Monday, July 6, 2026 10:12 pm

राशिफल शुक्रवार 15 नवंबर 2024

मेष राशि- आपके विचार आपको दूसरों के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाते हैं। आपका व्यक्तित्व आपके दोस्तों को आकर्षित करता है, जो आपसे सलाह मांग सकते हैं। ड्राइव करते समय सावधान रहें। वृषभ राशि- अपने दिल और दिमाग को क्लियर रखना उस प्यार को पाने का एक शानदार तरीका है, जिसके आप हकदार हैं। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, जीवन के नए सबक सीखने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि- जीवन का आनंद लें। अपनी एनर्जी का उपयोग करें और दुनिया को अपना व्यक्तिगत पक्ष दिखाएं। आज आपको उस व्यक्ति के साथ कुछ खास समय बिताने का मौका मिलेगा, जिसे आप पसंद करते हैं। कर्क राशि- खर्च बढ़ सकते हैं। आपके केयरिंग स्वभाव के कारण आपको कोई पसंद कर सकता है। मौजूदा संबंधों को मजबूत करने का मौका न जाने दें। अपनी पर्सनालिटी को अपनी बातचीत का हिस्सा बनने दें। सिंह राशि- आज के दिन अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें। आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हंसी-मजाक के लिए भी समय निकालें। कन्या राशि- खर्चों पर पकड़ बनाएं। अगर आज चीजें योजना के मुताबिक नहीं होती हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी भावनाओं पर भरोसा रखें और अपने दिल की सुनें। तुला राशि- आज दोस्तों से मिलने-जुलने में संकोच न करें। उन चीजों पर समय बर्बाद करने के बजाय जो आपको दुखी करती हैं, अपनी एनर्जी का उपयोग ऐसी जगह करें, जिससे आपको लाभ हो सके। वृश्चिक राशि- रोमांस के मामले में कुछ लोगों को पारिवारिक हस्तक्षेप का सामना करना पड़ सकता है। याद रखें की हर कोई आपके डीसीजन को नहीं समझेगा या उसका सपोर्ट नहीं करेगा। धनु राशि- आज अपने पार्टनर के साथ अपनी खट्टी-मीठी यादों का जश्न मनाने का खास अवसर है। प्रोफेशनल लाइफ को अगले लेवल पर ले जाने के लिए सोच-विचार में कुछ समय बिताएं। मकर राशि- आज नेगेटिव सोच से बचें। अपने दिल की आवाज सुनें, तब भी जब आपकी दुनिया शोर-शराबे वाली लगती हो। बाहरी लोगों के विचारों को सही निर्णय लेने में बाधा न बनने दें। सेहत पर ध्यान दें। कुंभ राशि- छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स जो आपके करियर को मजबूत बनाते हैं, उन पर ध्यान दें। चाहे जितना प्रेशर हो, आज पार्टनर के लिए समय निकालें और अपने कनेक्शन को मजबूत होने दें। मीन राशि- याद रखें, आपका प्रेम जीवन आपका है और डीसीजन आपको खुद को ही लेना है। खुद पर और अपने दिल पर भरोसा रखें, भले ही दूसरे लोगों की राय आपके या आपके रिश्ते के खिलाफ हो। recent visitors 85

पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी छिंदवाड़ा के श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय एवं जबलपुर के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, जनजाति कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विकास की अनेक सौगात दी जाएगी। इस दौरान 229.66 करोड़ रूपये की लागत के 76 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जायेगा। समारोह में लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य गुदुम्ब, शैला, करमा, रीना की प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। धार और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में धार के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर में दोपहर एक बजे भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव FRA एटलस के साथ धार और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में सिकल सेल उन्मूलन 2047 डाक टिकिट का विमोचन भी होगा। इस अवसर पर 334.36 करोड़ रूपए लागत के 57 विकास कार्यों भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया जायेगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ और दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल वितरित की जायेगी। कार्यक्रम में जनजातीय गौरव सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।   recent visitors 77

मध्य प्रदेश में मंत्रियों को प्रभार के जिले और विभाग में सीमित तबादले करने का अधिकार भी दिया जा सकता है

