दिल्ली में आम आदमी पार्टी अगर जीत जाती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?, सत्येंद्र जैन ने कर दिया साफ

नई दिल्ली आने वाले 2-3 महीनों में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलवा देखने को मिला। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में चुनाव से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी? और दिल्ली में आम आदमी पार्टी अगर जीत जाती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और 'आप' सत्येंद्र जैन ने इन सवालों का जवाब दिया है। दिल्ली में किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी AAP आगामी जनवरी-फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। हाल ही में सत्येंद्र जैन ने 'जिस्ट' को दिए इंटरव्यू में बताया कि दिल्ली का चुनाव आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में आप की सरकार बनने पर सीएम कौन होगा का जवाब भी दे दिया है। जीते तो कौन बनेगा दिल्ली का CM सत्येंद्र जैन से सवाल पूछा गया कि अगर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करती है तो मुख्यमंत्री आतिशी बनेंगी या अरविंद केजरीवाल? इस सवाल का जवाब देते हुए सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के वक्त का बयान याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा देते समय ही कहा था कि वो जनता की अदालत में जा रहे हैं, अगर जनता उन्हें क्लीन चिट दे देगी तभी वो सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। उनके इस बयान से साफ हो जाता है कि दिल्ली में 'आप' की सरकार बनने पर अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। recent visitors 74

मंत्री केदार कश्यप बोले – सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाए

रायपुर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सहकारिता से समृद्धि के लिए राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाना चाहिए। सहकारिता मंत्री ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सहकारिता विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। श्री कश्यप ने कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहकारिता से समृद्धि पर विशेष ध्यान दे रहे है। हमें प्रदेश में सहकारिता के दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करना है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है।      सहकारिता मंत्री ने विभागीय समीक्षा करते हुए खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के लिए की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ सीजन में 160 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 4 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि सहकारी समितियों में धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने समितियों में माईक्रो एटीएम के संचालन की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक समिति में यह सुविधा सुनिश्चित की जाए। किसानों को रूपे कार्ड वितरित किए जाए।  बैठक में राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बहुआयामी समितियों के तहत मत्स्य डेयरी और लघु वनोपज समितियों की स्थापना, पैक्स समितियों में गोदाम निर्माण की समीक्षा की  गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए जिन पैक्स समितियों में गोदामों का निर्माण नहीं हुआ है। वहां शीघ्र ही निर्माण करा लिया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि विश्व की सबसे बड़ी विकेन्द्रीयकृत अन्न भण्डारण योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आर.आई.डी.एफ. योजना के अंतर्गत राज्य में 200 मीट्रिक टन क्षमता के 725 पैक्स गोदामों को शामिल करने की सहमति दी गई है। जिससे राज्य में एक लाख 45 हजार मिट्रिक टन भण्डारण क्षमता की वृद्धि होगी। समीक्षा के दौरान सभी सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन और कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की गई।      इसी तरह से भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति, राष्ट्रीय सहकारी जैविक समिति में सदस्यता की भी समीक्षा की गई। एन.सी.सी.एफ. पोर्टल में पंजीयन के संबंध में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन हेतु इस पोर्टल में राज्य की सभी पैक्स का पंजीयन कराने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला एवं एकमात्र राज्य बना है। बैठक में पैक्स समितियों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केन्द्रों की स्थापना की भी समीक्षा हुई। बैठक में पंजीयक सहकारी समितियां श्री कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ एवं पीसीसीएफ श्री अनिल साहू सहित पशुपालन, मत्स्य पालन, राज्य सहकारी विपणन, राज्य सहकारी बैंक सहित सभी संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं और सहकारिता विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। recent visitors 57

नतीजा जो भी हो, शरद पवार की एनसीपी के विधायक प्रत्याशी ने नतीजों से पहले ही विजय जुलूस निकाल लिया

