Tuesday, July 7, 2026 2:44 pm

बिरसा मुंडा की जयंती पर अरुण साव ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

लोरमी मुंगेली जिले के लोरमी स्थित खुड़िया में बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए. इस अवसर पर 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. वहीं खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ. डिप्टी सीएम ने खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत होने की बात भी कही. कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव के नेतृत्व में तमाम विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका निरीक्षण डिप्टी सीएम साव ने किया. इस दौरान दर्जनभर से अधिक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चेक सहित किट का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने जनजाति गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे. उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल जंगल जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी. देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया. इतिहास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद लोरमी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहा हूं. छात्रावास खुलवाने पर डिप्टी सीएम को समाज ने दिया धन्यवाद जनजातीय समाज प्रमुख हरीश मंडावी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने गुलामी से आजादी दिलाने संघर्ष किया. ऐसे वीर सपूत को सादर नमन है. उन्होंने लोरमी में बालक बालिका छात्रावास खुलवाने के लिए उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, शैलेश पाठक, कोमल गिरी गोस्वामी, विक्रम सिंह, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, वर्षा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. recent visitors 66

R Ashwin तोड़ सकते है कुंबले और कपिल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दो मोर्चों पर एक साथ लोहा ले रही है. भारत की टी20 टीम दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हरा रही है तो टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ-साथ कई क्रिकेटरों के पास भी रिकॉर्ड बनाने के मौके हैं. जैसे रविचंद्रन अश्विन अगर उम्मीद पर खरे उतरे तो ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर सबसे अधिक विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड कपिल देव के पास है. कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 24.58 की औसत से 51 विकेट लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 61.5 रहा है. अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 37.73 की औसत और 65.30 की स्ट्राइक रेट से 49 विकेट लिए हैं. अश्विन का स्ट्राइक रेट बहुत ज्यादा रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय हैं. उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेलकर 39 विकेट झटके हैं. अश्विन ने इन मैचों में 42.15 की औसत से विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.20 रहा, जो कपिल देव और अनिल कुंबले के मुकाबले काफी ज्यादा है. यह उनके करियर स्ट्राइक रेट (50.6) से भी बहुत ज्यादा है. बुमराह पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह (32) पांचवें नंबर पर हैं. अगर बुमराह अपनी शानदार लय में बॉलिंग करते हैं तो वे भी ऑस्ट्रेलिया में अपने 50 विकेट पूरे कर सकते हैं. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में औसतन हर मैच में 5 से ज्यादा विकेट लिए हैं. अगर यही औसत रहा तो वे 25 से ज्यादा विकेट ले सकते हैं. बैटर्स पर पर दारोमदार बुमराह और अश्विन की कामयाबी पर भारत की जीत-हार काफी हद तक निर्भर करेगी. यकीनन, भारतीय फैंस दुआ करेंगे कि अश्विन और बुमराह दोनों खूब विकेट झटकें ताकि भारत की जीत का रास्ता आसान हो सके. लेकिन ऐसा तभी होगा जब बैटर भी बॉलर्स का पूरा साथ दें. हाल ही में भारत को न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया. भारत की इस हार में बैटर्स सबसे ज्यादा जिम्मेदार थे. recent visitors 67

मध्यप्रदेश के 73% सरकारी कर्मचारी हो रहे उम्रदराज, सरकार की बढ़ी टेंशन !

