Saturday, July 11, 2026 1:17 pm

साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण और ओपन सोर्स इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण

बिलासपुर साइबर अपराध के मामले में अपराधी को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए साक्ष्य संकलन महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके लिए विवेचकों को साक्ष्य संकलन के लिए तकनीकी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें मिली जानकारी से पुलिस के जवान बेहतर काम कर सकेंगे। ये बातें आइजी डा. संजीव शुक्ला ने चेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सायबर अपराध पीड़ितों की सहायता का उद्देश्य यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक डा. संजीव शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह उपस्थित रहे। डा. शुक्ला और एसपी सिंह ने सायबर अपराधों की बढ़ती चुनौती और थाना स्तर पर तकनीकी ज्ञान रखने वाले कर्मचारियों की अनिवार्यता पर जोर दिया। इस कार्यशाला में प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के 122 चुने हुए कर्मचारियों को सायबर अपराध से जुड़ी तकनीकी जानकारियां जैसे साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण, और ओपन सोर्स इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित कर्मचारी थानों में सायबर क्राइम पीड़ितों की सहायता करने में अधिक सक्षम होंगे। जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप, एएसपी अनुज कुमार और सायबर विशेषज्ञों ने भी प्रशिक्षण में योगदान दिया। इस कार्यशाला में बिलासपुर के साथ ही रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती के कुल 122 शामिल हुए। कार्यशाला के समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 प्रशिक्षणार्थियों को आइजी ने नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। recent visitors 62

लुधियाना में कब्जे न हटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम द्वारा पुख्ता ड्राइव शुरू की जाएगी

लुधियाना नगर निगम द्वारा महानगर में सड़कों के किनारे हुए अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। यह संकेत कमिश्नर आदित्य द्वारा बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले रेहड़ी वालों के अलावा दुकानदारों द्वारा कई फुट बाहर तक सामान रखने की वज़ह से ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। कमिश्नर के मुताबिक इस तरह कब्जे होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जब नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई तो कब्जे करने वालों को दिक्कत होगी। कमिश्नर ने कहा कि पहले फेस्टिवल सीजन के दौरान छूट दी गई थी और अब सर्दियों के दौरान लुधियाना के अंदरूनी इलाके खासकर चौड़ा बाजार के साथ लगते एरिया में भीड़ बढ़ जाती है। जिसके मद्देनजर कब्जाधारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भी खुद कब्जे न हटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम द्वारा पुख्ता ड्राइव शुरू की जाएगी। फोकल प्वाइंट एरिया में स्थित झुग्गियों पर हुई कार्रवाई नगर निगम जोन बी की तहबाजारी ब्रांच द्वारा सोमवार को फोकल प्वाइंट एरिया में राजीव गांधी कालोनी से ढंडारी फ्लाईओवर तक जाने वाली रोड पर स्थित झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम मुलाजिमों ने बताया कि कुछ दिन पहले मंत्रियों तरुणप्रीत सौंध, हरदीप मुंडिया, डी.सी. जितेंद्र जोरवाल व कमिश्नर आदित्य के साथ हुई मीटिंग के दौरान उद्यमियों द्वारा झुगिगयों के कब्जों का मुद्दा उठाया गया था। इसके मुताबिक इन झुगिगयों की वजह से गंदगी का माहौल बना हुआ है और यहां नशेडियों व आपराधिक तत्वों का जमावडा रहता है। इसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा पुलिस फोर्स की मदद से झुग्गियों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।   recent visitors 64

रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के लिए थमा प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी पर क्या बोले सीएम साय?

