मध्य प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रदेश में अनेक त्योहार जैसे जन्माष्टमी, विजयादशमी और गोवर्धन पूजा आदि सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं. इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भव्य रूप में गीता जयंती (Geeta Jayanti) मनाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर (Patel Nagar Iskcon Mandir) में श्री राधावल्लभ जी के श्रीविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा और दीपदान महोत्सव में हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्त गण को बधाई दी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन (Ujjain) में इस्कॉन मंदिर प्रारंभ होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. आज पुनः उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है जहां-जहां श्री कृष्ण के चरण पड़े…-सीएम मोहन यादव इस्कॉन मंदिर के दिव्य प्रांगण से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, 'मध्य प्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं.' मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी. इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने इस्कॉन मंदिर परिसर में भक्ति में लीन एक साढ़े पांच वर्ष के बालक कृष्णप्रेम को गोद में उठाकर स्नेह दुलार भी किया. आयोजित होगी खास शिक्षा प्रतियोगिता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित श्रीमद् भगवत गीता के जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. स्कूल शिक्षा एवं इस्कॉन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से गीता की अमूल्य शिक्षा और जीवन मूल्यों को गहराई से समझने और उन्हें आत्मसात करने का अद्भुत अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की महान कला सिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ भी है. दीपदान महोत्सव में पहुंचे सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने कहा, ''आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन में इस्कॉन मंदिर शुरू होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. आज फिर उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है. वे कृपा पूर्वक इंग्लैंड से यहां पधारे हैं. भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थान बनेंगे तीर्थ स्थल- सीएम मोहन यादव उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को लेकर बड़ी बात कही. सीएम ने कहा, ''मध्य प्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं.'' मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को भी बधाई दी. उन्होंने इस्कॉन मंदिर परिसर में भक्ति में लीन साढ़े पांच वर्ष के बालक कृष्णप्रेम को गोद में उठाकर स्नेह और दुलार किया. recent visitors 72

ICC का बड़ा ऐलान, भारत आएगी चैंपियंस ट्रॉफी, शेड्यूल जारी

मुंबई आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ट्रॉफी टूर जारी कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपत्ति के बाद चैपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नहीं जाएगी. आईसीसी ने पीओके का प्लान पाकिस्तान से कैंसिल करवा दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी का टूर 16 नवंबर से इस्लामाबाद से शुरू होगा. वहीं इसका आखिरी शेड्यूल भारत के लिए ही रखा गया है. इसके बाद ट्रॉफी फिर से पाकिस्तान चली जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी को पीओके में भी ले जाना चाहता था. लेकिन बीसीसीआई की आपत्ति के बाद उसके मंसूबों पर पानी फिर गया. अब आईसीसी ने ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल जारी किया है. इसका आगाज 16 नवंबर से होगा और यह 26 जनवरी तक चलेगा. ट्रॉफी 26 जनवरी के मौके पर भारत में ही रहेगी. भारत के लिए 26 जनवरी का दिन काफी अहम होता है. यह इस दिन गणतंत्र दिवस होता है. भारत में कब पहुंचेगी चैंपियंस ट्रॉफी – चैंपियंस ट्रॉफी का टूर भारत के लिए भी फिक्स हुआ है. यह भारत में 15 जनवरी को आएगी और यह 26 जनवरी तक रहेगी. आईसीसी ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है. चैंपियंस ट्रॉफी का टूर पाकिस्तान में 16 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा. ट्रॉफी इस्लामाबाद के बाद एबटाबाद, मुर्री, नथिया गली और कराची में जाएगी. इसके बाद यह 26 से 28 नवंबर तक अफगानिस्तान में रहेगी. बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत इन देशों में भी होगा चैंपियंस ट्रॉफी टूर – अफगानिस्तान के बाद चैंपियंस ट्रॉफी बांग्लादेश जाएगी. यह 10 से 13 दिसंबर तक रहेगी. इसके बाद 15 से 22 दिसंबर के लिए दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल रखा गया है. ट्रॉफी 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में रहेगी. इसके बाद 6 से 11 जनवरी तक न्यूजीलैंड में रहेगी. ट्रॉफी इंग्लैंड में 12 से 14 जनवरी तक रहेगी. इसके बाद भारत पहुंचेगी. पाकिस्तान के इन शहरों में जाएगी ट्रॉफी भारत को पाकिस्तान का ये फैसला पसंद नहीं आया। जिसके बाद बीसीसीआई ने आपत्ति जताई और आईसीसी ने इस पर तुरंत एक्शन ले लिया है। अब चैंपियंस ट्रॉफी का टूर PoK में नहीं जाएगा। इसके लिए आईसीसी ने नए शहरों का चुनाव किया है। जिसमें ट्रॉफी 16 नवंबर को इस्लामाबाद, 17 नवंबर को तक्षशिला और खानपुर, 18 नवंबर को एबटाबाद, 19 नवंबर को मुरी, 20 नवंबर को नथिया गली, और 22 से 25 नवंबर तक कराची का टूर करेगी। इसके बाद ट्रॉफी को अफगानिस्तान ले जाए जाएगा। आईसीसी ने जिन नए शहरों के चुनाव किया है उसमें PoK का कोई भी शहर इस बार शामिल नहीं है। ट्रॉफी टूर का पूरा शेड्यूल :     16 नवंबर – इस्लामाबाद, पाकिस्तान     17 नवंबर – तक्षशिला और खानपुर, पाकिस्तान     18 नवंबर – एबटाबाद, पाकिस्तान     19 नवंबर- मुर्री, पाकिस्तान     20 नवंबर- नथिया गली, पाकिस्तान     22 – 25 नवंबर – कराची, पाकिस्तान     26 – 28 नवंबर – अफगानिस्तान     10 – 13 दिसंबर – बांग्लादेश     15 – 22 दिसंबर – दक्षिण अफ्रीका     25 दिसंबर – 5 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया     6 – 11 जनवरी – न्यूजीलैंड     12 – 14 जनवरी – इंग्लैंड     15 – 26 जनवरी – भारत     27 जनवरी – टूर्नामेंट स्टार्टिंग प्लेस – पाकिस्तान   recent visitors 78

