ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को लगा 1100 वोल्ट का झटका, , गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा में घटित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल युवक का नाम रघुवीर खलखो बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिजली सुधारने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक का चप्पल सुधारते समय गिर जाता है, जिससे लगने वाला करंट से युवक सीधे जमीन पर गिरता है. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. इसके पहले भी वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ चुका था, लेकिन गनीमत रही कि वह बच निकला. लेकिन अबकी बारकरंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. सवाल यह भी है कि जो लोग उसके साथ थे, उन्होंने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की, केवल वीडियो बनाते रहे. recent visitors 122

कोहली-सरफराज, राहुल के बाद अब गिल भी हुए इंजर्ड, स्लिप में कैच लेने के दौरान अंगुली में चोट लगी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़त हुई नजर आ रही हैं। खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल होते जा रहे हैं। सरफराज खान, विराट कोहली और केएल राहुल के बाद शनिवार को शुभमन गिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। गिल को स्लिप में कैच लेने के दौरान अंगुली में चोट लगी। रेवस्पोर्ट्स के मुताबिक वाका स्टेडियम में इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन के दूसरे दिन के दौरान फील्डिंग करते समय शुभमन गिल को अंगुली में चोट आई है। हालांकि टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर कुछ दिन नजर रखेगा, उसके बाद उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला होगा। तीन दिन वाका के नेट्स में बिताने के बाद भारत ने सीरीज की शुरुआत से एक हफ्ते पहले ऑप्टस स्टेडियम में अपने मुख्य खिलाड़ियों को मैदान पर उतारकर अपनी तैयारियों पर जोर दिया है। इस इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन में विरोधी टीम के रूप में भारत ए और कुछ अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक तीन दिन तक शुभमन गिल की चोट पर नजर रखी जाएगी, जिसके बाद उनपर फैसला किया जाएगा। केएल राहुल मैच सिमुलेशन के पहले दिन 29 रन बनाकर खेल रहे थे जब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की उठती गेंद उनकी कोहनी पर लगी। इस बल्लेबाज ने फिजियो से सलाह मशविरा करने के बाद मैदान छोड़ दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं तो राहुल टीम में उनकी जगह लेने की दौड़ में शामिल हैं। सिडनी मार्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अज्ञात चोट के लिए गुरुवार को स्कैन कराया गया था। इस बल्लेबाज ने हालांकि शुक्रवार को टीम के बीच आपस में खेले गए मैच में हिस्सा लिया और 15 रन बनाए। recent visitors 70

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा मनायी गयी जननायक बिरसा मुंडा जी की जयंती

सिंगरौली   15 नवंबर 2024 को वैढन टैक्सी स्टैंड में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा श्री अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के नेतृत्व में देश के गौरव क्रांतिकारी वीर स्वतंत्रता सेनानी जननायक रानी का राज खत्म करो हमारा साम्राज्य स्थापित करो का नारा देने एवं अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त करने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कुर्बानियों बलिदानों को याद कर मनाया गया। उपस्थित समस्त पदाधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवनी के बारे में बताते हुए उनके शहादत कुर्बानियों को याद किया गया।   उक्त अवसर पर श्री अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा राष्ट्र नायक क्रांतिकारी वीर भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा गया की भगवान बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटा किसान के गरीब परिवार में हुआ था। मुण्डा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार (झारखण्ड) निवासी थे। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोंगो को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल का दण्ड दिया। 1894 में सभी मुंडाओं को संगठित कर बिरसा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आन्दोलन चलाया। 1895 में उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गई। दो साल बाद बिरसा जेल से बाहर आये तो उन्हें यह अनुभव हुआ कि विद्रोह के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है ।  अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ आंदोलन करने वाले बिरसा मुंडा अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त किए। आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। उनका नारा था- रानी का राज खत्म करो, हमारा साम्राज्य स्थापित करो। जिस तरह हमारे जननायक बिरसा मुंडा जी ने शोषण अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजो से लड़ाइयां लड़े उसी प्रकार आज अपने  देश के अंदर वर्तमान भ्रष्ट भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तानाशाही रवैए एवं भाराचारी महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ हम सब को एक होकर आवाज उठाने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा से गरीब आदिवासी किसान पिछड़े मजदूर के हक अधिकार सम्मान के लिए एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी। उक्त कार्यक्रम में राम अशोक शर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली मधु शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज दुबे अध्यक्ष किसान कांग्रेस रविकांत सोनी ब्लाक अध्यक्ष वैढन कृष्णा प्रसाद शाह ब्लाक अध्यक्ष नवानगर राम निवास तिवारी अध्यक्ष आईटी सेल मोहम्मद मकसूद रजा अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस सुदामा प्रसाद कुशवाहा कार्यालय महामंत्री श्री अनिल बैंस पार्षद एवं अपीली समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली सुषमा वर्मा पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश दुबे महामंत्री के पी सिंह महामंत्री  विद्यापति शाह अध्यक्ष आर टी आई विभाग मो सोनू शेख राजू शाह इत्यादि सैकड़ो पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय है। recent visitors 66

