Saturday, July 4, 2026 2:59 am

वार्ड39 व जैतपुर उचित मूल्य दुकान से हितग्राही परेशान

सिंगरौली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 39 तथा जैतपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन लाल बाबू शाह द्वारा किया जाता है। लम्बे समय से दो जगह दुकान संचालित करने के कारण राषन वितरण में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। हितग्राहियों ने बताया कि कोटेदार द्वारा अंगुठा लगाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। जब राशन भी दिया जाता है तो वह पूरा नहीं दिया जाता है। कोटेदार की मनमानी का यह आलम है कि महीने में अधिकांष दिन राषन की दुकान नहीं खुलती है। महीने में एक दो दिन दुकान खुलती भी है तो भारी भीड़ के बीच मात्र कुछ लोगों का अंगुठा लगवा लिया जाता और राषन बाद में देने की बात कहकर उन्हें वहां से हटा दिया जाता है। हितग्राहियों ने बताया कि कई बार अंगुठा लगने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल पाता। हितग्राहियों ने कोटेदार के  उक्त कृत्यों की जांच करने की मांग की है। recent visitors 38

मजदूर देर शाम को वह अचानक वाटर टैंक में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हुई, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल

गोहाना गोहाना के गांव सैनीपुरा में कल देर शाम निर्माणाधीन मकान के वाटर टैंक में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित 20 वर्षीय निवासी गांव उरलाना कला के रूप में हुई है। अंकित अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह मजदूरी का काम कर रहा था, देर शाम को वह अचानक वाटर टैंक में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अंकित की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने मकान मालिक पर लगाए लापरवाही के आरोप ठेकेदार ने बताया कि वह शाम को पेशाब करने की बात कह कर गया, मगर काफी देर नहीं लौटा तो उसने उसे वहां ढूंढा तो पाया वह मकान के वाटर टैंक में मृत हालात में गिरा हुआ मिला। उधर मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मकान मालिक की लापरवाही से चलते ही यह हादसा हुआ है। वहीं मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी संजय ने भी बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक मजदूर की मौत पानी के टैंक में गिरने से हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर गोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जहां आज मृतक अंकित जो गांव उरलाना कला का रहने वाला उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी जांच की जाएगी, उसी अनुसार कार्यवाही की जाएगी। recent visitors 65

11 नवम्बर को मुख्यमंत्री से मांगेंगे – मोदी की गारंटी लागू करो

रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला,हेम कुमार साहू, भानुप्रताप डहरिया व चंद्रशेखर रात्रे ने कहा कि 11 नवम्बर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर मोदी की गारंटी लागू करने रायपुर जिले के सभी विकासखंड अभनपुर, आरंंग,तिल्दा व धरसीवा में सैकड़ों शिक्षक एल बी अपना अधिकार मांगेंगे तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। जिन मांगो को लेकर एल बी संवर्ग ज्ञापन सौपेंगे उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए। ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन "पूर्व सेवा गणना मिशन" अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत अब 11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकासखंड सहित रायपुर जिले के चारो विकासखंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। व जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से  प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रस्ताव मंगवाये 15 दिन होने के पश्चात भी काउंसलिंग की तिथि घोषित नही होने पर शिक्षकों मे आक्रोश है,जिस कारण मोर्चा द्वारा शीघ्र काउंसलिंग तिथि घोषित कर शीघ्र पदोन्नति करते हुए प्रधान पाठक के पद पर पदस्थापना के लिए मुख्यमंत्री,कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के योगेश सिंह ठाकुर, सुखनंदन साहू, आयुष पिल्ले,जीतेन्द्र मिश्रा,अब्दुल आसीफ खान,गंगा पासी,अंजुम शेख,टिकेश्वरी साहू,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा,सीएल साहू, हरीश दीवान,गोपाल वर्मा,बुद्धेश्वर बघेल, रविंद्र सॉन्गसुरतान,मनोज मुछावड,रूद्रनारायण तिवारी,शिव साहू, मनोज साहू,विभा सिंह परिहार,विनोद साहनी, इन्द्रजीत वर्मा,अनिल वर्मा, मदन वर्मा, राजेंद्र शर्मा, छम्मन पाल,कॄपा माहेश्वरी,विजय गिलहरे,भुवन अवसरिया, प्रफुल्ल मांझी,दिनेश आडिल,जागृति साहू,अंजूलता  गिलहरे, सरस्वती राघव कल्याणी वर्मा,अलंकार परिहार ,मेघराज साहू,राधेश्याम बंजारे, चेतन साहू ,भोला वर्मा, संतोष सोनवानी, मोतीमाला साहू,,अरूणा तिवारी, सहित पदाधिकारियों ने कहा है कि मांगे पूरी नहीं होने पर 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा। 25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे। recent visitors 56

