प्रधानमंत्री आवास योजना : पिछले 11 माह में लगभग 50 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पिछले साल दिसम्बर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद से शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी आई है। दिसम्बर-2023 से अक्टूबर-2024 के बीच पिछले 11 महीनों में ही करीब 50 हजार आवासों के निर्माण पूर्ण किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर गरीब के लिए आशियाने के सपने को पूरा करने का काम छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है। दिसम्बर-2023 में राज्य में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों में तेजी लाते हुए 49 हजार 834 आवासों का काम पूर्ण किया गया है। इनमें विभिन्न शहरों के हितग्राहियों द्वारा अपनी खुद की जमीन पर बनाए गए 44 हजार 419 और योजना के साथ भागीदारी में किफायती आवासीय परियोजनाओं के माध्यम से निर्मित 5415 आवास शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि बीते 11 महीनों में योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति में अच्छी तेजी आई है। सभी नगरीय निकायों में बनाए जा रहे आवासों और निर्माण एजेंसियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है और उन्हें गरीबों के आशियाने के सपने को जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 महीनों के दौरान हर माह औसतन हितग्राहियों द्वारा अपनी खुद की भूमि में बनाए जा रहे 4002 मकानों के काम पूर्ण किए गए हैं, जबकि वर्ष 2018 से 2023 के बीच यह औसत केवल 1592 थी। योजना के साथ भागीदारी में बनाए जा रहे किफायती आवासीय परियोजनाओं के निर्माण और आबंटन में भी तेजी लाते हुए विगत 11 महीनों में 7348 परिवारों को आवास आबंटित कर 5855 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों में व्यवस्थापित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए भी प्रदेश में सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत ऐसे शहरी पात्र परिवार जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में आवास नहीं मिल पाए थे, उन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में हितग्राहियों की सुविधा के लिए आवास हेतु आवेदन की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। आवास के आवेदन सरलतापूर्वक ऑनलाईन माध्यम से भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल पर स्वयं हितग्राही द्वारा दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी 189 अधिसूचित नगरीय निकायों में हेल्पडेस्क के माध्यम से भी आवेदन की प्रक्रिया संपादित की जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में कुल दो लाख 49 हजार 166 आवास स्वीकृत हैं। इनमें लाभार्थियों द्वारा अपनी खुद की भूमि पर बनाए जाने वाले दो लाख 11 हजार 069 और किफायती आवासीय परियोजनाओं के तहत बनने वाले 38 हजार 097 आवास शामिल हैं। शहरी गरीबों के स्वयं के पक्के मकान का सपना जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा तेजी से इन आवासों का निर्माण किया जा रहा है। योजना के तहत राज्य में अब तक कुल एक लाख 96 हजार 967 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनमें से एक लाख 74 हजार 967 आवास हितग्राहियों द्वारा बनाए गए हैं। वहीं किफायती आवासीय परियोजनाओं के तहत 21 हजार 600 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश के नगरीय निकायों में अभी कुल 48 हजार 346 आवासों का काम प्रगति पर है, जिन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। recent visitors 67

कांग्रेस चुनाव आते ही झूठ और लूट की दुकान खोल देती है, महाराष्ट्र की जनता अब इन इरादों को समझ चुकी है: भजनलाल शर्मा

