Friday, July 10, 2026 2:10 pm

वन विभाग को भदेसर में मिली सफलता, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

चित्तौड़गढ़. जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र में कुछ दिनों से जनता के लिए चिंता का विषय बना तेंदुआ आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बकरी के लालच में यह तेंदुआ पिंजरे में आ गया। इसकी जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को दूर करने के लिए भदेसर थानाधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। तेंदुए को अब चित्तौड़गढ़ लाया जा रहा है, जिसे वन विभाग की सेमलपुरा स्थित नर्सरी में रखा जाएगा। बाद में उसे प्राकृतिक आवास पर छोड़ा जाएगा। जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब 25-30 किलोमीटर दूर स्थित भदेसर उपखंड मुख्यालय के आस-पास तेंदुए का मूवमेंट था। इसे देख कर लोगों में दहशत व्याप्त थी। क्षेत्र के लोगों की मांग और सुरक्षा को देखते पिंजरा लगाने का निर्णय किया था। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर एक पिंजरा भदेसर कस्बे में थाने के पीछे कस्बे से बाहर घाटी के जंगल में लगाया गया था। यह पिंजरा मंगलवार को ही लगा दिया था। फ्लाइंग रेंजर नेपालसिंह के नेतृत्व में टीम तेंदुए पर नजर रखे हुई थी। वहीं, शुक्रवार को इसमें बकरी को बांधा गया था। शुक्रवार शाम तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग पिंजरे के पास जाने लगे। इस पर भदेसर सीआई मोतीराम सारण मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। लोगों को पिंजरे से दूर भगाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पिंजरे को वाहन में रख कर चित्तौड़गढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है। आखिर चौथे दिन जाकर मिली सफलता तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में वन विभाग की टीम ने बकरी को बांधा था। इसकी खुशबू और शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे तक खींचा चला आया। चार दिन से पिंजरा लगा हुआ था और शुक्रवार को सफलता मिल गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। वहीं वन विभाग की टीम ने बकरी को सुरक्षित निकाल कर उसके मालिक को सौंप दिया। recent visitors 179

7 साल से फरार आरोपी को बरमान पुलिस ने धर दबोचा

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के निर्देशन में फरार आरोपियों की धर पकड़ के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी बरमान पुलिस द्वारा 7 साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी अनिल महोबिया पिता उमेश महोबिया उम्र 28 साल निवासी ग्राम बरमान को माननीय न्यायालय नरसिंहपुर द्वारा तीन प्रकरण में जारी स्थाई वारंट में दिनांक 8 तारीक की रात में गिरफ्तार किया गया है जिसे दिनांक 9 /11/ 24 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा तीनों प्रकरणों में जेल वारंट जारी किया गया है आरोपी को जेल दाखिल किया गया है उक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में तेंदूखेड़ा एसडीओपी मधुर पटेरिया सुबह तलब थाना प्रभारी बी,एल, त्यागी बरमान चौकी प्रभारी सुमित तिवारी, आरक्षक धर्मेंद्र 220, आरक्षक आकाश 480, आरक्षक अनुराग 45, आरक्षक 680 आशीष पटेल की विशेष भूमिका रही recent visitors 50

भोपाल से रीवा और खजुराहो के लिए जल्द ही शुरू होगी फ्लाइट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 भोपाल  फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप 15 नवंबर से फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी 19 सीटर विमान की शुरुआत करने होने जा रही है. फ्लाई बिग की विमान सेवा चार शहरों को जोड़ेगी. भोपाल से रीवा तक का किराया महज 999 रुपये होगा. फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी ने लखनऊ, खजुराहो, रीवा और चित्रकूट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार एयरलाइन कंपनी ने सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का शेड्यूल जारी किया है. फ्लाइट की वजह से बड़े शहरों के बीच लोगों को कनेक्टिंग उड़ानें भी आसानी से मिल सकेंगी. रीवा फ्लाइट की नाइट पार्किंग व्यवस्था राजा भोज एयरपोर्ट पर होगी. पहले दिन फ्लाइट की पूरी सीट बुक हो चुकी है. उड़ान का साधारण किराया 1999 रुपये के करीब है, लेकिन 50 प्रतिशत कम फेयर का ऑफर यात्रियों को मिल रहा है. फ्लाइट का शेड्यूल सोमवार का शेड्यूल: फ्लाइट (एस9-333) हर सोमवार को लखनऊ से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 9.25 बजे चित्रकूट पहुंचेगी. चित्रकूट से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.35 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से 11 बजे सुबह उड़ान भरकर 11.55 बजे सुबह रीवा पहुंचेगी. रीवा से दोपहर 12 बजे रवाना उड़ान भरकर दोपहर 2.25 बजे भोपाल पहुंचेगी. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार का शेड्यूल: भोपाल से फ्लाई बिग की विमान सेवा सुबह 8 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.15 बजे रीवा पहुंचेगी. रीवा से सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11.25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.45 बजे रीवा पहुंचेगी. इसी तरह रीवा से दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.15 बजे भोपाल पहुंचेगी. शुक्रवार का शेड्यूल: भोपाल से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट 10.05 बजे सुबह रीवा पहुंचेगी. रीवा से सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11.25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.35 बजे चित्रकूट पहुंचेगी. चित्रकूट से दोपहर 1 बजे उड़ान भरकर लखनऊ में फ्लाइट दोपहर 2.05 बजे उतरेगी. बता दें कि 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन हुआ था. उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा से भोपाल फ्लाइट संचालन की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब अमल होने जा रहा है. 15 नवंबर से फ्लाई बिग की उड़ान सेवा शुरू होगी.   recent visitors 95

