Sunday, July 5, 2026 3:16 pm

पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल और सामान छुड़ाया, छत्तीसगढ़-रायपुर में डबल मर्डर पर परिजनों का आरोप

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विधायक मोतीलाल साहू से शिकायत करने की बात कही है. यही नहीं मृतक का शव रखकर थाना और शराब भट्ठी के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. मृतक हरीश साहू के पिता, चाचा और दादा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि उन्हें हरीश को बांधकर चाकू से मारने की जानकारी मिली, इस पर वे थाना पहुंचे. लेकिन थाने में पुलिस ने जानकारी देने की बजाए उनसे गाली-गलौच करते हुए मारपीट की. यह नहीं उनका मोबाइल फोन और सामान भी जब्त कर लिया. परिजनों ने कहा कि अब हम मामले की शिकायत लेकर विधायक मोतीलाल साहू के पास जा रहे हैं. जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे. आज हम थाने और शराब भट्ठी के सामने शव को रखकर प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में बीती रात डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई थी. शराब भट्टी के बाहर 3 बदमाशों ने हरीश साहू और हेमलाल देवांगन नामक दो युवकों की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. recent visitors 67

अवैध परिवहन कसी लगाम, छत्तीसगढ़-रायपुर में खनिज विभाग ने रेत के पांच डम्पर पकड़े

रायपुर/अभनपुर। बेलगाम रेत माफिया की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब रायपुर खनिज विभाग सक्रिय हुआ है. विभागीय टीम ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे 5 वाहनों को नवापारा में पकड़कर कार्रवाई की है. गरियाबंद और धमतरी जिले के रेत घाटों से अवैध तरीके से रेत लेकर प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन नवापारा शहर से गुजरकर रायपुर जाते हैं. दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर नवापारावासी विभिन्न स्तरों पर आवाज उठा चुके हैं, लेकिन संबंधित खनिज विभाग इस दिशा में हमेशा की तरह कुंभकरणी नींद में सोया रहता है. सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात रायपुर खनिज विभाग अचानक नींद से जागी, और रेत परिवहन कर जा रहे 5 भारी वाहनों को नवापारा में रोककर दस्तावेजों की जांच की, जिसमें रेत का अवैध परिवहन करना पाया गया. इसके बाद सभी वाहनों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर उन्हें थाना गोबरा नवापारा परिसर में खड़ा कराया गया है. यह कार्रवाई रायपुर खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में की गई है. रेत ही नहीं मुरूम का भी अवैध कारोबार यहां बताना जरूरी है कि केवल रेत ही नहीं बल्कि अभनपुर क्षेत्र में मुरूम का भी अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है. अभनपुर का एक मुरूम माफिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में, पंचायत प्रतिनिधियों और जिम्मेदार विभाग के साथ सांठगांठ कर ग्राम गिरोला और ग्राम बेल्डीह में चौबीसों घंटे मुरूम का धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहा है. इन ग्रामों के मुरूम खनन स्थल पर जानलेवा गहराई वाले तालाब बन चुके हैं. रेत के अवैध परिवहन के बाद खनिज विभाग के अधिकारी शायद इस ओर ध्यान दें. recent visitors 59

तखतपुर में खेत गए किसान निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

तखतपुर धान की फसल रखवाली करने आए किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की शिनाख्ती मनोहर के रूप में हुई है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. फारेंंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही. जानकारी के मुताबिक, किसान मनोहर धान की रखवाली के लिए रात में खेत आया था. गले में केबल तार कसकर उसकी हत्या की गई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा कि मृतक तीन दिनों से घर नहीं गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही. इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा, घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा. recent visitors 110

