Saturday, July 11, 2026 5:24 am

हाथों का कालापन दूर करेगा ये घरेलू नुस्खा

हम अपने चेहरे को चाहे कितना भी साफ कर लें और फेस पैकया फेस मास्क लगा लें, लेकिन हाथों का कालापन दूर नहीं कर पाते हैं। इसके दो बड़े कारण है, एक तो ये की हम अपनी स्किन केयर सही नहीं नहीं करते हैं और दूसरा की ये की हम सब जानते हुए भी ना ही अपनी स्किन को ढककर रखते हैं और ना ही सूरज की किरणों में जाना कम करते हैं। लेकिन अब आपको अपने हाथों से टैनिंगके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे नुस्खा बताने वाले हैं। जो हाथों का कालापन दूर करने में तो मदद करेगा ही, साथ स्किन को ब्राइट और रिंकल फ्री भी बनाएगा। आइए जानते हैं इस नुस्खे को बनाने का तरीका। डी टैन पैक के फायदे इस नुस्खे में उन सभी चीजों का इस्तेमाल किया गया है जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होंगे। ये डी टैन पैक आपके हाथ-पैरों का कालापन हटाने के साथ-साथ सन टैन को हल्का करने, सॉफ्ट और स्मूथ बनाने और झुर्रियों, फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कई फायदे देने वाले इस नुस्खे को बनाने का तरीका। डी टैन पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?     कपूर- 1     कॉफी पाउडर- 1-2 चम्मच     नींबू- 1/2     नारियल का तेल- 1 चम्मच     शैम्पू- 1 चम्मच     चीनी- 1/2 चम्मच​​ ऐसे तैयार करें नुस्खा     सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें कपूर,चीनी और कॉफी पाउडर डाल दें।     कटोरी मरण साथ ही आधा नींबू निचोड़े, नारियल तेल डालें और 1 चम्मच शैम्पू डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।     कपूर और चीनी को पिघलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और गिला पेस्ट तैयार कर लें।     लीजिये तैयार है आपका डी टैन पैक, अब आप इसे अपने हाथों और पैरों पर लगा लें।     इस पैक को 10 मिनट तक लगाकर रखें और धोने से पहले हाथों को गिला करके स्क्रब करें।     5 मिनट तक स्क्रब करने के बाद पानी से साफ कर लें।     देखिए पहले इस्तेमाल के बाद ही आपके हाथों से टैनिंग हल्की हो गई है और रंग साफ हो गया है।     आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं।​ कपूर के स्किन बेनिफिट्स आपने पूजा में तो कपूर का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आज हम आपको इस लेख में कपूर को स्किन पर इस्तेमाल करने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो खुजली, घाव और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को हल करने में मदद करते हैं। साथ ही कपूर हमारी स्किन पर होने वाले कील-मुंहासों को कम करने और रंगत को निखारने का काम करता है। त्वचा पर नारियल तेल लगाने के फायदे नारियल का तेल एक ऐसा तेल है जो हमारी सेहत, बाल और त्वचा, तीनों के लिए ही फायदेमंद होता है। ये हमारी स्किन को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखने, कोलेजन को बढ़ाने, दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है। आप चाहें तो इसे अपने होंठों पर लिप बाम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। recent visitors 71

