रामगढ़ में टक्कर, राजस्थान-झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा और सलूंबर में भाजपा जीती

झुंझुनूं. राजस्थान के सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 2023 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से चार पर कांग्रेस को सफलता मिली थी। वहीं, भाजपा महज एक सीट जीतने में सफल रही थी। बाकि बची दो सीटों पर एक पर BAP और एक पर हनुमान बेनीवाल को जीत मिली थी। राजस्थान में हुए उपचुनावों बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर जीत पक्की कर ली है। रामगढ़ सीट पर फिलहाल कांटे का मुकाबला चल रहा है। देवली उनियारा में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर, झुंझुनूं में राजेंद्र भांबू और खींवसर में रेवतराम डांगा की जीत तय हो चुकी है। राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़ना तय हो गया है। उपचुनावों के नतीजे बीजेपी पक्ष में आ रहे हैं। कुल सात सीटों पर हुए उपचुनावों में से बीजेपी तीन पर जीत लायक बढ़त बना चुकी है। वहीं, रामगढ़ सीट पर बीजेपी के सुखवंत और कांग्रेस के आर्यन जुबेर के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि, 15 राउंड की गिनती में बीजेपी 2011 वोटों से लीड ले चुकी है। लेकिन अभी यहां सात राउंड और बचे हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले परिणाम झुंझुनूं और खींवसर में आए हैं। खींवसर में आरएलपी की कनिका बेनीवाल कड़े मुकाबले में बीजेपी के रेवतराम डांगा से पिछड़ गई हैं। हालांकि, खींवसर का चुनाव हनुमान बेनीवाल के चेहरे पर लड़ा गया था। लेकिन कांग्रेस कैंप के वोट भी यहां बीजेपी में शिफ्ट हुए हैं, जिसके चलते रेवतराम डांगा 2023 के चुनावों के मुकाबले इस बार कहीं ज्यादा वोट लेकर आए हैं। रेवतराम को 2023 में 77433 वोट मिले थे लेकिन इस बार वे 18 राउंड पूरे होते-होते 102043 वोट ले चुके हैं। वहीं कनिका बेनीवाल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में खींवसर सीट पर हनुमान 79492 वोट लेकर गए थे लेकिन कनिका 18वें राउंड तक 89833 वोट ले चुकी हैं। अकेले पड़े हनुमान खींवसर में हनुमान बेनीवाल इस बार अकेले पड़ गए। कांग्रेस कैंप के भी तमाम विधायकों की तरफ से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। बल्कि कांग्रेस के खाते के वोट यहां बीजेपी में जाते नजर आए। कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी की यहां जमानत तक जब्त हो गई। यानी यह चुनाव पूरी तरह हनुमान को हराने के लिए ही लड़ा गया है। खींवसर सीट पर 16 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रेवतराम से 11,000 से ज्यादा मतों से अपने निकटतम उम्मीदवार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कनिका बेनीवाल से आगे चल रहे हैं, अभी चार राउंड की गिनती होना बाकी है। झुंझुनूं में खिला कमल, BJP प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू की हुई जीत झुंझुनूं विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र भांबू का पलड़ा भारी लग रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच झुंझुनूं विधानसभा सीट को लेकर खींचातानी चल रही है। दोनों ही पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू कांग्रेस से अमित ओला और निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू की जीत हुई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र भांबू का पलड़ा भारी रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच झुंझुनूं विधानसभा सीट को लेकर खींचातानी चल रही है थी। दोनों ही पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने के आसर थे। लेकिन इस सीट पर शुरू में निर्दलीय प्रत्याशी और उसके बाद लगातार कांग्रेस बढ़त बनाती रही। बीजेपी से राजेन्द्र भांबू कांग्रेस से अमित ओला और निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की सभी संभावनाएं भी फेल हो गए। उपचुनाव में कुल 69 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से सात विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से एक विजेता का चयन किया जाएगा। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू की जीत हुई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट पर हर बार की तरह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने के कयास लगाए जा रहे थे, पर इस सीट पर एकतरफा भाजपा ने काफी बढ़त बनाई।पिछले कई चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा ने भी इस सीट पर जीत का परचम लहराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, जो मुकाबले को और भी रोचक बना रहे थे, पर अंत में त्रिकोणीय मुकाबला तो बना नहीं पर कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा। झुंझुनूं में उपचुनाव के दौरान मतदान की गति धीमी रही। मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन आम चुनाव 2023 की तुलना में उत्साह कम नजर आया। वर्ष 2023 में 72.71 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि उपचुनाव 2024 में 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार कुल 6.57 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी सेंध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र सिंह ने चुनाव मे लाल ठोकर कांग्रेस के मूल वोट मुस्लिम एससी एसटी में बड़ी सेंध मारी की है, जिसकी वजह से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के भाई एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगमोहन मीणा दौसा से चुनाव हार गए हैं। झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू 42,599 वोटों से जीत गए हैं। कहां से कौन चल रहा है आगे? साल 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा को उपचुनावों में अब तक अच्छी खबर मिल रही है। झुंझुनूं, खींवसर से देवली उनियारा में बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो पार्टी दौसा और रामगढ़ में बढ़त बनाए हुए है। भारतीय आदिवासी पार्टी चौरासी और सलूंबर में बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि 2023 में बाप के पास चौरासी थी। recent visitors 87

