Tuesday, July 7, 2026 4:12 am

लगातार दूसरे दिन बरा गांव में रात्रि चौपाल लगाकर किया समस्याओं का समाधान

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सजगता से न केवल ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 के स्थानीय निवासियों को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचा लिया गया, बल्कि पहली बार केवल 48 घण्टे की अल्प अवधि में एक बड़े क्षेत्र को प्रदूषण रहित बना दिया गया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सभी अधिकारियों तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मुसीबत की हर घड़ी में आपका यह सेवक चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहा है और आगे भी सदैव अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहेगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात्रि ग्वालियर उप नगर के वार्ड क्रमांक 1 के बरा गांव के समीप नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण के रुप में उपयोग किए जा रहे खदान के गड्ढे में एकत्रित कचरे में आग लगने से उत्पन्न हुए प्रदूषण से आस-पास के रहवासियों को सांस लेने में दिक्क़त आ रही थी। इस गंभीर स्थिति को भांपकर ऊर्जा मंत्री ने बिना समय गंवाए प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को आग पर नियंत्रण के निर्देश दिए तथा आग बुझाने का काम पूरा होने के बाद कचरा हटाने का कार्य शुरु कराया। गुरुवार रात भी ऊर्जा मंत्री ने मौके पर मौजूद रहकर कचरा हटवाने का काम जारी रखा तथा बरा गांव सहित किशन बाग, लक्ष्मीपुरम, तिरुआ पुरा, जाटवपुरा, और पादरी मोहल्ला को प्रदूषण रहित बनवाकर एक बड़ी घटना घटित होने से टाली। इस दौरान उन्होंने चौपाल भी लगाई तथा लोगों की समस्याओं को सुना और जन-सेवा के संकल्प को निभाते हुए, तत्काल समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस बावत माकूल इंतजाम किए जाएं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आपका सेवक 2 दिवस से वार्ड क्रमांक 1 के रहवासियों की चिंता में रात-दिन प्रदूषण बढने से उत्पन्न हुए हालातों पर नियंत्रण कर स्वच्छ वातावरण बनाने में जुटा रहा। यह आप सभी के सहयोग से संभव हो सका। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में बरा गांव के इस स्थान पर एक भव्य पार्क बनाया जाएगा। इस दौरान स्थानिय जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।   recent visitors 70

गुजरात के वलसाड से लड़की का शव बरामद, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

वलसाड गुजरात के वलसाड जिले के पारडी इलाके के मोतीवाड़ा में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, जहां से वह वापस लौट रही थी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ कोई अनहोनी घटी हो, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पारडी पुलिस के साथ-साथ एलसीबी और एसओजी की टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का फोरेंसिक पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस के कई वाहन एक अस्पताल के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर मौजूद दिख रही है। लड़की के परिजन भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है घटना की जानकारी होते ही सबसे पहले पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। जल्दी ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी। हालांकि पुलिस ने इस विषय पर कुछ भी जानकारी देने में असमर्थता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना पर जांच के बिना कुछ भी संभव नहीं है।   recent visitors 94

करीब दो महीने तक चले चूहे-बिल्ली के खेल के बाद गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता/मुंबई कोलकाता पुलिस ने मुंबई से एक मशहूर संगीतकार को अपने इंस्टीट्यूट में एक छात्र से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो महीने तक चले चूहे-बिल्ली के खेल के बाद गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को चारू पुलिस ने मुंबई के एक इलाके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। फिलहाल उसे 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। छात्र से की छेड़छाड़ जून में संगीतकार संजय चक्रवर्ती ने योगा इंस्टीट्यूट में, जहां वे संगीत सिखाते हैं, 15 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ की। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, क्लास खत्म होने के बाद भी चक्रवर्ती वहीं रुका रहा और सभी बच्चों के चले जाने के बाद उसने कथित तौर पर पीड़िता से छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी तब मिली जब पीड़िता के घरवाले उसे मनोवैज्ञानिक उपचार के लिए उसे बंगलूरू ले गए। इलाज के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना डॉक्टर को बताई, जिसके बाद उसके परिवारवालों को भी इसके बारे में पता चला। परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत पीड़िता के परिवारवालों ने उत्तर 24 परगना के बेलघरिया पुलिस स्टेशन को अपनी शिकायत मेल की, जिसके बाद पुलिस को जीवो एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। एक अधिकारी ने कहा, "इस मामले को जांच के लिए चारू मार्केट पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया गया।" पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की योजना बना रही है। इसके अलावा वहां मौजूद छात्रों और उनके परिजनों से भी बात करेगी।   recent visitors 122