पेट गैस-एसिडिटी निकालने के लिए घर पर बनाएं चूर्ण

गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी की समस्या सुनने में काफी आम लगती हैं। मगर जिन लोगों को इनका गंभीर सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह काफी कष्टदायक होती हैं। अक्सर खाना खाने के बाद इन समस्याओं को बहुत झेलना पड़ता है। शादी का सीजन आ रहा है और दावत खाने के बाद तो यह समस्या होना आम है। क्योंकि शादी का खाना मसालेदार और भारी होता है। पेट में गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग से अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट तन्वी तुतलानी ने पेट फूलने का घरेलू उपाय बताया है। आप घर पर एक डिब्लोट पाउडर बनाकर रख सकते हैं। जब भी ब्लोटिंग की परेशानी हो, इसे पानी में घोलकर पी लें। कुछ ही मिनटों में आपको आराम मिलने लगेगा। ​​ घरेलू चूर्ण बनाने के लिए चाहिए 5 मसाले 2 चम्मच जीरा 2 चम्मच मेथीदाना 2 चम्मच सौंफ 2 चम्मच अजवाइन 1 चम्मच कलौंजी ऐसे बनाएं ब्लोटिंग खत्म करने वाला चूर्ण सभी मसालों को 5 मिनट तक एक पैन में अच्छी तरह भूनें। फिर इसे प्लेट में डालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने पर इन मसालों को ब्लेंडर में डालें। साथ में थोड़ा काला नमक डालकर अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें। कैसे करना है उपाय? तन्वी तुतलानी के मुताबिक इस चूर्ण की 1 चम्मच मात्रा लेकर 1 गिलास गुनगुने पानी में घोलकर पी लें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको खाना खाने के 30 मिनट बाद इसका सेवन करना है। इसे पीने से ब्लोटिंग, एसिडिटी की प्रॉब्लम कम होगी। साथ ही सारी गट प्रॉब्लम में राहत मिलेगी। डिब्लोटिंग पाउडर के फायदे डायजेस्टिव हेल्थ सुधरेगी वेट कंट्रोल रहेगा हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेजमेंट में मददगार हॉर्मोनल बैलेंस में मदद करेगा recent visitors 114

निमाड़ उत्सव:15 से 17 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगी खेल गतिविधियां

महेश्वर पश्चिम निमाड़ के खरगौन जिले के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर में लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर कार्तिक पूर्णिमा से "निमाड़ उत्सव" का आयोजन होगा। यह 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2024 तक होगा। इस आयोजन को भव्य बनाने एवं इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। नवम्बर में आयोजित तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव में प्रतिदिन सायं 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से नर्मदा रिसोर्ट सभागार में संगोष्ठी का आयोजन होगा। तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ 15 नवंबर को उज्जैन के दिनेश शर्मा एवं सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले द्वारा मां नर्मदा की सांगीतिक आरती के साथ होगा। इस दौरान सांयकाल में सुगम संगीत की प्रस्तुति मुम्बई के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले एवं उनके साथियों द्वारा दी जाएगी। शनिवार 16 नवंबर को सायं 07 बजे निमाड़ी गायन अंतर्गत "लोककण्ठ" की प्रस्तुति मनीषा शास्त्री, राखी बांके, सोनाली ढाकसे, विकास शुक्ला एवं साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। गणगौर नृत्य की प्रस्तुति खण्डवा की साधना उपाध्याय एवं साथियों द्वारा, बैगा जनजाति के करमा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डोरी के दयाराम एवं साथियों द्वारा, छाऊ नृत्य की प्रस्तुति रांची की सृष्टिघर महतो व साथी कलाकारों द्वारा, भांगड़ा और मलवाई गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति पटियाला के मनेन्द्र सिंह व साथी कलाकारों द्वारा तथा गोटीपुआ नृत्य की प्रस्तुति उड़ीसा की चन्द्रमणि प्रधान व साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। रविवार 17 नवंबर को काठी नृत्य की प्रस्तुति हरसूद के रामदास साकल्ले एवं साथियों द्वारा, गुटुमबाजा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डोरी के लेखपाल धुर्वे एवं साथियों द्वारा दी जाएगी। इसके पश्चात मेरठ के हरिओम पंवार, इंदौर के मुकेश भोलवा, दिल्ली के शंभु शिखर, इंदौर के श्याम सुंदर पलोड, खण्डवा के डॉ. श्रीराम परिहार, महेश्वर के विजेय शितांशु, हरिश दुबे, विष्णु फागना, गोगावां के जगदीश जोशिला, पंधाना के विरेन्द्र चौरे, सनावद के दीपक पगारे, खरगोन के नरेन्द्र जोशी, खलघाट के विजय शर्मा द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। निमाड़ उत्सव के दौरान होगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को प्रातः 08 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर से अहिल्या घाट तक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रातः 09 बजे उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालक वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता, दोपहर 03 बजे से देवी अहिल्या घाट पर नौका सज्जा प्रतियोगिता, सांय 06 बजे से महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालक व बालिका वर्ग के लिए कुश्ती प्रतियोगिता एवं दोपहर 12 बजे से देवी अहिल्या घाट पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 17 नवंबर को प्रातः 09 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालिका वर्ग के लिए कबड्डी एवं दोपहर 02 बजे से रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।   recent visitors 130

