अब हरियाणा होगा पूरी तरह से नशा मुक्त, सरकार के आदेश पुलिस विभाग को मिले

कैथल सैनी सरकार अब प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए काम कर रही है, अब हरियाणा को पूरी तरह से नशा मुक्त करने लिए सरकार के आदेश पुलिस विभाग को मिले हैं। जिनमें 20 साल पुराने दर्ज मामलों में नशा तस्करों का रिकॉर्ड खंगाला जाए और जो लोग अभी नशा तस्करी में शामिल है उनके ऊपर कारवाई की जाए। इसको लेकर कैथल पुलिस भी जिले के हर थाने में 20 साल पहले के नशा तस्करों का रिकॉर्ड खंगाल रही है और उनकी सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, ताकि दोबारा से कोई भी नशा तस्कर इस धंधे में एक्टिव ना रहे। करीब 100 नशा तस्करों के ठिकानों पर मारे छापे एसएचओ बीर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों अनुसार आज सुबह शहर में पांच टीमों का गठन किया गया है, जिन्होंने लगभग 100 ऐसे नशा तस्करों के ठिकानों पर छापे मारे हैं जो पिछले 20 साल में नशा तस्करी में एक्टिव रहे है, परंतु पुलिस को कहीं भी कुछ नशे से संबंधित सामग्री नहीं मिली।   नशा तस्कर की सूचना देने वाले को किया जाएगा सम्मानित पुलिस का कहना है कि पुलिस की सख्ती के कारण ऐसा संभव हो पाया है कि लोग नशा तस्करी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कुछ ऐसे चिन्हित स्थानों पर लोगों को इकट्ठा किया और उनसे बातचीत की। उनको समझाया कि नशा तस्करी एक अपराध है जिसको दूर करने के लिए आमजन को भी सरकार का साथ देना होगा। प्रदेश में नशा तस्करों पर सरकार भी पूरी तरह से सख्त हैं, अगर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा जो कोई व्यक्ति नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस को इसकी सूचना देगा तो पुलिस द्वारा उसे सम्मानित भी करेगी और उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। recent visitors 58

जगदलपुर में पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर, तीन महिला मजदूरों की मौत, 13 मजदूर घायल

जगदलपुर छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र में शनिवार को राजनगर-बस्तर मुख्यमार्ग पर राजनगर के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। पिकअप वाहन और एक अज्ञात वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बकावंड से जिला अस्पताल जगदलपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नबरंगपुर जिले के कोटियारिगुड़ा की कमला पुजारी की पिकअप (ओडी 24 के 4729) के चालक शत्रुघ्न ने ओडिशा से महिला मजदूरों को बकावंड ब्लाक के पंडानार गांव स्थित रोहित चावड़ा कृषि फार्म पर काम पर लाकर शाम को उन्हें ओडिशा वापस लौटाया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार जब पिकअप राजनगर के पास पुलिया के पास पहुंची, तो अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। पिकअप चालक के अनुसार, सामने से आ रही वाहन की हेडलाइट से उसकी आंखें चकाचौंध हो गईं, जिससे वह यह नहीं देख सका कि वह ट्रक था या ट्रैक्टर। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। इस हादसे में सिरहागुड़ा निवासी तीन महिला मजदूर पुरनी भतरा (60), दयावती (38), और नंदाय (56) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि बिमला, मालती, नन्दनी, पासपरई, थवीरवती, उषा हरिजन, पदमा, बालमती, गुप्तेश्वरी, तुलसी, झरना, तुलावती, और सोनामनी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में कमी और आपातकालीन स्थिति सीएचसी बकावंड में इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार से माहौल गहमा-गहमी से भर गया। बीएमओ को संपर्क करने पर उन्होंने अवकाश का हवाला दिया, जबकि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एमडी डॉक्टर ने मानवीय संवेदनाओं को नजरअंदाज करते हुए ड्यूटी पर आने से इंकार कर दिया। केवल बीएचएमएस डॉक्टर पीताम्बर साहू ने तीन नर्स और अटेंडरों के साथ मिलकर प्राथमिक उपचार किया। घायलों को जिला अस्पताल भेजने के लिए 108 एंबुलेंस और अस्पताल के वाहन में डीजल की कमी थी, जिसकी व्यवस्था थानेदार छत्रपाल सिंह ने की। इसके बावजूद, घायलों को अस्पताल पहुंचाने में समय की देरी हुई। 7 बजे 13 घायलों को अस्पताल लाया गया, जबकि अंतिम घायल को रात 11 बजे रेफर किया गया, जो गंभीर केस में काफी समय की देरी थी। recent visitors 41