गुरु नानक देव जी सनातन धर्म के सच्चे संस्थापक थेः राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गुरु नानक देव जी संत परंपरा के एक ऐसे विचारक थे, जिन्होंने जात-पात और ऊंच-नीच में उलझे हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था। वे सनातन धर्म के सच्चे संस्थापक थे। राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज सोनागिरी कॉलोनी में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर सोनागिरी ए सेक्टर में 9 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले शेड निर्माण का भूमिपूजन भी किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सिंधु सोशल सर्कल, भेल द्वारा हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी, श्रद्धा, आस्था, और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती गौर ने कहा कि 555 वर्ष पूर्व देश में मुगलों का शासन था, हम विचार करें, कितना कठिन समय रहा होगा, कितना मुश्किल भरा समय था, मुगलों के अत्याचारों और मुगलों की प्रताड़ना झेलते हुए कोई संत सनातन धर्म की बात कैसे कर सकता था, लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में भी गुरु नानक देव जी ने सनातन धर्म की ध्वजा को हाथ में लेकर संपूर्ण समाज में सनातन धर्म की अलख जगाई। गुरु नानक देव जी के संदेश आज के समय में भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर श्री गिरीश शर्मा, पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर, श्री प्रदीप लोधी, श्रीमती ममता मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती मधु शिवनानी, श्री मनोज विश्वकर्मा, संजय शिवनानी, श्री डी डी मेघानी आदि मौजूद रहे।   recent visitors 128

11 वीं की छात्रा पर परिचित युवक ने ब्लेड से जानलेवा हमला

कोरबा  कक्षा 11 वीं की छात्रा पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित छात्रा का परिचित है। उसके साथ छात्रा का विवाद चल रहा था, इससे नाराज होकर युवक ने इस घटना को अपने मित्र के साथ मिल कर अंजाम दिया था। सीसीटीवी व साइबर की जांच से मिले सबूत     कोहड़िया स्थित अपने घर से स्वामी आत्मानंद स्कूल पंप हाऊस जा रही 17 वर्षीय छात्रा पर कालोनी के पानी टंकी के पास दो पहिया सवार दो नकाबपोश युवकों ने ब्लेड से हमला कर दिया था।     पुलिस इस घटना को चुनौती मानते हुए आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सीसीटीवी व साइबर की जांच के बाद पुलिस ने मोहनीश केंवट 26 वर्ष निवासी पीपरपारा कोहड़िया तथा आकाश राठौर 24 वर्ष निवासी ढोढ़ीपारा को गिरफ्तार किया है। इस बात को लेकर था नाराज बताया जा रहा है कि मोहनीश, छात्रा का पूर्व परिचित है और अक्सर उससे बातचीत किया करता था। पिछले कुछ दिनों से लग रहा था कि छात्रा उसकी जगह किसी अन्य से बातचीत कर रही है, इस बात को लेकर वह नाराज था। वह अपने मित्र आकाश राठौर के साथ मिल कर उसे सबक सिखाने की सोची और इस घटना को अंजाम दे डाला। बिना नंबर की स्कूटी में आए थे आरोपित आरोपित बिना नंबर की स्कूटी में आए थे, ताकि पुलिस उन्हें न पकड़ सके। छात्रा बार- बार अपना बयान बदल रही थी, इस वजह से पुलिस को जांच के दौरान परेशानी हुई। उसने पहले यह बताया कि बदमाश स्कूटी में आए थे, फिर बाइक में आने की बात कही। स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने धारा 183 के तहत न्यायालय में पीड़िता का बयान कराया है। पुलिस ने धारा 109 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर दोनों आरोपित को जेल भेज दिया। आरोपित के भाई ने एक साल पहले किया था छेड़छाड़ पुलिस ने इस मामले में मोहनीश के भाई दयाल केंवट 30 वर्ष निवासी पीपरपारा को छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि करीब एक वर्ष पहले अक्टूबर 2023 में दयाल के पास छात्रा ट्यूशन पढ़ने उसके घर जाया करती थी। वह छात्रा को एकतरफा प्यार करने लगा और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। यहीं नहीं उसके गले में चाकू रखकर जान से मारने का भय दिखाकर वीडियो बना लिया था। पुलिस ने इस मामले में अब धारा 354, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व चाकू जब्त किया। अब मोबाइल लुटेरों को पकड़ने की चुनौती अब पुलिस के सामने मोबाइल लुटेरों को पकड़ने की चुनौती स्कूली छात्रा को ब्लेड मारने के कुछ देर बाद ही कालेज से पंप हाउस अटल आवास स्थित अपने घर लौट रही एक छात्रा से बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश युवको ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया था। उसमें छात्रा का मोबाइल, कालेज के किताब समेत कुछ अन्य सामान थे। शिकायत सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज एकाएक घटना से छात्रा हड़बड़ा गई थी। घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां को दी, तब मां- बेटी ने मामले की शिकायत सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई। इस घटना को भी ब्लेड मारने वाले आरोपितों से जोड़ कर देखा जा रहा था, पर ब्लेड मारने वाले आरोपित के पकड़ाने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बैग लूटने वाले आरोपित अन्य है। पुलिस के समक्ष अब इन आरोपितों को पकड़ने की चुनौती बनी हुई है। recent visitors 59