बस लाकर पुलिस ने एक घंटे बाद नीचे उतारा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में मायके गई पत्नी तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा पति

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पत्नी मायके चली गई, तो दुखी पति फांसी लगाने के लिए रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डायल-112 की टीम ने नीचे उतारा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर गांव निवासी हरिशंकर सिदार (55) का करीब तीन दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। जिसके गम में सुबह करीब 9 बजे हरिशंकर रस्सी लेकर फांसी लगाने के लिए बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे नीचे उतरने की बात कही, लेकिन वो सभी से गाली-गलौज करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर डायल-112 टीम से आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे। सीढ़ी और बस लाकर नीचे उतारा गया आरक्षक ने गांव से सीढ़ी मंगाया और विजयपुर चौक पर खड़ी बस लेकर गए। इसके बाद बस पर चढ़कर उसे नीचे उतारा गया। हरिशंकर के गाली-गलौज करने से ग्रामीण भी नाराज थे। पुलिस की टीम उसे थाने ले गई, जहां उसकी काउंसिलिंग कराई गई। फिर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। उसे पेड़ से नीचे उतारने में लगे एक घंटे डायल-112 के आरक्षक शैलेंद्र पैकरा ने बताया कि, पेड़ पर चढ़ा हरिशंकर सभी को गाली दे रहा था। उसे काफी प्रयास के बाद करीब 1 घंटे में नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि, पारिवारिक विवाद का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन उसकी पत्नी अपने बच्ची के साथ मायके चली गई है। recent visitors 54

‘अवतार: फायर एंड एश’ का फर्स्‍ट आया सामने

  पैंडोरा की दुनिया एक बार फिर चौंकाने वाली है। नावी और उसका परिवार अब समंदर के बीच है। जेम्स कैमरून के ब्‍लॉकबस्‍टर 'अवतार' फ्रेंचाइज की अगली फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड एश' को लेकर 2022 से ही इंतजार हो रहा है। खासकर, तब जब 'अवतार 3' की नई तस्‍वीरों ने एक्‍साइटमेंट बढ़ा दी है। दो साल पहले 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में हॉलीवुड डायरेक्‍टर ने पानी के नीचे बसी अपनी रंगीन दुनिया का विजुअल ट्रीट दिया था। अब 19 दिसंबर, 2025 को 'अवतार 3' से एक बार रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफलता के लिए कमर कस चुके हैं। डिज्‍नी ने सोशल मीडिया पर हाल ही कुछ कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिनमें 'अवतार' की नई दुनिया की झलक देखने को मिल रही है। सामने आई चार तस्‍वीरों में नावी की हरी-भरी दुनिया के साथ ही एलियन वर्ल्‍ड की दोनों को दिखाया गया है। डायलन कोल ने तैयार की हैं ये कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें 'अवतार 3' की जो कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें सामने आई हैं, उन्‍हें डायलन कोल ने तैयार किया है। इसमें नावी और विशाल व्‍हेल मछली तुलकुन समुद्र में एक चमकते हुए बायोलुमिनसेंट स्पॉट के पास दिख रहे हैं। तस्‍वीरों में पैंडोरा और नावी के रहस्‍य डायलन कोल की दूसरी तस्‍वीर में दो नावी समुद्री सूर्यास्त के सामने खड़े हैं। ये तस्‍वीरें पैंडोरा और नावी की दुनिया के रहस्‍यों को लेकर दिलचस्‍पी बढ़ाने वाले हैं। एक अन्‍य तस्‍वीर में एक कैदी को चट्टानी गांव में ले जाते हुए दिखाया गया है। विशाल पक्षी की पीठ पर सवारी करता नावी चौथी तस्‍वीर में नावी को एक उड़ने वाले विशाल पक्षी जैसे जानवर की पीठ पर सवारी करते हुए दिखाया गया है। उसके पंख नुकीले हैं। यह पहली 'अवतार' फिल्म में दिखाए गए बंशी की याद दिलाता है, जो जमीन से बहुत ऊपर उड़ता है। कैमरून बोले- दो संस्‍कृतियों का मेल होगा 'अतवार: फायर एंड एश' जेम्‍स कैमरून ने पिछले दिनों एक इंटरव्‍यू में बताया था कि 'अवतार: फायर एंड एश' पैंडोरा की दुनिया में दो नई संस्कृतियों को दिखाएगा। उन्‍होंने कहा, 'हम ओमाटिकाया से मिले, हम मेटकेयना से मिले, आप अगली फिल्म में दो नई संस्कृतियों से मिलने जा रहे हैं।' recent visitors 79

