महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति, झारखंड में भी सोरेन की वापसी के बन रहे समीकरण

मुंबई महाराष्ट्र और झारखंड का सियासी भविष्य आज तय होने वाला है. आज तय हो जाएगा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की वापसी होगी या महाविकास अघाड़ी के हाथों में सत्ता जाएगी. पूरे देश की निगाहें इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर है. हालांकि, बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं. सभी सीटों पर काउंटिंग 8 बजे शुरू हो गई है. महाराष्ट्र का सियासी गणित महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर 95% से ज्यादा मतदान हुआ. सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा. एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था. झारखंड में क्या स्थिति झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45% मतदान हुआ. राज्य में NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA ब्लॉक (झामुमो-कांग्रेस) के बीच मुकाबला है. महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति की आंधी महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने रुझानों में INDIA गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया है. महायुति गठबंधन 196 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं 78 सीटों पर एमवीए गठबंधन आगे है. वहीं, झारखंड की बात करें तो यहां एनडीए गठबंधन और INDIA ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. यहां 38 सीटों पर एनडीए तो 39 सीटों पर INDIA गठबंधन आगे चल रहा है.  राज ठाकरे के बेटे अमित चल रहे पीछे महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा नेता अबू आजमी आगे चल रहे हैं. इस सीट से एनसीपी के नवाब मलिक पीछे चल रहे हैं. वहीं, माहिम से शिव सेना (यूबीटी) के महेश सावंत आगे चल रहे हैं. यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित अमित ठाकरे पीछे चल रहे हैं.  झारखंड में लगातार बदल रहे हैं रुझान झारखंड में रुझान लगातार बदल रहे हैं. कभी इंडिया ब्लॉक तो कभी एनडीए आगे हो रहा है और दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. ताजा रुझानों में एनडीए जहां 39 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं इंडिया ब्लॉक 37 सीटों पर आगे है. रुझानों में एनडीए की बनी सरकार झारखंड के ताजा रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है. 81 सीटों में से 43 में बीजेपी नीत एनडीए आगे चल रहा है. वहीं महाराष्ट्र में भी महायुति ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. राज्य की 288 सीटों में से फिलहाल महायुति 150 और महाविकास अघाडी 96 सीटों पर आगे है.  झारखंड में कौन आगे-कौन पीछे निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रुझान जारी किए हैं, जिसके अनुसार सुबह 9.45 बजे तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 19 सीट पर, राजग 13 सीट पर, एक-एक सीट पर निर्दलीय और जेकेएलएम आगे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम से 2,812 मतों से आगे हैं। सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन झामुमो के गणेश महली से 2,986 मतों से पीछे हैं। बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवींद्र पांडे से 3,610 मतों से आगे हैं। सिमडेगा में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा आगे हैं। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ हुआ था।।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

राजधानी के हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, दिसंबर से सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का संचालन शुरू हो जाएगा

भोपाल राजधानी की पुलिस साइबर ठगी की रोकथाम, इसका शिकार हुए लोगों की मदद के लिए एक और नवाचार करने जा रही है। अब राजधानी के हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। एक दिसंबर से सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां पर पांच लाख रुपये तक की साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। यह होगा लाभ इससे न सिर्फ साइबर ठगी के पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी, बल्कि साइबर क्राइम सेल का भार भी कम होगा। साथ ही जल्द शिकायत होने से पीड़ितों की ठगी गई राशि भी साइबर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर होल्ड करेगी, जिससे रिफंड होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। थानों की साइबर डेस्क में साइबर अपराध की इस चुनौती से निपटने के लिए शहर के हर थाने से दस पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों से जुड़ी बारिकीयों की जानकारी दी जा रही है। साइबर विशेषज्ञ अधिकारी दे रहे प्रशिक्षण डीसीपी क्राइम अखिल पटेल ने बताया कि साइबर डेस्क संचालन के लिए तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है। फिलहाल छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 20 साइबर विशेषज्ञ पुलिस अधिकारी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय पोर्टल एनसीसीआरपी, जेएमआईएस एवं सीईआइआर पर डाटा अपलोड करने के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही टेलीकॉम कंपनी एवं अन्य तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। बड़े मामले राज्य साइबर पुलिस ही संभालेगी साइबर अपराध की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की जा रहा है कि अब 5 लाख रुपय तक ऑनलाइन ठगी की शिकायत थानों में दर्ज कराई जा सकेगी। हालांकि पांच लाख रुपए से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की जांच स्टेट साइबर पुलिस ही करेगी। यानी बड़ी साइबर ठगी के शिकार लोगों को भदभदा स्थित राज्य साइबर पुलिस के कार्यालय में ही शिकायत दर्ज करानी होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76