मलाड/महाराष्ट्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत मुंबई के मलाड (पश्चिम) में आयोजित राजस्थानी समाज सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान इन्होंने मलाड पश्चिम से महायुति प्रत्याशी श्री विनोद शेलार को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की । मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस चुनाव आते ही झूठ और लूट की दुकान खोल देती है। उन्हें ना तो राज्य और राष्ट्र से प्रेम है और ना ही जनता के हितों से कोई सरोकार। उन्होंने कहा कि स्वार्थ की भावना से ओतप्रोत कांग्रेस और इनके सहयोगियों में गठबंधन नही ठगबंधन की स्थिति है। ये लोग कभी विकास की बात नही करते। महाराष्ट्र की जनता अब इन इरादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कांगे्रस की झूठ और लूट की दुकान बंद हो गई है। जनता जानती है कि विकास केवल श्री मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। लोगों में भाजपा के प्रति अति उत्साह और उमंग है तथा महाराष्ट्र में बहुत बडे़ बहुमत के साथ महायुति की सरकार बनेगी। शर्मा ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने सीएए तथा ट्रिपल तलाक समाप्त करने का विरोध किया। साथ ही, जब महायुति सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदल कर छत्रपति संभाजी नगर रखा तब भी महाविकास अघाड़ी इसका विरोध करते रहे। कांगे्रस केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है, इन्हें भोलीभाली जनता को फंसा कर अपना काम निकालना आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के विकास में कभी जाति को आधार नही माना। पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी व्यक्ति से जाति-धर्म नही पूछा गया। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास‘ की की अवधारणा पर काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। राजस्थान में हमारी सरकार ने 11 माह के अल्पकाल में संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादें पूरे कर दिये हैं। किसान सम्मान निधि में बढ़ोत्तरी, 450 रु में रसोई गैस सिलेण्डर, पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी, सामाजिक सुरक्षा पेन्शन में वृद्धि जैसे कई निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गये है जिससे किसान, महिला, गरीब तथा युवा सहित सभी वर्गों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय हुए पेपर लीक प्रकरणों से युवाओं के मन में बहुत हताशा थी। हमने इसे समझते हुए आते ही इन प्रकरणों में लिप्त पाये गए 200 लोगों को गिरफ्तार किया। हमारी सरकार बनने के बाद अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। प्रवासी राजस्थानी राज्य में करें निवेश, राज्य सरकार हर संभव मदद करेंगी शर्मा ने कहा कि राजस्थान की धरा महाराणा प्रताप, सूरजमल, पन्नाधाय तथा अमृता देवी की वीर भूमि है। राष्ट्र के लिए महाराणा प्रताप हो या छत्रपति शिवाजी, दोनों नेे अपना सर्वस्व बलिदान किया। राष्ट्र को आगे बढ़ाने की प्रेरणा हमें इन्हीं महापुरूषों से मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने भी अपनी कर्मठता के दम पर राजस्थान की मिट्टी की खुशबू पूरे विश्व भर में फैलाई है। सामाजिक सरोकार के काम में राजस्थानी सबसे आगे रहते है। प्याऊ बनाने का काम हो या मंदिर के जीर्णोद्वार का अथवा व्यापार में पहचान बनाने का, मारवाड़ियों ने अपने कर्म से ही हर क्षेत्र में अपनी साख बनाई है। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को 9 से 11 दिसंबर को राजस्थान में आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिए आंमत्रित करते हुए कहा कि वे राजस्थान में निवेश करे, उनके लिए राजस्थान के द्वार हमेशा खुले है। राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से आह्वान किया कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज को स़मृद्ध बनाने के लिए एकजुट होकर महायुति गठबंधन को वोट दे। जनता के समर्थन से डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र के सपनों को साकार कर पायेगी। उन्होंने प्रत्याशी श्री विनोद शेलार को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनानेे की अपील की। इससे पहले शर्मा को गोरेगांव स्पोर्टस क्लब का मानद सदस्य बनाकर सम्मानित किया गया। recent visitors 72

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में साय समेत कई नेता होंगे शामिल

जगलदपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार बस्तर में विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की जा रही है. यह बैठक मिनी नियाग्रा कहे जाने वाले प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में होगी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. बैठक में प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में बस्तर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. इस बैठक के मद्देनजर चित्रकोट जलप्रपात को 2 दिनों 17 व 18 नवंबर को पर्यटकों के लिए बंद रखने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है. बस्तर कलेक्टर, एसपी और बस्तर आईजी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर एसपी शलभ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के मूवमेंट वाले इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है. जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर सुरक्षा जांच की जा रही है. होटल व लॉज की भी पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है. recent visitors 82