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में साल 2025 में 26 छुट्टियों के अलावा 26 दिनों का ग्रीष्मावकाश, 10 दिनों का शीतकालीन अवकाश

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने साल 2025 का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें देश-प्रदेश में मनाए जाने वाले तीज-त्योहारों के लिए 26 दिनों की छुट्टियों के अलावा 26 दिनों का ग्रीष्मकालीन और 10 दिनों का शीतकालीन अवकाश शामिल है. इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार को उच्च न्यायालय और रजिस्ट्री बंद रहेंगे. 2025 कैलेंडर के अनुसार, ग्रीष्मावकाश के कारण छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट 12 मई 2025 से 6 जून 2025 तक बंद रहेगा, लेकिन इस दौरान रजिस्ट्री खुली रहेगी. इसी तरह शीतकालीन अवकाश के कारण हाई कोर्ट 22 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक बंद रहेगा, लेकिन रजिस्ट्री शीतकालीन अवकाश के दौरान 22 से 24 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी और 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेगी. मिलाद-उन-नबी, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा और मुहर्रम के कारण घोषित अवकाश चंद्रमा की दृश्यता के आधार पर परिवर्तन के अधीन हैं. यदि राज्य सरकार टीवी/आकाशवाणी/समाचार पत्र के माध्यम से इन तिथियों में कोई परिवर्तन घोषित करती है, तो उसका पालन किया जाएगा और उस दिन भी माननीय मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति से अवकाश के रूप में मनाया जाएगा. इसके अलावा उच्च न्यायालय स्थापना के अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए निर्धारित वैकल्पिक अवकाशों की सूची में से वर्ष में तीन वैकल्पिक अवकाश लेने के हकदार होंगे. हाई कोर्ट राज्य सरकार द्वारा अचानक निर्धारित अवकाश को स्थायी समिति के अनुमोदन से मनाएगा. recent visitors 247

काजल त्रिपाठी और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘तोहरे के दूल्हा बनाईब हो’ रिलीज

मुंबई,  अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका खुशी कक्कड़ का लोकगीत 'तोहरे के दूल्हा बनाईब हो' रिलीज हो गया है। काजल त्रिपाठी और सिंगर खुशी कक्कड़ की शानदार जोड़ी में लोकगीत 'तोहरे के दूल्हा बनाईब हो' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी किसी हैंडसम लड़के को अपना दिल दे बैठी और उससे बेइंतिहा प्यार करती है। लड़का भी उसे दिलों जान से चाहता है, लेकिनउसे डर है कि काजल मुंह मोड़कर उससे दूर ना हो जाय। इस पर काजल त्रिपाठी अपने दिल की बात को मजबूती से सामने रखती है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'तोहरे के दूल्हा बनाईब हो' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी ने अभिनय किया है। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।     recent visitors 231

खजुराहो को शैक्षणिक नगरी कोटा की तर्ज पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकसित किया जा सकता है – प्रोफ़ेसर नीलेश गुप्ता

खजुराहो मतँगेश्वर सेवा समिति खजुराहो एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर के सयोजक पंडित सुधीर शर्मा ने कोटा राजस्थान में स्थापित सभी महत्वपूर्ण शैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों से मिलकर ऊर्जा फिटनेस सेंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया जिसका मुख्य उद्देश्य खजुराहो में भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था सभी को इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया श्री शर्मा ने बताया कि खजुराहो का वातावरण शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्व उपयुक्त है आवागमन के उचित साधन होने के कारण यहाँ पर पहुंचना बहुत ही आसान है उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जल्दी शिक्षा के क्षेत्र के जाने माने प्रोफेसर नीलेश गुप्ता जी एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र की जानी मानी डॉ अश्मिता सिंह चौधरी जी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं खजुराहो सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जी से मिलकर इस संबंध में चर्चा करेंगे इस बैठक में  डॉ. गौरांग जोशी,  डॉ. अनुपम शर्मा, प्रोफ़ेसर वंदना जोशी गुप्ता, आयुर्वेद स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे recent visitors 83

