Tuesday, July 7, 2026 1:35 pm

दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद के बाद एक ने कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला. पुलिस के अनुसार पुलिस अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है. गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था. इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां आया. दोनों गेम खेलने लगे. अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ माकर वहां से भगा दिया. रवि मार खाने के बाद वहां से तो चला गया. इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के साथ वापस वहां आया. आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल में बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया. कटर इतना सार्प था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला. वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है. इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया. इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे. पुलिस ने आरोपी रवि और शिवम को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस कैंप क्षेत्र में निकाला. recent visitors 70

डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों के कसे पेच, दिए बैरियर व सीसीटीवी की निगरानी बढ़ाने के निर्देश

देहरादून. अल्मोड़ा जिले में ओवरलोड के कारण बस हादसा व देहरादून में ओवरस्पीड इनोवा कार हादसे को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बैरियर चेकिंग व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण शराब पीकर नशे में वाहन चलाना, वाहन चालकों की ओर से अन्य वाहनों से प्रतिस्पर्धा करना, वाहन चालकों की ओर से मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना है। पुलिस की सक्रियता से दुर्घटनाओं पर पाया जा सकता है नियंत्रण डीजीपी ने कहा कि इन दुर्घटनाओं पर पुलिस की सक्रियता से नियंत्रण पाया जा सकता है। ऐसे में पुलिस की ओर से समय-समय पर बैरियर चेकिंग, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा देर रात तक चलने वाले बार व पब के लाइसेंस चेक कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व पिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें, पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा उनका रखरखाव भी नियमित रूप से किया जाए। निर्देशित किया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी कैमरे से नियमित मॉनिटरिंग की जाए व सड़क पर पर्याप्त साइन बोर्ड एव उचित निगरानी की जाए। सड़क हादसे रोकने के लिए जांच में लाएं तेजी डीजीपी ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की जांच के लिए चेक पोस्ट व बैरियरों पर एवं यातायात पुलिस को पर्याप्त एल्कोमीटर उपलब्ध कराए जाएं। चालक नशे में पाया जाता है तो वाहन तत्काल सीज किया जाए। स्पीडोमीटर व रडार गन की मदद से ओवर स्पीड वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की, सवारी वाहन में क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने व नाबालिग की ओर से वाहन चलाते हुए पाए जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। होटल, पब व रेस्टोरेंट प्रबंधकों की भी फिक्स करें जिम्मेदारी डीजीपी ने बार लाइसेंसधारक होटल, पब व रेस्टोरेंट प्रबंधक की जिम्मेदारी फिक्स करने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि नशे वाले व्यक्ति को प्रस्थान करने पर वाहन चलाने से रोकते हुए उसके स्वजन को सूचित कर उनके सुपुर्द किया जाएगा। स्वजनों से संपर्क न होने पर बार संचालक ऐसे व्यक्ति की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देंगे। यदि कोई होटल, पब व रेस्टोरेंट प्रबंधक निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। recent visitors 65