Campaigning for by-election on Raipur South seat stopped, what did CM Sai say on Congress candidate? Chhattisgarh News: उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी रहा. बीजेपी ने जमकर चुनाव प्रचार किया. रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल रहे Chhattisgarh By Poll 2024: छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण सिटी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को प्रचार का आखिरी दिन था. चुनाव प्रचार थमने के पहले बीजेपी ने आज बड़ा रोड शो किया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई बड़े नेता शामिल रहे. चुनावी रोड शो की अगुवाई महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने कहा कि बीजेपी एक बार फिर रायपुर दक्षिण की सीट पर जीत हासिल करेगी. सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगा. साथ ही कांग्रेस के युवा प्रत्याशी उतारने के मामले पर कहा कि कुश्ती नहीं लड़वानी है जिसके लिए युवा की ज़रूरत हो. राजनीति में अनुभव से ही बड़ी जीत मिलती है. इससे पहले रायपुर दक्षिण सीट से सांसद बृजमोहन अग्रवाल बीते 35 सालों से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं. अब उनके लोकसभा सांसद बनने के बाद पहली बार बीजेपी से कोई दूसरा नेता पूर्व सांसद सुनील सोनी चुनावी मैदान में हैं. वहीं उनके खिलाफ कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा भी बीजेपी को कड़ी टक्कर से रहे हैं. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का मतदान 13 नवम्बर को मतदान को होना है. रायपुर दक्षिण सीट पर बीजेपी का यह रोड शो जय स्तंभ चौक से शुरू हुआ जहां से गोल बाजार होते हुए यह रोड शो सदर बाजार और पुरानी बस्ती से नेताजी चौक तक पहुंचकर रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साहू बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस रोड शो में शामिल हुए. इस दौरान सभी नेताओं ने बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी को वोट देने की अपील की. रोड शो के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रही थी. रोड शो का जगह-जगह स्वागत हुआ. रोड शो के दौरान बीजेपी के तमाम नेता प्रदेश में बीजेपी सरकार के कामकाज और केंद्र में मोदी सरकार के काम को जनता के सामने रख रहे थे. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल 1990 से लगातार जीत कर विधायक बनते रहे हैं. बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई और यहां से पूर्व महापौर और सांसद रहे सुनील सोनी बीजेपी के प्रत्याशी हैं. कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. आकाश शर्मा युवा है. रायपुर दक्षिण में ब्राह्मण और व्यापारी मतदाताओं के साथ ही मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते है. रायपुर दक्षिण प्रदेश के इकलौती सीट है जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव लड़ते हैं, हालांकि किसी प्रत्याशी को ज्यादा वोट नहीं मिलते लेकिन माना जाता है कि मुस्लिम वोटों को बांटने के लिए इस तरह से रणनीति के तहत प्रत्याशी उतारे जाते हैं. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, इनमें 30 निर्दलीय प्रत्याशी हैं जिनमें से 14 मुस्लिम प्रत्याशी हैं. recent visitors 94

सीरिया में ईरान समर्थित गुटों पर US का करारा प्रहार, 9 ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

ईरान अमेरिका ने ईरान समर्थित गुटों की ओर से पिछले 24 घंटे में उसके कर्मियों पर किए गए हमले का करारा जवाब दिया है। इसके तहत, सीरिया में दो जगहों पर स्थित 9 ठिकानों पर अटैक किया गया है। यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि हमलों में कोई भी अमेरिकी कर्मी घायल नहीं हुआ। देर शाम तक पेंटागन ने न तो यह जानकारी दी कि सीरिया में अमेरिका के किन स्थानों पर हमला किया और न ही यह बताया कि बदले में अमेरिका ने किन स्थलों को निशाना बनाया। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोगी बलों की सहायता करने के लिए अमेरिका के लगभग 900 कर्मी तैनात हैं। फरवरी में उसने जॉर्डन में ड्रोन हमले के जवाब में सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इजरायल में 7 अक्टूबर को हमास की ओर से बड़े पैमाने पर हमले किए गए। इसके बाद, गाजा में इजरायल ने बड़ा सैन्य अभियान लॉन्च किया। इस बीच, हमास के साथ संबद्ध ईरान समर्थित लड़ाकों ने इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर ड्रोन व रॉकेट दागकर हमले कर दिए। ताजा हमलों से क्षेत्र में गुटों की क्षमता कमजोर अमेरिकी सेना ने कहा कि ताजा हमलों से क्षेत्र में समूहों की क्षमता कमजोर होने का अनुमान है, जो यूएस और उसके सहयोगियों की सेनाओं के खिलाफ योजना बनाने और उसका संचालन करने का काम करते हैं। वहीं, लेबनान और उत्तरी गाजा में रविवार को इजरायली हमलों में बच्चों सहित दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। लेबनान में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बेरूत के उत्तर में अलमत गांव में 7 बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हमले से पहले इजरायल ने लोगों को जगह छोड़ने की कोई चेतावनी नहीं दी। recent visitors 59