पुणे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आने वाले हैं। इससे पहले पूरे प्रदेश में प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। एग्जिट पोल्स में टाइट फाइट दिखाए जाने के बाद टेंशन और बढ़ गई है। इस बीच शरद पवार की एनसीपी के विधायक प्रत्याशी ने नतीजों से पहले ही विजय जुलूस निकाल लिया है। इसके अलावा इलाके में उनकी जीत को लेकर समर्थकों ने पोस्टर भी लगा दिए हैं। यह मामला पुणे की खडकवासला सीट का है। यहां से एनसीपी-एसपी के प्रत्याशी सचिन डोडके ने पहले ही जुलूस निकाल लिया है। उनके समर्थकों ने उन्हें कांधे पर बिठा लिया और गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। सचिन डोडके का मुकाबला खडकवासला सीट पर भाजपा के भीमराव तापकिर और मनसे के मयूरेश वंजाले से था। भाजपा के भीमराव पहले से विधायक हैं और भाजपा ने फिर से उन्हें भरोसा जताते हुए टिकट दिया था। 2019 के चुनाव में भी सचिन डोडके मुकाबले में उतरे थे, लेकिन महज 2500 वोटों के अंतर से पराजित हो गए थे। इस चुनाव में मनसे ने अपने पूर्व विधायक रमेश वंजाले के बेटे मयूरेश को चुनाव में उतार दिया था। इससे साफ था कि फाइट टाइट होने वाली है। फिलहाल साफ नहीं है कि नतीजा क्या रहेगा और 23 तारीख का इंतजार है। फिर भी सचिन डोडके इतने आत्मविश्वास में हैं कि पहले ही जुलूस निकाल लिया। उनकी जीत के पोस्टर भी इलाके में लग चुके हैं। रैली निकाली गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले 2019 में भी सचिन डोडके के समर्थकों ने नतीजों से पहले ही उनकी जीत की बधाई वाले पोस्टर लगा दिए थे। हालांकि नतीजा आया तो वह ढाई हजार वोटों के मामूली अंतर से परास्त हो गए। हालांकि इस बार कहा जा रहा है कि उन्होंने पहले से भी ज्यादा मजबूती से चुनाव लड़ा है। इसके चलते वह खुद और समर्थक आश्वस्त हैं कि जीत मिल जाएगी। हालांकि उनके सामने भीमराव तापकिर के रूप में एक मजबूत चुनौती है। वहीं मयूरेश वंजाले भी मजबूत दावेदार हैं। recent visitors 81

‘शीश महल विवाद’ गहराया, अरविंद केजरीवाल के घर के पास भारी संख्या में भीड़ जुटी, विरोध प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'शीश महल' विवाद को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। घर के पास भारी संख्या में भीड़ जुटी है। इसमें बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा दिल्ली के सांसद शामिल है। बीजेपी ने केजरीवाल पर मुख्यमंत्री आवास पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। इस सीएम आवास को ही केजरीवाल शीशमहल कहती है। एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है। चप्पल और दो रुपए का पेन नहीं, दस्तावेज लिखेंगे कहानी बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ये राजतंत्र की मानसिकता वाला अरविंद केजरीवाल जिसको अय्याशी और ऐशोआराम की आदत पड़ चुकी है। अब सौ रुपए की चप्पल और दो रुपए के पेन से तेरी कहानी नहीं लिखी जाएगी। अब तो वो दस्तावेज तेरी कहानी लिखेंगे, जिसमें भ्रष्टाचार के सारे सबूत मौजूद हैं। recent visitors 79

बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक दिन पहले भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को किया शामिल

नई दिल्ली बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक दिन पहले भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है। ऐसा माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। रोहित दूसरी बार पिता बने हैं तो वहीं, गिल चोटिल हैं। इन दोनों की गैर-मौजूदगी में बीसीसीआई ने बल्लेबाजी यूनिट को मजबूत करने के लिए देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया है। देवदत्त पडिक्कल इंडिया-ए के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए थे। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पडिक्कल ने दमदार पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की थी। इसके दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच में पडिक्कल ने मुश्किल हालात में इंडिया ए के लिए 86 रन की उम्दा पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने के लिए कहा गया। शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद देवदत्त की प्लेइंग इलेवन में भी जगह बनती हुई दिख रही है।   बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा गया, देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में शामिल हो गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ प्रशिक्षण के अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया। बीसीसीआई ने इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अब तक के अनुभवों को बताया है। दलीप ट्रॉफी में मचाया है धमाल गौरतलब हो कि 24 साल के कर्नाटक के बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने एक पारी में 65 रन बनाए थे। पडिक्कल ने इंडिया डी के लिए तीन दलीप ट्रॉफी मैच में तीन अर्द्धशतक भी लगाए और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए टीम में जगह बनाई। हालांकि, प्रबंधन को पहले मैच में अनकैप्ड अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू का मौका देने की उम्मीद है। केएल राहुल तीसरे नंबर की भूमिका के लिए दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन पडिक्कल के शामिल होने से पर्थ टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए बहुत जरूरी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। recent visitors 193

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ढाई करोड़ की शराब पर चलाया बुलडोजर

रायपुर/बलौदाबाजार/महासमुंद रायपुर रेंज में आज जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. रेंज के तीनों जिलों में करीब 80 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट की गई है. बताया जा रहा है कि करीब ढाई करोड़ रुपये के कीमत की बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया गया है. बलौदाबाजार में 34 हजार लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण बलौदाबाजार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने दाहोद स्थित पुलिस लाइन के पीछे खुले मैदान में करीब 34 हजार लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण किया. यह कदम जिला कलेक्टर के निर्देश पर उठाया गया, क्योंकि थानों में जब्त शराब रखने के लिए अब जगह नहीं बची थी. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि यह शराब पिछले 10-12 वर्षों में जिले में अवैध शराब के मामलों में जब्त की गई थी. नष्ट की गई शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है. पुलिस ने न्यायालय से विधिवत परमिशन लेकर यह कार्रवाई की. इस नष्टिकरण में 1934 प्रकरणों में जब्त की गई शराब को नष्ट किया गया. इससे पहले मई माह में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी. महासमुंद में 12 हजार 117 लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण महासमुंद जिले के परसदा पुलिस लाइन में भी अवैध शराब का नष्टिकरण किया गया. यहां पर 12 हजार 117 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है. यह शराब वर्ष 2013 से लेकर अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई थी. न्यायालय के फैसले के बाद पुलिस ने शराब को नष्ट किया, जिसमें महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब शामिल थी. रायपुर में 33 हजार लीटर से अधिक शराब का नष्टिकरण रायपुर में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर, राजधानी पुलिस ने 33,532 लीटर अवैध शराब नष्ट की, जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. इस कार्रवाई के दौरान एसएसपी संतोष सिंह, एडीएम देवेंद्र पटेल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. recent visitors 57