मणिपुर फिर हिंसा की चपेट में, 3 अपहृत महिलाओं की लाश नदी में तैरती मिली

जिरीबाम मणिपुर के जिरीबाम से सोमवार से लापता (अपह्रत) छह लोगों में से तीन के शव शाम असम-मणिपुर के बार्डर पर स्थित जिरीमुख में मिले हैं. इन लोगों को कुछ दिन पहले जिरीबाम के कैंप से अगवा किया गया था. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है. इनकी लाशें जिरी नदी में बहती दिखीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जिरी नदी में शव तैरते देखे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला. परिवार के सदस्यों ने अभी तक शवों की पहचान नहीं की है, लेकिन उनके विवरण लापता हुए 6 लोगों में तीन से मेल खाते हैं. 6 लोगों का हुआ था अपहरण आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मणिपुर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में कम से कम 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था, जो जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे.11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया. सीआरपीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में कम से कम 11 कुकी उग्रवादी मारे गए. इस हमले के बाद तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए थे. कहा गया कि जिरीबाम में कुकी उग्रवादियों ने इन छह सदस्यों का अपहरण किया था. अब इन्ही अपह्रत लोगों में से तीन के शव जिरीमुख में मिले हैं. मणिपुर में कैसे हुई हिंसा की शुरुआत? मणिपुर में हिंसा की शुरुआत पिछले साल 3 मई से तब हुई, जब मणिपुर हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ कुकी-जो जनजाति समुदाय के प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की गई. दरअसल, मैतेई समुदाय ने इस मांग के साथ मणिपुर हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी कि उन्हें जनजाति का दर्जा दिया जाए. मैतेई समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था. उससे पहले उन्हें जनजाति का दर्जा मिला हुआ था. मणिपुर हाई कोई ने याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने पर विचार किया जाए. recent visitors 87

वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इससे पहले आप ने भाजपा पर अपने फायदे के लिए रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा उठाने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “दिल्ली को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली के राज्यपाल ने कुछ एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे रोहिंग्या द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें, क्योंकि ऐसी शिकायतें विभिन्न व्यापारी संगठनों और नागरिकों द्वारा सामने आ रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के नेता इसे राजनीतिक नजरिए से देखते हुए इस पर आपत्ति जता रहे हैं, यह समझना जरूरी है कि अगर दिल्ली और उसके निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, तो इसमें गलत क्या है? दिल्ली को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, उनका समर्थन किया जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी, जो एक विशेष वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए तुष्टिकरण की राजनीति करती है, इस कार्रवाई से असहज महसूस कर रही है। लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि दिल्ली की सुरक्षा और उसके निवासियों की भलाई सर्वोपरि है। ऐसे प्रयासों का स्वागत किया जाना चाहिए, ताकि दिल्ली सुरक्षित हाथों में रहे और इसके नागरिकों को शांति और सुरक्षा का अनुभव हो।” बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज्य में रोहिंग्या मुस्लिमों की उपस्थिति के शक में पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि वे दिल्ली में अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाएं। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय करके अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद व दिल्ली के मुख्य सचिव को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर अपने फायदे के लिए रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा उठाने की बात कही थी। आप ने कहा था कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि अवैध प्रवासी हमारे देश में कैसे प्रवेश कर रहे हैं। आप ने यह भी आरोप लगाया था कि इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गृह मंत्रालय जिम्मेदार हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली के नजफगढ़ स्थित सब्जी मंडी में रेहड़ी-पटरी वालों को अपने ठेले पर अपना नाम और फोन नंबर लिखने का फरमान मार्केट एसोसिएशन ने जारी किया गया था। तब स्थानीय पार्षद और मार्केट एसोसिएशन ने कहा था कि इस कदम का उद्देश्य अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को वहां सब्जी बेचने से रोकना है। मार्केट एसोसिएशन ने सभी विक्रेताओं को अपने ठेले पर एक नेम प्लेट पर नाम और फोन नंबर लिखने का निर्देश भी दिया है। तबसे रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में आ गया है।   recent visitors 78

