Saturday, July 11, 2026 12:17 pm

आरोपी यूपी से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव की युवती को मुंबई में डेढ़ साल बंधक बनाकर अनाचार

कोंडागांव. डेढ़ साल तक युवती को मुंबई में बंधक बनाकर उनके साथ अनाचार मामले में कोंडागांव पुलिस को सफलता मिली है. आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार किया गया है. आज प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि कोंडागांव जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी. अभी पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. पीड़िता के मुताबिक, पहले आरोपी ने फोन कॉल पर बात करना शुरू किया. अननोन नंबर से कॉल आने पर उसे इग्नोर करने लगी, फिर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. फिर नए-नए नंबरों से कॉल आने लगे. सभी नंबरों को ब्लॉक करती गई, मगर धीरे-धीरे आरोपी युवती को अपने झांसे में ले ही आया. बस में चिल्लाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई युवती बातचीत होने लगी और मामला दोस्ती तक जा पहुंचा. फिर आरोपी हमेशा युवती का पीछा करता रहता. कहां जाती कहां आती है, सभी जगह वह पहुंच जाता था. युवती की अचानक तबीयत खराब होने से वह कोंडागांव इलाज के लिए पहुंची. पीछा करता हुआ आरोपी भी पहुंच गया, फिर जो हुआ यकीन मानिए वारदात की कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सुनसान जगह देखकर आरोपी ने युवती की गर्दन पर एक कांच की बोतल फोड़कर गले पर लगा दिया और उसे चलते रहने को कहा, युवती को एक समय लगा कि बस में बैठने से पहले वह चिल्लाए और लोगों की मदद मांगे, मगर हिम्मत नहीं जुटा पाई और आरोपी उसे सीधे मुंबई लेकर पहुंच गया. मुंबई में बंधक बनाकर रखा, मारपीट भी करता रहा इस बीच युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उनके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है और उसे एक लड़के से प्यार हो गया है. वह घर बसाने चली गई है. घर वाले उसकी चिंता ना करें. मुंबई ले जाकर आरोपी ने युवती को एक कमरे में बंद रखा. उसके साथ मारपीट भी करता था. कमरा ऐसा कि जहां बाहर से हवा भी नहीं मिलती थी. कमरे में रोशनी भी नहीं आती थी. हमेशा चिल्लाने की आवाज आसपास से आती रहती थी. युवती के पास मोबाइल नहीं था और दोनों हाथ बंधे हुए थे. कमरे में मोबाइल भूल गया आरोपी, फिर युवती ने जुटाई हिम्मत हैवानियत की हदें यहीं नहीं रुकी. आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर केमिकल डालकर जला दिया. अचानक एक दिन आरोपी युवक जब काम पर चला गया तो वह मोबाइल छोड़ गया था. बस इस मौके को युवती नहीं छोड़ना चाहती थी और उसने मोबाइल से एक नंबर निकाला. आरोपी युवक जिस कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था उसके मालिक को कॉल लगाकर युवती ने पूरी आपबीती बताई. इसके बाद मालिक उसे छुड़वाने की जुगाड़ में लग गया और उसकी हाथों को खोला और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही. ट्रेन में टीटी को बताई घटना तो मिली मदद सहमी युवती रेलवे स्टेशन तक पहुंची और ट्रेन पर जा चढ़ी. पहली बार ट्रेन पर सफर कर रही युवती डरी सहमी सी बैठी हुई थी और अचानक से टीटी उनके पास पहुंचकर उनसे टिकट दिखाने को कहा. फिर जवानों को युवती ने सारी कहानी बताई. फिर टीटी ने उसे आगे जाने के लिए कहा और उनकी तरफ से मदद मिली. मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन पर जाने को कहा था उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर इस युवती को पिकअप करने की बात कही थी. आखिरकार किसी तरह युवती बस बैठकर कोंडागांव पहुंची और अपने घर में सारी कहानी बताई. युवती को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया. फिलहाल उनका उपचार जारी है. recent visitors 82