बाघ की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड और परिक्षेत्र सहायक पर कार्रवाई, किया सस्पेंड

कोरिया कोरिया वनमंडल के सोनहत रेंज में आठ नवंबर को एक बाघ का शव मिलने के बाद जांच का सिलसिला जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड और परिक्षेत्र सहायक पर कार्रवाई की गई है. जानकारी के लिए बता दें कि बैकुंठपुर- कोरिया जिले में बाघ की मौत का कारण कोरिया वन मंडल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान ने जहर बताया है. मामले में वन विभाग की जांच में मृत बाघ की खाल, नाखून, दांत और सभी अंग सुरक्षित मिले हैं. किसी प्रकार का अंग-भंग नहीं पाया गया. बाघ के मौत के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है. घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में गोमार्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम ने पतासाजी की.  recent visitors 90

आधी रात में पूरी ताकत…IAS अधिकारियों का अचानक तबादला: कांग्रेस ने जताई आपत्ति

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में एक बार फिर दो दर्जन से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का आधी रात तबादला कर दिया गया है. ट्रांसफर लिस्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दोनों प्रमुख सचिव का भी नाम शामिल है. रात में अधिकारियों के तबादला आदेश पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि आधी रात पूरी ताकत से चल रहा ‘तबादला उद्योग’ अब प्रशासनिक मशीन में खड़खड़ाहट की तेज आवाज पैदा कर रहा है. पटवारी ने कहा कि नियमों के विपरीत लगातार हो रहे तबादले डरी हुई सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति और अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है. पटवारी के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता राजपाल सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी अभी तक के सबसे असफल प्रदेश अध्यक्ष साबित हुए हैं. लगता है कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल शायद याद नहीं रहा. उन्होंने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने तबादला उद्योग चला दिया था. एक अधिकारी को एक महीने में तीन बार बदला जा रहा था. रात में तबादले का आदेश जारी होने पर कांग्रेस ने उठाये सवाल प्रदेश की बीजेपी सरकार नियम अनुसार पोस्टिंग कर रही है. कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विकास से शायद घृणा है, शायद इसलिए जीतू पटवारी झूठे आरोप लगा रहे हैं. प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का दावा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में अभी तक सबसे कम तबादले हुए हैं. कार्यकाल पूरा होने के बाद अधिकारियों को नियमानुसार इधर से उधर भेजा गया है. उन्होंने मोहन यादव सरकार के आदेश का बचाव किया. बीजेपी नेता ने कहा कि उपचुनाव होने की वजह से कांग्रेस को हर आदेश में राजनीति दिख रही है. सरकार कोई भी आदेश दिन-रात देखकर नहीं निकालती है. सरकार का आदेश जनहित को देखते हुए जारी होता है. recent visitors 138

भोपाल में सीएम राइज स्कूल में एक अनोखा टॉयलेट देखने को मिला, गर्ल्स टॉयलेट को बॉयज टॉयलेट में कन्वर्ड कर दिया

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सीएम राइज स्कूल में एक अनोखा टॉयलेट देखने को मिला है. यहां के स्कूल प्रबंधन ने गर्ल्स टॉयलेट को बॉयज टॉयलेट में कन्वर्ड कर दिया है. स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया यह कारनामा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. भोपाल के जहांगीराबाद स्थित सीएम राइज कांसेप्ट स्कूल, बरखेड़ी को शासकीय कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय और हॉस्टल के भवन में फिर से कब्जा मिल गया है. इन दिनों यहां शिफ्टिंग का काम चल रहा है, लेकिन इस बीच यह स्कूल सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, इस स्कूल की दूसरी मंजिल पर लड़कियों के लिए टॉयलेट बना हुआ था, लेकिन अब इस टॉयलेट को बगैर तोड़े इसी के ऊपर बॉयज टॉयलेट बिना दिए गए हैं. recent visitors 57