मध्य प्रदेश सरकार पार्वती, कालीसिंध और चंबल (पीकेसी) परियोजना के तहत प्रदेश में 22 बांध बनाएगी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार पार्वती, कालीसिंध और चंबल (पीकेसी) परियोजना के तहत प्रदेश में 22 बांध बनाएगी। इससे मध्य प्रदेश के चंबल और मालवा क्षेत्र के 13 जिलों को लाभ मिलेगा। इससे मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, भिंड और श्योपुर में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। औद्योगिक क्षेत्र वाले जिलों इंदौर, उज्जैन, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास और राजगढ़ के औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा। पहले चरण में 13 बांध और दूसरे चरण में नौ बांध बनाए जाएंगे। दोनों चरणों का काम एक साथ किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच हुए समझौते के अनुसार पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना में कुंभराज काम्प्लेक्स, सीएमआरएस कॉम्प्लेक्स, लखुंदर बैराज, रणजीत सागर परियोजना तथा ऊपरी चंबल कछार में सात सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण होगा। 90 फीसदी राशि देगी केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में इसके तहत गांधी सागर बांध की अपस्ट्रीम में चंबल, शिप्रा और गंभीर नदी पर प्रस्तावित छोटे बांधों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना में 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देगी और अपनी-अपनी सीमा में बनने वाले प्रोजेक्ट की लागत का सिर्फ 10 प्रतिशत मध्य प्रदेश और राजस्थान देंगे। परियोजना पांच वर्ष के भीतर पूरी होगी। इसकी लागत लगभग 75 हजार करोड़ रुपये है। इसमें मध्य प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। पार्वती-कालीसिंध और चंबल परियोजना में हम राजस्थान सरकार की तुलना में बांध बनाने के कार्य में थोड़ा पीछे हैं, लेकिन जल्द ही मध्य प्रदेश में बांध बनाने का काम शुरू होगा। अगले पांच साल में परियोजना का काम पूरा कर लिया जाएगा। – राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय लाखों किसानों का बदलेगा जीवन पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के जल बंटवारे में बांध बनने के बाद पीकेसी परियोजना से दोनों राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा। इस निर्णय से पर्यटन और उद्योग क्षेत्र में भी विकास के नए द्वार खुलेंगे। पेयजल की समस्या दूर होगी। सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। नदियों के जल बंटवारे के निर्णय से पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के जिले लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से महत्वपूर्ण निर्णय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो अभियान प्रारंभ किया था। वर्ष 2003 में योजना बनी और नदी जोड़ो अभियान चला। परिस्थितियों के बदलने से दोनों राज्यों के हित में होने वाला यह निर्णय लंबित रहा लेकिन अब मध्य प्रदेश और राजस्थान इस विषय पर एकमत हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