थाना बमीठा पुलिस ने हाईवे किनारे से करीब सवा 3 किलो गांजा जप्त कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, अवैध मादक पदार्थ गांजा की विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। थाना बमीठा पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान फोरलेन हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना बमीठा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। छतरपुर पन्ना हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में दो व्यक्ति जो बोरी लिए खड़े थे, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। बोरी की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा था। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब सवा 3 किलोग्राम कीमत करीब 50000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी 1. अखिलेश उर्फ धनीराम पटेल पिता मुन्नीलाल पटेल ग्राम रिछाई थाना बमीठा 2. बबलू कुशवाहा पिता रामदीन कुशवाहा ग्राम नयागांव थाना खजुराहो के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन छतरपुर में अवैध शराब का प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह, उप निरीक्षक हरदेव सिंह , उप निरीक्षक एम एल मरावी, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक रामकृपाल आरक्षक उदय, निकेश, भानु पटेल की भूमिका रही। recent visitors 128

सर्दी ने दी दस्तक, राजस्थान-सिरोही के माउंट आबू में पारा गिरकर 12 डिग्री पहुंचा

जयपुर. राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए तापमान में सिरोही प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, चूरू में 16.9 डिग्री, फतेहपुर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 4.1 डिग्री ज्यादा है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आ सकती है। recent visitors 77

35 हजार का था इनाम, छत्तीसगढ़-दुर्ग पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश की मौत

दुर्ग. दुर्ग में बदमाश की पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हवाई फायरिंग का फरार आरोपी अमित जोश भिलाई पहुंचा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम अमित जोश की तलाश में भिलाई के जयंती स्डेटियम के पास पहुंची थी। इसी दौरान फरार आरोपी अमित जोश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था, जिसे पकड़े के लिए पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के डीएसपी और क्राइम ब्रांच प्रभारी के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फरार आरोपी अमित जोश के एक गोली पैर पर लगी और दूसरी गोली सीने पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 10 के ग्लोब चौक में चार माह पहले दो लोगों पर मृतक अमित जोश ने फायरिंग की थी। इसके बाद से आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी, लेकिन जगह बदल-बदलकर छिपा हुआ था। इसके बाद फरार आरोपी की सूचना देने वाले पर 35 हजार के इनाम की घोषणा भी की थी। पुलिस को दो दिन पूर्व फरार आरोपी अमित जोश की भिलाई पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस पकड़ने के लिए गई, लेकिन फरार आरोपी अमित जोश अपने पास रखी पिस्टल से क्राइम ब्रांच के डीएसपी और प्रभारी पर पहले फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए फरार आरोपी पर फायरिंग में पैर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल को सील कर जांच में जुट गई है। recent visitors 78

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के भंडारण में मारा छापा, 550 लीटर से अधिक शराब एवं स्कूटी जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। प्रभात भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को नारायणपुर रोड बर्फ फैक्ट्री के पास एक स्थान पर भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रह की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। संदेही एक टपरे के बाहर स्कूटी में अवैध शराब रखते मिले, पुलिस टीम ने जाकर चेक किया, टपरे में तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी। पेटियों को खोलकर चेक किया गया, अंग्रेजी व्हिस्की गोवा, देसी अवैध शराब सहित कुल 63 पेटी 550 लीटर से भी अधिक शराब कीमत करीब 4 लाख 50 हज़ार मिली, वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। उक्त अवैध शराब जप्तकर एवं फुटकर फुटकर अवैध शराब विक्रय हेतु परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। मौके से दो आरोपियों 1. रसूल खान पिता रफीक खान निवासी गुप्ता लॉज के पीछे छतरपुर 2. गबड़ू उर्फ हरिशंकर यादव निवासी ग्राम पठापुर थाना ओरछा रोड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी तथा उक्त अवैध शराब संग्रह में संलिप्त तीसरे आरोपी 3. निकेश राय के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है, आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जुगल किशोर, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, शिव प्रताप, नित्य प्रकाश, आशीष, रामशरण, नरेश परिहार एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 75