Wednesday, July 8, 2026 4:02 am

प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में सीएम साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

दंतेवाड़ा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। recent visitors 63

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में

मुंबई टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहीं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद उन्होंने 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस ठोक दिया। इसके बाद ईशा ने अपने कदम पीछे खींच लिए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी प्राइवेट कर लिया, जिस पर वो रुपाली के खिलाफ बयान देती थीं। अब इस पूरे मामले पर रुपाली के को-एक्टर रहे सुधांशु पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है। सुधांशु पांडे ने कहा, 'मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलूंगा, क्योंकि यह बेहद निजी मामला है। मेरा उनकी निजी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। किसी और की निजी जिंदगी के बारे में बोलना अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि इसकी जरूरत नहीं है। हर किसी की जिंदगी में कई फेज आते हैं और मुझे लगता है कि हम सभी उनसे खुद ही निपटते हैं। बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है।' सौतेली बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा की की पहली बीवी सपना वर्मा की बेटी ईशा वर्मा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रुपाली ने 50 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका था। फिर ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर लिया। राजन शाही ने रुपाली का दिया साथ सुधांशु से पहले 'अनुपमा' सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था और लिखा था, 'रुपाली आप अपनी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी और विनम्रता के लिए डीकेपी/शाही प्रोडक्शंस में हम सभी को हर दिन, हर पल प्रेरित करती हैं। आपने इतिहास रचा है। एक ऐसा बेंचमार्क और मील का पत्थर, जिसे बहुत कम लोग हासिल कर सकते हैं या बना सकते हैं। थू थू थू (नजर ना लगे)।' 'हमें आप पर गर्व हैं, हम आपके साथ हैं' उन्होंने आगे लिखा, 'हमने पर्दे के पीछे की सारी मेहनत, चुनौतियों और त्याग को देखा है, जिनका सामना आप मुस्कुराते हुए करती हैं। एक एक्ट्रेस के रूप में आपकी विनम्रता अनुपमा टीम में हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि आपकी हर दिन कड़ी मेहनत ही सभी के लिए आपका जवाब है। हमें आप पर गर्व है और हम हमेशा आपके साथ हैं।'   recent visitors 63

भरतमंडपम में राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय दिल्ली रवाना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के भरतमंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही है। दोनों जगह भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवंबर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला का प्रदर्शन होगा। यहां प्रत्येक दिन हर एक राज्य का दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। recent visitors 64

लाइफ से जुड़ी इन बातों को कम उम्र में ही जान लेना चाहिए

लाइफ हमेशा एक जैसी नहीं होती। समय के साथ बदलाव आते रहते हैं और इन बदलावों को स्वीकार भी करना चाहिए। यहां हम 5 ऐसी बातें बता रहे हैं जो आपको कम उम्र में सीख लेनी चाहिए और अपनों को भी सीखा देनी चाहिए। एक बार अगर आप इन बातों को जीवन में उतार लेते हैं तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी।  रुपये की हर समस्या का समाधान नहीं है रुपये आपकी जरूरत की चीजें और कुछ इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। लेकिन यह आपकी समस्याओं का रामबाण इलाज नहीं है। बहुत लोगों की कमाई कं होती है, फिर भी वह कम में गुजारा करके पूर्ण और खुशहाल रहते हैं। आप रुपयों से हर चीज खरीद सकते हैं, लेकिन यह टूटे हुए रिश्ते को ठीक नहीं कर सकता, या अकेलेपन की कमी को भर नहीं सकता। संतुलन से काम करें अक्सर लोग ऐसा महसूस करते हैं कि जैसे वह सब कुछ एक ही बार में कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, किसी भी काम में जल्दबाजी करने से दिक्कत हो सकती है। हनेशा अपने खाने के हर टुकड़े का मजा लें। अपने चारों ओर देखने के लिए समय निकालें, दूसरे व्यक्ति को बातचीत करने का मौका दें। अपने आप को सोचने, थोड़ा विचार करने का समय दें।  आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हमेशा ध्यार रखें कि हर कोई आपसे सहमत नहीं हो सकता है और हर कोई आपको पसंद करे ये भी जरूरी नहीं है। अक्सर लोग दुसरों को खुश करने के चक्कर में खुद को ठेस पहुंचाते हैं, जो बिल्कुल गलत है। सेहत है सबसे बड़ी संपत्ति इन दिनों लोग अपनी सेहत को हल्के में लेते हैं। जो पूरी तरह से गलत है। आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। काम के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखें, वर्ना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो आप चाहते हैं हमेशा वह नहीं मिलता किसी भी काम को करने से पहले प्लानिंग की जाती है। लेकिन ये जरूर नहीं है कि आप उस प्लानिंग से जैसा चाहते हैं वो आपको मिल जाए। कभी-कभी प्लानिंग फेल हो सकती है या फिर बीच में ही आपका मन बदल सकता है। इसलिए हमेशा अपने माइंड को तैयार करें ताकी आप चीजों को स्वीकार कर पाएं। recent visitors 56

अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव, अली फजल, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, शुभा खोटे और फरहान अख्तर ने भी वोट डाला

