5934 पदों पर होगा चयन, राजस्थान-पशु परिचारक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने पशु परिचारक या पशु परिचारक भर्ती परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) या (rssb.rajasthan.gov.in) से RSSB पशु परिचारक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 5934 पशु परिचारक के रिक्त पदों को भरा जाएगा। पशु परिचारक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। recent visitors 73

यूपी योद्धाज ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 69वें मैच में तमिल थलाइवाज पर बड़ी जीत दर्ज की

नोएडा यूपी योद्धाज ने शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 69वें मैच में तमिल थलाइवाज पर बड़ी जीत दर्ज की। यूपी की जीत में भवानी राजपूत (10) के अलावा डिफेंस से हितेश (6) ने कमाल किया जबकि थलाइवाज के लिए डिफेंस से नितेश ने 6 अंक बटोरे। थलाइवाज के लिए रेड में विशाल चहल (6) ही सबसे अधिक अंक ले सके। पहले 10 मिनट में थलाइवाज के पास 9-7 की लीड थी। इसके बाद खेल 6-6 की बराबरी पर आया। फिर 1 के मुकाबले लगातार तीन अंक लेकर थलाइवाज ने फासला 3 का कर दिया। ब्रेक के बाद यूपी ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 8-9 किया और फिर स्कोर बराबर भी कर लिया। नितेश शानदार खेल रहे थे। डू ओर डाई रेड पर केशव को लपक उन्होंने चौथा शिकार किया। पाला बदलते ही बदला मैच का हाल इसके बाद डू ओर डाई रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। 16वें मिनट में स्कोर 11-11 से बराबरी पर था। खेल डू ओर डाई रेड पर चल रहा था। 12-11 के स्कोर पर सचिन को लपक यूपी ने स्कोर फिर बराबर कर दिया, लेकिन इसी तरह की रेड पर भरत का शिकार कर थलाइवाज ने लीड ले ली। नितेश ने हाई-5 पूरा किया। दोनों टीमों ने 13-13 के स्कोर पर पाला बदला। हाफटाइम के बाद यूपी ने बनाई बढ़त हाफटाइम के बाद केशव ने बस्तामी और अभिषेक को बाहर कर यूपी को 15-13 से आगे कर दिया। फिर डिफेंस ने नरेंदर का शिकार कर थलाइवाज को ऑलआउट की ओर धकेल दिया, जिसे अंजाम तक पहुंचाकर यूपी ने 20-14 की लीड ले ली। आलइन के बाद लगातार दो अंक लेकर थलाइवाज ने वापसी की राह पकड़ी। यूपी ने लगातार पांच अंक के साथ स्कोर 26-17 कर लिया। अंत में यूपी ने दर्ज की बढ़ी जीत अब थलाइवाज के लिए सुपर टैकल आन था। फिर विशाल को लपक यूपी ने थलाइवाज को ऑलआउट की ओर धकेला। 30 मिनट के बाद स्कोर 27-17 से यूपी के हक में था। 36 मिनट के बाद यूपी 34-21 से आगे थे। यूपी ने मैच स्लो कर दिया था। थलाइवाज के लिए इतने बड़े फासले को भर पाना मुश्किल था और हुआ भी वही। तमाम कोशिशों के बावजूद थलाइवाज शिकस्त झेलनी पड़ी।   recent visitors 144

जन्मदिन की पार्टी में हंगामा करने चार युवकों को अनूठी सजा दी गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इंदौर  जन्मदिन की पार्टी में हंगामा करने चार युवकों को अनूठी सजा दी गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में एसीपी कोर्ट में पेश हुए चारों से चार घंटे साफ-सफाई करवाई गई। जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज होने के कारण युवक थाने से जमानत पर छूट गए थे। द्वारकापुरी थाना अंतर्गत परिवहन नगर में सोमवार रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। चंदननगर में रहने वाले रिजवान, रेहान, अमान और शिब्बू एक युवती की जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे और आधी रात को हंगामा किया। रहवासियों द्वारा आपत्ति लेने पर युवकों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। वाहनों में की थी तोड़फोड़ रहवासियों ने आरोप लगाया कि दो व चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हिंदू संगठन के सक्रिय होने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, लेकिन कमजोर धाराओं के कारण जमानत मिल गई। पुलिस ने रिजवान, रेहान, अमान और शिब्बू पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और एसीपी कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया। जमानत न होने पर आरोपितों के स्वजन एसीपी के समक्ष पहुंचे और रिहाई की अपील की। दोपहर को एसीपी ने सशर्त जमानत दी। एसीपी ने पाबंद करते हुए आदेश दिया कि उन्हें कार्यालय में हाजिरी देना होगी। इसके बाद आरोपितों ने चार घंटे तक परिसर में साफ-सफाई की। चारों तरफ झाड़ू भी लगाई और घास काटी। लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो नशेड़ी युवकों की शामत आ गई। युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने पर भीड़ ने उनकी सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। भीड़ की पिटाई से युवकों के कपड़े तक फट गए। हालांकि शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात स्कीम-78 में ब्रोडेड कैफे के समीप की है। नशे की अवस्था में दो युवकों 21 वर्षीय नीरज गुलसईया और 19 वर्षीय आयुष सिंह सोलंकी दोनों निवासी रघुनंदन बाग कालोनी ने युवतियों का हाथ पकड़ लिया। अभद्रता देखकर लोग इकट्ठा हो गए अपशब्दों का प्रयोग किया और विवाद करने लगे। युवतियों से अभद्रता करते हुए देखकर लोग इकट्ठा हो गए और युवकों को पकड़ लिया। जैसे ही युवतियों ने चप्पल से पिटाई शुरू की, भीड़ भी हाथ साफ करने में जुट गई। लोगों ने दोनों को सड़क पर लेटाकर खूब पीटा। आरोपित नशे में थे और भाग भी नहीं पा रहे थे। युवतियों ने बताया युवक उनके आगे आकर गिरे थे। चोट का पूछा तो उनसे ही अभद्रता करने लग गए। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। recent visitors 95