नियमित हुईं 56 पैसेंजर ट्रेनें, अगले माह से होंगी संचालित, लोगों को मिलेगी राहत

 जबलपुर इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित 56 ट्रेनें अगले माह से फिर से नियमित यात्री गाड़ी के रूप में संचालित होंगी। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल ने आदेश जारी किए हैं। संबंधित ट्रेनों का परिचालन कोरोना काल से विशेष गाड़ी के रूप में किया जा रहा है। रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा। नौ दिसम्बर को वैष्णोदेवी जाएगी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है। यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जबलपुर से पुणे के लिए नियमित वायु सेवा और ट्रेन की जाए शुरू वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे विवेक तन्‍खा ने कहा कि जबलपुर की पहचान रानी दुर्गावती, ओशो, महर्षि महेश योगी एवं स्वामी स्वरूपानंद की वजह से जबलपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा बेहद आवश्यक है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे विवेक तन्‍खा बोले-जबलपुर को आचार्य रजनीश ओशो ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है तथा जबलपुर एवं पुणे में ओशो के बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे जिसके लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर 05703/05704 जबलपुर–नैनपुर–जबलपुर 51703/51704 05705/05706 जबलपुर–नैनपुर–जबलपुर 51705/51706 05713/05714 जबलपुर–गोंदिया–जबलपुर 51707/51708 06619/06620 इटारसी–कटनी–इटारसी मेमू 61617/61618 06603/06604 बीना–कटनी मुड़वारा–बीना मेमू ट्रेन 61619/61620 06617/06618 कटनी–चिरमिरी–कटनी मेमू 61601/61602 06623/06624 कटनी–बरगवां–कटनी मेमू 61603/61604 06625/06626 कटनी–सतना–कटनी मेमू 61605/61606 06635/06636 सतना–मानिकपुर–सतना मेमू 61607/61608 06637/06638 सतना–मानिकपुर–सतना मेमू 61609/61610 06607/06608 बीना–गुना–बीना ट्रेन 61611/61612     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

फोन में दिखें ये 8 साइन, तो समझ जाएं हो रही है जासूसी?

इंटरनेट के दौर में फोन हैकिंग की घटनाएं बढ़ गई है। साथ ही हर सेक्टर में टेक की एंट्री हो रही है, जिसकी वजह फोन को हैक करना आसान हो गया है। ऐसे में आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हो गया है? दरअसल आज हम आपको कुछ साइन बताएंगे, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हो गया है… बैटरी लाइफ अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है, तो हो सकता है कि आपका फोन हैक हुआ हो, क्योंकि कई बार बैकग्राउंड में जासूसी ऐप्स चलने की वजह से फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है। ऐसे में फोन की बैटरी की तरफ ध्यान देने की जरूरत होती है। फोन पर गैरजरूरी ऐप आपको फोन में ऐप्स की डिटेल रखनी चाहिए कि कहीं आपके फोन में बिना आपकी इजाजत के कोई ऐप इंस्टॉल ना हो गया हो। अगर ऐसा होता है, तो यह फोन हैकिंग की वजह बन सकता है। इन अनजान ऐप्स में जासूसी सॉफ्टवेयर छिपे हो सकते हैं। डिवाइस ओवरहीटिंग जासूसी ऐप आमतौर पर रियल टाइम में डिवाइस लोकेशन ट्रैकिंग करते हैं, इसके लिए जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपके फोन के हार्डवेयर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। इसकी वजह से ओवरहीटिंग की समस्या हो जाती है। डेटा खपत में इजाफा अगर आपके फोन को ट्रैक किया जाता है, तो डेटा की खपत में अचानाक से बढ़ जाती है। ऐसे में अगर डेटा खपत में अचानक से इजाफा हो जाएं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। डिवाइस की खराबी फोन हैकिंग होने पर डिवाइस की खराबी जैसे स्क्रीन फ्लैशिंग, ऑटोमेटिक फोन सेटिंग्स चेंज, या फोन काम न करना जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कॉलिंग में बैकग्राउंड न्वॉइज कुछ जासूसी ऐप्स फोन कॉल रिकॉर्ड करते हैं। ऐसे में जब फोन कॉल के दौरान किसी भी बैकग्राउंड न्वॉइज सुनाई दे, तो सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि ये हैंकिंग का संकेत हो सकते हैं। गैरजरूरी ब्राउजिंग हिस्ट्री अपने डिवाइस के ब्राउजिंग हिस्ट्री की निगरानी करें, जिसमें ट्रैकिंग या जासूसी एप्लिकेशन डाउनलोड करने से जुड़ी वेबसाइटों का पता लगाया जा सके। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

मध्यप्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने लोक निर्माण विभाग आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष ध्यान दे रहा