बिलासपुर संभाग में 19 डिग्री तापमान दर्ज, 12 नवंबर के बाद से ठंड के आसार

बिलासपुर इस माह अब तक सबसे कम चार नवंबर को 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। फिलहाल आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। जिसके छंटते ही ठंड का असर तेज हो जाएगा। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा की मानें तो बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। यह स्थिति 11 नवंबर तक बने रह सकता है। 12 नवंबर के बाद आसमान के खुलते ही ठंड का असर तेज होगा। वनाचंल क्षेत्र पेंड्रारोड में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां रात में अच्छी ठंड है। कहीं-कहीं ग्रामीण अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी मौसम शानदार बना हुआ है। पर्यटक भी इस मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। खासकर पिकनिक के लिए इस बार खास प्लानिंग है। पर्यटकों की पसंद कोटा डेम, खुंटाघाट, लोरमी के अलावा जीपीएम और अमरकंटक प्राथमिकता में है। वहीं मदकू दीप, ताला और मस्तुरी भी पसंद है। आज पिकनिक स्पाट में भीड़ मौसम में बदलाव के साथ पिकनिक स्पाट पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। रविवार छूट्टी के कारण भीड़ रहेगी। बता दें कि जैसे ही सर्दियों की ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, पिकनिक स्पाट्स पर लोगों का जमावड़ा बढ़ने लगता है। परिवारों और दोस्तों के साथ पिकनिक का मजा लेने के लिए लोग पहाड़ियों, झीलों, और हरियाली से घिरे स्थलों का रुख करते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग इस मौसम में खुले आसमान के नीचे घूमने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। हर वीकेंड पर पिकनिक स्थलों की भीड़ बढ़ जाती है। 10 वर्षों में ऐसा रहा तापमा नवर्ष न्यूनतम तापमान तिथि 2023 15.6 26 2022 12.0 26 2021 12.4 29 2020 12.4 24 2019 15.5 26 2018 12.5 25 2017 11.4 26 2016 11.2 23 2015 15.4 27 2014 11.1 20 नोट: वर्ष 2009 में 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान: 9.2 डिग्री सेल्सियस था     प्रमुख शहरों का तापमान     शहर अधिकतम न्यूनतम     बिलासपुर 31.6 20.5     पेंड्रारोड 29.6 16.8     अंबिकापुर 29.4 16.4     माना 31.6 19.7     जगदलपुर 31.7 19.8   recent visitors 81

प्रिंस विलियम भी रहे साथ, ब्रिटेन की राजकुमार केट मिडलटन कैंसर का इलाज कराकर सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचीं

लंदन. ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटन ने इस साल कैंसर के इलाज के बाद शनिवार को लंदन में एक स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। वह रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाल पोस्त से सजे काले कपड़े पहनकर पहुंचीं, जो उन लोगों के सम्मान का प्रतीक बन गया, जिन्होंने युद्ध में अपनी जान गंवाई है। इस कार्यक्रम में उनके साथ उनके पति प्रिंस विलियम और शाही परिवार के अन्य सदस्य भी थे। कुछ समय बाद किंग चार्ल्स भी शामिल हुए, जबकि उनकी पत्नी रानी कैमिला कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। कैमिला हाल ही में सीने में संक्रमण की बीमारी से उबरी हैं। वेल्स की राजकुमारी केट ने सितंबर में बताया था कि उनका कीमोथेरेपी का इलाज पूरा हो गया है, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। उस समय, उन्होंने कहा था कि वह साल के अंत तक कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अक्तूबर में उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति थी, जब उन्होंने तीन युवा लड़कियों के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। इन लड़कियों की उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड में एक नृत्य कक्षा में हत्या कर दी गई थी। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को कहा कि स्मृति दिवस पर, केट ने सेनोटाफ युद्ध स्मारक पर होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होने की उम्मीद जताई है, जहां प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के दिन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। यह समारोह 11 नवंबर को आयोजित किया जाता है। अगले सप्ताह अपने सार्वजनिक कर्तव्यों पर लौट सकती हैं रानी कैमिला इसके अलावा, पैलेस ने कहा कि कैमिला अगले सप्ताह की शुरुआत में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों पर लौट सकती हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वह इस सप्ताह अपनी नियोजित गतिविधियों में शामिल नहीं हुईं। बकिंघम पैलेस के अनुसार, कैमिला स्मृति दिवस को निजी तौर पर घर पर मनाएंगी। पिछला साल जीवन का सबसे कठिन समय था: प्रिंस विलियम वहीं, प्रिंस विलियम ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को दक्षिण अफ्रीका में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछला साल उनके जीवन का सबसे कठिन था, क्योंकि उनकी पत्नी केट और उनके पिता किंग चार्ल्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने के लिए प्रिंस ने किया दक्षिण अफ्रीका का दौरा प्रिंस विलियम ने अपने मल्टीमिलियन डॉलर के 'अर्थशॉट पुरस्कार' के तहत दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया, ताकि वह पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने के लिए नए उपायों को बढ़ावा दे सकें। यह यात्रा जलवायु से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित थी। ब्रिटिश मीडिया में शनिवार को प्रकाशित एक बयान में प्रिंस विलियम ने कहा कि जब वह दक्षिण अफ्रीका छोड़ने की तैयारी कर रहे थे, तो वह अपने सार्वजनिक कर्तव्यों को पिछले समय से अलग तरीके से निभाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं इसे शायद एक छोटे से 'रॉयल' तरीके से कर रहा हूं। यह अब केवल शाही कार्य नहीं है, बल्कि यह लोगों की मदद करने, सहयोग करने और सकारात्मक प्रभाव बनाने के बारे में है।' recent visitors 123

