16-17 नवंबर को इस राज्य के 18 जिलों में येलो अलर्ट, 22 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी: भारत मौसम विज्ञान विभाग

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 और 17 नवंबर को तमिलनाडु के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रभावित जिलों में कन्याकुमारी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम, तेनकासी, विरुधुनगर, मदुरै, थेनी, डिंडीगुल, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू शामिल हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश दक्षिण तमिलनाडु और इसके आसपास के चक्रवाती हवाओं के कारण हो रही है। 22 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी आरएमसी ने यह भी चेतावनी दी है कि 22 नवंबर से राज्य के उत्तरी तटीय जिलों, जैसे चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम में भारी बारिश हो सकती है। 22 से 28 नवंबर तक इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मानसून और बिजली की खपत में गिरावट 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के दौरान 276 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें कोयंबटूर ने 418 मिमी बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश दर्ज की। भारी बारिश के कारण बिजली की खपत में गिरावट आई है, जो पहले 380 मिलियन यूनिट प्रति दिन थी, वह अब घटकर 302 मिलियन यूनिट हो गई है। मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा वहीं, भारी बारिश के कारण वायरल बीमारियों के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। चेन्नई और आसपास के जिलों में बुखार, इन्फ्लूएंजा और मलेरिया जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण से बचाने के लिए। कुल मिलाकर, तमिलनाडु में आगामी दिनों में मौसम के और बिगड़ने की संभावना है, साथ ही मानसून के प्रभाव से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।   recent visitors 84

नगर पालिका की तत्परता से बची गाय की जान

गाडरवारा विगत दिवस शांति श्री कालोनी में खुले बोरबोल पानी निकासी गड्ढे में करीब शाम को गाय घुस गई थी। गड्ढे में पानी कीचड़ होने के कारण वह निकालने में असमर्थ रही। रात्रि में स्थानीय निवासी ने जैसे ही देख तो नगर पालिका के समर्पित अधिकारी संजय श्रीवास और बबलू चौहान से संपर्क किया। तत्काल प्रभार से उन्होंने अपनी टीम भेजी जिन्होंने उस कीचड़ के गड्ढे में घुसकर बिना किसी अन्य जीव जंतु के डर के उस गाय को निकाला। इस कार्य की स्थानीय जनों और बच्चों ने ताली  बजाकर सराहना की। इस अवसर पर नरेश रजक,दीपक प्रजापति,अशोक केवट,अर्पित राजपूत का सराहनीय योगदान रहा। recent visitors 77

हिनौती गौधाम आत्मनिर्भर तथा अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा – उप मुख्यमंत्री

रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि हिनौती गौधाम आत्मनिर्भर व अन्य गौशालाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गौवंश वन्य विहार बनेगा। यहां गौवंशों का संरक्षण होगा तथा गाय के गोबर व मूत्र से बनने वाले उत्पाद निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 माह में हिनौती गौधाम के लिए लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न निर्माण व विस्तार के कार्य प्रारंभ करा दिये जायेंगे। श्री शुक्ल ने गौधाम में 77 लाख रूपये की लागत से प्रथम चरण में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवन/गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया।      उप मुख्यमंत्री ने गौधाम में प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौधाम विस्तार के लिए कराये जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों की कार्य योजना का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 3 माह में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाय। प्रथम चरण में गौधाम की 100 एकड़ भूमि में वायरफेंसिंग का कार्य कराते हुए शेड निर्माण के कार्य प्रारंभ कराये जाय। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 100 एकड़ भूमि भी गौशाला के लिए उपलब्ध होगी। गौवंश के लिए चरनोई भूमि तथा पानी की आवश्यकता भी सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होंने गौधाम का मुख्य गेट बनाने तथा गौधाम तक पहुंच मार्ग दुरूस्त करने के साथ ही आंतरिक रास्ते का निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि गौधाम में हाई मास्क लाइट लगाये।     उप मुख्यमंत्री  श्री शुक्ल ने कहा कि गौधाम में जल निगम द्वारा पानी की उपलब्धता के लिए टंकी का निर्माण भी कराया जायेगा। उन्होंने गौधाम में प्रथम चरण में 25 शेड बनाये जाने की बात कही जिनमें लगभग 15 हजार गौवंश को संरक्षण मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गौधाम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों तथा विस्तार कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, मुख्य वन संरक्षक राजेश राय, वन मंडलाधिकारी, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, त्रियुगीनारायण शुक्ल, राजेश पाण्डेय, कौशलेश द्विवेदी, एसडीएम आरके सिन्हा, जिला पंचायत के संजय सिंह, जनपद सीईओ संजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 109