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुनाया अंतिम फैसला?, ‘बुलडोजर जस्टिस मंजूर नहीं’

नई दिल्ली। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद से रिटायर हो गए। अब सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के आखिरी फैसले में CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने 'बुलडोजर जस्टिस' की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, 'बुलडोजर न्याय' कानून के शासन के तहत अस्वीकार्य है। अदालत ने कहा कि बुलडोजर न्याय न केवल कानून के शासन के विरुद्ध है, बल्कि यह मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है। अगर इसे अनुमति दी गई तो अनुच्छेद 300ए के तहत संपत्ति के अधिकार की संवैधानिक मान्यता एक डेड लेटर बनकर रह जाएगी।' कोर्ट ने कहा, बुलडोजर के माध्यम से न्याय न्यायशास्त्र की किसी भी सभ्य प्रणाली के लिए अज्ञात है। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, 'एक गंभीर खतरा है कि यदि राज्य के किसी भी विंग या अधिकारी द्वारा उच्चस्तरीय और गैरकानूनी व्यवहार की अनुमति दी जाती है, तो नागरिकों की संपत्तियों का विध्वंस बाहरी कारणों से चुनिंदा प्रतिशोध के रूप में होगा।' अदालत ने किसी भी संपत्ति को ढहाने से पहले छह आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है – 0- अदालत ने कहा,अधिकारियों को पहले मौजूदा भूमि रिकॉर्ड और मानचित्रों को सत्यापित करना होगा। 0- दो, वास्तविक अतिक्रमणों की पहचान करने के लिए उचित सर्वे किया जाना चाहिए। 0- कथित अतिक्रमणकारियों को तीन लिखित नोटिस जारी किए जाने चाहिए। 0- आपत्तियों पर विचार किया जाना चाहिए और स्पष्ट आदेश पारित किया जाना चाहिए 0- स्वैच्छिक हटाने के लिए उचित समय दिया जाना चाहिए । 0- यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त भूमि कानूनी रूप से अधिग्रहित की जानी चाहिए। बता दें कि ये दिशानिर्देश सितंबर 2019 में यूपी के महाराजगंज जिले में पत्रकार मनोज टिबरेवाल आकाश के घर को ध्वस्त करने के मामले में सुनाए गए हैं, यह मानते हुए कि राज्य द्वारा अपनाई गई पूरी प्रक्रिया 'क्रूर' थी। अधिकारियों ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के लिए विध्वंस आवश्यक था, वहीं जब इस मामले की जांच की गई तो जांच में उल्लंघन का एक पैटर्न सामने आया जिसे अदालत ने राज्य शक्ति के दुरुपयोग का उदाहरण बताया। यूपी सरकार को 25 लाख का मुआवजा अदालत ने राज्य को याचिकाकर्ता को ₹25 लाख का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया और यूपी के मुख्य सचिव को अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने और घर को ध्वस्त करने के लिए जिम्मेदार दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया। recent visitors 41