मड़कम मासा समेत कई बड़े इनामी शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में मारे 10 वर्दीधारी नक्सलियों में से 6 की पहचान

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को सुखवार को एक बड़ी सफलता मिली है. सुकमा जिले के भंडारपदर के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के मिलिट्री इंचार्ज मड़कम मासा समेत 10 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया. मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. मुठभेड़ में ढेर छह नक्सलियों की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष चार की पहचान जारी है. 20 नवंबर को सुकमा जिले के थाना भेजी क्षेत्र में एलारमड़गू, पालोड़ी और पोटकपल्ली इलाकों में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद सुकमा DRG और CRPF की टीमों ने भंडारपदर की ओर गश्त और सर्चिंग शुरू की. इस दौरान 22 नवंबर की सुबह करीब 9:00 बजे, थाना भेजी से लगभग 8 किलोमीटर दूर जंगलों में मुठभेड़ हुई. घंटों चली इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर बड़ी जीत दर्ज की और 10 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया. नक्सलियों की पहचान और बरामद हथियार — अब तक 10 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इनके पास से इंसास, एके-47, एसएलआर समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए. मारे गए नक्सलियों में प्रमुख रूप से शामिल हैं. मड़कम मासा: दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज, इनाम ₹8 लाख. दूधी हूंगी: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. लखमा माड़वी: डिवीजन स्माल एक्शन टीम कमांडर, इनाम ₹5 लाख. मड़कम जीतू: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. मड़कम कोसी: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख. कोवासी केसा: मड़कम मासा का गार्ड, इनाम ₹2 लाख. अन्य चार नक्सलियों की पहचान अभी बाकी है. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान क्षेत्र में अभी भी जारी है. विस्तृत जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी. recent visitors 119

स्ट्रेट बाल रखने के लिए करती हैं खूब खर्च, तो जानिए बड़े काम की बात

मुलायम चमकते एकदम सीधे-सीधे, स्ट्रेट बाल किसे नहीं पसंद आते? जहां लड़कियां खुद को स्ट्रेट बालों में देखना चाहती हैं, वही लड़के भी लड़कियों के लंबे स्ट्रेट बाल के कायल हो जाते हैं। कुछ लड़कियों के कुदरती ही सीधे-सीधे बाल होते हैं लेकिन सभी लड़कियां इतनी लकी नहीं होती हैं। ऐसे में वे पार्लर के चक्कर लगाती है और महंगे उत्पादों पर खर्च करती है, लेकिन तब भी कुछ समय बाद उनके बाल वापस अपने प्राकर्तिक रूप में आ जाते है। ऐसे में यदि अब आपको पता चले कि कुछ ऐसे घरेलू तरीके है, जिनसे आप घर पर ही बिना खर्च के स्ट्रेट बाल पा सकती हैं, तो आप जरूर उन्हें आजमाना चाएगी। आइए जानते है, बालों को स्ट्रेट करने के घरेलू तरीके:   1. कोकोनट मिल्क और लेमन जूस को किसी कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स करके, कुछ घंटों के लिए फ्रीज में रख दीजिए। अब इन्हें अपने बालों पर मास्क की तरह लगाएं और कुछ देर बाद उन्हें 15 मिनट के लिए भाप दीजिए। भाप देने के बाद आप बालों को किसी बेहतर शैंपू से धो लें और पाएं खूबसूरत स्ट्रेट बाल।   2. बालों को प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट करने का एक और तरीका है बेसन, मुलतानी मिट्टी और सिरका। इसके लिए लगभग 4 बड़े चम्मच बेसन और इतनी ही मात्रा में मुलतानी मिट्टी को ले लीजिए। अब इसमें आधा कम सिरका मिलाएं। तैयार किए गए इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट बालों पर लगाएं और शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।   recent visitors 72