प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया

हरियाणा हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि रैपिड मैट्रो दिल्ली से करनाल तक का सफर मात्र 45 मिनट में तय करेगी।   45 मिनट में तय किया जा सकेगा सफर अब दिल्ली के लोगों को करनाल से आना-जाना आसान हो जाएगा। अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। रैपिड मेट्रो के चलने के बाद यह सफर केवल 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर अभी सर्वे का काम चल रहा है। जिसे शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है। दिल्ली से करनाल तक बनेंगे 17 स्टेशन दिल्‍ली से करनाल तक विस्‍तार के बाद रैपिड मैट्रो के स्‍टेशन भी तय हो गए है। कहा जा रहा है कि दिल्‍ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्‍टेशन बनाए जाएंगे। इसमें करनाल में केवल 3 स्‍टेशन होंगे। दावा किया जा रहा है कि दिल्‍ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन का काम जल्‍द शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पहले दिल्ली से पानीपत तक रैपिड मेट्रो चलाने का प्लान था। हालांकि सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बैठक की थी। जिसमें इस प्रोजक्ट को करनाल तक विस्तार करने की मांग की गई थी। जिस पर मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि इस पर काम किया जाएगा और सर्वे कराया जाएगा। recent visitors 79

डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के भाग के रूप में पदयात्रा करेंगे

जशपुर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनकी विरासत और देश के विकास में आदिवासी समुदायों के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में आदिवासी विरासत को याद करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और आदिवासी समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भाग लेंगे। ये वालंटियर्स आदिवासी संस्कृति, विरासत और विरासत की रक्षा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देंगे। पदयात्रा कोमोडो गांव से शुरू होगी और लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रणजीत स्टेडियम में समाप्त होगी। यह पदयात्रा युवाओं, आदिवासी नेताओं और समुदाय के सदस्यों को आदिवासी विरासत और भावना के जीवंत उत्सव में एकजुट करेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत की स्वतंत्रता में आदिवासी नेताओं के योगदान को दर्शाने वाले सांस्कृतिक अभिनय और आदिवासी विरासत की प्रचुरता को दर्शाने वाले नृत्यों से होगी। इस पदयात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अनुरूप वृक्षारोपण से होगी। इस पदयात्रा के दौरान, एक प्रदर्शनी स्थल पर ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और भारत के आदिवासी समुदायों की अनूठी कलात्मकता और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इस पदयात्रा के मार्ग के ठहराव स्थलों पर आदिवासी संस्कृति, सुंदर रंगोली कलाकृतियां, पेंटिंग और पारंपरिक आदिवासी कला का उत्सव मनाने वाले नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा। सीधी प्रसारित कार्यशालाएं उपस्थित लोगों को आदिवासी नृत्य, संगीत और साहित्य के साथ एक परस्पर अनुभव प्रदान करेंगी जबकि आदिवासी खाद्य पदार्थों का चयन उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएगा। पदयात्रा के मुख्य आकर्षण में शामिल हैं: सांस्कृतिक कार्यक्रम: सांस्कृतिक समृद्धि का उत्‍सव मनाते आदिवासी नृत्य और संगीत। आदिवासी आंदोलनों और कलाओं पर प्रदर्शनी: नाटकों और झांकियों द्वारा ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, वीरता और शिल्प कौशल का प्रदर्शन। जागरूकता कियोस्क: सरकारी योजनाओं और महिला लाभार्थियों के बारे में जानकारी। कलात्मक कार्यक्रम: रंगोली, पेंटिंग और आदिवासी कला और साहित्य को बढ़ावा देने वाली कार्यशालाएं। युवाओं के योगदान का उत्सव: माय भारत पोर्टल और एनवायकेएस उपलब्धियां दर्शाना। आदिवासी नेताओं को श्रद्धांजलि: प्रतिभागी प्रमुख आदिवासी हस्तियों की वेशभूषा में होंगे। आदिवासी उत्कृष्टता को सम्मान: पद्म पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना। आदिवासी भोजन: स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के आदिवासी खाद्य पदार्थ परोसना। मंत्रालय इस आयोजन के माध्यम से आदिवासी विरासत और संस्कृति की गहन समझ को बढ़ावा देना चाहता है साथ ही सरकारी कल्याणकारी पहलों में आदिवासी समुदाय को सक्रिय रूप से शामिल करना चाहता है। इस उत्सव का उद्देश्य युवाओं को भारत की आदिवासी विरासत की समृद्ध विरासत से जुड़ने, उसे समझने और उसका सम्मान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। युवा कार्यक्रम विभाग देश भर के युवाओं को www.mybharat.gov.in पर माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करके और आदिवासी विरासत की अपनी समझ को गहरा करने और अपनी आदिवासी विरासत का सम्मान करने के लिए इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक साल तक चलने वाले उत्सव में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को अपनाने और प्रदर्शित करने के लिए पूरे भारत में पदयात्राओं का आयोजन करेगा। recent visitors 89