पर्थ टेस्ट पर शिकंजा कसता हुआ भारत, यशस्वी जायसवाल ने जमाया अर्धशतक

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। भारत के 150 रनों के सामने ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रनों पर सिमट गया है। दूसरी पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने भारत को तगड़ी शुरुआत दी है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत की लीड 150 के करीब है। बात भारतीय गेंदबाजी की करें तो, भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह चमके जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया, वहीं हर्षित राणा को तीन सफलताएं मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 26 रनों के साथ हाइएस्ट स्कोरर रहे। इससे पहले टीम इंडिया ने नीतिश रेड्डी और ऋषभ पंत की शानदार पारियों के दम पर 150 रन बोर्ड पर लगाए थे। केएल राहुल फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 115 गेंदों का सामना करने के बाद 42 रन बना लिए हैं। यशस्वी 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 23 Nov 2024, 01:47:03 PM IST जायसवाल का अर्धशतक, भारत 100 के पार 38वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ भारत का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है। केएल राहुल अर्धशतक से कुछ ही रन दूर है। recent visitors 57

चुनाव में मिले 74782 वोट, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीते

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे. वहीं इस बार 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में सुनील सोनी करीब 40 हजार की बढ़त बनाई है. 16 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 38777 वोट से आगे चल रहे हैं. अब तक की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी को 74782 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 36005 वोट मिले हैं. सुनील सोनी के साथ बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां ढाेल-नंगाड़े बजाकर जीत का जश्न शुरू हो गया है. दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में जो बड़ी बात सामने आ रही है कि जिन स्थानों पर कांग्रेस को बढ़ की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है. महापौर एजाज ढेबर के अलावा नगर सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में भी बीजेपी आगे रही. दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट — पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले. दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले. तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले. चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले. पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले. छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले. सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले. आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले. दसवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले. 11वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले. 12वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 5340, आकाश शर्मा कांग्रेस 2209 वोट मिले. 13वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 4435, आकाश शर्मा कांग्रेस 2745 वोट मिले. 14वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 63251, आकाश शर्मा कांग्रेस 31920 वोट मिले. 15वां राउंड – 16वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 74782, आकाश शर्मा कांग्रेस 36005 वोट मिले. recent visitors 122

बढ़त का सिलसिला सातवें चरण तक भी जारी, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 28 हजार वोट से आगे

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव का परिणाम NEWS 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ सबसे पहले अपने दर्शकों तक पहुंचाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगा हुआ है. यही वजह है कि भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भी NEWS 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ पर भरोसा करते हुए चुनाव का परिणाम देख रहे हैं. उप चुनाव में डाक मतपत्रों के साथ शुरू हुआ भाजपा के बढ़त बनाने का सिलसिला सातवें चरण तक जारी है. सातवें चरण तक भाजपा 13828 मतों से अंतर से कांग्रेस से बढ़त बना चुकी है. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 27911 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 14083 मत मिले हैं. दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट — पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले. दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले. तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले. चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले. पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले. छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले. सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले. आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले. recent visitors 126

दूसरे कारोबारी से लाखों का अवैध कबाड़ बरामद, छत्तीसगढ़-दुर्ग में कबाड़ी से मिले 21 लाख कैश

दुर्ग. चाकूबाजों पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस ने एक अच्छी पहल की है. कटरबाजों, चाकूबाजों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है. जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा. इस घोषणा का असर अब भिलाई में दिखने लगा है. इनाम की घोषणा के बाद छावनी में पहला मामला आया है, जहां चाकू के साथ इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट करने की शिकायत पर पुलिस ने आदतन बदमाश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी को जानकारी दी कि आदतन बदमाश ब्रुसली हाथ में चाकू लेकर इंस्ट्राग्राम में फोटो पोस्ट किया है और मारपीट का वीडियो भी अपलोड किया है. इसके बाद थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने तत्काल ब्रुसली उर्फ पवन को ढूंढ निकाला और उसके पास से चाकू भी बरामद किया. एसपी ने की है इनाम देने की घोषणा थाना प्रभारी ने बताया कि जे पवन के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और कई बार वह जेल भी जा चुका है. उन्होंने कहा कि दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कल ही घोषणा की थी कि चाकूबाजों और कटर रखने वालों की खबर देने वालों को 1 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा. इस घोषणा को अच्छा रिस्पांस मिलने लगा है. recent visitors 110