बढ़ते प्रदूषण के बीच सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिए

पंचकूला हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के बीच नायब सरकार ने 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिए है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं पत्र के अनुसार, सरकार ने निर्णय लिया है कि संबंधित उपायुक्त दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर एक्यूआई स्तरों को देखते हुए मौजूदा स्थिति (GRAP के अनुसार) का आकलन करेंगे और छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में स्कूलों (सरकारी और निजी) में कक्षा 5वीं तक के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। संबंधित जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जा सकता है। प्रदेश के शहर स्मॉग की चादर में लिपटे हैं। पांच दिन से लगातार स्मॉग छाया हुआ है। देश के 22 शहरों में दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा खराब है। दिल्ली का एक्यूआइ 396 पहुंच गया तो हरियाणा के आठ शहरों का एक्यूआइ ज्यादा खराब श्रेणी में है। प्रदेश में भिवानी सबसे प्रदूिषत रहा। दो दिन पहले भी इस शहर की हवा ज्यादा खराब थी। प्रदेश में स्मॉग तेजी से बढ़ने के साथ ही हादसे भी बढ़ रहे हैं। ज्यादा खराब श्रेणी में तेजी से शहरों की संख्या बढ़ने के बावजूद प्रदूषण को कम करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। हरियाणा के भिवानी के अलावा बहादुरगढ़, सोनीपत, जींद, रोहतक, कैथल, करनाल, गुरुग्राम की हवा ज्यादा खराब श्रेणी में है, जबकि 10 शहरों का एक्यूआइ 200 से 300 के बीच में पहुंच गया है। इन शहरों में स्माग का यलो अलर्ट : कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी। दिल्ली के स्कूलों में भी चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं वहीं, दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में भी प्रदूषण से हाल बेहाल है। बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली सरकार ने भी दिल्ली के प्राथमिक विद्यालय बंद रखने और ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलाने का एलान किया है। इस समय उत्तरी इलाकों में जिस प्रकार से एयर पॉल्यूशन बढ़ रहा है। यही कारण है कि सरकारें स्कूलों को बंद रखने का फैसला कर रही हैं। दिल्ली की  मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार शाम को एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा कि बढ़ते प्रदूषण के स्तर के चलते दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालय अगले निर्देश तक ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं शुरू करें। recent visitors 74

नशे के कारोबार पर पुलिस शिकंजा, क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले ‘प्रोफेसर गैंग’ के सरगना को किया गिरफ्तार

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स के धंधे में संलिप्त एक अपराधी गैंग के सरगना आयुष अग्रवाल उर्फ प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आयुष अग्रवाल राजधानी समेत प्रदेशभर में अवैध रूप से ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था, और जेल से छूटने के बाद फिर से अपने गैंग को सक्रिय कर रहा था। राजधानी में ड्रग्स की सप्लाई बढ़ने की शिकायतों के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना मिलने पर प्रोफेसर को गिरफ्तार किया। आयुष अग्रवाल को पहले भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कुछ समय बाद वह जेल से रिहा हो गया और फिर से ड्रग्स नेटवर्क में सक्रिय हो गया। अब उसकी गिरफ्तारी से यह उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लगेगी। रायपुर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकते हैं, क्योंकि यह नेटवर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फैला हुआ था। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि ड्रग्स के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके। recent visitors 116

ठग मोबाइल में लगा रहे सेंध, वाट्सएप पर भेज रहे एपीके फाइल

रायपुर ऑनलाइन ठगी के शातिर जालसाज अब उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो ज्यादातर समय अपने मोबाइल पर बिताते हैं और इंटरनेट मीडिया पर आने वाली किसी भी लिंक को आसानी से खोल देते हैं। ठग इन यूजर्स को व्हाट्सएप या कॉल पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें बैंक या आधार अपडेट के नाम पर एक एपीके (एंड्रायड एप्लीकेशन किट) फाइल का लिंक होता है। कैसे काम करता है ठगी का यह नया तरीका? ठगों द्वारा भेजी गई एपीके फाइल को डाउनलोड करने पर, वे आपके मोबाइल को हैक कर लेते हैं। इससे ठग मोबाइल का पूरा एक्सेस पा जाते हैं और आपकी निजी जानकारियां जैसे बैंक डिटेल्स, ओटीपी आदि को चुरा सकते हैं। पिछले एक महीने में रायपुर में ऐसे करीब 15 मामले सामने आए हैं, जिससे पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। व्हाट्सएप भी हो रहा है हैक, बन रही है खतरनाक चेन सबसे पहले ठग आपके व्हाट्सएप को हैक करते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि एक बार व्हाट्सएप हैक हो जाने पर, आपके द्वारा जुड़े सभी ग्रुप्स में यह फाइल भेजी जाती है, जिससे एक चेन बनती है और ज्यादा से ज्यादा लोगों के फोन को निशाना बनाया जाता है। एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद, जालसाज आपके फोन के कैमरा, माइक्रोफोन, जीपीएस, मैसेज और ओटीपी तक पहुंच जाते हैं। इससे मोबाइल फोन की सारी जानकारी और ओटीपी ठगों के पास पहुंचने लगती है, और यूजर को इसकी भनक भी नहीं लगती कि उनकी जानकारी किसी और के पास जा रही है। क्या करें अगर मिले ऐसा लिंक? यदि आपके व्हाट्सएप या किसी अनजान ग्रुप में बैंक या आधार अपडेट के नाम पर कोई एपीके फाइल आती है, तो उसे भूलकर भी डाउनलोड न करें। ऐसा करने पर, जालसाज आपकी सारी निजी जानकारी चुरा सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा।     साइबर रेंज प्रभारी, मनोज नायक का कहना है कि इन फर्जी एपीके फाइल्स का कोई आइकन नहीं होता, जिससे उन्हें ढूंढकर अनइंस्टाल करना मुश्किल हो जाता है। ठग इन फाइल्स को बैंक और आधार अपडेट के बहाने भेजते हैं, और एक बार लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपके फोन में फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाती है, जिससे फोन पूरी तरह से हैक हो जाता है। इसके बाद, आपके व्हाट्सएप नंबर से दूसरे ग्रुप्स और दोस्तों को भी यह फाइल भेजने का संदेश आने लगता है। सावधानियां, जो आपको रखनी चाहिए:     ऑटोमैटिक डाउनलोड बंद रखें: अपने फोन में ऑटोमेटिक डाउनलोड का ऑप्शन बंद कर दें।     अज्ञात लिंक न खोलें: किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें।     टू-स्टेप वेरिफिकेशन: अपने व्हाट्सएप को हमेशा टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर रखें।     साइबर हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें: यदि गलती से डाउनलोड हो जाए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।   recent visitors 98