यात्रियों को सफर करने में होगी परेशानी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर से गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में लखोली-रायपुर रेल खंड के बीच तीन पुराने ब्रिजों के कायाकल्प सहित अन्य सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे. इन कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके साथ ही एक ट्रेन का परिचालन अपने निर्धारित समय से देरी से होगा. रेलवे प्रशासन ने इन बदलावों की जानकारी देते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है. रद्द की गई ट्रेनें: — टिटलागढ़-रायपुर स्पेशल (08277): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को रद्द. रायपुर-टिटलागढ़ स्पेशल (08278): दिनांक 26 नवंबर, 03 दिसंबर, और 10 दिसंबर 2024 को रद्द. विशाखापत्तनम-रायपुर स्पेशल (08528): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को रद्द. रायपुर-विशाखापत्तनम स्पेशल (08527): दिनांक 26 नवंबर, 03 दिसंबर, और 10 दिसंबर 2024 को रद्द. देरी से चलने वाली ट्रेनें: विशाखापत्तनम-दुर्ग एक्सप्रेस (18530): दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को यह ट्रेन 3 घंटे देरी से रवाना होगी. recent visitors 70

विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई द दिल्ली फाइल्स की झलक, कहा- हर सीन दिखाता है दर्द और सच्चाई की कहानी

मुंबई,  फिल्म इंडस्ट्री के सफल निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘वैक्सीन वॉर’ के बाद अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ लाने की तैयारी में हैं। इस घोषणा के बाद से निर्देशक अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी आने वाली फिल्म की झलक दिखाते रहे हैं। अग्निहोत्री ने ‘द दिल्ली फाइल्स’ की लेटेस्ट झलक दिखाई है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ‘द वैक्सीन वॉर’ निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, “हर शॉट, हर सीन दर्द, गुस्से और सच्चाई की कहानी कहता है। जो जल्द आ रहा है, उसके लिए तैयार रहें। इसके साथ उन्होंने हैशटैग लगाते हुए ‘द दिल्ली फाइल्स’ लिखा। अग्निहोत्री अहम मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में ‘द वैक्सीन वॉर’ हो या ‘द कश्मीर फाइल्स’, दर्शकों को इन फिल्मों का परिचय देने की जरुरत नहीं है। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विवेकानंद की तस्वीर के साथ कुछ जली हुई किताबें और अखबार नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपडेट देते हुए तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” ‘द दिल्ली फाइल्स’ अपडेट बंगाल की असली कहानी, बंगालियों की जुबानी, पिछले छह महीनों से मैं अलग-अलग शहरों और गांवों में घूम रहा हूं, लोगों से बातचीत कर रहा हूं। स्थानीय संस्कृति और इतिहास को लेकर रिसर्च कर रहा हूं। अपनी अगली फिल्म के लिए बंगाल के हिंसक इतिहास के मूल कारण को समझने की कोशिश कर रहा हूं।” निर्देशक ने आगे लिखा, ”बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसे दो बार बांटा गया था और यह एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां आजादी से पहले और बाद में लगातार नरसंहार हुए। स्वतंत्र भारत मंट संघर्ष दो मुख्यधारा की राष्ट्रीय विचारधाराओं- हिंदू धर्म और इस्लाम के बीच था।” अग्निहोत्री ने दावा किया है कि उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा आर्टिकल्स पढ़े हैं। उनकी टीम ने रिसर्च के लिए 20 राज्यों की यात्रा की। निर्देशक फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के सेवाग्राम में महात्मा गांधी के आश्रम भी गए थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी। ‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री और निर्माण अभिषेक अग्रवाल व विवेक मिलकर कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। recent visitors 59

राजेंद्र गुर्जर को मिले 64,843 वोट, राजस्थान-टोंक में 12वें राउंड में भाजपा की बढ़त

