ग्वालियर निगम ने पानी सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 50 दिन बाद तिघरा जलाशय का पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा

ग्वालियर ग्वालियर शहर के लोगों को अब एक दिन छोड़कर ही जल प्रदाय होगा। इसकी शुरुआत शनिवार (16 नवंबर) से हो गई है। शनिवार को आधे शहर में पानी नहीं आया है। जबकि इस बार अच्छी बारिश से ग्वालियर की लाइफ लाइन तिघरा लबालब हो गया था। जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम ने रोज पानी सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 50 दिन बाद अब शहर वासियों को तिघरा जलाशय का पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि सर्दी के मौसम में पानी की बचत कर मई-जून में रोज सप्लाई की जाएगी। 16 नवंबर को 58 पानी की टंकियों से 36 वार्डों के विभिन्न मोहल्ले-कॉलोनियों में सप्लाई की गई है। इसमें पांच स्थानों पर डायरेक्ट पानी सप्लाई भी शामिल है। दूसरे दिन 17 नवंबर को 56 पानी की टंकियों से सप्लाई होगी। 33 वार्डों के कॉलोनी मोहल्लों में पानी की सप्लाई का दिन रहेगा। इसी तरह एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई होगा। अच्छी बारिश के दौरान तिघरा जलाशय लबालब भर गया था। उस दौरान जल संसाधन विभाग ने 15 नवंबर तक रोज पानी सप्लाई देने का फैसला लिया था। उस फैसले के तहत रोज पानी सप्लाई हो रहा था। अब नई व्यवस्था के तहत 16 नवंबर से 30 अप्रैल 2025 तक एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा और 1 मई 2025 से 31 अगस्त तक फिर से रोज पानी सप्लाई होगी। आज (शनिवार) यहां हुई पेयजल सप्लाई रक्कास टैंक, सागर ताल डायरेक्ट सप्लाई, लक्ष्मीबाई कालोनी, लक्ष्मण तलैया, शिंदे की छावनी क्षेत्र खल्लासीपुरा में डायरेक्ट, दाल बाजार-लोहिया बाजार-नया बाजार और ओल्ड हाईकोर्ट क्षेत्र में डायरेक्ट सप्लाई, बीएसएफ कालोनी टंकी, शताब्दीपुरम टंकी, पिंटो पार्क टंकी, महाराजपुरा पहाड़ी, महाराजा काम्पलेक्स डीडी नगर, डीडी नगर के सेक्टर-1, सेक्टर-जी की टंकी, रेलवे कालोनी, एमिटी पहाड़ी, जड़ेरूआ पानी की टंकी, कुंज विहार, अमलताश कालोनी, शिव कालोनी, नारायण विहार, थाटीपुर बजरिया, शारदा विहार, कर्मचारी आवास कालोनी, दर्पण कालोनी, डाइट, तुलसी नगर, न्यू कलेक्ट्रेट, आरकेबीएम, हुरावली, गुप्तेश्वर पहाड़ी, हनुमान पहाड़ी पुरानी टंकी, हेम सिंह की परेड, समाधिया कॉलोनी, गुड़ी पाएगा, जवाहर कालोनी, सिकंदर कंपू, डांग वाले बाबा, अवाड़ापुरा पार्क, अवाड़पुरा पहाड़ी टंकी से क्षेत्रों सप्लाई की गई है। रविवार (17 नवंबर) को यहां आएगा पानी ट्रांसपोर्ट नगर लक्ष्मीपुरम, रक्कास टैंक, इस्लामपुरा, शंकरपुर, हीरा भूमिया- 1, हीरा भूमिया-2, माता मंदिर, सत्यनारायण की टेकरी, विनय नगर सेक्टर-3 और 4, 12 बीघा मोहित गार्डन, 24 बीघा चंदन नगर, इंद्रा कालोनी, आनंद नगर ए और बी ब्लॉक की टंकी, जगनापुरा, पीएचई कालोनी, झलकारी बाई, कोटेश्वर टैंक, एवीएम कॉन्वेंट स्कूल किलागेट, तानसेन नगर, नूरगंज, रेशम मिल, कांच मिल, साकेत नगर, गांधी नगर, द्वारकापुरी, हुजरात कोतवाली, जेएएच अस्पताल, मांढरे की माता संपवै, आम खो पानी की टंकी, मुड़िया पहाड़, इंदरगंज, पंचवटी वस्त्र नगर, चेतकपुरी, माधव नगर, मानसिंह कालेज, गड्ढेवाला मोहल्ला, कृष्णा पहाड़ी मोतीझील, गोला का मंदिर, न्यू शांति नगर, निंबा जी की खो, गोरखी न्यू, गोरखी पुरानी, गजराराजा टैंक, संजय नगर, राजा गैस गोदाम, ब्रिगेड लक्कड़खाना, हाथी खाना, पंचमुखी हनुमान संपवेल आदि शामिल है। नई व्यवस्था से 31 अगस्त तक का पानी तिघरा जलाशय से रोज पानी की सप्लाई व्यवस्था के तहत 12-13 एमसीएफटी पानी लिया जा रहा है। अब एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई व्यवस्था में 8 एमसीएफटी पानी लिया जाएगा। इससे रोज 4-5 एमसीएफटी पानी की बचत होगी। इससे तिघरा में 31 अगस्त तक पानी का स्टोरेज रहेगा। recent visitors 57

अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, यह भारत की सुरक्षा में आई मजबूती का प्रतीक है: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर चुनौती देते हुए कहा कि भारत अब बदल चुका है। आतंकवादी अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, विकास और उनकी सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, यह भारत की सुरक्षा में आई मजबूती का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले की रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए कहा, "आज मैंने एक प्रदर्शनी में 26/11 के हमले से जुड़ी रिपोर्टें देखीं। उस समय आतंकवाद भारतवासियों के लिए एक बड़ा खतरा था और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते थे।" उन्होंने यह भी कहा कि अब स्थितियां बदल चुकी हैं, "अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते।" वोट-बैंक राजनीति से दूर, विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और वोट-बैंक राजनीति से दूर रही है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है'लोगों के लिए, लोगों द्वारा विकास'। हम केवल जनहित की दिशा में काम कर रहे हैं।" भारत को विकसित बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना है। भारतीयों ने हमें अपना विश्वास दिया है और हम उस विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।" उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैल रही गलत जानकारी और अफवाहों का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार दृढ़ और अडिग है। युवाओं में जोखिम उठाने की क्षमता का विकास प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्वीकार किया कि स्वतंत्रता के बाद भारत में युवाओं में जोखिम उठाने की भावना का अभाव था, लेकिन पिछले 10 वर्षों में यह पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने कहा, "आज भारत में 1.25 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं और हमारे युवा देश को गर्व महसूस कराने के लिए तत्पर हैं।" रोजगार सृजन में सरकार की योजनाएं प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की स्वच्छता और रोजगार सृजन योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "हमारे देश में शौचालय बनाने का अभियान शुरू किया गया था। यह योजना केवल स्वच्छता सुधारने में नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने में मददगार रही है। यह योजना सम्मान और सुरक्षा प्रदान करती है।" गैस कनेक्शन से लेकर टॉयलेट निर्माण तक प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी गैस कनेक्शन के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "कभी गैस कनेक्शन सिर्फ एक सपना था। इस पर बहस होती थी। लेकिन हमारी सरकार ने हर घर में गैस कनेक्शन देने का कार्य प्राथमिकता से किया। 2014 में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे आज 30 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन हैं। अब कभी गैस की कमी की बात नहीं सुनाई देती।" प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि उनकी सरकार ने देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रौद्योगिकी-सक्षम राष्ट्र बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। आने वाले समय में इन योजनाओं का और प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा। recent visitors 111

गिरने लगे प्याज के दाम, जल्द और राहत की उम्मीद, खुदरा कीमत 67 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 63 रुपए हुई

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इस सप्ताह प्याज की औसत खुदरा कीमत 67 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 63 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सरकार को उम्मीद है कि अगले 1-2 सप्ताह में कीमतों में और कमी आएगी। कीमतों में गिरावट के कारण राजस्थान के अलवर में प्याज की फसल लगभग तैयार हो गई है। हालांकि, दिवाली और छठ पर्व के दौरान खेतों में मजदूरों की कमी के कारण फसल की कटाई और ढुलाई में देरी हुई है। अब मजदूर धीरे-धीरे लौटने लगे हैं, जिससे लोकल प्याज की आपूर्ति बढ़ने की संभावना है। सरकारी सप्लाई में तेजी सरकारी सहकारी समितियां नैफेड और एनसीसीएफ ने प्याज की सप्लाई बढ़ा दी है। सरकार ने इस साल 4.75 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया है। पहले दिल्ली में प्याज की सप्लाई ट्रकों के जरिए होती थी लेकिन अब इसे मालगाड़ियों के माध्यम से भेजा जा रहा है, जिससे एक बार में लगभग 1400 टन प्याज दिल्ली पहुंच रही है। पिछले सप्ताह दो मालगाड़ियां प्याज लेकर दिल्ली पहुंची थीं और एक और मालगाड़ी नासिक से रवाना हो रही है। व्यापारियों का क्या कहना है आजादपुर मंडी में प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा का कहना है कि कीमतों में स्थायी गिरावट आने में अभी एक या दो महीने का समय लग सकता है। मिश्रा के अनुसार, "इस साल प्याज की कीमतें असामान्य रूप से ऊंची बनी हुई हैं। हालांकि पिछले महीने मामूली गिरावट आई थी लेकिन कीमतें फिर से बढ़ गईं। खरीफ की फसल आने के बाद ही कीमतों में और कमी आने की संभावना है।" recent visitors 88