गरीबों एवं मध्यम वर्ग के बीच जोखिम लेने की संस्कृति को पुनर्जीवित किया है जो भारत में बड़े बदलाव ला रही : PM मोदी

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ने अच्छी आर्थिक नीतियों एवं सुशासन के बल पर जनता का आत्म विश्वास बढ़ाया है और गरीबों एवं मध्यम वर्ग के बीच जोखिम लेने की संस्कृति को पुनर्जीवित किया है जो भारत में बड़े बदलाव ला रही है। मोदी ने यहां देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि उनकी सरकार ने निवेश से रोज़गार, विकास से गरिमा का जो मंत्र दिया है, उससे लोगों का जीवन आसान हुआ और उनमें सम्मान एवं स्वाभिमान का भाव पैदा हुआ जिसने देश एवं समाज के विकास को भी गति दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने लंबे समय तक भारत की राजनीति और नीतियों को देखा है। उन्हें पहले एक जुमला अक्सर सुनाई देता था- अच्छी आर्थिकी इज बुरी राजनीति। विशेषज्ञ कहे जाने वाले लोग इसे खूब बढ़ावा देते थे। लेकिन इससे पहले की सरकारों को हाथ पर हाथ रख कर बैठे रहने का बहाना मिल जाता था। यह एक तरह से कुशासन को, अक्षमता को छिपाने का माध्यम बन गया था। पहले सरकार इसलिए चलाई जाती थी कि बस अगला चुनाव जीत लिया जाए। चुनाव जीतने के लिए एक वोट बैंक बनाया जाता था और फिर उस वोट बैंक को खुश करने के लिए योजनाएं बनती थी। इस प्रकार की राजनीति ने सबसे बड़ा नुकसान यह किया कि देश में असंतुलित असमानता इसका दायरा बहुत बढ़ता गया। कहने को विकास बोर्ड लग जाता था दिखता नहीं था। असंतुलित अवस्था ने, इस मॉडल ने जनता का सरकारों के प्रति विश्वास तोड़ दिया। उन्होंने कहा, “हम आज इस विश्वास को वापस लाए हैं। हमने सरकार का एक उद्देश्य तय किया है। ये उद्देश्य वोटबैंक वाली जो राजनीति होती है ना उससे हजारों मील दूर है। हमारी सरकार का उद्देश्य एक बड़ा है, विराट है, व्यापक है। हम, जनता का विकास, जनता द्वारा विकास एवं जनता के लिए विकास के मंत्र को लेकर चल रहे हैं। हमारा उद्देश्य नया भारत बनाने का है, भारत को विकसित बनाने का है। और जब हम इस विराट लक्ष्य को लेकर निकल पड़े हैं तो भारत की जनता ने भी हमें अपने विश्वास की पूंजी सौंपी है। आप कल्पना कर सकते हैं सोशल मीडिया के इस जमाने में भ्रामक प्रचार दुष्प्रचार सब कुछ चारों तरफ अपने पैर जमा करके बैठा है। इतने सारे अखबार हैं, इतने सारे चैनल हैं, उस दौर में भारत के नागरिक का विश्वास हम पर है, हमारी सरकार पर है।” उन्होंने कहा कि जब जनता का विश्वास बढ़ता है, आत्मविश्वास बढ़ता है तो देश के विकास पर एक अलग ही प्रभाव दिखता है। पुरानी विकसित सभ्यताओं से लेकर आज के विकसित देशों तक एक चीज हमेशा से आम रही है, ये आम चीज है जोखिम उठाने की संस्कृति। एक समय था जब हमारा देश पूरे विश्व के कारोबार और संस्कृति का हॉटस्पॉट था। हमारे व्यापारी एवं नाविक एक तरफ दक्षिण पूर्वी एशिया के साथ काम कर रहे थे, तो दूसरी ओर अरब, अफ्रीका और