Saturday, July 4, 2026 12:21 pm

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के होटल अंब्रेसिया में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन  द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कहा कि आप सभी ने बहुत सुंदर आयोजन किया है। आप सभी अपने परिवार जनों के साथ आए हैं, मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री श्री साय ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को हमने टैक्स फ्री कर दिया है और अभी मैंने मंत्री गणों और विधायकों के साथ इस फिल्म को देखा है। इस फिल्म में गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना को बहुत सुंदर ढंग से फिल्माया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे इस फिल्म को जरूर देखें। साथ ही इस फिल्म के संदर्भ में कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।        मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। सीमेंट के सुचारू परिवहन से अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। अधोसंरचनाओं का निर्माण हम समय पर पूरा कर पाते है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी गण और उनके परिजन उपस्थित थे। recent visitors 40

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी नाथन लियोन और मिचेल मार्श भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की टांग खींचते हुए दिखे

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। जोश हेजलवुड सहित अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ऑप्टस स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच में भारतीय पारी को 150 के स्कोर पर समेट दिया है। भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। भारत के लिए नीतीश रेड्डी और ऋषभ पंत ने सर्वाधिक रन बनाए। भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी नाथन लियोन और मिचेल मार्श भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की टांग खींचते हुए दिखे। भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर नाथन लियोन ने ऋषभ पंत का ध्यान भटकाने की कोशिश की। वह उनसे आगामी आईपीएल मेगा नीलामी को लेकर बातचीत करते दिखे। यह मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होगी, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के तीसरे और चौथे दिन के दौरान होगी। नाथन लियोन ने ऋषभ पंत से पूछा कि वह आईपीएल नीलामी के बाद किस टीम की तरफ जा रहे हैं। पंत ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पता है कि पंत अगर क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक गए तो वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसलिए नाथन के साथ-साथ मिचेल भी बातचीत करते दिखे। ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.5 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ में टीम में शामिल किया। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभल कर खेलते हुए स्कोर में अभी 12 रन जोडे थे कि मिचेल मार्श ने ध्रुव जुरेल (10) को मार्सन लाबुशन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया। इसके बाद 32वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर (चार) को भी मिचेल मार्श ने अपना शिकार बना लिया। एक समय भारत ने 73 रन पर अपने छह विकेट गवां दिये थे। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये नीतीश कुमार रेड्डी ने ऋषभ पंत के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिये 48 रनों की साझेदारी हुई है। 46वें ओवर में पैट कमिंस ने ऋषभ पंत (37) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद हर्षित राणा (सात) और कप्तान जसप्रीत बुमराह (आठ) को जॉश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। भारत का दसवां विकेट नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक (41) रन बनाये। भारत की पूरी टीम 49.4 ओवर में 150 के स्कोर पर सिमट गई। recent visitors 41

डेल स्टेन के बाद जसप्रीत बुमराह महज दूसरे ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया

पर्थ ऑस्ट्रेलिया के स्टार टेस्ट बैटर स्टीव स्मिथ को शून्य पर आउट करना कितना मुश्किल है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपने 14 साल के टेस्ट करियर में वह महज 11 बार ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं, उसमें से महज दो बार ऐसा हुआ है कि स्मिथ गोल्डन डक का शिकार हुए हैं, इसका मतलब पहली ही गेंद पर आउट होकर वह महज दो बार गए हैं। 2014 के बाद जाकर आज ऐसा हुआ है। डेल स्टेन के बाद जसप्रीत बुमराह महज दूसरे ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिन्होंने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया है। डेल स्टेन ने 2014 में पोर्ट एलिजाबेथ में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था। जिसके 10 साल बाद जाकर बुमराह को यह करने का मौका मिला है। स्मिथ की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक 110 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 56.63 की औसत से उन्होंने 9685 रन बनाए हैं। स्मिथ 32 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है, जहां तेज गेंदबाजों ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के स्टैंडइन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय टीम महज 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट चटकाए, वहीं मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट चटकाए। नाथन लायन ने कुछ ओवर जरूर किए, लेकिन कोई विकेट नहीं चटका पाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की हालत भी खस्ता ही नजर आई। ऑस्ट्रेलिया ने 60 रन से पहले ही सात विकेट गंवा दिए, जिसमें से चार विकेट बुमराह के नाम, दो विकेट मोहम्मद सिराज के नाम और एक विकेट हर्षित राणा के नाम रहा। बुमराह ने अभी तक फ्रंट से लीड किया है। recent visitors 27

पी एम श्री नवोदय विद्यालय डिंडौरी में परमाणु ज्योति के अंतर्गत हुआ कार्यक्रमों का सफल आयोजन

