अवैध नशीले कफ सिरप के साथ दो तस्कर, चढ़ें पुलिस के हत्थें

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जनकपुर थाना अंतर्गत मध्यप्रदेश से लाकर अवैध नशीली दवाओं को खपाने के मामले में पुलिस ने 2 तस्करों से 120 नग अवैध कफ सिरप जप्त करने में सफलता प्राप्त कर ली है साथ ही नशीली दवाओं के परिवहन में उपयोग किये जा रहे मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक – 227/2024 धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट का,अपराध पंजीबद्ध किया है, मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक दीपेश सैनी ने बताया की पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया जा रहा है। इसी के परिपालन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा मुखबिरों के माध्यम से सूचना संकलन किया जा रहा था, इसी दौरान 21 नवम्बर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरतपुर निवासी पप्पू खान अपने एक साथी के साथ ग्राम ददरी जिला सीधी (मध्यप्रदेश) की तरफ से अपने मोटरसाइकिल में नशीली दवाई सिरप लेकर अवैध रूप से बेचने के लिये जनकपुर की ओर आ रहा है। मुखबिर के बताये स्थान ग्राम घोडधरा मेन रोड पुलिया के पास पहुंच कर पुलिस द्वारा नाकाबंदी किया गया। कुछ देर बाद दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में ग्राम ताल की ओर से ग्राम घोरधरा की तरफ आते हुए दिखाई दिये जिन्हें घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अनवर अली उर्फ पप्पू खान पिता आजाद मोहम्मद उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम भरतपुर जिला एमसीबी (छ.ग.) और अजय सिंह बघेल पिता जयराम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी जनकपुर वार्ड नं. 09 थाना जनकपुर का रहने वाला बताया। उनके कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी के अंदर रखा एक खाखी रंग के कार्टून, कार्टून के अंदर प्लास्टिक के पन्नी से पैक चार अलग-अलग पैकेट, प्रत्येक में 30-30 नग शीशी 100 एम.एल. का प्रत्येक शीशी पर कोरेक्स कफ सिरप जिसमें कुल 120 नग शीशी जिसका कुल कीमत लगभग 21,600 /- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नीले कालेरंग का मोटरसाइकिल क्रमांक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 16 सीएल 3184 पुरानी मोटर सायकल कुल 51600 रुपये को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश सैनी की टीम थाना प्रभारी जनकपुर और, सउनि दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक संजय पाण्डेय, जय ठाकुर, राजाराम पैकरा, आरक्षक मदनलाल राजवाड़े, मनोज कुमार, रवि सिंह, दीपक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। recent visitors 60

कोरिया, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कटगोड़ी, उपस्थित रही क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भरतपुर सोनहत,स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में क्षेत्र के भरतपुर सोनहत विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री,श्रीमती रेणुका सिंह ने आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए बल्कि सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए श्रीमती रेणुका सिंह ने राजस्व प्रकरण से सम्बंधित प्रकरण पर सम्बंधित एसडीएम, जनपद सीईओ को शीघ्र निराकरण करने को कहा विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने आम लोगों से कहा की शासन की योजनाओं का लाभ लेने के विभागों में संपर्क करें उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगो की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसीलिए प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में इन अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाती है, आप सभी लोग लाभ उठाएं, कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि जन समस्या समाधान शिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीण भाई-बहन सरकार की योजनाओं से रूबरू हो सके, उनका लाभ ले सके शिविर में मांग, शिकायत, समस्या आदि आवेदन के माध्यम से निराकरण हो सके। उन्होंने न्यायालयीन प्रक्रिया व मांग से सम्बंधित आवेदनों पर कहा विचार-विमर्श कर उचित निराकरण किया जाएगा उन्होंने कहा कि राजस्व से सम्बंधित प्रकरण अधिक हैं, उनका निदान भी शीघ्र किया जाएगा। विधायक एवं कलेक्टर ने अन्नप्राशन व गोदभराई रस्म में शामिल हुए गर्भवती माताओं व शिशुवती माताओं को भरपूर व पौष्टिक भोजन करने की बात कही शिविर स्थल पर राजस्व, आदिवासी विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खाद्य, स्वास्थ्य, मत्स्य पालन विभाग, श्रम, आयुष्मान विभाग, पशु पालन विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, कृषि, लोक सेवा यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, शिक्षा, उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों से आवेदन प्राप्त किए और इन विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी भी दी गई। विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों, प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड आदि का वितरण किया गया शिविर में करीब 182 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 22 आवेदनों का निराकरण स्थल पर किया गया। शेष आवेदनों को समय-सीमा के भीतर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए गए,शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं बड़ी,संख्या,में,अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। recent visitors 94

