मंत्री केदार बोले- हमारी सरकार बेहतर शिक्षा के लिए उपलब्ध कराएगी हर संभव सुविधा, 12वीं की टॉपर छात्रा को मिलेगी स्कूटी

 बस्तर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप बस्तर ब्लॉक की कई स्कूलों में पहुंचे थे. उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत फरसागुड़ा, मुण्डागांव,मांदलापाल,आमाबाल,घोटिया,सिवनी में साइकिल बांटी. मंत्री ने कहा कि इस संकुल में 12 वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी दी जाएगी. मिल रहा है लाभ मंगलवार को बस्तर के दौरे पर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप कई स्कूलों में पहुंचे और पढ़ाई की गुणवत्ता जांची. मंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए विष्णुदेव साय सरकार यहां के सभी आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है. सरकार ने बस्तर ने उच्च शिक्षा के बढ़ोतरी के लिए मेडिकल कॉलेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर कॉलेज सहित बड़े संस्थाओं के स्थापना से लाभ मिल रहा है. पट्टे भी बांटे मंत्री केदार कश्यप ने घोटिया स्कूल में कहा कि इस संकुल में 12 वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी दी जाएगी. इस दौरान स्कूली छात्रों सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया. बस्तर ब्लॉक मे क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के निर्माण का भूमिपूजन और वनाधिकार पट्टे का वितरण भी किया.   टॉपर बालिका को मिलेगी स्कूटी घोटिया स्कूल में मंत्री ने घोषणा की कि इस संकुल के अंतर्गत 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली बालिका को स्कूटी दी जाएगी। यह पहल बालिकाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यहां की आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चों के साथ संवाद और पुरस्कार वितरण मंत्री कश्यप ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि सरकार बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर और एग्रीकल्चर कॉलेज जैसी संस्थाओं की स्थापना कर रही है, जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल रहा है। वनाधिकार पट्टे और आवास योजना का लाभ क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और वनाधिकार पट्टों का वितरण भी किया। यह योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। मंत्री केदार कश्यप की यह पहल शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी घोषणाएं और योजनाएं न केवल बच्चों बल्कि पूरे समुदाय के विकास के लिए एक सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।   recent visitors 68

भोपाल :कंज्यूमर आयोग का बड़ा फैसला, शादी हॉल या मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल होने पर एडवांस राशि लौटानी होगी

भोपाल यदि आपने शादी हॉल या मैरिज गार्डन बुक किया है और किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो जाता है, तो संचालक को बुकिंग की एडवांस राशि तुरंत लौटानी होगी। संचालक यह कहते हुए राशि वापस करने से मना नहीं कर सकते कि "आगे एडजस्ट कर लेंगे" या "जब कार्यक्रम होगा, तब राशि एडजस्ट कर लेंगे"। यह महत्वपूर्ण फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग ने हाल ही में सुनाया है।  कोलार स्थित वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग की बेंच-1 ने कोलार के वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ एक उपभोक्ता के मामले में यह फैसला सुनाया। शिवाजी नगर के निवासी राजरूप पटेल ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी की शादी के लिए इस गार्डन में कार्यक्रम बुक किया था। उन्होंने जून 2022 में 21,000 रुपये में बुकिंग की थी। हालांकि, बाद में विवाह रद्द हो गया, और जुलाई 2022 में उन्होंने बुकिंग को निरस्त कर दिया। गार्डन प्रबंधन का उपभोक्ता से वादा, लेकिन राशि नहीं लौटाई पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी "पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी " राजरूप पटेल ने बार-बार गार्डन प्रबंधन से अपनी जमा राशि वापस करने की गुजारिश की, लेकिन गार्डन प्रबंधन ने जवाब दिया कि भविष्य में होने वाले किसी कार्यक्रम में राशि एडजस्ट कर दी जाएगी। इसके बावजूद दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी विवाह गार्डन में कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, और गार्डन प्रबंधन ने राशि वापस करने से मना कर दिया।  आयोग का फैसला: राशि वापस करना सेवा में कमी है  भोपाल कंज्यूमर आयोग ने इस मामले में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि बुकिंग राशि वापस न करना सेवा में कमी का मामला है। आयोग ने यह भी कहा कि गार्डन प्रबंधन ने न तो आयोग में उपस्थित होकर अपनी बात रखी, न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए।  आयोग का आदेश आयोग ने गार्डन प्रबंधन को आदेश दिया कि वह आदेश प्राप्ति की तिथि से दो माह के भीतर 21,000 रुपये की राशि 9% वार्षिक ब्याज सहित उपभोक्ता को लौटाए। साथ ही, मानसिक कष्ट के लिए 5,000 रुपये और परिवाद व्यय के लिए 3,000 रुपये भी उपभोक्ता को अदा करने का आदेश दिया। यदि तय समय में राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो देय राशि पर 9% वार्षिक ब्याज लागू होगा।     recent visitors 126

इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

 इंदौर  दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचने और कोहरे की शुरुआत के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया है कि कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे यातायात धीमा और उड़ानों में देरी हो सकती है। कंपनी ने यात्रियों से निर्धारित समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने, यात्रा की स्थिति की जांच करने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। अन्य एयरलाइंस को भी आ रही दिक्कत कोहरे और प्रदूषण के कारण उड़ानों पर असर पड़ रहा है, जिसमें देरी और रद्दीकरण की संभावना बढ़ गई है। इंदौर के लिए इंडिगो की चार फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, और यात्रियों को संभावित दिक्कतों के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है। यह समस्या केवल इंडिगो तक सीमित नहीं है अन्य एयरलाइंस भी इस स्थिति से प्रभावित हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हवाई अड्डों पर यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सलाह जारी की जा रही है। यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं और उड़ान से संबंधित अद्यतन जानकारी पर ध्यान दें। विज्ञापन दिल्ली से इंदौर के लिए अभी 9 फ्लाइट दिल्ली से इंदौर के लिए अभी अलग-अलग एयरलाइंस द्वारा रोजाना लगभग 9 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयरलाइन दिल्ली से इंदौर के लिए रोजाना चार उड़ान संचालित कर रही है। फ्लाइट नंबर 6E6212 दिल्ली से सुबह 5.00 बजे इंदौर के लिए उड़ान भर्ती है, जो 6.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E2016 दिल्ली से subah 8.55 बजे उडान भारती है जो की इंदौर एयरपोर्ट पर 10.25 बजे लैंड करती है। फ्लाइट नंबर 6E902 दिल्ली से शाम को 5.30 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 7 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। फ्लाइट नंबर6E2208 दिल्ली से 9.05 बजे उड़ान भर्ती है, जो की 10.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरती है। दिल्ली से भोपाल के लिए इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से भोपाल के लिए कुल 6 फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इंडिगो एयर लाइन्स चार फ्लाइट का संचालन कर रही है। फ्लाइट नंबर 6E2112 दिल्ली से सुबह 7.05 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 8.25 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E2433 दिल्ली से सुबह 11.20 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 12.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E5050 दिल्ली से शाम 6.10 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 7.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। फ्लाइट नंबर 6E894 दिल्ली से रात 8 बजे भोपाल के लिए उड़ान भर्ती है, जो 9.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचती है। recent visitors 78

सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी मुस्कान, CM ने की चार लाख रुपये देने की घोषणा

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही (Mountaineer) मुस्कान रघुवंशी (Muskaan Raghuvanshi) को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं. मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी. ये हैं मुस्कान की उपलब्धियां अशोकनगर की लाडली बिटिया मुस्कान रघुवंशी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा पूरी कर न सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. 23 वर्ष आयु की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं. उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड के लिए बधाई दी थी. मुस्कान शीघ्र ही दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) की चोटी पर पहुंचने के लिए रवाना होने वाली हैं. recent visitors 106