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज 19 नवंबर को मतदान हो रहा है। इस बार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाने के लिए 4,140 उम्मीदवार उतरे हैं। जिसका फैसला जनता वोटिंग से करेगी। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में आम जनता से लेकर नेता और बॉलीवुड सेलेब्स भी सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वहां उन सितारों को स्पॉट किया गया और सबकी नजर अक्षय कुमार पर ही अटकी रही। देश में एक बार फिर से चुनावी माहौल है। लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी वोटिंग हो रही है। लोग अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं। ऐसे में मुंबई में भी पोलिंग बूथ पर सितारों को देखा गया। ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में अक्षय ने सबसे पहले वोट डाला। उन्होंने स्याही लगी उंगली भी कैमरे पर दिखाई। अक्षय कुमार ने पोलिंग बूथ खुलते ही किया वोट अक्षय कुमार पर लोगों की नजरें अटकी रही क्योंकि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद वह दूसरी बाद वोट देने पहुंचे हैं। इसके पहले उन्हें लोकसभा चुनाव में वोट डालते देखा गया था। एक्टर पहले कनाडा की नागरिकता लिए हुए थे। लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया और उसमें सफल हुए। कौन-कौन से एक्टर्स ने की वोटिंग? जूहु में अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव, अली फजल, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, शुभा खोटे, और फरहान अख्तर भी पहुंचे। जिन्होंने वोटिंग के बाद स्याही वालीं उंगली फ्लॉन्ट की। जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बता दें कि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को बताए जाएंगे। जिसमें हार-जीत का फैसला हो जाएगा। recent visitors 140

वन विभाग हाई अलर्ट, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के एमपी बॉर्डर पर पहुंचे चार हाथी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के एमपी-सीजी बॉर्डर पर एक बार फिर से हाथी पहुंच गए है। आज बुधवार सुबह तक इनकी लोकेशन एमपी के गोपालपुर के आसपास मिली है। ये कभी एमपी के क्षेत्र में जाते है तो कभी सीजी में आ जाते हैं। ये लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैं। फिलहाल जंगल में चार हाथी मौजूद हैं। बॉर्डर में हाथी की उपस्थिति के बाद वन विभाग हाई अलर्ट पर है। बीते तीन दिन सोमवार से आज बुधवार को जंगल में वन विभाग की टीम रतजगा कर रही है। मंगलवार को हाथियों का लोकेशन कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र तेलियापानी लेदरा के आसपास थी। यह गांव एमपी-सीजी से लगा हुआ है। यहां वन विभाग की टीम पहुंची हुई थी। यह बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। हाथियों के धमक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं, ताकि हाथियों का दल हमला करें तो कोई जनहानि ना हो। बताया जा रहा है कि ये हाथी पिछले एक महीने से कबीरधाम जिला से लगे एमपी के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चमकी के जंगल में डेरा जमाए हुए थे। सोमवार को मध्यप्रदेश वन विभाग की तरफ से हाथियों को खदेड़ा गया तो हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पहुंच गया है। इस दौरान हाथियों का दल जिस रास्ते से पहुंचा, उस रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगी कोदो, कुटकी, ज्वार की फसल को रौंद दिया है। भोजन की तलाश में हाथी जिले के अंदर आगे बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने आसपास के गांव में मुनादी कराकर गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। recent visitors 63

छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। कांकेर जिले को यह राष्ट्रीय अवार्ड 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर मिलेगा। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम यह सम्मान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल एवं जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर को देश का बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चयन होने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए कांकेर सहित राज्य के सभी मत्स्य कृषकों एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लैंड लॉक प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान पर है। मछली बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर हैं। यह उपलब्धि हमारे राज्य के मत्स्य कृषकों की मेहनत का परिणाम है। छत्तीसगढ़ मछली बीज उत्पादन के मामले में न सिर्फ पूरी तरह से आत्मनिर्भर है, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मछली बीज निर्यात कर रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुल 1,29,039 जल स्त्रोत उपलब्ध है, जिसका जल क्षेत्र 2.032 लाख हेक्टेयर है, जिनमें 96 प्रतिशत में किसी न किसी रूप में मत्स्य पालन हो रहा है। 3571 कि.मी का नदीय जलक्षेत्र भी उपलब्ध है। सघन मत्स्य पालन हेतु अतिरिक्त जलक्षेत्र निर्मित किया जा रहा है. अब तक कुल 6783 हेक्टर जलक्षेत्र निर्मित हो चुका है। एक समय था जब छत्तीसगढ़ मत्स्य बीज के लिए पश्चिम बंगाल राज्य पर निर्भर था। कुल 82 नवीन हैचरी निर्मित कर 115 हैचरियों के माध्यम से 546 करोड़ मत्स्य बीज का प्रति वर्ष उत्पादन होने से राज्य न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ अपितु अन्य राज्यों को भी मत्स्य बीज निर्यात कर रहा है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में प्रति वर्ष 7.30 लाख टन मत्स्य उत्पादन हो रहा है। राज्य अन्तर्देशीय मत्स्य उत्पादन में देश में 8 वें स्थान पर है। राज्य में अतिरिक्त मत्स्य उत्पादन हेतु जलाशयों एवं बंद खदानों में अब तक 9551 केज, 415 बायोफ्लॉक, 06 आर.ए.एस. एवं 253 बॉयोफलॉक पॉण्ड स्थापित किए गए हैं। रायपुर, दुर्ग बिलासपुर एवं जांजगीर में थोक मत्स्य बाजार की स्थापना की गई। प्रदेश के मत्स्य पालकों का एन.एफ.डी.पी. योजना अंतर्गत पंजीयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। पात्रतानुसार मत्स्य कृषकों को एक प्रतिशत से लेकर तीन प्रतिशत ब्याज पर अल्प अवधि ऋण भी दिया जा रहा है। recent visitors 71