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा-फ्लोरीकल्चर के माध्यम से किसान भाई अच्छा लाभ कमा सकते हैं

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि फ्लोरीकल्चर के माध्यम से किसान भाई अच्छा लाभ कमा सकते हैं। गत 4 वर्षों में मध्यप्रदेश में फूलों के उत्पादन क्षेत्र में 5 हजार हैक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के किसानों द्वारा 4 लाख 71 हजार मीट्रिक टन से अधिक फूलों का उत्पादन किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में छोटे किसान जिनके पास एक या आधा हैक्टेयर भूमि है, वे भी फूलों के उत्पादन से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। फूलों की खेती कम समय में तैयार हो जाती है और यह केशक्रोप होती है। इससे कृषकों को फसल का तुरंत नगद भुगतान प्राप्त हो जाता है। मध्यप्रदेश के फूलों की नई दिल्ली, मुम्बई, नागपुर, अहमदाबाद, जयपुर जैसे महानगरों में अच्छी मांग है। उद्यानिकी विभाग द्वारा फूलों के उत्पादन करने वाले कृषकों को प्रोत्सहित किया जा रहा है। नर्सरियों को किया जा रहा है हाई टैक मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि प्रदेश की नर्सरियों को हाई टैक किया जा रहा है। इसके लिये ई-नर्सरी पोर्टल भी बनाया गया है। इनसे फूल-फल उत्पादक को अच्छी किस्म के बीज और पौधे रियायती दरों में प्राप्त हो रहे है। प्रदेश में 100 दिवसीय कार्ययोजना में 20 हजार किसानों और युवाओं को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्वालियर में 13 करोड़ रूपये लागत से पहली हाई टैक फ्लोरीकल्चर नर्सरी विकसित की जा रही है। यह नर्सरी फूलों की खेती में नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण ने बताया कि प्रदेश में गत चार वर्षों में फूलों के उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वर्ष 2021-22 में प्रदेश में 35 हजार 720 हैक्टेयर में फूलों की खेती की गई जिसमें 4 लाख 12 हजार 730 मैट्रिक टन उत्पादन हुआ था। जबकि वर्ष 2023-24 में 41 हजार 49 हैक्टेयर में 4 लाख 71 हजार 584 मैट्रिक टन फूलों का उत्पादन हुआ जो 2021-22 की तुलना में 58 हजार 854 मैट्रिक टन अधिक है।   recent visitors 50

थाना बमीठा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को अवैध हथियार देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार

बमीठा दिनांक 19 नवंबर को आरोपियों द्वारा ग्राम कुटिया में विवाद कर कट्टे से फायर कर हमला किया गया था, दो व्यक्ति घायल हुए थे जिनका उपचार चल रहा है। रिपोर्ट पर थाना बमीठा में भारतीय न्याय संहिता की हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी फरार हो थे, जिनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने घटना के मुख्य आरोपी पप्पू यादव उर्फ आसाराम यादव पिता नाथूराम निवासी ग्राम कुटिया को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद किए गए। आरोपी पप्पू यादव को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व से जुआ एवं अवैध हथियार के 2 अपराध में लिप्त है। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी खजुराहो प्रभार श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, उपनिरी मोहन सिंह ,उपनिरी ख्रिस्टोफर टोप्पो,  सउनि अशोक शर्मा , सउनि कमलेश दुवेदी प्र.आर.  रामकृपाल, आर. भानू पटेल, निकेश, उदय की भूमिका रही। recent visitors 40

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसएएफ जवान अशोक कुमार से फोन पर बात कर कुशलक्षेम जाना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र निर्वाचन ड्यूटी के दौरान डेंगू से पीड़ित 17वीं बटालियन एसएएफ भिंड के कांस्टेबल अशोक कुमार से फोन पर बातचीत की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर आश्वस्त किया कि बेहतर उपचार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवान अशोक कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महाराष्ट्र के यवतमाल में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान जवान अशोक कुमार की तबीयत खराब हो गई थी। उपचार के लिए उन्हें नागपुर के ऑरेंज सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि अशोक कुमार को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चुनाव मैनुअल के अनुसार उनका पूरा उपचार कैशलेस किए जाने के निर्देश दिए हैं।   recent visitors 44