UP लोक सेवा आयोग ने किया PCS एग्जाम की तारीख का ऐलान, 22 दिसंबर को होगी परीक्षा

 प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग ने परीक्षा की अब नई तारीख जारी की है। आयोग परीक्षा की तारीख का नोटिस जारी करते हुए कहा, सात और आठ दिसंबर को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा अब 22 दिसंबर को एक ही दिन कराई जााएंगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर के ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग के इस फैसले के बाद से माना जा रहा है कि आरओ और एआरओ परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया जा सकता है। ये परीक्षा पहले 22 और 23 दिसंबर को होनी थी। बतादें कि छात्र आंदोलन के कारण पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो की बजाय एक दिन में कराने के फैसले के बाद अब सात और आठ दिसंबर को होनी वाले एग्जाम को टाल दिया गया था। परीक्षा टाले जाने को लेकर एक दिन पहले ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका हे। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार की एक दिन में परीक्षा कराने की घोषणा के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ भी छात्रों के बीच पहुंचे थे और परीक्षा को लेकर छात्रों की शंकाओं को भी जाना था। छात्रों ने जब परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी चाही तो डीएम ने साफ किया परीक्षा टलेगी। आयोग की ओर से नई तिथि जारी की जाएगी। तीसरी बार टाली गई परीक्षा 12 जनवरी 2024 को जारी कैलेंडर में आयोग ने पीसीएस प्री 17 मार्च 2024 को कराने का निर्णय लिया था लेकिन आरओ/एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा का पेपर 11 फरवरी को लीक होने के कारण परीक्षा टालनी पड़ गई। उसके बाद आयोग ने तीन जून को जारी संशोधित कैलेंडर में 27 अक्तूबर को पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा कराने की सूचना दी थी। हलांकि तमाम कोशिश के बावजूद मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने पहले 27 और 28 अक्तूबर को परीक्षा कराने की तैयारी की। समय कम होने के कारण प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को कराने का निर्णय लिया गया। इस तरह से देखा जाए तो 17 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा की तिथि का छात्रों को आठ महीने में बाद भी इंतजार है। आरओ/एआरओ 2023 प्री स्थगित, समिति गठित लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 को स्थगित कर दिया है। आयोग का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति सभी पहलुओं पर गहन अध्ययन कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेगी, जिससे इन परीक्षाओं की शुचिता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित किया जा सके। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आरओ/एआरओ की परीक्षा तिथि तय की जाएगी। पांच नवंबर को आयोग ने यह परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया था। हालांकि प्रतियोगी छात्र इसे भी एक दिन में ही कराने पर अड़े हैं। 19 जून के शासनादेश में सिर्फ पीसीएस को विशिष्ट श्रेणी में रखा गया था। ऐसे में आरओ/एआरओ पर क्या निर्णय होगा, इसका अभ्यर्थियों को इंतजार है। कुछ छात्रों का मानना है कि आयोग को यह परीक्षा भी एक दिन में करानी पड़ेगी। क्योंकि इससे पहले 11 फरवरी को एक दिन में 10,76,004 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जा चुकी है। recent visitors 83

वन विभाग ने चीतल और तेंदुए की खाल के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

महासमुंद महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीतल की खाल और तेंदुए की खाल के टुकड़े के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी चुरकी और दो मरार कसीबाहरा के रहने वाले हैं। ये तस्कर खाल बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि उदंती वन्यजीव अभयारण्य के उपसंचालक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चितल की खाल को बेचने की फ़िराक में है। इस सूचना के आधार पर उदंती वन्यजीव अभयारण्य के उपसंचालक ने टीम तैयार की। इसके बाद टीम ने खरीददार बनकर ओंकारबंद में तस्करों से संपर्क किया और दस हजार रुपये में सौदा तय किया। जब आरोपी खाल लेकर आए, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मानसिंग (40), सुकालु (45), हरक (40), गिरधर ध्रुव (38), और पिलाराम बेलदार (50) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि एक महीने पहले ओंकारबंद के जंगल में चीतल का शिकार कर मांस खा लिया था और बची हुई खाल को दस हजार रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39(3), 44(1), 48, और 51 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बागबाहरा न्यायालय में पेश किया है। जब्त की गई सामग्री में चीतल की पूरी खाल और तेंदुए के सिर की खाल शामिल हैं। वन विभाग ने बताया कि इनमें से कुछ आरोपी आदतन शिकारी हैं। recent visitors 57

रायसेन में दिल का दौरा पड़ने से एक एसआई की मौत, सड़क पर गिरे

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई। अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक एसआई की मौत हो गई। वह बरेली में पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाकर आगे बढ़े ही थे कि बाइक के साथ जमीन पर गिर पड़े, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।   जानकारी के अनुसार, हैरान कर देने वाला वीडियो बरेली के एक पेट्रोल पंप का है, जहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। वह पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे, लेकिन वह 50 कदम की दूरी भी वह तय नहीं कर पाए और मौत उनके पास पहुंच गई। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर बाइक से जा रहे हैं और तभी वह कुछ असहज महसूस करते हैं और बाइक रोकते हैं, अगले कुछ सेकेंड में वह बाइक के साथ जमीन पर गिर जाते हैं। पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत एसआई सुभाष सिंह को पास के अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 1 महीने बाद था रिटायरमेंट बरेली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह की मौत से हर कोई हैरान है। पता चला है कि एक महीने बाद सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस रहने वाले थे, 28 साल पहले जिला रायसेन में उनकी पुलिस में नौकरी लगी थी। नौकरी का अधिकतर कार्यकाल रायसेन में ही गुजरा है। इतने लंबे समय से रायसेन में रहने के कारण उन्होंने नगर के किनगी रोड पर अपना खुद का घर भी बना लिया था। महज एक महीने बाद दिसंबर में सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। जानकारी के अनुसार, मौत से आधा घंटा पहले सुभाष थाने में मौजूद थे और वहां पर हंसी-मजाक में बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बीपी की समस्या थी। recent visitors 70