जनजाति समाज की सेकडीबाई को बाग प्रिंट के लिए मिला सम्मान

कुक्षी जनजाति समाज के विगत  2011  से बाग प्रिंट का कार्य मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के सहयोग से कर रही है सेेकडी बाई पति अमन मुजाल्दा ग्राम रामपुरा विकासखंड कुक्षी में बाग प्रिंट का कार्य स्वयं द्वारा किया जाता है तथा विभिन्न मेलों में एवं है बाजारों में अपने बाग प्रिंट शिल्प कला के वस्त्रों को विक्रय हेतु एवं निशुल्क बाग प्रिंट का प्रशिक्षण देने वाली जनजाति महिला सेकडी बाई को सम्मान मिलने से कुक्षी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया उनके पति अमन मुजाल्दा  को 2013,को भोपाल मे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित सृजन मेले मे सम्मानित किया जा चुका है इस कार्य मे पुरा परिवार अपना व कई परिवारो को ग्राम मे ही रोजगार उपलब्ध करा रहा है जनजाति गौरव  दिवस धार मे  महामहिम राज्यपाल मंगूभाई जी पटेल  व माननीय मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। पहली बार बाग हस्तकला प्रिंट को लेकर जनजाति महिला को मिला सम्मान यूं तो बाग प्रिंट हस्त कला विश्व भर में प्रसिद्ध है जो मूल रूप से इस कला में पारंगत हैं वर्षों से इस कार्य को कर है वे शासन के सम्मान से दुर थे किंतू एक लंबे समय बाद ही सही जनजाति गौरव दिवस पर बाग प्रिंट के लिए वास्तविक कार्य करने वाली जनजाति महिला का सम्मान करना ही जनजाति गौरव दिवस मनाने का कार्य सार्थक हुआ recent visitors 74

लाला लाजपत राय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 17 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमर सेनानी लाला लाजपत राय  के बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को एक नई गति दी। स्वाधीनता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही लाला जी ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके ओजस्वी विचार आज भी हमें प्रेरित करते है और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करते है। हम सभी को देश की तरक्की के लिए लाला लाजपत राय के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। हम सभी को उनके वक्तृत्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर मिलजुलकर देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए। recent visitors 98

उपयोगी सामग्री बरामद, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़

राजनांदगांव. नव गठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुर्सेकला जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली भाग निकले। पुलिस ने मौके से  दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, खुर्सेकला जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी मानपुर टीम, बसेली आईटीबीपी 44वीं वाहिनी एवं मदनवाड़ा कैंप से आईटीबीपी 27वीं वाहिनीं की पार्टी नक्सल विरोधी अभियान में रवाना हुई थी। डीआरजी टीम सर्चिंग करते हुए जंगल की ओर बढ़ रही थी, तभी खुर्सेकला जंगल में नक्सली छुपकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे, जिसमें डीआरजी टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। खुर्सेकला जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी मानपुर टीम, बसेली आईटीबीपी 44वीं वाहिनी एवं मदनवाड़ा कैंप से आईटीबीपी 27वीं वाहिनीं की पार्टी नक्सल विरोधी अभियान में रवाना हुई थी।पुलिस ने घटनास्थल की सघन सर्चिंग की गई, जिसमें नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। आसपास सर्चिंग जारी है। recent visitors 77

कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘बेइरादा’ मेरी प्लेलिस्ट में, बार-बार सुनता हूं

मुंबई, बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘बेइरादा’ उनकी प्लेलिस्ट लूप में है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह टैन कलर जैकेट, पैंट और सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे है। उन्होंने अपने लुक को सनग्लास और अपने आइकॉनिक रूह बाबा पोज के साथ पूरा किया। बैकग्राउंड में परंपरा ठाकुर और सचेत टंडन का गाना “बेइरादा” बज रहा है। इससे पहले कार्तिक ने अपनी पटना यात्रा की कुछ तस्वीररें सोशल मीडिया पर पोस्टर की थी, जिसमें वह अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे थे। क्लिप में उन्हें लिट्टी चोखा का आनंद लेते हुए भी दिखाया गया है। हाल ही में बिहार की राजधानी पटना पहुंचे अभिनेता ने वहां दर्शकों के साथ खास पल एंजॉय किया। इस दौरान उन्होंने बिहार का जायका ‘लिट्टी चोखा’ चखा, अभिनेता को वह स्वाद और पटना का प्यार इतना भा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिल की बात कह दी। वीडियो शेयर कर ‘रूह बाबा’ ने कैप्शन में लिखा “लिट्टी चोखा का स्वाद जुबान से और पटना का प्यार दिलो-दिमाग से उतर ही नहीं रहा है।” वीडियो में कार्तिक प्रशंसकों से घिरे नजर आए। यही नहीं वह पैपराजी से बातचीत के दौरान मजेदार अंदाज में दिखे। ओवर साइज शर्ट और कार्गो पहने कूल अंदाज में नजर आ रहे कार्तिक आर्यन ब्लैक चश्मे में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं, वह अपने प्रशंसकों से भी बात करते नजर आए। इस दौरान उनके एक प्रशंसक ने कहा कि आपकी फिल्म मैंने पांच बार देख ली है और अब छठवीं बार देखने जा रहा हूं। इस बात पर कार्तिक हैरत में उसे देखते हुए हंस देते हैं। एक अन्य प्रशंसक कहती है कि आपके लिए मैंने ऑफिस से आज छुट्टी ली है। कार्तिक फिलहाल अपनी नवीनतम रिलीज ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, हॉरर-कॉमेडी में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव भी हैं। recent visitors 101