नेशंस लीग: क्रोएशिया, डेनमार्क ने क्वार्टरफाइनल लाइन-अप पूरा किया

नई दिल्ली जोस्को ग्वार्डियोल ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल किया, जिससे क्रोएशिया ने पुर्तगाल के साथ यूएफा नेशंस लीग के घरेलू मैच में 1-1 से ड्रा हासिल कर क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। डिफेंडर ने 65वें मिनट में गोल करके जोआओ फेलिक्स के पहले हाफ के ओपनर को रद्द कर दिया, जो एक उच्च गुणवत्ता वाला मुकाबला था। फेलिक्स के शानदार फिनिश ने पुर्तगाल को 33वें मिनट में बढ़त दिला दी, लेकिन ज़्लाटको डालिक के प्रतिस्थापन ने मेजबान टीम को दूसरे हाफ में वापसी करने के लिए प्रेरित किया। क्रिस्टिजन जैकिक के बेहतरीन क्रॉस ने 65वें मिनट में ग्वार्डियोल को फार पोस्ट पर पाया और डिफेंडर के आत्मविश्वास से भरे फिनिश ने क्वालीफिकेशन को फिर से उनके हाथों में पहुंचा दिया। जबकि पुर्तगाल को पहले से ही ग्रुप ए1 में शीर्ष स्थान की गारंटी थी, क्रोएशिया को पता था कि एक अंक दूसरे स्थान को पक्का करने और अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त होगा। हालांकि, बर्नार्डो सिल्वा, मैथियस नून्स और रूबेन डायस की अनुपस्थिति में, लेकिन पूर्व सिटी स्टार जोआओ कैंसेलो की कप्तानी वाली पुर्तगाल की टीम ने शुरुआती दौर में दबदबा बनाया और रॉबर्टो मार्टिनेज की टीम ने आधे घंटे के बाद ही शुरुआती सफलता हासिल की। एक अन्य मैच में, डेनमार्क ने लेस्कोवाक में सर्बिया के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ के साथ नेशंस लीग क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए दृढ़ संकल्प दिखाया। मेजबानों ने बेहतर मौके बनाए, जिसमें कैस्पर श्माइचेल ने दोनों हाफ में डुसन व्लाहोविच को गोल करने से वंचित कर दिया, जबकि अलेक्जेंडर मिट्रोविच की एक्रोबेटिक क्लीयरेंस ने दूसरे छोर पर मिकेल डैम्सगार्ड का प्रयास बेकार कर दिया। सर्बिया के स्ट्राहिन्जा पावलोविच को देर से दो बुकिंग के लिए बाहर भेजा गया और उन्हें लीग ए/बी प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए संतोष करना पड़ा क्योंकि वे गतिरोध तोड़ने में असमर्थ थे। दूसरी ओर, स्पेन, जो पहले ही ग्रुप विजेता के रूप में पुष्टि कर चुका है, ने ग्रुप ए4 में अपने अपराजित रिकॉर्ड को स्विट्जरलैंड पर 3-2 की नाटकीय घरेलू जीत के साथ सुरक्षित रखा, ब्रायन ज़ारागोज़ा ने स्टॉपेज टाइम में निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदला। उत्तरी आयरलैंड ने लक्ज़मबर्ग में 2-2 से ड्रॉ में दो गोल की बढ़त गंवाने के बावजूद लीग बी में पदोन्नति हासिल की। सैन मैरिनो ने लीग सी में पदोन्नति हासिल की क्योंकि वे लिकटेंस्टीन में 3-1 की जीत हासिल करने के लिए पीछे से आए – जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है।   recent visitors 63

मुआवजा और सरकारी नौकरी मांगी, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में नाई समाज के तीन लोगों की जघन्य हत्या

