Wednesday, July 8, 2026 7:12 am

मिस यूनिवर्स : 21 वर्षीय विक्टोरिया कजेर के सिर सजा चमचमाता ताज

मुंबई मिस यूनिवर्स के विनर के नाम की घोषणा हो गई है। मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया कजेर ने बाजी मारी है और मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। मिस निकारागुआ, शेन्निस पलासियोस ने विक्टोरिया कजेर के सिर पर चमचमाता ताज पहनाया। वहीं, इस प्रतियोगिता में नाइजीरिया की चिडिम्मा एडेत्शिना फर्स्ट रनरअप बनीं, जबकि दूसरी रनरअप मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान रहीं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मिस यूनिवर्स का ताज पहनते ही कजेर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही जूरी ने मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया कजेर का नाम लिया और बताया कि वो मिस यूनिवर्स 2024 बनी हैं तो कजेर काफी इमोशनल हो गईं। वो मंच पर ही रोने लगीं। जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। विक्टोरिया कजेर अभी सिर्फ 21 साल की हैं और उन्होंने 126 देशों की सुंदरियों को हराकर ताज अपने नाम किया है। वह एक अच्छी डांसर होने के साथ वकील भी हैं।   भारत कौन से स्थान पर भारत की ओर से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हसीना का नाम रिया सिंघा है। उन्होंने ब्यूटी विद ब्रेन का अच्छा एग्जांपल सेट करते हुए देश का नाम रोशन किया। रिया इस आयोजन में टॉप 30 में अपनी जगह पक्की कर पाईं। हालांकि इस प्रतियोगिता से बाहर होने का उन्हें बहुत दुख हुआ और वो खूब रोईं।   recent visitors 93

सड़क हादसे में युवक की मौत

बमीठा  जिले के देवरा देवगांव रोड चुनारी नदिया के पास शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया और करीब 200 मीटर तक घिसटता गया। देर रात परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन एवं एक बोतल चढ़ाया इतने में युवक की मौत हो गई हादसा देवरा देवगांव रोड पर चिनारी नदीय के पास हुआ। शुक्रवार रात 6-30 बजे जीवन लाल पिता रामचरण अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ओटापुरवा घर से ससुराल जाने के लिए बाइक निकला था, तभी देवगांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया और करीब 200 मीटर दूर तक घिसटता गया। बाद में ट्रैक्टर बैक कर उसे निकाला गया। वहीं, घटना की जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को दी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज को जिला अस्पताल के लिए लेकर गए जिला अस्पताल में डॉक्टर ने एक इंजेक्शन एक बोतल चढ़ाया इतने इलाज के बाद युवक की मौत हो गई शनिवार की सुबह 10 बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा बनाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं, थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 200 मीटर तक घिसटते गया युवक मृतक जीवन के भाई राजाराम ने बताया कि रात में गांव के एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी थी। भाई घर से ससुराल जाने के लिए निकला था, तभी गांव के ट्रैक्टर चालक राममिलन पटेल ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं, बाइक ट्रैक्टर में फंस गई उसे 200 मीटर तक घसीटा। उसके बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। राजाराम का कहना है कि हम लोगों की ट्रैक्टर चालक से कोई बुराई नहीं है। वहीं, बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत पर 281,106,184 की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। recent visitors 39

बैगा आदिवासियों के नाम पर बैंक कर्मचारियों और दलालों ने मिलकर किया खेल, 50 लाख रुपए से अधिक के फर्जी लोन स्वीकृत

