर मचा था हंगामा

कनाडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर के पुजारी को निलंबन के बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। उन पर हिंसक बयानबाजी करने का आरोप था। हाल ही में खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों और वहां मौजूद लोगों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुजारी राजिंदर प्रसाद पर हिंसक बयान देने का आरोप लगा। उन्होंने अपने समुदाय के सदस्यों को 'बटोगे तो कटोगे' की चेतावनी दी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, समीक्षा के बाद मंदिर संगठन ने उन्हें 2 दिन बाद बहाल कर दिया। ब्रैम्पटन में 3 नवंबर को हिंदू सभा मंदिर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ अपुष्ट वीडियो में प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक बैनर लिए हुए थे। वीडियो में लोगों के बीच हाथापाई और मंदिर के आसपास के मैदान में एक-दूसरे पर डंडे से वार करते हुए दिखाया गया। खालिस्तानी झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों की लोगों के साथ झड़प हुई। उन्होंने मंदिर प्राधिकारियों और भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित वाणिज्य दूतावास के कार्यक्रम में भी बाधा पहुंचाई। 'विवादित बयान पर लिया गया था ऐक्शन' कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हिंदू सभा मंदिर की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि रविवार को प्रदर्शनकारियों के साथ पुजारी की विवादास्पद संलिप्तता के कारण उसे निलंबन किया गया है। हालांकि, बयान में इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि पुजारी ने हिंसक बयानबाजी की थी। ब्राउन ने पोस्ट में कहा, ‘अधिकांश सिख कनाडाई और हिंदू कनाडाई सद्भावना से रहना चाहते हैं और हिंसा बर्दाश्त नहीं करते। हिंदू सभा मंदिर के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने हिंसक बयानबाजी करने वाले पंडित को निलंबित कर दिया है। ओंटारियो सिख और गुरुद्वारा परिषद ने रविवार रात हिंदू सभा में हुई हिंसा की निंदा की है।’ प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र तरीके से और सुरक्षित माहौल में पालन करने का अधिकार है। recent visitors 53

थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि भ्रमण के दौरान अवैध हथियार देसी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। थाना कोतवाली पुलिस को रात्रि भ्रमण के दौरान छतरपुर नगर में बड़ा तालाब के पास चौपाटी में एक व्यक्ति के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस टीम बड़ा तालाब के पास चौपाटी पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही के पास एक अवैध 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। आरोपी अमित सिंह चौहान पिता महेंद्र सिंह निवासी ग्राम हमा थाना ओरछा रोड जिला छतरपुर से अवैध हथियार जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी अमित सिंह चौहान के विरुद्ध अवैध शराब अवैध हथियार मारपीट जैसे डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा, आरक्षक नरेश परिहार, अभय, राकेश की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 63

थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी करते तस्कर को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब जप्त की जा रही है। रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान थाना बड़ा मलहरा पुलिस को बिजावर से बड़ा मलहरा तरफ अवैध शराब ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। थाना बड़ा मलहरा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए गंज तिगैला के पास पहुँची। बिजावर की ओर आ रही स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोक कर चेकिंग की गई।  कार के अंदर भारी मात्रा में 25 पेटी अवैध शराब रखी मिली। चालक से पूछताछ की गई, वैध दस्तावेज नहीं थे। आरोपी चालक से अवैध शराब 25 पेटी 225 लीटर देशी प्लेन अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया। अवैध शराब तस्कर सचिन नामदेव पिता गोविंद नामदेव निवासी ग्राम मगरोन जिला दमोह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक रघुनाथ, सतीश, अरुण शर्मा, सोनू, चरण यादव एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। recent visitors 137