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज छत्तीसगढ़ प्रांत सेन नाई समाज के द्वारा समाज के तीन लोगों की जघन्य हत्याकांड पर दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन साप्ताहिक बाजार परिसर में किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने कठोर शब्दों में जघन्य हत्याकांड की कठोर निंदा की। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, कलेक्टर परिसर के बाहर बेरिगेट्स लगवा दिये गय थे। ज्ञापन में उल्लेख किया कि समाज के पांच वर्षीय अबोध बालक 17 वर्षीय बच्ची एवं उसकी मां की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक के सज्जनों ने एक अक्तूबर को मौखिक सूचना कुसमी थाने में दी दोबारा पांच अक्तूबर को कुसमी थाने में लिखित शिकायत मृतका के पति के द्वारा की गई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में भी ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद भी पुलिस सुस्त बनी रही। पुलिस यदि तत्परता से कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं होती। इस हत्याकांड से समाज के लोगों में दुख एवं आक्रोश है। पांच सूत्रीय मांग में मृतका के परिजनों को दो करोड़ रुपये मुआवजा राशि, किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार के 15 वर्षीय बच्ची कुमारी मधु ठाकुर की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च शासन द्वारा वहन किया जाए। कोई एक व्यक्ति अकेले एक साथ तीनों की हत्या नहीं कर सकता और साक्षय छिपाने और शव को दफना नहीं सकता स्पष्ट की घटना में अन्य अपराधी शामिल होंगे। इस की गहन छानबीन कर अन्य अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर हो एफआईआर समाज के द्वारा ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मृतक के शवजनों के द्वारा एक अक्तूबर को मौखिक सूचना पर यदि पुलिस सकरी हो जाती और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती तो यह हत्याकांड नहीं होता जवाबदारी पुलिस अधिकारियों के लापरवाही की वजह से हत्याकांड हुआ। इस कारण उन संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपराधी प्रकरण दर्ज होना चाहिए। मांग नहीं माने जाने पर करेंगे आंदोलन समाज के लोगों ने कहा कि यदि हम लोगों के पास पांच सूत्रीय मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं होता है तो समाज के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जावेदारी प्रशासन की होगी। recent visitors 75

तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए चयनित भारतीय महिला टीम से शेफ़ाली वर्मा को बाहरकिया

नई दिल्ली अगले महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए चयनित भारतीय महिला टीम से शेफ़ाली वर्मा को बाहर कर दिया गया है। वहीं बोर्ड परीक्षा के चलते न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू वनडे श्रृंखला मिस करने के बाद विकेटकीपर ऋचा घोष की टीम में वापसी हुई है। न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर रहने वाली आशा शोभना अभी भी बाहर हैं। पिछली श्रृंखला के लिए पूजा वस्त्रकर को आराम दिया गया था और वह भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। श्रेयंका पाटिल, दयालन हेमलता, सयाली सतघरे और उमा छेत्री इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। न्यूज़ीलैंड श्रृंखला में डेब्यू करने वाली साइमा ठाकोर और तेजल हसबनिस की भारतीय टीम में जगह बरक़रार है। बैटर प्रिया पुनिया और हरलीन देओल को बुलावा आया है जबकि लेग स्पिनर मिन्नू मणि और तितास साधु को भी 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है। श्रृंखला का पहला मैच 5 दिसंबर को जबकि दूसरा मैच 8 दिसंबर ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। वहीं 11 दिसंबर को पर्थ में तीसरा मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, मिन्नु मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर   recent visitors 153

एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, छत्तीसगढ़-कांकेर में रेत खदान पर गांव में तनाव

कांकेर. चारामा क्षेत्र के ग्राम मचंदुर में रेत खदान को लेकर विवाद की स्तिथि बनी हुई है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को लगभग 200 की संख्या में ग्रामीण बसों में भरकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रेत खदान को लेकर गांव का माहौल बेहद खराब हो गया है। एक आदिवासी नेता और ग्राम प्रमुखों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दो दिन पूर्व भी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसकी शिकायत चारामा थाना में की गई है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि विवाद के दौरान हथियार भी बरामद हुआ था। संदेह है कि जान से मारने की नियत से हथियार लाया गया, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गांव में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती हैं। सभी ग्रामीणों की मांग है कि उक्त खदान की रॉयल्टी निरस्त कर गांव में उपजे विवाद को खत्म किया जाए, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। recent visitors 56