भोपाल मंत्रालय स्तर पर 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब सरकार मैदानी जमावट करेगी पर यह काम पांच जनवरी, 2025 के बाद होगा। अभी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के कारण कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित 65 हजार बूथ लेवल ऑफिसर के तबादले पर प्रतिबंध लगा है। यदि अभी किसी अधिकारी को बदलना भी है तो उसके लिए पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही मंत्रियों को प्रभार के जिले और विभाग में सीमित तबादले करने का अधिकार भी दिया जा सकता है। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम पांच जनवरी, 2025 तक चलेगा। मतदाता सूची के काम में लगे अधिकारी-कर्मचारी एक प्रकार से चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्ति पर आ गए हैं। ये ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदनों का परीक्षण करके अंतिम रूप देते हैं, इसलिए इन्हें काम पूरा होने तक नहीं हटाया जाता है। अधिकारियों को जल्दी बदलने के पक्ष में नहीं इस दायरे में लगभग एक लाख अधिकारी- कर्मचारी आते हैं। अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने के बाद से ही माना जा रहा है कि वे मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर पर अपनी टीम तेजी के साथ बनाएंगे पर ऐसा नहीं हुआ। वे भी अधिकारियों को जल्दी-जल्दी बदलने के पक्ष में बिलकुल भी नहीं हैं। पदस्थापना को लेकर सूची बनवाई यही कारण है कि उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग से अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर सूची बनवाई और पहले चरण में मंत्रालय स्तर पर परिवर्तन प्रस्तावित किया, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दी। वहीं, अब मैदानी स्तर पर प्रशासनिक जमावट होगी। इसमें कलेक्टर से लेकर अन्य अधिकारी प्रभावित होंगे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र होने के बाद प्रस्ताव तैयार होगा। recent visitors 84

मध्यप्रदेश में उद्योगों के कर्मचारियों के लिए बनेगी टाउनशिप, 1362 फ्लैट बनाए जाएंगे

इंदौर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी-अफसरों को इंदौर और आसपास के शहरों से अपडाउन न करना पड़े, इसलिए मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) उद्योगों के समीप ही आवासीय टाउनशिप तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है। दरअसल केंद्र सरकार की मंशा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उसी क्षेत्र में आवासीय सुविधाएं विकसित की जाए ताकि उन्हें कार्यस्थल तक जाने में परेशानी न हो। टाउनशिप विकसित की जाएगी इसलिए एमपीआईडीसी ने दो प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को भेजा है। जिसमें इंदौर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं वाली आवासीय सोसायटियों की तर्ज पर पीथमपुर में टाउनशिप विकसित की जाएगी। पीथमपुर के सेक्टर-1 और 6 में दो टाउनशिप में बनने वाली 22 इमारतों में 1362 फ्लैट तैयार किए जाएंगे। टाउनशिप परिसर में गार्डन, सीसीटीवी सर्विलांस, पार्किंग, चौड़ी सड़कें, प्ले जोन, लिफ्ट, फायर सेफ्टी आदि सुविधाएं मिलेंगी। पीथमपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत टाउनशिप विकसित की जाएंगी। प्रयोग सफल होने पर प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा। लोग रोज अपडाउन करते हैं पीथमपुर में एक हजार से अधिक उद्योग संचालित किए जा रहे हैं। इन उद्योगों में मप्र सहित अन्य प्रदेशों से आए लाखों कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से एक लाख से अधिक लोग इंदौर, राऊ और महू से अपडाउन करते हैं। हर वर्ष इस औद्योगिक क्षेत्र में सात फीसद की दर से कर्मचारियों की बढ़ोतरी हो रही है। एमपीआईडीसी ने इन्हीं बिंदुओं को लेकर कुछ समय पहले सर्वे किया था, जिसमें पता चला कि पीथमपुर में इन कर्मचारियों के लिए किफायती बजट में 15 से 20 हजार घरों की जरूरत है। इधर पीथमपुर के आसपास निजी कॉलोनियों में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। आवासीय टाउनशिप की प्लानिंग श्रमिकों को मलिन बस्तियों और अवैध बस्तियों में अस्वच्छ परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसलिए एमपीआईडीसी ने पीथमपुर के सेक्टर-1 और 6 में आवासीय टाउनशिप की प्लानिंग की है। हाल ही में इन दोनों टाउनशिप का मसौदा तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। संभवत: आगामी वर्ष में इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। दोनों टाउनशिप में गार्डन, सीसीटीवी सर्विलांस, पार्किंग, प्ले जोन, लिफ्ट, फायर सेफ्टी जैसी अनेक सुविधाएं रहेंगी। recent visitors 77

मल्हारगंज में लड़की को मैसेज कर कहा नाराज दोस्‍त से बात करवा दूंगा, मिलने गई तो स्‍कार्फ से बांधकर किया रेप