फ्लाइट को ग्रीनलैंड के ऊपर एक जबरदस्त तूफान का सामना करना पड़ा, जिसके कारण विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई

स्वीडन स्वीडन से अमेरिका जा रही एक फ्लाइट को ग्रीनलैंड के ऊपर एक जबरदस्त तूफान का सामना करना पड़ा, जिससे विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तेज टर्बुलेंस के कारण विमान एक झटके में 8,000 फीट नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। विमान डगमगाने लगा, और डर के मारे यात्री चीखने-चिल्लाने लगे, जबकि उनके सामान इधर-उधर उड़ रहे थे। विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई, कुछ यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देख कर हर कोई डर जाएगा। कोपेनहेगन में इमरजेंसी लैंडिंग और यात्रियों की सुरक्षा स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट स्टॉकहोम से मियामी के लिए उड़ान भर रही थी, जब यह तूफान में फंस गई। जैसे ही विमान में पैनिक फैल गया, पायलट ने तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट से संपर्क किया और फ्लाइट को कोपेनहेगन की ओर डायवर्ट किया। विमान के नीचे गिरने के बाद जब यह स्टेबल हुआ, तो यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन विमान में काफी नुकसान हुआ और कई यात्री घायल हो गए थे। सामान इधर-उधर बिखरा था, प्लेट्स और खाना उड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। यात्रियों का प्राथमिक उपचार और उन्हें होटल में ठहराया गया एविएशन सोर्स के अनुसार, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन एक शख्स का सिर छत से टकरा गया था। यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया और विमान की सफाई की गई। स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस ने बताया कि विमान के नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है, लेकिन कोपेनहेगन एयरपोर्ट पर यात्रियों की देखभाल के लिए पर्याप्त सुविधाएं और कर्मचारी मौजूद हैं। यात्रियों को कोपेनहेगन के होटलों में ठहराया गया है, और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हालांकि यह घटना डरावनी थी, लेकिन अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पायलट और एयरलाइन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की। यात्रियों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने और उनके बाद के सफर की व्यवस्था करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।   recent visitors 71

मालदीव में छुट्टियां मना रहीं हिना, पानी के अंदर तैरती नजर आईं ‘शेरखान’

मुंबई,  कैंसर से जंग लड़ रहीं मनोरंजन जगत की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अभिनेत्री मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “यह वह जगह है, जो मेरी जगह है, सागर मुझे शांति देता है।” वीडियो में अभिनेत्री पानी के भीतर (स्नॉर्कलिंग) तैरती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री तीसरे स्टेज के कैंसर का इलाज करवा रही हैं। वीडियो में ‘बिगबॉस’ फेम हिना खान नीले पानी में तैरते हुए स्नोर्कल मास्क और डाइविंग फिन में हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सेलीन डायोन का गाना “आई एम अलाइव” बज रहा है। एक लाइन के कैप्शन के साथ हिना खान ने हैशटैग में सोलसूथिंग, वाटरबेबी, ओशनलवर्स, रील्स इंस्टाग्राम, रीलिट फीलिट भी लिखा। इससे पहले अभिनेत्री मालदीव में एक पार्टी एंजॉय करती नजर आई थीं, जिसमें वह ग्लोइंग ड्रिंक का लुत्फ उठाती दिखी थीं। तस्वीरों की सीरीज में से एक में हिना खान अपने चेहरे पर अंधेरे में चमकने वाले कुछ नियॉन पेंट लगाए हुए दमक रही थीं। हिना खान ने इसी साल 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को कैंसर के बारे में जानकारी दी। ‘कसौटी जिंदगी की’ अभिनेत्री ने लिखा “सभी को नमस्ते, हाल ही में आई अफवाह को लेकर मैं बता दूं कि मैं अपने चाहने वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण खबर शेयर करना चाहती हूं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर है, जो कि तीसरे स्टेज पर है।” बीमारी के साथ अभिनेत्री ने इलाज के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा “इसका इलाज चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और इस पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ निश्चयी और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव कोशिश के लिए तैयार हूं।” अपने प्रशंसकों को प्यार देते हुए अभिनेत्री ने लिखा “मैं आपके प्यार, मजबूत सहारे और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सहायक सुझाव मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं अपने परिवार और प्रियजनों के साथ सकारात्मक बनी हुई हूं। मुझे विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजते रहें।” recent visitors 97