महाराष्ट्र चुनाव : रिजल्ट से पहले स्वरा भास्कर ने बढ़ाया शौहर फहाद अहमद का हौसला

मुंबई, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। ऐसे में किस उम्मीदवार के सितारे कितने बुलंद हैं, इसका फैसला कुछ ही समय में हो जाएगा। मशहूर और बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी चुनावी मैदान में हैं। रिजल्ट आने से पहले स्वरा पति का हौसला बढ़ाती नजर आईं। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “पिछले महीने में बहुत कुछ हुआ! मैं अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रही हूं कि मैंने भारतीय चुनावी लोकतंत्र के बारे में जमीनी स्तर पर क्या सीखा है? यहां मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभव की एक झलक है।” पति का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “आपके लिए और भी बहुत कुछ है फहाद अहमद। कल अच्छा हो!” ‘रांझणा’ स्टार ने पोस्ट के अंत में अणुशक्ति नगर और वहां के निवासियों को धन्यवाद देते हुए लिखा, ” हर उस व्यक्ति का धन्यवाद जिसने इन नए रास्तों पर हमारा हाथ थामा, कृतज्ञ हूं।” इस बीच बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी। अणुशक्ति नगर सीट पर एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने फहाद अहमद को मैदान में उतारा और उनपर भरोसा जताया है। फहाद ने 16 फरवरी, 2023 को बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर से शादी की। कपल को एक बच्ची है, जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा है। फहाद इसी साल अक्टूबर में समाजवादी पार्टी छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो किसी भी मुद्दे को लेकर मुखर रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ‘तनु वेड्स मनु’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘अनारकली ऑफ आराह’, ‘रांझणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।   recent visitors 74

सुनील गावस्कर ने फर्जी लेख पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक क्रिकेट वेबसाइट पर उनके नाम से लेख लिखे जाने का पुरजोर खंडन किया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। वेबसाइट क्रिकेट सेप्शन ने शुक्रवार शाम को “नेतृत्व में एक नया युग: बुमराह की कप्तानी और कोहली के नेतृत्व ने टीम इंडिया को पुनर्जीवित किया” शीर्षक से एक कॉलम प्रकाशित किया, जिसमें झूठा दावा किया गया कि यह पूर्व कप्तान द्वारा लिखा गया था। गावस्कर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे को संबोधित किया, एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लेख से कोई संबंध नहीं है और इसे तुरंत हटाने की मांग की। क्रिकेट के दिग्गज ने वेबसाइट से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने को भी कहा, चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में गावस्कर ने कहा, “हाय, मैं सुनील गावस्कर हूं, और मैं कहना चाहता हूं कि क्रिकेट सेप्शन नामक एक वेबसाइट है, जिसने मेरे नाम से एक लेख छापा है। मुझे कहना होगा कि यह पूरी तरह से फर्जी है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, और मैं उस वेबसाइट से कहना चाहता हूं कि इसे तुरंत हटा दे। माफ़ी मांगो। अगर तुम ऐसा नहीं करते, तो मैं इस मामले को अपनी कानूनी टीम को सौंप दूंगा। इसलिए जो कुछ भी तुमने पढ़ा है, उस पर एक शब्द भी यकीन मत करो। यह मेरे नाम से लिखा गया एक पूरी तरह से फ़र्जी लेख है।” गावस्कर ने प्रशंसकों से ऑनलाइन गलत सूचनाओं के बारे में सतर्क रहने का भी आग्रह किया, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इंटरनेट पर जो कुछ भी आप देखते हैं उस पर कभी भी यकीन मत करो #हमेशा सत्यापित करें”। यह विवाद पर्थ स्टेडियम में पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दौरान पैदा हुआ, जहां भारत ने स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह के 5-30 के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेटने के बाद चायकाल तक बिना कोई विकेट खोये 84 रन बना लिए। यह 2000 के बाद से घरेलू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे कम स्कोर भी था।   recent visitors 96