डिंडौरी जिले का अग्रणी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में परमाणु ज्योति फेस 4 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परमाणु ज्योति कार्यक्रम, नवोदय विद्यालय समिति एवं भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का संयुक्त आयोजन है। भारत सरकार के अधीन परमाणु ऊर्जा विभाग के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के तत्वाधान में वैज्ञानिक डॉ. आर. सी. दास, एवं डॉ. पूजा नेगी ने विद्यालय में संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। प्रश्नोत्तरी के दौरान परमाणु मित्रों ने विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। उनके द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के अंदर परमाणु विज्ञान से जुड़े रोचक तथ्यों को प्रदर्शित किया गया एवं विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों के बारे में जानकारी दी। परमाणु मित्रों ने विद्यार्थियों की कक्षाओं में जाकर उनसे परिचर्चा की एवं परमाणु ऊर्जा, परमाणु संसाधनों के बारे में उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  एन. के. आर्य ने विद्यार्थियों को परमाणु विज्ञान में हो रहे अनुसंधान एवं नवीन परिवर्तनों से अवगत कराया एवं परमाणु मित्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग के शिक्षक श्रीमती अल्का विश्वकर्मा, मधुवंत राव धुर्वे, श्री आयुष लहरिया,   केशव सिंह धुर्वे, सुश्री ज्योत्सना गुप्ता,  नरेंद्र दुबे के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र कुमार सोनकर के द्वारा किया गया। विद्यालय के अध्यापकगण श्रीमती संचिता बनर्जी, श्रीमती सुनीता गुप्ता, कोदू लाल महोबिया, श्रीमती कविता देवी,  रामानंद, श्री राहुल कुमार,  रमेश विश्नोई, सुश्री शालिनी, अजय कुमार, अजीत कुमार, श्रीमती अनुपमा सुंदरम, सुश्री दीक्षा तिवारी, सुश्री पुष्पा पटेल, नूरुल हसन, इंजमाम उल हक, श्रीमती उमा मिश्रा,  पुनीत द्विवेदी, राकेश केवट आदि स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया। recent visitors 48

पाक सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कहा- सऊदी अरब जाने वाले लोगों को लिखकर देना होगा कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे

इस्लामाबाद सऊदी अरब के शहरों में पाकिस्तानी भिखारी इतने ज्यादा हो गए कि सरकार के एक्शन लेना पड़ा। बीते दिनों बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निकाल दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सरकार भी गंभीर हुई है। अब पाकिस्तान की सरकार ने नए नियम लागू करते हुए कहा है कि सऊदी अरब जाने वाले लोगों को लिखकर देना होगा कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे। सऊदी के पवित्र शहरों में उमराह की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भीख मांगते पाए गए थे। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा था कि उमराह और हज के वीजा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सऊदी अरब जाते हैं और वहा्ं भीख मांगते हैं। ऐसे में इन लोगों पर शिकंजा कसा जाए नहीं तो सऊदी अरब प्रशसन को कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा। सऊदी अरब ने इस्लामाबाद के धार्मिक मामलों के मंत्रालय को जानकारी दी थी कि सऊदी अरब की यात्रा करने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाए। सऊदी अरब ने जानकारी दी थी कि कम से कम 4300 भिखारियों की लिस्ट तैयार की गई है जिन्हें भगाने की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अब शहबाज शरीफ की सरकार ने यात्रियों के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। एक नियम यह है कि सऊदी अरब की यात्रा से पहले लोगों को एक हलफनामा देना होगा। इसमें शपथ दिलाई जाएगी कि वे वहां भीख नहीं मांगेंगे। इसके अलावा यात्रियों को समूह में यात्रा करनी होगी। पाकिस्तानी सरकार का मानना है कि जब लोग ग्रुप में होंगे तो वे भीख नहीं मांगेंगे। इसके अलावा टूर ऑपरेटर की भी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्लाइंट से एफिडेविट लें। अगर कोई एजेंसी ऐसा नहीं करती तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने अवैध रूप से उमराह का वीजा दिलवाने वाली एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कई ऐजी एजेंसियां हैं जो कि उमराह के वीजा पर लोगों को भीख मांगने के लिए सऊदी अरब भेजती हैं। recent visitors 100