मंदिर के बाहर महिला को कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पंजाब जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर महिला को कुचलने के मामले में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बबलू के रूप में हुई है जो कोट बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला है। बता दें कि आरोपी हादसे के बाद से फरार चल रहा था और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। थाना नं. 8 की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। वहीं जानकारी के अनुसार XUV कार PB 08DU 4559 के मालिक गुरनाम सिंह की मौत हो चुकी है। अब वह कार उनका भतीजा बबलू व कर्ण चलाते थे। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि XUV कार की इंश्योरेस भी अगस्त, 2018 की हो रखी है। गौरतलब है कि गत दिनों जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर एक महिला हादसे का शिकार हो गई थी जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। बता दें कि मृतक प्रिया निवासी गोपाल नगर अपने पति के जन्मदिन पर मंदिर में माथा टेकने आई थी इस दौरान वह एक गरीब को पैसे देने के लिए बेटे रुद्र के साथ सड़क पार कर रही थी तो XUV कार ने प्रिया को अपनी चपेट में ले लिया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।  recent visitors 44

पंजाब में हुसरकारी अस्पताल घरियाला के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, बुझे 2 घरों के चिराग

तरनतारन सरकारी अस्पताल घरियाला के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो जाने के कारण 2 की मौत और 2 के घायल होने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान तरलोक सिंह पुत्र अरूड़ सिंह निवासी गांव ढोटियां और दूसरे की पहचान जगजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव तूत के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बलजिंदर कौर पत्नी तरलोक सिंह निवासी गांव ढोटियां और दूसरे की पहचान बख्शीश सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गांव पुनिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बख्शीश सिंह पुत्र भजन निवासी पुनिया लड़की का शगुन लगा कर फिरोजपुर से वापिस गांव पुनिया आ रहे थे। इस दौरान सरकारी अस्पताल घरियाला के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सदर पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी लाया गया है। recent visitors 61

हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़‍िलाफ़ नाबाद रन 426 जड़े

गुरुग्राम हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़‍िलाफ़ शनिवार को रिकॉर्ड नाबाद 426 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में चौहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्‍लेबाज़ हैं। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश के समीर रिज़वी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने पिछले सत्र में 312 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मुंबई ने सुल्‍तानपुर हरियाणा के गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया था। यशवर्धन की शानदार पारी के दम पर हरियाणा ने तीसरे दिन रविवार की सुबह को आठ विकेट पर 742 रनों पर पारी घोषित कर दी। यशवर्धन 426 रन नाबाद बनाकर पवेलियन लौटे। पिछले दो मैचों में मध्‍य प्रदेश के ख़‍िलाफ़ चार और झारखंड के ख़‍िलाफ़ 23 और 67 रन बनाने वाले यशवर्धन को इस मैच में ओपनिंग पर भेजा गया था और उन्‍होंने अर्श रांगा के साथ पहले विकेट के लिए 410 रन की साझेदारी की। रांगा ने भी 151 रनों की पारी खेली। यशवर्धन ने अपनी मैराथन पारी में 463 गेंद में 46 चौके और 12 छक्‍के लगाए हैं। यह पहली बार नहीं है जब झज्‍जर के इस बल्‍लेबाज़ ने बड़ी पारी खेलकर सभी का ध्‍यान खींचा है। यशवर्धन ने दिसंबर 2021 में अंडर-16 लीग मैच में 237 रन की पारी खेली थी। उस मैच में हरियाणा ने 40 ओवर के मैच में 452 रन बनाए थे। recent visitors 60

सतलुज दरिया के अंदर गांव तलवंडी कला में कुछ लोग अवैध तरीके रेत का कारोबार कर रहे है, पुलिस की मौके पर छापेमारी

लुधियाना थाना लाडोवाल की पुलिस ने अवैध रेत का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थानेदार केवल कृष्ण ने बताया कि पुलिस को मुखबर खास ने सूचना दी की सतलुज दरिया के अंदर गांव तलवंडी कला में कुछ लोग अवैध तरीके से जे.सी.बी. मशीन के साथ टिप्पर और ट्रालियों में रेत भर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापामारी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली दो टिप्पर जब्त किए। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सिमरनजीत सिंह, हुसन लाल, निदी, प्रभुदयाल, चमन लाल, राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिनमें पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। recent visitors 69