सिर्फ दो मिनट में जानिए स्मार्ट फोन की स्पीड बढ़ाने के ये 4 रामबाण टिप्स

नई दिल्ली स्मार्ट फोन की धीमी गति के कारण यदि आप भी परेशान हैं तो आप ये आसान टिप्स अपनाकर उसकी गति तेज कर सकते हैं। -फोन में अगर ढेरों एप्लीकेशन हैं तो पहला काम यह करें कि जिन एप्लीकेशंस का प्रयोग आप नहीं करते हैं उन्हें तुरंत हटा दें। इससे आपके स्मार्ट फोन की स्पीड तेज हो जाएगी। -जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके कैश को नियमित रूप से डिलीट करते रहें। कैश को हटाने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स-एप्स में जाएं। यहां उस ऐप पर क्लिक करें जिसके कैश को क्लियर करना है। क्लिक करने के बाद आपको ‘क्लियर कैश’ विकल्प पर क्लिक करना है। -कैश क्लीन करने के अतिरिक्त स्मार्टफोन में केवल उन्हीं ऐप्स को जगह दें जो आपके काम की हैं। यदि आपके फोन की भी इनबिल्ट स्टोरेज कम है तो सबसे अच्छा विकल्प है कि इंटरनल स्टोरेज में मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें। -आपको सेटिंग्स को देखना चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है। जांच के लिए सेटिंग्स-सिस्टम-अबाउट-सॉफ्टवेर अपडेटस में जाएं। यदि कोई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है तो फोन को अपडेट करने से पहले बैकअप जरूर लें।   recent visitors 106

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-गौरेला में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है. गौरेला थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में पुलिस आरक्षक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है. जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक का नाम अनिल तिवारी है, जो व्यवहार न्यायालय में मोहर्रिर के पद पर कार्यरत था. आरक्षक ने अपनी ससुराल के घर के बगल में स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. आरक्षक अनिल तिवारी मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव का निवासी था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में था. घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस के जरिए परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है. recent visitors 98

टी20 क्रिकेट में रचा खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते हुए तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक

नई दिल्ली भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इन दिनों की गजब की फॉर्म में है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर आतिशी बैटिंग की और क्रिकेट फैंस का दिल जीता। वहीं, तिलक जब शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में पहला मैच खेलने उतरे तो गर्दा काट दिया। घरेलू टूर्नामेंट में हैदराबाद टीम का हिस्सा तिलक ने मेघालय के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। यह तिलक की टी20 क्रिकेट में लगातार तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने एक खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला है, जो तोड़ना आसान नहीं होगा। तिलक ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर दरअसल, तिलक टी20 क्रिकेट में सेंचुरी की हैट्रिक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा कोई भी इस फॉर्मेट में लगातार तीन शतक नहीं लगा सका है। तिलक ने मेघालय से पहले साउथ अफ्रीका में लगातार दो मैचों में शतक लगाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में नाबाद 107 और चौथे टी20 में नाबाद 120 रन की पारी खेली थी। 22 वर्षीय तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 280 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-1 से जीती थी। तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर को पछाड़ा तिलक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के अलावा एक और कारनामा अंजाम दिया है। वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा है। अय्यर ने 21 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए 147 रन की पारी खेली। अय्यर ने इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड में 55 गेंदों का सामना करने के बाद सात चौके और 15 छक्के मारे थे। बता दें कि तिलक की पारी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 248 रन जुटाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 225.37 का रहा। recent visitors 121