डॉक्टरों ने बचाई जान, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में करैत के डसने से मरणासन्न हुआ मानविक

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जहरीले करैत के डसने से मरणासन्न हालत में पहुंच चुके एक मासूम को नया जीवन मिला है। सर्पदंश से पीड़ित बालक का शरीर जहर से लकवाग्रस्त हो रहा था। वह 42 घंटे बेहोश था और उसे तीन दिनों तक वेंटीलेटर में रखा गया था। विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में अब बच्चे के चेहरे में मुस्कान लौट आई है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के खरसिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले औरदा गांव के निवासी तुलेश्वर चैहान के तीन साल के बेटे मानविक चैहान को सोते समय घर में ही सुबह पांच बजे के करीब जहरीले करैत सांप ने दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल खरसिया लेकर गए। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बच्चे को बेहतर इलाज के लिए संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्चे को सुबह लगभग आठ बजे के आसपास संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा. चिकित्सालय रायगढ़ के आपातकालीन विभाग में अत्यंत गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया। दोनों पलकों को मार चुका था लकवा बच्चे के शरीर में सांप का जहर फैल चुका था। बच्चे की आंखों की दोनों पलकों में लकवा मार चुका था। सांस लेने में तकलीफ  हो रही थी, मुंह से झाग आ रहा था। बच्चे के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए थे एवं नाड़ी भी कमजोर हो रही थी। बच्चे को आपातकालीन विभाग में ही बाल्य एवं शिशुरोग विभाग के आपातकालीन ड्यूटी में उपस्थित डाक्टरों द्वारा त्वरित ईलाज प्रारंभ कर बच्चे को श्वास की नली डालकर कृत्रिम ऑक्सीजन की मशीन (वेंटीलेटर)में डाला गया तत्पश्चात बच्चे को चिकित्सकों की आपातकालीन टीम द्वारा बच्चे के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। विशेषज्ञ डाक्टरों का प्रयास हुआ सफल बच्चे के ईलाज के दौरान एंटी स्नैक वेनम, आइनोट्रोप उपयुक्त एंटीबायोटिक एवं वेंटीलेटर में रखा गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ.एल.के.सोनी, विभागाध्यक्ष बाल्य एवं शिशुरोग, डॉ.गौरव क्लॉडियस (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ.अंशुल विक्रम श्रीवास्तव (एस.आर.), डॉ. दुष्यंत कुमार सिदार (जे.आर), डॉ. मेघा पटेल (जे.आर), डॉ. लीना पैंकरा (जे.आर), डॉ.आशीष मोटवानी (जे.आर) एवं डॉ.शालिनी मिंज (जे.आर) एवं स्टॉफ नर्सों की विशेष निगरानी में रखा गया जहां डॉक्टर एवं स्टॉफ नर्सों की अथक प्रयासों से बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हुआ। एक सप्ताह तक चला उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक हफ्ते तक गहन इलाज कर उसकी जान बचाई और नया जीवनदान दिया। करैत भारत में पाए जाने वाले सर्वाधिक जहरीले सांपों में से एक है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। जिससे नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। सही समय पर इलाज न मिले तो जान बचने की गुंजाइश कम होती है। ऐसे में एक छोटे मासूम बच्चे की रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मिले उचित इलाज से जान बचाई जा सकी। पूरे शरीर में फैल चुका था जहर मरणासन्न हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में इलाज के लिए जब भर्ती कराया गया तो सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था उसकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। शरीर में लकवे का असर दिख रहा था और सांस लेने में भी तकलीफ  हो रही थी। शुरुआती 40 से 42 घंटे तक वह पूरी तरह से होश में नहीं आया था और उसे वेंटीलेटर में रखना पड़ा था। बच्चे को भेज दिया गया घर बच्चे के शरीर में सांप के जहर का असर कम होने के उपरांत बच्चे को 3 दिवस पश्चात वेंटीलेटर से बाहर निकाला गया। वेंटीलेटर से बाहर निकलने के पश्चात् बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। एक हफ्ते तक चले गहन इलाज से बच्चे के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया। डाक्टरों के प्रयास से बची बेटे की जान- तुलेश्वर चैहान किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को जिंदगी और मौत से लड़ते देखना बहुत हृदयविदारक होता है। नन्हा मानविक अपने माता पिता की इकलौती संतान है। करैत के डसने से उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि शुरुआती 40 से 42 घंटे तक वह पूरी तरह से होश में नहीं था। लेकिन मेडिकल कॉलेज में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से उसका बेहतर इलाज संभव हुआ। पिता तुलेश्वर चैहान कहते हैं कि डॉक्टरों के प्रयासों से उसके बच्चे की मुस्कान वापस लौट आई। recent visitors 75