रूस पर क्यों है यूरोप को शक, बढ़ते तनाव के बीच बाल्टिक सागर के अंदर इंटरनेट केबल के कटने की खबर आई

नई दिल्ली रूस और यूरोपीय देशों में बढ़ते तनाव के बीच बाल्टिक सागर के अंदर इंटरनेट केबल के कटने की खबर आई है जिससे यूरोप के देशों में सुगबुगाहट बढ़ गई है। दूरसंचार कंपनी टेलिया लिथुआनिया के अनुसार रविवार को लिथुआनिया और स्वीडन के बीच एक केबल काट दी गई। वहीं फिनलैंड की दूरसंचार कंपनी सिनिया ने बताया कि फिनलैंड और जर्मनी को जोड़ने वाली उसकी एक केबल भी सोमवार को बाधित हो गई है। गौरतलब है कि अटलांटिक महासागर के हिस्से के रूप में बाल्टिक सागर यूरोपीय देशों और रूस की सीमा से घिरा हुआ है। इससे पहले अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही यह चेतावनी दी थी कि रूस यूरोप के अहम समुद्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकता है। सीएनएन ने स्वीडिश सूत्रों के हवाले से मंगलवार को बताया कि देश ने काटे गए केबलों पर कथित तौर पर की गई तोड़फोड़ की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। फिनलैंड भी मामले को लेकर सख्त है और जांच शुरू कर दी गई है। लिथुआनियाई मीडिया ने बताया कि जिस केबल को बाधित किया गया है वह लिथुआनिया की इंटरनेट क्षमता का लगभग एक तिहाई संभालती थी। उन्होंने कहा कि व्यवधान के बाद ट्रैफिक फिर से बहाल हो गया है। फिनलैंड, जर्मनी का आरोप इस बीच फिनलैंड और जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने अपने देशों के बीच केबल के काटे जाने को लेकर गहरी चिंता जताई है और इस घटना के हाइब्रिड युद्ध का हिस्सा होने की संभावना जताई है। बयान में कहा गया, "यह तथ्य कि इस तरह की घटना से जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का संदेह पैदा होता है। यह हमारे समय की अस्थिरता के बारे में बहुत कुछ कहता है। फिलहाल जांच चल रही है। यूरोप पर यूक्रेन का साथ देने के बदले में रूस आक्रामक युद्ध छेड़ सकता है। हमारे खिलाफ हाइब्रिड युद्ध का भी खतरा है।" अमेरिका का रुख शुरुआती जांच से परिचित अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को CNN को बताया कि अभी तक इस तरह की गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं न ही समुद्र तल के बुनियादी ढांचे को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है। अमरीकी जांच अधिकारियों के मुताबिक यह संभवतः एक गुजरते जहाज से खींचे गए लंगर की वजह से हुआ था। खबरों की माने तो रूस हाल के महीनों में अंडर सी केबल में दिलचस्पी दिखा रहा है। रूस अपने तटों से दूर महत्वपूर्ण समुद्री बुनियादी ढांचे के करीब गश्त भी कर रहा है। अमेरिका का मानना ​​है कि रूस अपनी गुप्त समुद्री यूनिट को मजबूत कर रहा है। हाइब्रिड युद्ध यूरोपीय सुरक्षा अधिकारी और विशेषज्ञ महीनों से चेतावनी दे रहे हैं कि रूस यूरोप के खिलाफ हाइब्रिड युद्ध छेड़ रहा है। किंग्स कॉलेज लंदन में रक्षा अध्ययन के एक वरिष्ठ प्रोफेसर रॉड थॉर्नटन ने कहा कि रूस नाटो के साथ पूर्ण युद्ध के विकल्प के रूप में इस तरह की तरकीबों का उपयोग कर रहा है जो रूस के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। रूस नाटो को उकसा कर उसके सिद्धांत कि एक सदस्य देश के खिलाफ हमला पूरे गठबंधन के खिलाफ हमला है को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। थॉर्नटन ने कहा कि यह हमला उस समय हुआ है जब रूस यूक्रेन और पश्चिम देशों पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। recent visitors 95