पर्थ टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को जोरदार कमबैक, ऑस्ट्रेल‍िया सस्ते में सिमटी 46 रनों की बढ़त म‍िली

पर्थ  भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट का आज (23 नवंबर) दूसरा द‍िन है. इस मुकाबले में भारतीय की पहली पारी महज 150 रनों पर आउट हो गई. अब ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. आज इस मैच का दूसरा द‍िन है. भारतीय टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 150 रनों पर स‍िमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त म‍िली है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रनों पर सिमट गई है. पहली पारी के आधार पर भारत को 46 रनों की लीड मिली है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट मिचेल स्टार्क के रूप में गिरा, जो 26 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. वहीं हर्षित राणा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं हासिल हुईं. जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच पहले दिन से ही रोमांचक हो चला है. भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हुई तो सभी बल्लेबाजों की बुराई करने लगे लेकिन इसके बाद जो जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजों ने किया उसने मैच का रोमांच दोगुना कर दिया. कप्तान बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन यादगार प्रदर्शन किया. गेंदबाजी और कप्तानी दोनों में से कंगारू टीम के पसीने छुड़ा दिए. पर्थ टेस्ट के पहले दिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और मैच में टीम इंडिया को वापसी कराई. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और उनके ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया. बुमराह ने इसके बाद स्टीव स्मिथ का विकेट लिया जो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इस विकेट को लेने के साथ ही बुमराह ने वो कर दिया जो इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में आकर नहीं कर पाया था. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास बुमराह ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. बुमराह एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर आउट) पर आउट किया है. स्मिथ केवल दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. 2014 में डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था. इसके बाद 10 साल तक स्मिथ गोल्डन डक पर आउट नहीं हुए थे. बुमराह ने स्मिथ को पहली ही गेंद पर आउट कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. हैट्रिक से चूके बुमराह रोहित शर्मा की जगह इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह पर्थ टेस्ट की पहली पारी में हैट्रिक से चूक गए. उनके चार विकेट और बाकी गेंदबाजों की घातक बॉलिग की वजह से भारत ने पहले दिन 7 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पहले दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/7 था, जबकि भारत ने 150 रन बनाए थे. recent visitors 53

दिल्ली के सीएम की उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की प्रशंसा, केजरीवाल से हजार गुना बेहतर

नई दिल्ली दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के सीएम की प्रशंसा की। एक समारोह में एलजी ने सीएम आतिशी की तरफ देखते हुए कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं। एलजी और आप सरकार के बीच के संबंध को देखते हुए आतिशी की प्रशंसा करना किसी हैरानी से कम नहीं है। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री आतिशी, दोनों पहुंचे थे। वहां मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए एलजी ने आतिशी की प्रशंसा की। उपराज्यपाल ने कहा कि आतिशी अपने पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं। उपराज्यपाल ने कहा, "मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपनी पूर्ववर्ती से हजार गुना बेहतर हैं।" यह टिप्पणी करते समय उपराज्यपाल ने आतिशी पर नजर भी डाली। अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने छात्राओं से कहा, "जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपके पास चार जिम्मेदारियां होती हैं। पहली आपकी खुद के प्रति जिम्मेदारी है, दूसरी आपके माता-पिता और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी है जबकि तीसरी जिम्मेदारी समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति है।" उन्होंने कहा कि चौथी जिम्मेदारी खुद को ऐसी महिला के रूप में साबित करना है, जिसने लिंग के बंधन को तोड़ दिया है। एक ऐसी महिला जो सभी क्षेत्रों में दूसरों के बराबर खड़ी हो गई है। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल और आप सरकार के बीच अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं। ऐसे में उपराज्यपाल द्वारा आतिशी की प्रशंसा करना किसी हैरानी से कम नहीं है। केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आप सरकार और उपराज्यपाल कई मुद्दों पर एक-दूसरे केआमने-सामने हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर जनता से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मांगेंगे। अगर जनता उन्हें ईमानदार घोषित करेगी तभी वह दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर बैठेंगे। केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम प्रस्तावित किया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था। recent visitors 60