‘द साबरमती रिपोर्ट’ का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। बहुत आशाजनक नहीं होगा यदि यह ज़ीरल '12वीं फ़ेल' की तरह के टिकट खड़की पर मित्रलीपर हिट साबित हो। साल 2002 के गोधरा कांड पर बनी इस अनमोल फिल्म की जहां राजनीतिक गलियारों में चर्चा है, वहीं हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजनायिक में इसे तैयार कर लिया गया है। रिलीज के छठे दिन से लेकर आज तक की सबसे बड़ी फिल्म। दूसरी ओर, सूर्या और बॉबी देव की 'कंगुवा' दिन-ब-दिन बीतती जा रही है। रविवार को आय में फिर गिरावट आई है। धीरज सरना के निर्देशन में बनी 'साबरमती रिपोर्ट' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। छह दिनों में देश में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो गई है। जबकि आगे सप्ताहांत में आय वृद्धि के आसार हैं। अगले महीने 5 दिसंबर को 'पुष्पनाम 2' रिलीज होगी। जबकि उनसे पहले अगले 14 दिन तक अगर यह जानवर ऐसे ही टिकी रहते हैं तो लाइफटाइम इनकम बजट से आगे निकल जाएगा। 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉस्केट ऑफिस कलेब्रेशन डे 6 सैकनिल्क के मुताबिक, 'साबरमती रिपोर्ट' में रविवार को 1.55 करोड़ रुपये कमाए गए हैं। बिग बॉस डे पर 1.15 करोड़ का कारोबार हुआ था। जबकि एक दिन पहले 1.30 करोड़ रुपए कमाए थे। दिन छठवें ना की खास कमाई 19.23% बढ़ी है, 1999 के दशक में 1999 के दशक में 1999 के दशक में 1999 में 11.17 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। छह दिनों में छह दिनों तक भारतीय बॉस्केटबॉल ऑफिस पर 10.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया गया है। दूसरी ओर, श्वाइकवा के डायरे फ़्रांक्शन में बनी 'कंगुवा' डिज़ा डॉक्यूमेंटर साबित हो गया है। करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का हाल ये है कि मूल भाषा तमिल में भी इसके शो को 13% पर ही दर्शक देख रहे हैं। जबकि हिंदी संस्करण में इस एल्बम में 50 लाख रुपये की ही कमाई हुई है। 'कंगुवा' बॉस्केटबॉल ऑफिस कलेब्र्शन डे 7 'कंगुवा' ने रविवार को रिलीज के 7वें दिन तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कव्वाली की कुल कमाई महज 2.40 करोड़ रुपये बताई। ये हश्र तब हुआ, जब मास्टर्स के क्रेज़ की लाजवाब कृतियों में से एक थी 24.00 करोड़ रुपये कमाए। कंपनी ने सात दिनों में 62.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। जबकि वर्जन वीडियो भी करीब 97.00 करोड़ रुपए की ग्रॉस इनकम ही हो सकती है। recent visitors 52

पर्थ टेस्ट : ‘विवादित’ डीआरएस कॉल आउट होने से निराश हुए केएल राहुल

पर्थ पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दौरान भारतीय ओपनर केएल राहुल विवादित तरीके से आउट हो गए। राहुल 23वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई थी। रिव्यू में थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अल्ट्रा-एज पर एक स्पाइक देखकर माना कि राहुल के बल्ले का किनारा गेंद से लगा था। हालांकि, यह भी दिखा कि बल्ला पैड से टकरा सकता था। इलिंगवर्थ ने फ्रंट-ऑन एंगल मांगा, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया। मजबूरी में उन्हें पीछे से मिले अधूरे एंगल के आधार पर फैसला करना पड़ा। जब “आउट” का फैसला स्क्रीन पर दिखा, तो राहुल हैरान रह गए और ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए उन्होंने अपना सिर हिला दिया। उन्होंने पहली पारी में 74 गेंदों पर 26 रन बनाए थे। इस फैसले पर कमेंटेटर भी चकित रह गए। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने फॉक्स स्पोर्ट्स पर कहा, “मुझे नहीं लगा कि तीसरे अंपायर के पास मैदानी अंपायर का फैसला पलटने के लिए पर्याप्त सबूत थे।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज केरी ओ’कीफ ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा, “राहुल बदकिस्मत रहे। शायद बल्ला पैड से टकराया होगा। हॉट स्पॉट तकनीक होती, तो यह साफ हो जाता। राहुल का रिएक्शन बता रहा था कि वह निराश थे।” चैनल 7 पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने कहा, “गेंद गुजरने के समय बल्ला और पैड साथ नहीं थे। स्निको ने जो आवाज पकड़ी, वह शायद बल्ला-पैड के टकराने की थी, गेंद के किनारे की नहीं।” लेकिन पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने कहा, “थर्ड अंपायर ने नतीजे पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सभी कैमरा एंगल नहीं मिले। मुझे लगता है, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा छुआ।” उन्होंने यह भी कहा कि “साइड-ऑन शॉट में दिखा कि बल्ला पैड से दूर था और आरटीएस पर पहली आवाज गेंद के बल्ले से टकराने की थी। अगर फुटेज और आगे दिखाई जाती, तो शायद दूसरी आवाज (बल्ला-पैड की) भी साफ हो जाती।”   recent visitors 48