9 दिन होगा रुद्राभिषेक, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में काल भैरव जयंती पर रतनपुर के सिद्ध तंत्र पीठ भैरव मंदिर में राजश्री श्रृंगार

बिलासपुर. हिंदू धर्म में काल भैरव जयंती का बड़ा धार्मिक महत्व है. शुभ दिन पर साधक भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव जी की पूजा करते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, काल भैरव जयंती मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. रतनपुर स्थित सिद्ध तंत्र पीठ भैरव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को भैरव बाबा की जयंती श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई जा रही है. भैरव बाबा का सुबह एक क्विंटल गेंदे के फूल व नरमुंड के माले से शृंगार होगा. राज्योपचार, नमक-चमक विधि से बाबा की विशेष पूजा-अर्चना 21 दैदिक पंडितों के द्वारा ​किया गया. साथ ही भैरव बाबा को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे. फिर महाआरती की जाएगी. इसके बाद भक्तों के दर्शन के लिए बाबा पट रात भर खुला रहेगा. मंदिर के महंत पं. जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि 9 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है. 9 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जा रहा है. रात में बाबा को तंत्र साधना के साथ आहुतियां डाली जा रहीं हैं. पूरे दिन मंदिर आने वाले भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. महंत अवस्थी ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग पहुँचेंगे. भैरव जयंती पर बाबा की होगी राजश्री श्रृंगार काल भैरव जी का राजश्री श्रृंगार किया जाता है, जिसमें खास नरमुंड के माले विभिन्न प्रकार के फूलों से श्रृंगार किया जाता है, जिससे अति आकर्षक और दिव्य रूप में भैरव श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं. नगर सहित प्रदेश भर में भैरव भक्तों में को भैरव जयंती का इंतजार रहता है. प्रदेश भर से भैरव भक्त पहुंच कर कामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा से प्रार्थना करते है. पूजन में पं. दिलीप दुबे, पं. महेश्वर पाण्डेय, पं. राजेंद्र दुबे, पं. कान्हा तिवारी विक्की अवस्थी, सोनू, आचार्य गिरधारी लाल पाण्डेय, पं. अवनीश मिश्रा, पं. बल्ला दुबे, पं. गौरीशंकर तिवारी, पं. राम सुमित तिवारी, यशवत पाण्डेय, करा रहे हैं. recent visitors 195

बहुत गुणकारी है शहद, जानिए इससे होने वाले 6 फायदों के बारे में

सेहत से लेकर खूबसूरती तक शहद की अहम भूमिका होती है। जहां शहद का प्रयोग त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है, तो वहीं सेहत के लिए भी शहद बहुत गुणकारी है। शहद के गुण जहां आपको स्वस्थ रख सकते हैं, तो खूबसूरती बनाए रखने में भी यह मददगार है। साथ ही कहा जाता है कि शहद जितना पुराना होता है, उतना ही इसके गुणों में इजाफा होता है। तो आइए जाने शहद से होने वाले 6 फायदों के बारे में? शहद से होने वाले फायदे : शहद खांसी में फायदेमंद होता है। यदि किसी लंबे समय से खांसी बनी हुई है तो शहद का सेवन खांसी से राहत दिला सकता है। वजन कम करने में फायदेमंद : यदि कोई अपना वजन कम करना चाहता है तो रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पीने से वजन कम करने में आसानी होती है चेहरे में ग्लो के लिए शहद फायदेमंद होता है। यदि आप शहद का रोज सेवन करती हैं तो यह आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। यदि आपको छाले हो गए हैं, तो शहद में चुटकीभर हल्दी का पाउडर मिलाकर छालों में लगाने से फायदा मिलता है। शहद को दूध के साथ पीने से वजन बढ़ाने में आसानी होती है शहद चोट को ठीक करने में मदद करता है। इसे किसी भी तरह की चोट या जले पर लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं।   recent visitors 59