पानी की टंकी पर चढ़कर मनाने पहुंचे किरोड़ी मीणा, राजस्थान-जयपुर में युवा दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कराने धरना

जयपुर. एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग लेकर रविवार दोपहर जयपुर के हिम्मत नगर इलाके में बनी पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा करीब 48 घंटे बाद नीचे उतर आए हैं. किरोड़ी लाल मीणा खुद सीढ़ी की मदद से पानी की टंकी पर चढ़े और युवाओं को समझाया. इसके बाद वे नीचे उतरने के लिए मान गए. तुरंत ही एक क्रेन की मदद से भाजपा नेता समेत दोनों युवाओं को नीचे उतार लिया गया. पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'इन दोनों युवकों की सभी मांगों को लेकर मैं 14 नवंबर को सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करूंगा, और उन पर बात करूंगा. एसआई भर्ती परीक्षा की हर पहलू से जांच की जाएगी. हमने 50 से ज्यादा ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है. उपचुनाव के बाद इस मामले में कोई फैसला लिया जाएगा.' 'बेइमानी नहीं होती तो आज ये थानेदार होते' किरोड़ी ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़े युवाओं में से एक विकास बिधूड़ी है, जो 7 नंबर से परीक्षा पास नहीं कर पाया. वहीं दूसरा अभ्यर्थी लादू गोदारा है, जो महज तीन नंबर से परीक्षा पास नहीं कर सका. ये वो महनती बच्चे हैं, अगर पिछले राज में ये बेईमानी नहीं होती. पेपर माफिया पैदा नहीं होते तो आज ये लोग थानेदार होते. खाना-पानी साथ लेकर चढ़े किरोड़ी लाल मीणा आज सुबह इन युवकों ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि उन्होंने रविवार दोपहर से कुछ नहीं खाया है. मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन ने उन्हें पीने के लिए पानी भिजवाया था. लेकिन, उन्होंने पानी नहीं पीया. उन्होंने आरोप लगाया कि हमें पानी में कुछ मिलाकर दिया गया, हम पानी नहीं पी पा रहे हैं. इसीलिए युवकों को मनाने पानी की टंकी पर चढ़ते वक्त किरोड़ी लाल मीणा उनके लिए पानी और खाना साथ लेकर गए थे. कमेटी की रिपोर्ट पर सीएम लेंगे आखिरी फैसला बताते चलें कि राज्य सरकार ने यह परीक्षा रद्द करने या न करने का फैसला करने के लिए 1 अक्टूबर को 6 मंत्रियों की एक कैबिनेट समिति बनाई थी. इस परीक्षा में 800 से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए थे और पुलिस अकादमियों में प्रशिक्षण ले रहे थे. लेकिन पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद इनमें से 50 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच SOG कर रही है. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सीएम भजनलाल शर्मा आखिरी फैसला लेंगे. recent visitors 108

राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन करते ट्रक जब्त

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में कोयले का अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजस्व विभाग ने अवैध रूप से कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई देर रात की गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5093 से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था. सूचना के आधार पर वाड्रफनगर पुलिस एवं राजस्व की टीम ने उक्त वाहन को पकड़ा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में वाड्रफनगर नायाब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया. ट्रक में भारे कोयले का तौल कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी. लंबे समय से अवैध कोयला परिवहन जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खपाने का खेल काफी लंबे समय से चल रहा है. कार्रवाई नहीं होने के कारण कोयला तस्कर सक्रिय हैं और उनके हौसले बुलंद हैं. वहीं खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है. recent visitors 69

पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, राजस्थान-अजमेर में कार्तिक पंचतीर्थ स्नान शुरू