एआर रहमान का तलाक, निकाह के 29 साल बाद पत्नी सायरा ने तोड़ा रिश्ता

मुंबई निया के फेमस सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर, ऑस्कर विनर एआर रहमान ( oscar winner ar rahman ) की पत्नी सायरा ने पति से सेप्रेशन का ऐलान किया है। सायरा की वकील वंदना शाह ने एआर रहमान से अलग होने के फैसले के बारे में एक ऑफीशियल स्टेटमेंट रिलीज किया है। दोनों की शादी को 29 साल हो चुके हैं।  काफी लंबे समय से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार होने के बावजूद रहमान और उनकी पत्नी मानती हैं कि दोनों का साथ रहना अब संभव नहीं।  आएशा ने अपने नोट में कहा कि बढ़ते तनाव ने दूरियां बढ़ा दी हैं। जिसे पाट पाना अब संभव नहीं है। बेहद पीड़ा से गुजर रहीं सायरा 'सायरा के लंबे नोट में इस बात को कहा गया है कि उनके लिए ये फैसला करना आसान नहीं था। वे बहुत दर्द और पीड़ा से गुजरी हैं। वे मानती है कि ये उनके लिए ये चैलेंजिग टाइम है। वे अपनी लाइफ के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। सायरा ने लोगों से उनकी प्रायवेसी का सम्मान करने की अपील की है। 29 साल पुरानी शादी तोड़ने का लिया फैसला एआर रहमान और सायरा की शादी साल 1995 में हुई थी। 29 साल साथ में ये कपल तीन बच्चों- खतीजा, रहीमा, आमीन के पेरेंटस बने। इससे पहले सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू में रहमान ने ये एक्सेप्ट किया था कि उनका अपना पत्नी के साथ कुछ कल्चरल स्तर पर बुनियादी मतभेद हैं। हालांकि हम समझदारी से इसका सामना कर लेते हैं। वहीं म्यूजिशियन बताया था कि सायरा उनकी पसंद नहीं थी, वे अपने लिए लड़की नहीं तलाश पा रहे था, इसके बाद उन्होंने अपनी मां से दुल्हन ढूंढने के लिए कहा था। वे 29 साल के हो चुके थे, और शादी के लिए और इंतजार नहीं कर सकते थे। recent visitors 87

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- एक बार फिर से शुरू होगी कैलाश मोनसरोवर यात्रा, भारत से मिलेगी सीधी उड़ान

नई दिल्ली भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सामान्य स्थिति की बहाली के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें और अगले वर्ष से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य तथा विदेश मंत्री वांग यी के बीच G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर ब्राजील के रियो डि जनेरियो शहर में मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार,‘‘दोनों मंत्रियों ने माना कि हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी ने शांति और स्थिरता बनाए रखने में योगदान दिया है। चर्चा भारत-चीन संबंधों में अगले कदमों पर केंद्रित रही। इस बात पर सहमति हुई कि विशेष प्रतिनिधियों और विदेश सचिव-उप मंत्री तंत्र की एक बैठक जल्द ही होगी।'' दोनों पक्षों के बीच जिन कदमों को उठाने के बारे में चर्चा हुई उनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करना, सीमा पार नदियों पर डेटा साझा करना, भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें और मीडिया आदान-प्रदान शामिल थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार,‘‘वैश्विक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर, विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और चीन के बीच मतभेद और समानताएं दोनों हैं। हमने ब्रिक्स और एससीओ ढांचे में रचनात्मक रूप से काम किया है। G20 में भी हमारा सहयोग स्पष्ट रहा है।'' विदेश मंत्री ने कहा,‘‘हम बहुध्रुवीय एशिया सहित बहुध्रुवीय दुनिया के लिए द्दढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। जहां तक?? भारत का सवाल है, इसकी विदेश नीति सैद्धांतिक और सुसंगत रही है, जो स्वतंत्र विचार और कारर्वाई से चिह्नित है। हम प्रभुत्व स्थापित करने के एकतरफा द्दष्टिकोण के खिलाफ हैं। भारत अपने रिश्तों को दूसरे देशों के चश्मे से नहीं देखता।'' चीन के विदेश मंत्री ने डॉ. जयशंकर से सहमति व्यक्त की कि भारत-चीन संबंधों का विश्व राजनीति में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा,‘‘हमारे नेता आगे बढ़ने के रास्ते पर कज़ान में सहमत हुए थे। दोनों मंत्रियों ने महसूस किया कि यह जरूरी है कि ध्यान संबंधों को स्थिर करने, मतभेदों को प्रबंधित करने और अगला कदम उठाने पर होना चाहिए।'' recent visitors 72