मीट की दुकान आरोपी ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

  नोएडा पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी को 12 घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मीट की दुकान आरोपी ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया था जो आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए हत्यारे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 14 नवंबर को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत गौशाला के पास सोरखा में एक अज्ञात व्यक्ति ने शहजाद की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से इस घटना से संबंधित व्यक्ति के सेक्टर-117 के जंगल की ओर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश करते हुए पकड़ने की कोशिश की गई तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान अमरजीत महतो (35) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।   recent visitors 70

दिलजीत दोसांझ ने हैदाराबाद के गुरुद्वारे में टेका मत्था, गुरुपर्व की दी सबको बधाई

मुंबई, पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ निजामों के शहर हैदराबाद स्थित एक गुरुद्वारे पहुंचे। फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सबको गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं। अपने शो के सिलसिले में दोसांझ तेलंगाना में हैं। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह गुरुद्वारे में मत्था टेकते, कड़ा प्रसाद खाते और गुरुद्वारे के बाहर इंतजार करते प्रशंसकों संग पोज देते देखे जा सकते हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “गुरुपर्व दीयां सरेयां नु वधाइयां हर साल दी तरन एस वार वी बाबा जी ने वी बौत किरपा किती… (गुरु पर्व पर सभी को शुभकामनाएं.. इस बार भी बाबा ने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है)। बता दें कि दिलजीत अपने दिल-लुमिनाती इंडियन टूर के लिए हैदराबाद में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने अबू धाबी में धूम मचाई थी। जहां उनके परफॉर्म करने से पहले वो “पंजाबी आ गए अबू धाबी” कहते सुने गए थे। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर अपने अबू धाबी के इस प्रोग्राम की एक झलक शेयर की थी। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया: “मरहबा अबू धाबी।” उन्होंने कहा,”पंजाबी आ गए अबू धाबी” और फिर 1992 की फिल्म “खुदा गवाह” से कविता कृष्णमूर्ति और मोहम्मद अजीज द्वारा गाया गया गाना “तू मुझे कबूल” गाया था। “खुदा गवाह” मुकुल एस आनंद द्वारा निर्देशित 1992 की एक फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी दोहरी भूमिका में हैं, नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, किरण कुमार प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म का अहम किरदार बादशाह खान अफगानिस्तान से भारत की यात्रा करता है और बेनजीर के पिता के हत्यारे को ढूंढता है ताकि वह उसे प्रभावित कर सके। वह सफल तो होता है लेकिन जल्द ही खुद को अन्य आपराधिक मामलों में घिरा पाता है और एक भारतीय जेल में कैद हो जाता है। दिलजीत की बात करें तो 4 नवंबर को वो जयपुर में थे। दिलजीत को एयरपोर्ट पर लाल पगड़ी और काले रंग की स्वेटशर्ट पहने देखा गया, जिस पर लाल रंग से जयपुर लिखा हुआ था। इस पर उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था, “मुझे जयपुर से बहुत प्यार मिला है। मैं इस प्यार को कभी नहीं भूल पाऊंगा।”     recent visitors 90