कवर्धा छत्तीसगढ़ में बैगा आदिवासियों के नाम पर कथित रूप से 50 लाख रुपए से अधिक के फर्जी लोन स्वीकृत कर बैंक से निकालने जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित परिवारों को जानकारी तब मिली जब उनके खाते से बैंक की रकम निकाली गई और उनके मोबाइल में मैसेज आया. ये पूरा मामला जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बोड़ला का है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तरेगांव जंगल, कुकुरापानी और कोटनापानी समेत कई गांवों के बैगा आदिवासीयों से कथित रूप से लोन के फर्जीवाड़े की शिकायत बैंक से की गई है. पीड़ितों का आरोप है कि ये पूरा खेल बैंक के कर्मचारियों और दलालों ने मिलकर किया है. आदिवासियों के नाम से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन लिया गया है. क्या होता है KCC Loan किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन, किसानों को कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों के लिए बैंकिंग प्रणाली से ऋण सहायता देने का एक ज़रिया है. केसीसी लोन के ज़रिए, किसानों को कई तरह के फ़ायदे मिलते हैं:     केसीसी लोन पर 2% की दर से ब्याज अनुदान और 3% की दर से शीघ्र पुनर्भुगतान प्रोत्साहन लाभ मिलता है.     पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल किसानों को 2 लाख रुपये का अनुदान मिलता है.     केसीसी लोन के लिए 1.6 लाख रुपये तक के लोन के लिए कोई संपार्श्विक ज़रूरी नहीं होता.     केसीसी लोन के लिए स्मार्ट सह डेबिट कार्ड (रूपे कार्ड) मिलता है.     केसीसी लोन के लिए, 5 साल के लिए व्यापक प्रगतिशील सीमा मिलती है.     हर साल 10% की सीमा में वृद्धि की जा सकती है.     व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (पीएआईएस) कवरेज मिलता है.     प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना (पीएमएफ़बीवाई) के तहत कवर किया जा सकता है.   recent visitors 40

सिंगरौली में कचरा निस्तारण का कार्य कर रही सिटाडेल कंपनी के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार

  मृत मवेशियों को भस्मक भट्ठी (इंसीनरेटर) में न जलाकर फेक रहे खुले मैदान में पर्यावरण को दूषित करने के साथ-साथ आमजनों के स्वास्थ्य से भी किया जा रहा खिलवाड़ सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली ने अपने 45 वार्डो का ठोस अपशिष्ट कचरा तथा मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए सिटाडेल नामक कंपनी को ठेका का कार्य दिया है। इस कार्य हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सिटाडेल कंपनी को प्रति माह लगभग एक करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि सिटाडेल कंपनी मात्र 50% प्रतिशत कार्य कर 100% प्रतिशत भुगतान नगर पालिक निगम सिंगरौली से ले रही है। उदाहरण के तौर पर इसे इस तरह समझा जा सकता है। सिटाडेल कंपनी को नगर पालिक निगम सिंगरौली के 45 वार्डो से प्रतिदिन मृत मवेशियों को स्वयं के वाहन से कचरा प्लांट तक लाना है और प्लांट परिसर के अंदर ही स्थापित भस्मक भट्ठी में मृत मवेशियों को जलाकर नष्ट करना होता है। चूंकि मृत मवेशियों को उक्त भट्ठी में जलाकर नष्ट करना एक महंगी प्रक्रिया है। जिस कारण खर्च लागत कम करने के चक्कर में सिटाडेल कंपनी मृत मवेशियों को भस्मक भट्ठी में ना जलाकर बलियरी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के खुले मैदानों में फेंक दिया जा रहा है। इस तरह कंपनी प्रबंधन द्वारा आधे-अधूरे कार्य कर नगर पालिक निगम सिंगरौली से प्रतिमा माह 100% प्रतिशत कार्य का भुगतान ले रही है। शासकीय रूपयो का इस तरह हो रहे दुरुपयोग पर नगर पालिका निगम सिंगरौली आयुक्त को इस मामले को संज्ञान में लेकर सिटाडेल कंपनी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कराई जानी चाहिए। recent visitors 44

पुलिस टीम रिमांड पर लाने रवाना, राजस्थान-बूंदी में शिक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी डीडवाना में गिरफ्तार

बूंदी. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बेडकर सर्कल लंका गेट पर  4 नवंबर को हुई शिक्षक मनीष मीना की हत्या के मुख्य आरोपी गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी ने मनीष की चाकू घोंपकर हत्या की थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। डीडवाना पुलिस ने बीकानेर में एक मकान में छापेमारी करते हुए शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीडवाना पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि मुख्य आरोपी को डीडवाना से बूंदी लाने के लिए बूंदी पुलिस अधीक्षक सहित सदर थाना पुलिस टीम रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गुरुप्रीत सिंह फरार होने में सफल रहा।डीडवाना पुलिस ने मनीष मीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुरुप्रीत सिंह को पकड़ने के बाद बूंदी पुलिस को सूचना दी। बूंदी पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई अन्य स्थानों पर दबिश दी थी लेकिन आरोपी पुलिस टीमों से पहले फरार हो जाता था। आखिरकार डीडवाना पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। शिक्षक मनीष मीना की हत्या के बाद मीना समाज ने बूंदी में जंगी धरना प्रदर्शन किया था। recent visitors 74

अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री, राजधानी में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ में दिवाली के बाद तेजी से पारा गिरता जा रहा है. छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. वातावरण में नमी की मात्रा घटने तथा उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण अगले तीन दिनों में राजधानी में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.   फिलहाल, रायपुर, जगदलपुर में अन्य संभागों से न्यूनतम तापमान अधिक है. राजधानी में दिवाली के बाद ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अभी तक अच्छी ठंड नहीं पड़ रही है. उत्तर छत्तीसगढ़ में रात में अब ठिठुराने वाली ठंड पड़ रही है. अम्बिकापुर में पारा 10 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. राजधानी रायपुर में भी आने वाले दिनों में पारा गिरने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के नहीं गुजरने से फिलहाल, सप्ताहभर बदली- बारिश की संभावना भी कम है. सुबह कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में नमी होने की वजह से सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है. विजिबिलिटी हजार मीटर से पंद्रह सौ मीटर तक बनी रह सकती है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान- रायपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 28.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस एवं राजनांदगांव में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 12 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. recent visitors 51

भाजपा ने पीसीसी चीफ पर बोला हमला सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया

भोपाल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश दौरे को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सीएम मोहन यादव लंदन जाकर भी केवल राम और लक्ष्मण की ही बात करेंगे। विदेश में भी धर्म की बात करेंगे। इन्वेस्ट को लेकर मध्यप्रदेश सरकार की कोई रणनीति नहीं। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया।” ‘दो शिफ्ट में तबादला उद्योग चल रहा’ जीतू पटवारी ने कहा कि “बीजेपी राज में दो शिफ्ट ने तबादला उद्योग चल रहा है। प्रदेश में 10 महीने में महीने में 68 बार तबादले हुए हैं जिसमें 73 फीसदी IPS अधिकारी का ट्रांसफर हुआ। वल्लभ भवन में अधिकारी सवालों के माफिया बन गए। 14 मार्च 2 बजे 37 IPS अधिकरियों के तबादले हुए। रात 1 बजे से 2 बजे के बीच तबादले किये जाते हैं। राहुल लोढ़ा को देर रात हटाया गया क्योंकि उन्होंने बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की। दिल्ली तक तबादलो का धंधा चल रहा है।” रोज 100 करोड़ का कर्ज ले रही सरकार पटवारी ने आगे कहा, “एमपी में छोटे छोटे समिट हों रहे हैं जिसमे कम पैसे खर्च होते थे। ज्यादा पैसे खर्च करने अब सीएम लंदन जा रहे है। किसानों के लिए भी कुछ नही किया जा रहा है। 6 हजार समर्थन मूल्य पर किसानों से फसल नही खरीदी जा रही है। सरकार रोज 100 करोड़ का कर्ज ले रही है।” ‘कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा सामने आ गया’ जीतू पटवारी के सीएम को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “एक बार फिर कांग्रेस का राम विरोधी, सनातन विरोधी चेहरा आ गया है। हम सनातन को मानने वाले लोग हैं। यदि विदेश की धरती पर जा रहे हैं तो वहां राम कृष्ण और शिव की ही जय जयकार करेंगे। लेकिन कांग्रेस को सनातन रास नहीं आता है। यही कारण है कि उनके नेता इस तरह के बयान देते हैं। आप समझ जाइए कि जब सत्ता से बाहर है तब उनके इस तरह के बयान हैं। अगर सत्ता में होते तो क्या करते?” हिमाचल, तेलंगाना में कांग्रेस के दलालों के इशारे पर होते हैं ट्रांसफर? एमपी में ट्रांसफर उद्योग चलाने के आरोपों पर आशीष अग्रवाल ने कहा, “जिसकी जैसी नजर होती है उसको उसी तरह के नजारे नजर आते हैं। जीतू पटवारी यह बताएं कि कांग्रेस की भी हिमाचल, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में सरकार है। वहां पर भी बड़े स्तर पर ट्रांसफर होते हैं। क्या यह भी कांग्रेस के दलालों के इशारे पर होते हैं? 15 महीने की कमलनाथ सरकार में वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था। कांग्रेस मध्य प्रदेश को लगातार बदनाम करने का प्रयास कर रही है। recent visitors 44