अजमेर. पुष्कर सरोवर में आज देवउठनी एकादशी स्नान के साथ ही पंचतीर्थ स्नान आरंभ हो गया। इसी के साथ धार्मिक पुष्कर मेला भी आज से शुरू हो जाएगा, जिसका समापन 15 नवंबर को सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा। एक तिथि क्षय होने के कारण पांच दिनी कार्तिक पंचतीर्थ स्नान इस बार चार दिन का ही होगा। धार्मिक मेले के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्तिक पंचतीर्थ स्नान के लिए श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई है। दूर-दराज से बड़ी तादाद में धर्मप्रेमी बंधु पुष्कर पहुंच गए हैं। सरोवर में धार्मिक स्नान मंगलवार की अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त के बीच आरंभ हो गया। तीर्थ पुरोहित पंडित दिलीप शास्त्री और रविकांत शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ला एकादशी से पूर्णिमा तक जगत पिता ब्रह्माजी ने पुष्कर सरोवर में सृष्टि यज्ञ किया था। लिहाजा इन पांच दिनों में सभी तैंतीस करोड़ देवी-देवता अंतरिक्ष की जगह तीर्थराज पुष्कर की धरा पर विद्यमान रहते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इन पांच दिनों के दौरान ब्रह्म सरोवर में स्नान करने मात्र से मनुष्य को केवल पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि हजारों गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। पद्म पुराण में से भीष्म पंचक महास्नान भी कहा गया है। पंचतीर्थ स्नान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख घाटों, बाजार मंदिरों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से माकूल इंतजाम किए हैं। घाटों, मंदिरों समेत चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सरोवर पर पानी के स्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का जाप्ता तैनात किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरोवर में एनडीआरएफ ने रबर बोट तैनात की है। वहीं आज देवउठनी एकादशी पर पुष्कर में आध्यात्मिक यात्रा निकाली गई, जिसमें अजमेर दरगाह की खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न तरह की झांकियां भी धार्मिक यात्रा में शामिल हुईं। recent visitors 202

नारकोटिक्स विभाग के सेवानिवृत अधिकारी को CBI ऑफिसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

ग्वालियर मध्य प्रदश में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां ठगों ने नारकोटिक्स विभाग के सेवानिवृत अधिकारी राकेश गुप्ता और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर किया। इसके लिए साइबर ठगों ने राकेश गुप्ता के क्रेडिट कार्ड मनी लांड्रिंग मामले में 17 कैस नाम दर्ज होने का झांसा दिया था। CBI ऑफिसर बनकर दंपती को इतना डराया की इन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। क्या है पूरा मामला शहर में रहने वाले रिटायर्ड नारकोटिक्स अधिकारी राकेश गुप्ता के पास 10 नवंबर को सुबह एक अनजान नंबर से वाट्सएप पर वायस कॉल आया। जिसमें आरोपी ने सीबीआई मुख्यालय से बात करने की बात कही। इसके बाद रिटायर्ड नारकोटिक्स राकेश गुप्ता और और उनकी पत्नी को ठगों ने CBI ऑफिसर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के केस में संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। साइबर ठगों ने डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से वारंट जारी होने तक का झांसा दिया। वहीं ठगों ने रिटायर्ड नारकोटिक्स ऑफिसर से बदले में की पैसे की मांग की। जब राकेश कुमार गुप्ता को शक हुआ तो वे पत्नी के साथ घटना की शिकायत करने ग्वालियर साइबर सेल पहुंचे। जहां पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। recent visitors 63

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में होगी वापसी

कोलकाता भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लगभग एक साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होगी जब वह बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ ने यह घोषणा की। पिछले साल 19 नवंबर को विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर शमी के टखने में चोट थी जिसके लिए उन्हें आपरेशन कराना पड़ा। उनका लक्ष्य बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़े रिहैबिलिटेशन के बाद मैच स्थिति में मैच फिटनेस साबित करना होगा। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव नरेश ओझा ने बयान में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम और बंगाल रणजी ट्रॉफी को स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे बंगाल के रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने से मजबूती मिलेगी।' ओझा ने कहा कि शमी बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारत के थिंक टैंक की नजरें भी उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का साथ देने के लिए आकाश दीप, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवहीन तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया है। मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद भी रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल हैं लेकिन इन्हें भी टेस्ट क्रिकेट खेलने का अधिक अनुभव नहीं है। शमी ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 26.18 के औसत से 16 विकेट चटकाए थे। recent visitors 84