डॉ तारा शर्मा बरपाली कॉलेज में प्राचार्य पदस्थ

कोरबा प्रदेश सरकार ने निर्णय लेते हुए सरकारी कॉलेजों में कार्यरत 131प्राध्यापकों को पदोन्नत कर प्राचार्य बनाकर तबादला किया है। मिनीमाता गल्र्स कॉलेज की समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. तारा शर्मा को पदोन्नत कर बरपाली कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। श्रीमती शर्मा मिनीमाता कन्यामहाविद्यालय में कोरबा में प्रभारी प्राचार्य के पद पर तीन वर्षो तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुकी है। उनके प्राचार्य कार्यकाल के दौरान कन्या महाविद्यालय में कई उत्कृष्ट कार्य हुए। जिसमें समाज शास्त्र विभाग का उन्नयन हो या फिर अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का विकास हो, श्रीमती शर्मा के कार्यकाल में हुए। उनका प्रभारी प्राचार्य कार्यकाल के दौरान मिनीमाता कन्या महाविद्यालय का रखरखाव,शैक्षणिक गतिविधियां एवं उत्कृष्ट अनुशासन के नाम पर महाविद्यालय की एक अलग पहचान बनी थी। डॉ. तारा शर्मा बिलासपुर संभाग ही नहीं प्रदेश एवं मध्यप्रदेश में समाजशास्त्रीयों के बीच एक अच्छे शिक्षाविद के रूप में जाना पहचाना नाम है। डॉ. तारा शर्मा ने दो पुस्तकें लिखी है। जिसमें से एक पुस्तक मध्यप्रदेश के हाईस्कूल के समाजशास्त्र कोर्स में शामिल है। वहीं डॉ. तारा शर्मा के दिशा निर्देशन में 8 से अधिक छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा पीएचडी की उपाधी प्रदान की गई है। अब उनके बरपाली कॉलेज में तबादले के साथ बरपाली महाविद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के संपादित किए जाने की उम्मीद है। महाविद्यालय को उनके दीर्घ अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। डॉ. शर्मा ने आज बरपाली महाविद्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर बरपाली महाविद्यालय के प्रध्यापकों एवं कर्मचारियों ने कार्यभार ग्रहण करने महाविद्यालय पहुंंचने पर डॉ. तारा शर्मा का स्वागत करते हुए हर्ष जाहिर किया है। डॉ. तारा शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि महाविद्यालय में पदस्थ प्रध्यापकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पूर्व से बेहतर वातावरण निर्मित कर शैक्षणिक गतिविधियों का उत्कृष्ट संचालन करने का प्रयास किया जाएगा। recent visitors 177

MP में 15 नवंबर से तेजी से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा रातों का पारा, कई शहर 10 के नीचे

भोपाल मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है, जहां तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। यह जगह फिलहाल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बन गया है। दिन और रात दोनों समय यहां का तापमान काफी ठंडा हो चुका है। पचमढ़ी में ठंड का स्तर इतना अधिक है कि पिछले सात रातों में से छह बार पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जबकि एक बार अमरकंटक ने भी सबसे ठंडे स्थान का दर्जा हासिल किया। बुधवार और गुरुवार की रात में पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। इंदौर में न्यूनतम तापमान कल 18.1 डिग्री रहा। एक्यूआई सुबह से ही खराब इंदौर में आज सुबह से ही एक्यूआई खराब स्तर पर चल रहा है। 287 का एक्यूआई सुबह 10 बजे ही दर्ज किया गया। शाम तक यह 300 पार चला जाता है। इस बार लगातार एक्यूआई 300 के आसपास ही चल रहा है। यह बेहद खराब स्तर माना जाता है। 15 से और बदलेगा मौसम मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में ठंड का असर और अधिक बढ़ सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक शिल्पा आप्टे ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में हवा का रुख बदलने की संभावना है। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर प्रदेश में साफ दिखाई देगा। इससे विशेष रूप से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में ठंड में वृद्धि होने की उम्मीद है। 10 डिग्री के नीचे जाएगा तापमान प्रदेश के अन्य कई शहरों में भी रात का तापमान तेजी से गिरने का अनुमान है। मंडला, उमरिया, राजगढ़ और गुना जैसे शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। राजधानी भोपाल के साथ शाजापुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, बैतूल, टीकमगढ़, मलाजखंड, रायसेन, उज्जैन, नौगांव, खरगोन और रतलाम जैसे शहरों में भी तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुवार को दिन के समय भी पचमढ़ी समेत कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन उत्तर भारत में बर्फबारी शुरू होते ही मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार भी नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आने की संभावना है, जिससे ठंड का प्रभाव और गहराएगा। पिछले दस वर्षों में इसी समय पर ठंड बढ़ने का यही ट्रेंड देखा गया है। मौसम में बदलाव जारी रहेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम में बदलाव आ जाता है। आसमान में बादल छाए रहते हैं, लेकिन उमस का असर लगभग खत्म हो जाता है। अक्टूबर के बाद से ही रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे संभागों में हल्की बारिश भी होती है, जिससे ठंड और बढ़ जाती है। इस दौरान दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की संभावना बनी रहती है। इस तरह, मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर के मध्य से लेकर महीने के आखिर तक ठंड का प्रभाव ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। अगर यह मौसम का बदलाव इसी तरह जारी रहा, तो नवंबर के अंत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। recent visitors 81

रायपुर में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, बिना ई-वे बिल के दो ट्रक सामान जब्त, व्यापारियों से पूछताछ जारी

रायपुर स्टेट जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आज जीएसटी विभाग ने राजधानी रायपुर में बिना ई-वे बिल के पहुंचे समान पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रक सामान जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, नागपुर से बिना ई-वे बिल के दो ट्रकों में रायपुर लाए गए सामान में मोबाइल एसेसरी, स्पीकर, स्मार्टवॉच और कपड़े की खेप पकड़ी गई है. करीब दो दर्जन कारोबारियों ने यह सामान मंगवाया था, लेकिन जीएसटी नियमों के उल्लंघन के कारण स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. recent visitors 72