एंड्रॉइड 16 का लोगों को बेसब्री से इंतजार, साल की दूसरी तिमाही में होगा लॉन्च

नई दिल्ली पूरी दुनिया को गूगल के अगले अपडेट में एंड्रॉइड 16 का बेसब्री से इंतजार है और इसमें बहुत कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जिसके बारे में लोगों को अंदाजा भी नहीं है। गूगल अगले महीने एंड्रॉइड 16 का डेवलपर प्रीव्यू रिलीज कर सकती है। एंड्रॉयड 16 के नए वर्जन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट और API में बदलाव जैसी बातें शामिल हो सकती हैं। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फीचर्स में सुधार किया जाएगा। नए अपडेट्स से स्मार्टफोन यूजर्स को लाभ मिलेगा। गूगल ब्लॉग में मिली जानकारी गूगल के एंड्रॉइड 16 लॉन्च को लेकर हाल ही में नया ब्लॉग सामने आया है। इसमें गूगल ने बताया है कि एंड्रॉयड का नया वर्जन लाया जा सकता है। इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट की भी बात कही गई है। इसकी मदद से यूजर एक्सपीरियंस भी बेहतर करने की बात कही गई है। गूगल की तरफ से बहुत सारे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अगले साल आएगा Techopedia की रिपोर्ट की मानें तो एंड्रॉइड 16 को 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है और कहा जा रहा है कि अप्रैल, मई या जून में गूगल के अगले अपडेट्स का यूजर लाभ उठा सकेंगे। एंड्रॉइड 16 एओएसपी (एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट) पर आएगा और 3 जून 2025 को पिक्सल डिवाइसेज पर ओवर-द-एयर (OTA) होगा। डेवलपमेंट ब्लॉग पर बोलते हुए गूगल ने पुष्टि की है कि आगामी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम तय समय से पहले आ सकता है। नए डेवलपर एपीआई शामिल होंगे साल 2025 की दूसरी तिमाही में एक मेजर एंड्रॉइड वर्जन और चौथी तिमाही में एक छोटे अपडेट्स आ सकते हैं और खास बात यह है कि दोनों में नए डेवलपर एपीआई शामिल होंगे। गूगल की मानें तो इस नए अपडेट से मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को भी लाभ हो सकता है, जो साल के शुरुआती महीनों में अपने डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ज्यादा बदलाव और अपडेट की संभावना आपको बता दें कि एंड्रॉइड 16 में ज्यादा बदलाव और अपडेट की सुविधा मिलने की उम्मीद है। नए फीचर्स में सैमसंग के वन यूआई की तरह ही 2-फिंगर जेस्चर के साथ ही कस्टमाइजेबल, रीसाइजेबल और रीवैंप्ड क्विक सेटिंग पैनल देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षमता और ऐक्सेसिबिलिटी में सुधार के लिए नए विजेट के साथ लॉक स्क्रीन में संभावित अपडेट की भी उम्मीद है। recent visitors 62