आम जनता की सड़क पर अदानी के कोल एवं राखड़ वाहनों का कब्जा- पारस नाथ

सिंगरौली  वार्ड क्रमांक 11 सखौहां जनपद पंचायत बैढ़न के जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहां है जो सिंगरौली जिले की आम जनता की सड़क है उस पर अदानी के कोल एवं राखड़ वाहनों का इन दिनों कब्जा हो गया है कब्जा कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि आम जनता की सड़क पर अदानी के भारी वाहनों का संचालन कराया जा रहा है और इस सड़क पर सिंगरौली की जनता का चलना मुश्किल हो गया है एक तो सकरी सड़क और सकरी सड़क पर भारी वाहन, साइकिल एवं मोटरसाइकिल दो पहिया वाहन चालकों को पास लेने तक के लिए जगह नहीं होता है अदानी के कोयला एवं राखड़ वाहनों का एक तरफ से जाना दुसरे तरफ से आना तो फिर पब्लिक कहां चले पब्लिक के लिए कौन सी सड़क है सबसे बड़ा सवाल तो यह है सिंगरौली जिले में औद्योगिक कंपनियों का जाल तो बीछ गया लेकिन आज जो सिंगरौली के समूचे जन समुदाय के साथ एक बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हुई है इसके लिए जो पावर फूल लीडर हैं . वह जनता की इस समस्या के समाधान के बारे में जरा सा भी नहीं सोच रहे हैं लेकिन सिंगरौली की आम जनता अपनी जान जोखिम में डालकर इसी सकरी सड़क पर आगमन करने को मजबूर हैं जो किसी खतरे से खाली नहीं है इस सड़क पर लोग तो चल रहे हैं लेकिन कब किसके साथ बड़ा हादसा हो जाए यह कुछ कहा नहीं जा सकता और भगवान ना करें कि किसी के साथ कोई बड़ा हादसा हो सिंगरौली की आम जनता की इस भीषण समस्या के लिए मैं काफी चिंतित हूं सीधी सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी एवं राज्य मंत्री राधा सिंह जी, सिंगरौली सदर विधायक रामनिवास शाह जी, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम जी आप लोगों से मैं सिंगरौली के समस्त जनता जनार्दन की ओर से अपील करता हूं परसौना से माड़ा एवं रजमिलान से बधौरा खनुआ,डोंगरी,लंघाडोल आम जनता का चलना काफी मुश्किल भरा सफर हो गया है अंदाजा लगाया जाए की जो लंघाडोल डोंगरी से जिला मुख्यालय बैढ़न अपने न्यायालयीन मामलों में निराकरण के लिए कोर्ट कचहरी में आते हैं व कुछ किसान भाई अपने दो पहिया वाहन पर ही सब्जी बिक्री करने के लिए मुख्यालय आते हैं उनके लिए बहुत ही असुविधाओं का संघर्ष भरा सफर होता है। औद्योगिक कंपनियां अपने निजी कार्यों के लिए खुद बनाये व्यक्तिगत सड़क इन मुख्य समस्याओं का समाधान तभी संभव है या तो तत्काल सड़कों का चौड़ीकरण डबल लाइन कराया जाए जिसमें एक तरफ पब्लिक और दूसरी तरफ कंपनियों के वाहनों का संचालन कराया जाए या तो फिर औद्योगिक कंपनियां अपने लिए व्यक्तिगत सड़क का निर्माण करें अपने वाहनों का संचालन अपने खुद के व्यक्तिगत सड़क पर करायें ताकि सिंगरौली जिले की आम जनता सुरक्षित सड़क पर आवागमन कर सके। डस्ट धूल से उन नौनिहालों के जीवन पर कितना बुरा प्रभाव सड़क पर चलने से आम जनता की हालत वद से बत्तर हो ही चुकी है जो बड़े बुजुर्ग युवा नौजवान हैं कंपनियों के वाहनों से तमाम डस्ट धूल को झेल ही रहे हैं लेकिन इसी सड़क पर डस्ट धूल का अंबार लगा हुआ होता है जो स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं उनके स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव पड़ रहा है जब अदानी के कोयला एवं राखड़ वाहन सड़क पर चलते हैं तो पूरा कोहरा छा जाता है एवं स्कूल के छोटे-छोटे मासूम बच्चों के नाक मुंह में भी डस्ट धूल भर रहा है अब इन मासूमों के स्वास्थ्य पर भविष्य में कितना बुरा प्रभाव पड़ सकता है कहीं ना कहीं सिंगरौली जिला प्रशासन भी कंपनियों के साथ घूला-मिला हुआ है सड़क पर इतना धूल डस्ट प्रदूषण होने के बावजूद भी जिला प्रशासन कंपनियों के मनमानी पर लगाम लगाने में सफल नहीं हो पा रहा है बड़े-बड़े अधिकारी यहां तक की नेता मंत्री एयर कंडीशनर बंद गाड़ियों में घूम रहे हैं तो एक गरीब जनता की दुख दर्द को क्या समझेंगे। recent visitors 78