भोपाल मध्यप्रदेश के 73 फीसदी क्लास-वन अधिकारी और 53 फीसदी क्लास-टू अफसरों की उम्र 45 साल से ज्यादा है। इसके अनुपात में क्लास-वन युवा अफसरों की संख्या 27% तो क्लास टू कैटेगरी के अधिकारी 47% हैं।  प्रदेश के 73 फीसदी क्लास वन अधिकारी तो 53 फीसदी क्लास टू अधिकारियों की उम्र 45 साल से ज्यादा है। इसके अनुपात में क्लास वन युवा अधिकारियों की संख्या 27% तो क्लास टू कैटेगरी के अधिकारी 47% हैं। आने वाले 5 साल में सभी कैटेगरी के एक लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं।इस स्थिति ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। पिछली कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। ब्योरा मिलने के बाद सीएम मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ इसी महीने बैठक करेंगे। क्यों बन रही ऐसी स्थिति ? जानकारों की मानें तो ऐसी स्थिति इसलिए बनी क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इसका असर आने वाले समय में सरकार के कामकाज पर पड़ना तय है। जानकार ये भी मानते हैं कि युवाओं की भर्ती नहीं होने से आने वाले समय में नवाचार और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में कमी आएगी।मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ डॉक्टर्स की रिटायरमेंट उम्र 65 साल है। बाकी विभागों में 62 साल में कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं।  क्लास वन अधिकारियों की बात की जाए तो इनकी कुल संख्या 8 हजार 49 हैं। इनमें से 2135 यानी 27 फीसदी अधिकारी 45 साल से कम उम्र के हैं। 46 से 61 साल से ज्यादा उम्र वाले अधिकारियों की संख्या 5 हजार 914 है, जो कुल अधिकारियों की संख्या का 73 फीसदी है।क्लास वन अधिकारी राजपत्रित अधिकारी होते हैं। प्रशासनिक मशीनरी को चलाने में इनका अहम रोल होता है। इस स्थिति ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। पिछली कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। ब्योरा मिलने के बाद सीएम मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ इसी महीने बैठक करेंगे। जानकारों की मानें तो ऐसी स्थिति इसलिए बनी क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इसका असर आने वाले समय में सरकार के कामकाज पर पड़ना तय है। जानकार ये भी मानते हैं कि युवाओं की भर्ती नहीं होने से आने वाले समय में नवाचार और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में कमी आएगी। मध्यप्रदेश में लोकसेवा आयोग (पीएससी) और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जाने वाली सरकारी भर्ती में होने वाली देरी आने वाले समय में फजीहत की वजह बन सकती है। साथ ही युवाओं की घटती संख्या का असर सरकार की एफिशिएंसी पर भी पड़ रहा है।इन स्थितियों को देखते हुए अब मोहन सरकार इस ओर गंभीर हुई है और पिछली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागों के रिक्त पदों का ब्योरा विभाग प्रमुखों से मांगा है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इसी माह सभी विभागों का रिक्त पदों का डिटेल आने के बाद सीएम के साथ बैठक करने की बात भी कही है। किस कैटेगरी में कितने अधिकारी युवा और कितने उम्रदराज प्रदेश सरकार की 31 मार्च 2023 को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में नियमित सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या कुल 5 लाख 90 हजार 550 है। मौजूदा साल में ये आंकड़ा और घट गया है, जिसकी रिपोर्ट इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद जारी की जाएगी। एमपी में 45 साल से कम उम्र वाले कुल अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या 3 लाख 7 हजार 315 है, जो कुल कर्मचारियों का 52 फीसदी है। 46 से 61 साल की उम्र के कर्मचारियों की संख्या 2 लाख 83 हजार 235 हैं, जो कुल कर्मचारियों का 48 फीसदी है। युवा और उम्रदराज कर्मचारियों के बीच केवल 4 फीसदी का अंतर है। जानकारों के मुताबिक, ये रेश्यो 60:40 का होना चाहिए यानी 60 फीसदी युवा और 40 फीसदी उम्रदराज कर्मचारी-अधिकारी होने चाहिए। recent visitors 69

BCCI की आपत्ति के बाद PCB के मंसूबों पर ICC ने डाला ठण्डा पानी, PoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

मुंबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. आईसीसी ने इससे पहले ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ट्रॉफी के साथ टूर करना चाह रहा था. पीसीबी इसको लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी जाने के प्लान में था. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. अब पीसीबी ट्रॉफी के साथ पीओके नहीं जा सकेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 16 नवंबर से 24 नवंबर तक ट्रॉफी को पूरे देश में घुमना चाह रहा था. इसे दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी के2 पर भी ले जाने का प्लान है. इसके साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के तीन शहर स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में ले जाने का प्लान है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी. आईसीसी ने इस पर संज्ञान लिया है. आईसीसी ने पीसीबी को ट्रॉफी को पीओके न ले जाने के लिए कहा है. चैंपियंस ट्रॉफी पर मचा बवाल – चैंपियंस ट्रॉफी पर अब तक काफी बवाल हो चुका है. टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसको लेकर पीसीबी में काफी हलचल मची हुई है. टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा. लेकिन अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. हालांकि इससे पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान पहुंच गई है. recent visitors 65

अगर आपका जीमेल अकाउंट हो गया है हैक तो इस तरह कर सकते है रिकवर

गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल को दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जीमेल को दुनिया भर में एक बिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं और शायद यही वजह है कि हमेशा हैकर्स की नज़र इस ईमेल सर्विस पर बना रहती है। अगर आपने भी अपने जीमेल अकाउंट में किसी संदेहास्पद गतिविधि को नोटिस किया है तो हो सकता है कि आपके अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया हो। 1. अकाउंट रिकवरी पेज पर जाएं 2. अगर आपको पासवर्ड याद नहीं है तो अलग-अलग सवालों के जवाब दें। 3. अपने रिकवरी ईमेल या फोन नंबर का इस्तेमाल करें। 4. अब जीमेल आपके अकाउंट के मालिकना हक को सुनिश्चित करने के लिए उस फोन नंबर या ईमेल पर एक रिकवरी कोड भेजेगा। 5. इसके अलावा आप उस सिक्यॉरिटी सवाल का जवाब भी दे सकते हैं, जो आपने अकाउंट सेटअप करते समय बनाया होगा। 6. एक बार रिकवरी कोड रिसीव करने के बाद, जीमेल में इसे एंटर करें और फिर गूगल आपसे पासवर्ड बदलने को कहेग। 7. साइनइन करने के बाद जीमेल आपसे एक बार सिक्यॉरिटी चेक के लिए कहेगा। ध्यान रहे कि सिक्यॉरिटी चेक कर लें और फिर अपनी सिक्यॉरिटी इन्फर्मेशन बदल लें। आपके जीमेल अकाउंट में की गई कोई हैकिंग ऐक्टिविटी के चलते अगर कोई आपकी जानकारी के बिना आपका गूगल अकाउंट इस्तेमाल कर रहा है तो, आपके दूसरे गूगल अकाउंट्स असुरक्षित अनऑथराज्ड पेमेंट ऐक्टिविटी, अनफैमिलियर गूगल प्ले ऐक्टिविटी, अनजान यूट्यूब ऐक्टिविटी, अनफैमिलियर ऐप जैसे बड़े खतरे हो सकते हैं। अपने गूगल अकाउंट को सिक्यॉर करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें: 1. सिक्यॉरिटी चेकअप में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह गूगल की सर्विस है जिससे यूजर्स को कनेक्टेड ऐप्स, डिवाइसेज़, अकाउंट परमिशंस आदि चेक कर यह पता करने में मदद मिलती है कि उनका अकाउंट सेफ है या नहीं। 2. अगर आपने अब तक अपने अकाउंट का पासवर्ड नहीं बदला है तो तुरंत पासवर्ड बदल लें। 3. उन ऐप्स और साइट्स के पासवर्ड बदल दें जहां आपने इसी गूगल अकाउंट वाला पासवर्ड इस्तेमाल किया है। 4. उन सभी ऐप्स और साइट्स के पासवर्ड बदल दें जहां आपने अपने गूगल अकाउंट ईमेल अड्रेस के साथ साइनइन किया है। इसके अलावा, जिन ऐप्स और साइट्स के लिए आपने क्रोम ब्राउज़र पर पासवर्ड सेव किया है, उनके भी पासवर्ड बदल दें। 5. सनुश्चित कर लें कि आपका रिकवरी फोन नंबर और ईमेल सही है, ताकि आपके अकाउंट में कोई संदेहास्पद ऐक्टिविटी होने पर आपको सूचना दी जा सके।   recent visitors 135