भारतीय टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने सूर्य कुमार यादव की कप्तानी के कायल हुए, मुझे गर्व है

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत को विशेष करार दिया। भारत ने शुक्रवार को जोहान्सबर्ग में चौथे और अंतिम मैच में 135 रन से जीत दर्ज करके चार मैच की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में बल्लेबाज तिलक वर्मा और संजू सैमसन तथा गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लक्ष्मण ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘जिस तरह से हमारे खिलाड़ी पूरी सीरीज में खेले उससे मुझे वास्तव में उन पर बहुत गर्व है। सीरीज में 3-1 से जीत विशेष प्रयास का परिणाम है। सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कप्तानी की। संजू सैमसन और तिलक ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन असाधारण रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया और एक दूसरे की सफलता का आनंद उठाया, उससे मुझे इन खिलाड़ियों पर गर्व है। इस यादगार जीत के लिए बधाई।’’ कप्तान सूर्यकुमार ने भी सीरीज में जीत को विशेष बताया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शाबाश मेरे साथियो। हर किसी को बधाई। हर कोई जानता है कि विदेशों में श्रृंखला जीतना कितना मुश्किल है। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। प्रत्येक खिलाड़ी को श्रेय जाता है। हमने टीम के रूप में यह सीरीज जीती है।’’ सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘यह जीत विशेष है और मुझे पूरा विश्वास है कि हर कोई इससे खुश होगा। इसके साथ ही हमें यहां काफी कुछ सीखने को भी मिला जो आगे काम आएगा। जो साथी अब घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे उन्हें शुभकामनाएं।’’ सैमसन (नाबाद 109) और तिलक (नाबाद 120) की धमाकेदार नाबाद शतकीय पारियों के दम भारत ने चौथे टी20 में 283/1 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का विदेशी सरजमीं पर और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर किसी भी देश द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। सैमसन और तिलक के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 210 रन की अटूट साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह (20 रन देकर तीन विकेट) के शानदार शुरुआती स्पैल की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे और फिर पूरी टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। recent visitors 173

मंडला में सबसे कम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब तेज ठंडक दस्तक देने लगी है। राजधानी भोपाल में भी जहां दिन में धूप तेज हो रही है। वहीं शाम और सुबह ठंडा का एहसास हो रहा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक काम हो गया है। शुक्रवार को भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। मंडला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तरी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में से आ रही शीत लहरों एवं जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है। इस कारण यहां कई जिलों में ठंडक देखने को मिल रही है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। सबसे सर्द भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। यहां रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के जिलों को देखें तो बालाघाट उमरिया और छतरपुर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि प्रदेश में अब दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में लगातार तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। मंडला बालाघाट पचमढ़ी सहित कई जिलों की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की आसार नजर आ रहे हैं। recent visitors 55

अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों ने 5 नक्सलियों किया ढेर, दो जवान घायल

कांकेर बस्तर में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी कामयाबी मिली है. उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट से रायपुर लाया गया है. सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. पुलिस के मुताबिक, उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. सर्चिंग के दौरान आज सुबह 8 बजे से लगातार डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. जवानों की स्थिति खतरे से बाहर मुठभेड़ में 2 जवान कास्टेबल हीरामन यादव 23 वर्ष और हेड कास्टेबल खिलेश्वर गावड़े 35 वर्ष घायल हुए हैं. दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. बताया जा रहा कि रुक रुक कर फायरिंग अभी भी जारी है. सर्च अभियान जारी है. recent visitors 65