‘खींवसर में हारे तो सिर और मूंछें मुंडवा लूंगा’, राजस्थान-नागौर में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह का एलान

नागौर. राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में खींवसर सीट सबसे दिलचस्प सीट मानी जा रही है। यहां पर चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों के नेताओं की ओर से जमकर बयानबाजी देखी गई। चिकित्सा मंत्री बोले, जीतने की देता हूं गारंटी, यदि हार गए तो मूंछ और सिर मुंडवाकर चौक में खड़ा हो जाऊंगा। बता दें कि सोमवार शाम राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का प्रचार थम चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में खींवसर में रेवंतराम डांगा के समर्थन में एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने एक बड़ा बयान दिया है। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा, मैं गारंटी दे रहा हूं कि हम यह सीट हार ही नहीं सकते, अगर हम चुनाव हार गए तो मैं अपनी मूंछ और बाल मुंडवाकर चौक में खड़ा हो जाऊंगा। 'यह चुनाव बीजेपी नहीं खींवसर की जनता लड़ रही' इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रेवतराम डांगा ने खींवसर कस्बे में हुई इस सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह टिकट जनता की टिकट है और इस चुनाव को पूरी जनता ही लड़ रही है। खींवसर की जनता का फैसला होगा, वह सिर्फ ऊपर होगा। आपको पता है खींवसर के लोगों के लिए यहां पर एक कार्यालय भी खोला जाएगा, जिसमें उस कार्यालय का नाम जनता कार्यालय होगा। जनता यहां पर आएगी और अपनी समस्या बताएगी और इस समय उसे समस्या का समाधान हो जाएगा। यह टिकट मेरा नहीं है, यह जनता का ही है और इस टिकट पर जनता चुनाव लड़ रही है। चुनाव प्रसार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने खींवसर सीट के इस उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस सभा में गजेंद्र सिंह खींवसर ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर पूरा खींवसर इलाका हिल गया। उन्होंने कहा कि मेरे पास मुख्यमंत्री का फोन आया और उन्होंने कहा कि खींवसर सीट आपके भरोसे है और खींवसर में आप कमल का फूल खिलाएंगे। मेरा यह मानना है कि यदि यहां पर फूल नहीं खिला तो मेरे मंत्रालय पद पर संकट है। आप देखते हो सामने वाली पार्टियां चुनाव जीतने के बाद किस तरीके से अपमान करती हैं, हमें नीचा दिखाने के लिए। यह चुनाव रेवतराम डांगा नहीं, यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी लड़ रही है। खींवसर विधानसभा सीट का इतिहास खींवसर विधानसभा सीट पर पूरे राजस्थान की निगाहें टिकी हुई हैं। वह इसलिए की राजस्थान की तीसरी पार्टी यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की राजधानी है, दूसरा यह भी कारण है कि इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने बड़े-बड़े नेताओं को मैदान में उतार कर देख लिया, जबकि दोनों ही पार्टियों यहां पर सफल नहीं हो पाईं। जबकि साल 2008 से लेकर अब तक इस सीट पर हनुमान बेनीवाल लगातार चुनाव जीते आ रहे हैं। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता डॉक्टर ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल की फौज को संभालने और पूरी फौज का नेतृत्व करने वाले नेता को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से तोड़कर बीजेपी से टिकट दिलवाया और हनुमान बेनीवाल के सामने ही मैदान में उतरवा दिया। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर रह गई और हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर दी, उस समय हनुमान बेनीवाल मात्र 2059 वोटों से जीते थे। recent visitors 214