इंदौर मल्हारगंज में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित छात्रा को नाराज दोस्त से मिलाने के बहाने रूम पर ले गए और स्कार्फ से हाथ पैर बांध दिए। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। टीआई शिव रघुवंशी के मुताबिक पीड़िता छोटा बांगड़गा क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी है। 8वीं में पढ़ने वाली इस किशोरी की रेडिमेड गारमेंट्स शाप पर नौकरी करने वाले हर्षित नामक युवक से दोस्ती थी। करीब छह माह पूर्व किसी बात को लेकर हर्षित नाराज हो गया और छात्रा से बातचीत बंद कर दी। हर्षित के दोस्त(नाबालिग) इस बात को जानता था। उसने छात्रा को मैसेज कर कहा कि वह हर्षित को पुन:बात करवा देगा। वह उसकी बात मान जाएगा और दोबारा बात करेगा। 3 नवंबर को किशोरी ने छात्रा को मैसेज कर कालका माता मंदिर के समीप बुलाया। 4 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे छात्रा ई-रिक्शा से किशोर द्वारा बताई जगह पर पहुंच गई। छात्रा को किशोर और उसका एक नाबालिग दोस्त मिला जो हर्षित से मिलाने का बोलकर स्कूटर से कावेरीनगर स्थित एक रूम पर ले गए। आरोपितों ने छात्रा के स्कार्फ से हाथ पैर और रुमाल से मुंह बांध दिया। आरोपितों ने बारी बारी से कईं बार दुष्कर्म किया। रेप करते समय बना लिया वीडियो आरोप है कि एक आरोपित ने उसका वीडियो भी बना लिया। छात्रा को धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो बहुप्रसारित कर बदनाम कर देंगे। आरोपितों ने छात्रा को जान से खत्म करने की भी धमकी दी।घटना के बाद छात्रा सहमी हुई थी। बुधवार को उसने मां को वाकया बताया और रोने लगी। रात को माता-पिता थाने पहुंचे और पीड़िता के कथन दर्ज करवा कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया। सुसाइड नोट लिखकर युवती ने फांसी लगाई तीन इमली क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा है। उसने बीमारी के कारण जान दी है। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक पूजा बहादूर कनेश चालकेट कारखाना में काम करती थी। बुधवार को दिनभर वह रूम में रही। मकान मालिक ने झांक कर देखा तो मृत मिली। पुलिस को पूजा के रूम से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई है। पूजा ने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी भी मांगी है।   recent visitors 125

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक अब 19 नवंबर को नहीं होगी, आगे बढ़ी डेट, दो दिन तक चलेगा मंथन

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई टीम की बैठक टल गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक 19 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन इसकी तारीखों में अब बदलाव किया गया है। कांग्रेस की दो दिन तक होने वाली इस मीटिंग में संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर मंथन होगा। एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद 19 नवंबर को पहली बैठक होनी थी। लेकिन पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेता महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसे देखते हुए मीटिंग को टाल दिया गया है। अब यह बैठक 21 और 22 नवंबर होगी।   कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 21 नवंबर को विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। नई प्रदेश कार्यकरणी को अगले 3 महीने का टास्क दिया जाएगा। साथ ही दिग्गज नेताओं के दौरे पर भी तय किए जाएंगे। कांग्रेस दो फेज में संगठन को मजबूत करेगी। पहले चरण में ग्रामीण अंचलों तो वहीं दूसरे फेस में महानगरों पर फोकस रहेगा। गौरतलब है कि लंबे समय के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान हुआ है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नई टीम में 177 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। इसमें 17 उपाध्यक्ष बनाए गए है, 71 जनरल सेक्रेटरी बनाए गए है। 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए, वहीं 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। एग्जीक्यूटिव कमेटी के 16 सदस्य बनाए गए है। वहीं सूची आने के बाद से अब तक पूर्व विधायक कल्पना वर्मा समेत छह लोगों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। recent visitors 85

युवक की मौत के मामले में सिटी कोतवाली टीआई रोहित दुबे को लाइन अटैच किया गया, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शिवपुरी पुलिस बैरिकेट्स से टकराकर युवक की मौत के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. 5 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि सिटी कोतवाली टीआई रोहित दुबे को लाइन अटैच किया गया है. वहीं कलेक्टर ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. इस कार्रवाई के बाद पाल समाज के लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया है. दरअसल, बुधवार (13 नवंबर) को बैरिकेट्स से टकराने से बाइक सवार रविंद्र पाल की मौत हो गई थी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजनों का गंभीर था कि चेकिंग और अवैध वसूली के नाम पर पुलिस ने अचानक से बाइक के सामने बैरिकेट्स लगा दिया, जिससे यह हादसा हुआ. यह भी आरोप था कि अस्पताल में मृतक के परिजनों के साथ पुलिसवालों ने मारपीट की है.   मारपीट और युवक की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया. जो कि 24 घंटे तक चला. गुरुवार को एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे और मांगों को मानते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित और टीआई को लाइन अटैच कर दिया है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है. recent visitors 165