मृणाल ने ‘बेशकीमती’ तस्वीर साझा कर डेमी मूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई,  डेमी मूर को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने उनकी 2018 की फिल्म ‘लव सोनिया’ मूवी से एक पुरानी फोटो शेयर की है। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग का एक कोलाज शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस मृणाल स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और मूर ध्यान से निर्देशक की बातें सुन रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अभी-अभी ये बेशकीमती तस्वीरें मिलीं। जन्मदिन की बधाई सुंदर डेमी मूर।” “लव सोनिया” फिल्म तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित और डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित है। जिसमें मृणाल ने टाइटल किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा रिया सिसोदिया, फ्रीडा पिंटो, डेमी मूर, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई ताम्हणकर भी थे। यह ड्रामा फिल्म सोनिया के कर्ज में डूबे पिता की कहानी है जो उसकी बहन को बेच देता है। सोनिया उसे बचाने के लिए यात्रा पर निकलती है। सोनिया की जिंदगी में एक असामान्य मोड़ तब आता है जब वह देह व्यापार की दुनिया में फंस जाती है। बता दें कि 2 नवंबर को मृणाल ने एक प्रशंसक को डपटा था। इसलिए क्योंकि उनकी तस्वीरों को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया था। बाद में उन्होंने माफी मांगी और अपने फॉलोअर्स से उस व्यक्ति को ट्रोल न करने की अपील भी की खी। ये दिलचस्प किस्सा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में अपने फॉलोअर्स से बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जहां उनकी मुलाकात एक ऐसे प्रशंसक से हुई जिसने कई अभिनेत्रियों के साथ अपनी तस्वीर को एडिट किया है। पहले तो मृणाल को बहुत खुशी हुई कि वह किसी की खुशी का कारण बन सकीं। लेकिन जब उन्होंने फैन के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो उन्हें पता चला कि फैन ने दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी अपनी तस्वीरें एडिट की हुई हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “यार दोस्तों, आप लोग बच्चे की जान लोगे क्या? मैंने वो कमेंट कर दिया कुछ। और पहले जब मैंने देखा मैं खुश हुई। मैं ऐसी थी जैसे चल किसी और के साथ ना सही। इन के साथ ही सही, मैं दिवाली तो मना रही हूं। फिर मैंने उसका पेज खोला और फिर मैंने देखा कि उसने हर अभिनेत्री के साथ अपने वीडियो एडिट किए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा दिल टूट गया था। मैं बहुत दुखी थी। लेकिन मुझे उनकी एडिटिंग स्किल्स बहुत पसंद हैं और मैं वाकई प्रार्थना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि वह अपनी कला का इस्तेमाल सही कामों के लिए करें। लेकिन कृपया उन्हें बुरी बातें न कहें। हो सकता है कि उनका इरादा बुरा न रहा हो। और मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि वो और लोगों का दिल न तोड़ें।” recent visitors 85

वॉर्ड न 38 तुलसी जल्द होगा , LPG गैस सिलेंडर मुक्ति

सिंगरौली आज दिनांक 16.11.2024 दिन शनिवार को सिंगरौली वार्ड नं 38 तुलसी ढोटी श्री राम कालोनी में "LPG गैस सिलैंडर मुक्ति" बनाने के लिए अंडरग्राउंड LPG भारत पाईप लाईन गैस बिछाने के कार्य का पार्षद अनिल कुमार वैश्य एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली द्धारा भूमि पूजन किया गया इस अवसर पे संविदाकार, मेनेजर, स्टॉप,दिनेश वैस, अरविन्द वैश्य, दिवाकर वैस, मुनेंद्र झा जी, लाल जी वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे i   recent visitors 59