भोपाल मध्यप्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष ध्यान दे रहा है। विभाग ने सड़क निर्माण की अत्याधुनिक व्हाइट टॉपिंग तकनीक को अपनाने का निर्णय लिया है। इस दिशा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21 जिलों में चयनित 41 मार्गों पर इस तकनीक को लागू किया जाएगा। इन मार्गों की कुल लंबाई 109.31 किलोमीटर है। योजना को नवंबर के अंत तक शुरू करने की तैयारी है, और इसे अगले 4 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वाइट टॉपिंग सड़क निर्माण की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें पुरानी डामर सड़कों पर कंक्रीट की मोटी परत चढ़ाई जाती है। यह प्रक्रिया सड़कों को न केवल मजबूत और टिकाऊ बनाती है, बल्कि उनकी आयु 20 से 25 वर्षों तक बढ़ा देती है। इस तकनीक में सबसे पहले डामर सड़क की सतह को साफ किया जाता है, फिर 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की परत डाली जाती है, जो भारी यातायात और खराब मौसम का सामना करने में सक्षम होती है। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ इसकी टिकाऊपन है। वाइट टॉपिंग के कारण सड़कों को लंबे समय तक गड्ढामुक्त रखा जा सकता है, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होती है। साथ ही, यह पर्यावरण के अनुकूल भी है क्योंकि कंक्रीट की सतह डामर की तुलना में ठंडी रहती है। इसके अलावा, रख-रखाव की लागत में भी काफी कमी आती है। इस परियोजना के तहत सबसे अधिक 14 मार्गों पर कार्य भोपाल में किया जाएगा। अन्य जिलों में इंदौर में 3 मार्ग, ग्वालियर में 3 मार्ग, बुरहानपुर में 2 मार्ग, मंदसौर में 2 मार्ग, सागर में 2 मार्ग, आगर मालवा, उमरिया, खंडवा, गुना, छतरपुर, देवास, नर्मदापुरम, नीमच, बैतूल, मुरैना, रतलाम, रायसेन, रीवा, सतना और हरदा में 1-1 मार्ग पर वाइट टॉपिंग तकनीक लागू की जाएगी। विभाग ने इस कार्य को अगले 4 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस पहल से सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। इसके साथ ही यह परियोजना सड़कों को अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक गड्ढामुक्त बनाए रखने में सहायक होगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल

रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। आगामी 11 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। चुनाव एक साथ कराने की योजना अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले की जा रही है। इसके बाद, दिसंबर में चुनावों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, और जैसे ही घोषणा होगी, आचार संहिता लागू हो जाएगी। अलग-अलग तारीखों पर होगा चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखें थोड़ी अलग-अलग होंगी, क्योंकि एक ही दिन दोनों चुनाव कराना संभव नहीं है। आगामी फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले दोनों चुनाव कराने की योजना है। हालांकि, दोनों चुनावों की अधिसूचनाएं अलग-अलग जारी की जाएंगी। पंचायत चुनाव के नतीजे मतदान के दिन ही घोषित कर दिए जाते हैं, जबकि नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे कई चरणों में होने के बाद तय तारीख को घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने तेज़ी से चलने वाली प्रक्रिया का किया ऐलान नगरीय निकाय चुनाव का कार्यकाल समाप्त होने को है, और इसके चलते निर्वाचन आयोग ने सभी प्रक्रियाओं को तेज़ी से पूरा करने की योजना बनाई है। दिसंबर में होने वाले विधानसभा सत्र से पहले अधिकांश काम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। नियमों में बदलाव की आवश्यकता इन चुनावों को एक साथ कराने से पहले राज्य सरकार को कई महत्वपूर्ण काम करने होंगे। नगर पालिका अधिनियम, नगर निगम अधिनियम और पंचायत अधिनियम में संशोधन की जरूरत होगी। इसके लिए कैबिनेट, राज्यपाल और विधानसभा की मंजूरी की आवश्यकता होगी। विधानसभा सत्र 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, और इसी दौरान ये संशोधन किए जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा के बाद बनेगा कार्यक्रम अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने ओबीसी सर्वे रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, और इस रिपोर्ट को सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। नगर पालिका निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कैबिनेट जल्द ही फैसला करेगी कि ये चुनाव सीधे प्रणाली से होंगे या नहीं। इसके बाद राज्यपाल से अध्यादेश की मंजूरी प्राप्त होगी, और राज्य निर्वाचन आयोग इसके बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। ऐसे में, सरकार की अगली कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43