मंत्री पटेल ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में कार्यक्रमों में हुए शामिल

नरसिंहपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में विभिन्न लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत उमरिया में आवास पखवाड़ा कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। उन्होंने यहां 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र और 3 लाख 30 हजार रुपये लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मंत्री पटेल ने नाली निर्माण कार्य का उदघाटन भी किया। मंत्री पटेल ने कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन आज किया जा रहा है। शीघ्र ही यह निर्मित होकर संचालित होने लगेगा। इसके लिए आप सभी को बधाई। निर्माण बाद इस स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी आपकी है। यहां बच्चों एवं महिलाओं की विभिन्न जांचे, टीकाकरण, नि:शुल्क दवाईयों की उपलब्धता होगी, जिससे आपको अन्यत्र इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। भवन की सार्थकता तभी होती है, जब उसका ठीक से सदुपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि सीसी रोड का भी भूमिपूजन हुआ है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मंत्री पटेल ने कहा कि आवास पखवाड़ा एवं स्वच्छता संवाद के कार्यक्रम आज आयोजित हुए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए कचरा प्रबंधन भली-भांति हो। जल संरक्षण, वॉटर हार्वेस्टिंग, पौध-रोपण एवं कचरे के प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति मिली है। गांव में केवल शौचालयों का बन जाना ही काफी नहीं होता है, हमें यह भी देखना जरूरी होता है कि इसका गंदा पानी कहां मिल रहा है। गंदे पानी के प्रबंधन के लिए समाज को एकजुट होना होगा। गांव सुंदर और स्वच्छ तभी बनते हैं, जब वहां जल एवं मल की निकासी की बेहतर व्यवस्था हो। मां नर्मदा के तट पर बसे गांवों से गंदा जल नदी में न मिले, इसके लिए हमें विचार करना होगा। गंदे पानी का भी उपयोग हो सकता है, यह बात हमें लोगों के सामने रखनी होगी। ग्रामीण इलाकों में घरों से निकले गंदे पानी को रिसाईकिल कर उसका उपयोग किया जा सकता है, जिससे गांव में जल जनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा। गांव के विकास की संकल्पना गांव का व्यक्ति ही कर सकता है। इसके लिए वर्ष भर में किये जाने वाले कार्यों का वार्षिक एक्शन प्लान गांव के लोगों द्वारा तैयार किया जाये। मंत्री पटेल ने कहा कि मुझे यह कहने में खुशी है कि हमारे पूर्वज स्वच्छता के प्रति ज्यादा गंभीर थे। हमारे घरों के शौचालयों एवं रसोई घर का पानी कभी एक साथ- एक स्थान पर नहीं मिला है और ना ही रसोई घर के पानी को हमने सड़कों पर फेंका है। कुछ दशकों पूर्व गांवों में घूरे (कूड़ेदान) हुआ करते थे, जहां हम अपने घरों से निकलने वाले कचरे को संग्रहीत करते थे। इसका उपयोग बाद में खाद के रूप में किया जाता था। यहां ग्रामीणों ने गौ-अभयारण्य बनाने की बात मंत्री पटेल से की, जिस पर उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण के लिए जगह चिन्हित की जाये। गौ-अभयारण्य बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि वहां गौ-वंशों को रखना, उनकी सुरक्षा एवं उनके चारे- पानी की व्यवस्था भी करनी होती है। उन्होंने बताया कि दमोह जिले में जरारु गौ-अभयारण्य का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है, जो सबके लिए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में मंत्री पटेल ने 21 लाख रुपये की लागत से बनाये गये नयाखेड़ा से टपरिया टोला पहुंच मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा तिंदनी में शेढ़ नदी पर निर्मित नरसिंहपुर- सिमरिया-तिंदनी मार्ग उच्च स्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। इसकी लम्बाई 150 मीटर है। साथ ही नयाखेड़ा- इमलिया- गरगटा- गरारू मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से लोगों को अब काफी राहत मिलेगी। नरसिंहपुर जिला मुख्यालय का फासला कम हुआ है। अब बगैर किसी परेशानी के लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।   recent visitors 113