रोमन साम्राज्य से भी उनका गहरा नाता जुड़ता था। उस समय के लोगों ने जोखिम लिया और इसलिए भारत के उत्पाद एवं सेवाएं सागर के दूसरे छोर तक पहुंच पाए। आजादी के बाद हमें जोखिम लेने की इस संस्कृति को और आगे बढ़ाना था। लेकिन आजादी के बाद की सरकारों ने तब के नागरिकों को वो हौसला ही नहीं दिया, इसका परिणाम ये हुआ कि कई पीढ़ियां एक कदम आगे बढ़ाने और दो कदम पीछे खींचने में ही गुजर गई। अब बीते 10 सालों में देश में जो परिवर्तन आए हैं उन्होंने भारत के नागरिकों में जोखिम उठाने की संस्कृति को फिर से नई ऊर्जा दी है। उन्होंने कहा, “आज हमारा युवा हर क्षेत्र में जोखिम उठाने लगा है। कभी एक कंपनी शुरू करना जोखिम माना जाता था, 10 साल पहले तक मुश्किल से किसी स्टार्टअप का नाम सुनते थे…आज देश में रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स की संख्या सवा लाख से ज्यादा हो गई है। एक जमाना था कि खेलों में और खेलों को पेशे के रूप में अपनाने में भी जोखिम था, लेकिन आज हमारे छोटे शहरों के नौजवान भी ये जोखिम उठाकर दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का भी उदाहरण है। आज देश में करीब एक करोड़ लखपति दीदी बनी हैं। ये गांव-गांव में उद्यमी बनकर अपना कुछ बिजनेस चला रही हैं। मुझे कुछ समय पहले एक ग्रामीण महिला से संवाद करने का अवसर आया, उस महिला ने मुझे बताया था कि कैसे उसने एक ट्रैक्टर खरीदा और अपनी कमाई से पूरे परिवार की आय बढ़ा दी। एक महिला ने एक जोखिम लिया और अपने पूरे परिवार का जीवन बदल डाला। जब देश के गरीब और मध्य वर्ग के लोग जोखिम लेना शुरू कर दें तब बदलाव सही मायने में दिखने लगता है। यही हम भारत में आज होते देख रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “आज भारत का समाज अभूतपूर्व आकांक्षाओं से भरा हुआ है। इन आकांक्षाओं को हमने अपनी नीतियों का बड़ा आधार बनाया है। हमारी सरकार ने देशवासियों को एक बहुत अनूठा पैकेज दिया है…ये कॉम्बो, निवेश से रोज़गार, विकास से गरिमा का है। हम विकास का ऐसा मॉडल लेकर चल रहे हैं जहां निवेश हो, निवेश से रोज़गार सृजित हो, विकास हो और वो विकास भारत के नागरिकों की गरिमा बढ़ाएं, गरिमा सुनिश्चित करें। अब जैसे देश में शाैचालय बनाने का एक उदाहरण है। मैं छोटी चीजें इसलिए बता रहा हूं कि कभी-कभी हमें लगता है इसका कोई मूल्य ही नहीं है…लेकिन इसकी कितनी बड़ी ताकत होती है, इसका एक उदाहरण है कि हमारे देश में हमने एक मिशन लिया शाैचालय बनाने का, देश की बहुत बड़ी आबादी के लिए ये सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा और गरिमा का भी माध्यम है।” उन्होंने कहा कि इस योजना की जब बात होती है तो अक्सर कहा जाता है कि इतने करोड़ शौचालय बने हैं… ठीक है बन गए होंगे। लेकिन ये जो शौचालय बने हैं ना उनको बनाने में ईटें लगी हैं, लोहा लगा है, सीमेंट लगा है, काम करने वाले लोग हैं। और ये सारा सामान किसी दुकान से … Read more