शादी की खुशियों के बीच स्‍कॉर्पियो हुई हादसे की शिकार, 4 की मौत

रुड़की. हादसे के बाद दूल्हे और उसके स्वजन के अलावा कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्मे पूरी हुई। वहीं इससे पहले जिस किसी ने भी हादसे की बात सुनी वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। अपनों के शव और घायलों को देख कर लोग दहाड़ मारकर रोते रहे। इस हादसे से सारी खुशी मातम में बदल गईं। मेरठ के थाना दौराला निवासी ब्रजेश के बेटे मनीष की बरात गुरुवार की रात रुड़की के चंद्रपुरी में आई थी। बरात में शामिल एक स्काॅर्पियो कार मंगलौर के देवबंद तिराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में स्काॅर्पियाे ने कई कलाबाजी खाई। हादसे में चार बरातियों की मौत हादसे में सुजल (22), शेखर उर्फ सोनू (24) निवासी अख्तियारपुर थाना दौराला मेरठ, वंश (20) निवासी दौराला मेरठ तथा चिराग उर्फ दीक्षित निवासी अलीपुर सरधना मेरठ के अलावा काशी, तुषार, अमित और दीक्षांत निवासी अख्तियारपुर घायल हो गये थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुजल, सोनू, वंश और चिराग को मृत घोषित कर दिया था। चार मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया था। हादसे की सूचना पाकर बराती से लेकर घराती सभी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। अपनों के शव देख कर लोग दहाड़े मार कर रोते रहे। किसी को भी यकीन नहीं आ रहा था कि ऐसा हो गया है। हादसे के बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्ताल पहुंचे। हादसे के बाद न तो बैंड बाजा और न किसी तरह का नाच गाना हुआ। दूल्हे पक्ष के चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्में हुई। इसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। वहीं दूल्हे पक्ष के लोग भी भारी मन से दुल्हन को लेकर रवाना हुए। कई लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए रुड़की में ही रुक गये। देर रात चिराग के रुप में हुई चौथे मृतक की शिनाख्त हादसे मे मरने वाले तीन लोगों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली थी, लेकिन चौथे की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। देर रात को पुलिस ने चौथे मृृतक की शिनाख्त चिराग निवासी अलीपुर थाना सरधना मेरठ के रुप में हुई। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लिये। शुक्रवार को सभी के शव का पोस्टमार्टम हुआ।   recent visitors 50

होटल में 18 जुआरी खेल रहे थे लाखों का जुआ, पुलिस ने दबोचा, 20 लाख कैश और कई लग्जरी गाड़ियां की जब्त

खजुराहो छतरपुर के खजुराहो में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 18 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें, पुलिस ने मौके से करीबन 20 लाख रुपए नगद, कई मोबाइल फोन और कुछ लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की है। पुलिस केस करवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस तरह खजुराहो के सारांश होटल में पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 18 जुआरी को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और महोबा जिला के बताए जा रहे हैं। हाल ही में छतरपुर जिले में जुआरियों के कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। छतरपुर के एसपी अगम जैन के निर्देशन में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मलगाम ने एक टीम गठित कर खजुराहो के होटल सारांश में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपए नकद, 20 मोबाइल फोन और 6 इनोवा कारें भी जब्त की है।  SDOP चंचलेश मरकाम ने दी जानकारी नौगांव के एसडीओपी (SDOP) चंचलेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया, कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने सारांश होटल में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में होटल में जुआ खेलते हुए लगभग 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। एसडीओपी मरकाम ने बताया कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्रवाई में दो टोयोटा इनोवा, हुंडई, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एपल, सैमसंग, वनप्लस इत्यादि कंपनियां के समान बरामद कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुआरीयों को पकड़ा है। उक्त जुआरीयों में फारुख खान उर्फ वीरू पठान पुत्र जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर। अरविंद गुप्ता पुत्र धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर। सत्येंद्र सिंह पुत्र सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर। मुकेश रजक पुत्र किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर। सत्यम शर्मा पुत्र रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर। पूरन कुमार पांडे पुत्र माता प्रसाद निवासी औरैया। शैलेंद्र पुरोहित पुत्र हरनारायण निवासी महोबा। हरिशंकर चौरसिया पुत्र बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा। मोहम्मद हलीम पुत्र अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर। दुर्ग विजय यादव पुत्र प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा। जगदीश वर्मा पुत्र कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा। पिंकू पुत्र जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा। मोहम्मद नसीम पुत्र नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो। छत्रपाल यादव पुत्र स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा। पवन कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर। बालकरण पुत्र ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर। हर्षवर्धन गुप्ता पुत्र महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा। बसंत कुमार लोधी पुत्र मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा शामिल हैं। वही उक्त जुआरियों को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 47