टोंक. राजस्थान के टोंक जिले की देवली उनियारा सीट पर मतगणना जारी है। डाक मतपत्रों की काउंटिंग में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने बढ़ता बनाई है। अब ईवीएम मशीन की काउंटिंग जारी है। इस सीट पर हुए चुनाव के दौरान एक निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा और एसडीएम अमित चौधरी के बीच थप्पड़ कांड हुआ था, जिसके बाद से इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव के दौरान हुए इस विवाद के कारण टोंक जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या झा को मतगणना की तैयारियां बहुत ही सावधानी से करनी पड़ी हैं। देवली उनियारा सीट पर कांग्रेस के कस्तूरचंद मीणा, बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर और कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। देवली -उनियारा में वर्ष 2018 में 71, वर्ष 2023 में 73 और वर्ष 2024 में 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला हुआ है। मतदान के दिन हुए थप्पड़ कांड और देर रात हुई हिंसा ने इस सीट को देश भर में चर्चाओं में ला दिया था। देवली-उनियारा से कांग्रेस के बागी नरेश मीना ने निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया। हालांकि नरेश मीना पहले भी कांग्रेस से बगावत कर छबड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से कांग्रेस के कस्तूरचंद मीना और बीजेपी से राजेंद्र गुर्जर मैदान में हैं। यहां सांसद हरीश चंद्र मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट का प्रभाव है। ताजा अपडेट- देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय नरेश मीणा ने कांग्रेस के केसी मीणा को पीछे छोड़ा, दूसरे नंबर पर आए 23,140 मतों से भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे सातवें राउंड की मतगणना हुई पूरी देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव मतगणना 8वें राउंड की मतगणना पूरी — भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर को मिले अब तक कुल 47,436 वोट निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना को मिले 20,879 वोट कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीना को मिले 12,020 वोट भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर 26,557 वोटों से चल रहे आगे राजेंद्र गुर्जर की यह बढ़ती मानी जा रही अब अजेय बढ़त देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव मतगणना 9वां राउंड हुआ पूरा – भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर ने हासिल की अजेय बढ़त 27,743 मतों से भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे देवली उनियारा में भाजपा की बढ़त 30 हजार के पार उपचुनावों में भाजपा के लिए अच्छी खबर आ रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर 30,196 वोट से आगे हैं। बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को 11 राउंड के बाद 30,196 वोट मिले हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 31290 वोट मिले हैं। कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। टोंक से बड़ी खबर — देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव राजकीय पीजी कॉलेज में मतगणना जारी 12 राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त जारी बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 34237 वोटों से आगे बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को कुल 64843 वोट मिले दूसरे नंबर पर नरेश मीणा को मिले कुल 34606 वोट कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद को कुल 17885 वोट मिले recent visitors 201

बीजेपी को बड़ा झटका, आखिरी समय में पलट गई बाजी, कांग्रेस जीत गई

श्योपुर  लोकसभा चुनाव में पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए वन मंत्री रामनिवास रावत को बड़ा झटका लगा है। विजयपुर में रामनिवास रावत की कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा से करारी हार हुई है। शुरुआती रुझान में पीछे होने के बाद रामनिवास रावत ने बाद में बढ़त बनाई थी। 16वें राउंड के बाद वह फिर से पिछड़ने लगे। कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने उन्हें करीब 6 हजार से अधिक वोटों से हराया है। दरअसल, 2023 के विधानसभा चुनाव में रामनिवास रावत को यहां जीत मिली थी। उस समय वह कांग्रेस में थे लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पाला बदल लिया औऱ बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद उपचुनाव हो रहा है। रावत के जाने के बाद कांग्रेस पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया। मल्होत्र ने बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत को कड़ी टक्कर दी है। चुनाव हार गए रावत 21 राउंड की गिनती के बाद वन मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं। इससे साफ संदेश है कि जनता ने उन्हें नकार दिया है। बल प्रयोग उनका काम नहीं आया है। विजयपुर चुनाव के दौरान छिटपुट घटनाएं भी घटी थी। इसके बावजूद रावत की हार हो गई है। 7364 वोट से हार विजयपुर में रामनिवास रावत की हार 7364 वोटों से हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को कुल 100469 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के रामनिवास रावत को 93105 वोट मिले हैं। मंत्री पद की कुर्सी जाएगी गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद रामनिवास रावत ने मंत्री पद की कुर्सी छोड़ी थी। मध्य प्रदेश में नियम के मुताबिक बिना चुनाव जीते आप छह महीने तक मंत्री रह सकते है। रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं। ऐसे में अब उनकी मंत्री पद भी जाएगी। कांग्रेस की बड़ी जीत विजयपुर में कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने में सफल रही है। उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। उनकी जीत जीतू पटवारी के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। कांग्रेस से ही भाजपा में आए थे रामनिवास रावत कुछ समय पहले तक कांग्रेस विधायक रहे रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया था। विजयपुर विधायक रहते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इससे क्षेत्र में नाराजगी थी। भाजपा में आकर मोहन सरकार में उन्हें वन मंत्री बनाया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि रामनिवास रावत चुनाव आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन क्षेत्र में विरोधी लहर काम कर गई। क्षेत्र की जनता ने ही उन्हें आइना दिखा दिया। बुधनी में भाजपा आगे इधर, शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) का गढ़ माने जाने वाले बुधनी विधानसभा में भाजपा ने बढ़त बनाए रखी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल आगे थे, लेकिन भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने धीरे-धीरे बढ़त बनाना शुरू कर दी। recent visitors 65