त्वचा को कोमल बनाने के लिए अपनाएं टिप्स

त्वचा पर दाग-धब्बे, मुंहासे, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स होने के कारण त्वचा की खूबसूरती छीन जाती है। इनके कारण त्वचा के रोमछिद्र बड़े होने, झुर्रियां, दानें होनें के कारण त्वचा की कोमलता भी खत्म हो जाती है। ऐसे में त्वचा को छूने पर खुरदुरापन महसूस होता है। हर कोई अपनी त्वचा को निखरी और कोमल बनाना चाहता है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा की कोमलता को वापस पाना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ब्यूटी टिप्स। कोमल त्वचा पाने के तरीके- 1.शहद: त्वचा को कोमल और निखरी बनाने के लिए शहद उपयोगी होता है। शहद गाढ़ा होता है जो त्वचा पर मॉइश्चर की एक परत बना देता है, साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो पिंपल्स को खत्म कर देती हैं। मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए शहद कैसे फायदेमंद होता है जानने के लिए क्लिक करें। कैसे करें इस्तेमाल: शुद्ध शहद को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। शहद और अंडे को मिलाकर फेसमास्क बना लें और 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। 2.एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल त्वचा को कोमल बनाने के लिए लाभकारी होता है। इसकी सूदिंग प्रॉपर्टीज मुंहासे मिटाने के साथ त्वचा को हाइड्रेट भी रखती है और कोमल बनाए रखती हैं। कैसे करें इस्तेमाल: एलोवेरा जेल को चेहरे पर रातभर लगाकर रखें। एलोवेरा जेल को 2 चम्मच नींबू के रस और शहद में मिलाकर मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर चेहरा धो लें। 3.खीरा: खीरे में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टी के साथ ही पोषण देने के लिए आवश्यक मिनरल्स होते हैं। खीरे में सबसे ज्यादा पानी होता है। यह त्वचा के pH को बैलेंस रखता है और एसिड लेवल को बैलेंस करके त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाए रखता है। खीरे को त्वचा पर लगाना और खीरा खाना, दोनों ही त्वचा के लिए लाभकारी होता है। कैसे करें इस्तेमाल: खीरे का रस निकालकर इसमें थोड़ा सा दूध मिला लें और इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें। 4.योगर्ट: प्रोटीन, लेक्टिक एसिड और एंजाइम्स से भरपूर योगर्ट को चेहरे पर लगाने से यह त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाए रखता है। कैसे करें इस्तेमाल: योगर्ट में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें जिससे त्वचा मुलायम बनती है। 5.खूब पानी पीएं: पसीने और मूत्र के रुप में हमारे शरीर से पानी निकल जाता है। ऐसे में त्वचा को हाइड्रेट और कोमल बनाए रखने के लिए पानी पीना जरुरी होता है। खूबसूरत और कोमल त्वचा पाने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरुर पीएं।   recent visitors 80

मुख्यमंत्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री  साय ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस पवित्र दिन सिख समुदाय के अपने भाइयों-बहनों के बीच आकर मैं बहुत खुशी का अनुभव कर रहा हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय के लिए प्रेरक है अपितु सभी भारतीयों के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी है। गुरु नानक जी के वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है। उन्होंने एक समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। देश की आज़ादी में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली और समृद्ध है। धर्म के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सिख समाज की अभिन्न पहचान है।   मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि जब हम गुरु गोविंदसिंह जी का जीवन देखते हैं तो हमें पता चलता है कि उनके पुत्र साहेबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी पर धर्म बदलने का दबाव आया। उन्होंने शहादत कबूल की लेकिन धर्म नहीं बदला। ऐसा इतिहास सिख समाज का रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने साहेबजादों के शहादत दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया और हर साल हम गर्व के साथ यह दिन मनाते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री भूपेंद्र सवन्नी, श्री मनमोहन चावला व गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे। recent visitors 57