11 हजार से अधिक मतों से बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की हुई जीत

सीहोर बुधनी विधानसभा उपचुनाव की भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल को 11 हजार से अधिक मतों से हराया। 12वें राउंड मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 13901 वोटों से आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी को कुल 107478 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 93577 वोट मिले। बहुत धीमी चल रही वोटों की गिनती पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6479 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4728 वोट, वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11207 वोट मिले। बुधनी में कुल 13 राउंड में गिनती होनी है। हालांकि, यहां काफी धीमी गति से काउंटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सुबह 10 बजे तक विजयपुर उपचुनाव में 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी। बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी। भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 5362 मतों से आगे। छठवें राउंड की मतगणना में बीजेपी के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के राजकुमार पटेल से 6678 मतों से आगे रहे। सातवें राउंड में भाजपा के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के राजकुमार पटेल से 8347 वोटों से आगे रहे। शिवराज सिंह चौहान की इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न कराई जा रही है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी। मतगणना में लगे हैं 112 कर्मचारी बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 112 मतगणना कर्मी सहित लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी तथा 300 से अधिक पुलिसकर्मी मतगणना की व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। मतगणना हाल में प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो आर्ब्जवर हैं। एक टेबल डाक मतों की गिनती के लिए अलग से लगाई गई है। मतगणना 13 राउंड में सम्पन्न कराई जा रही है। मतगणना स्थल पर मिनी आईसीयू मतगणना स्थल पर मिनी आईसीयू बनाया गया है, इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक सहित समुचित स्टाफ उपलब्ध है। ताकि किसी भी कर्मचारी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या आए तो तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बुधनी विधानसभा सीट पर यह 20 उम्मीदवार मैदान में रमाकांत भार्गव भाजपा, राजकुमार पटेल कांग्रेस, अर्जुन आर्य समाजवादी पार्टी, आनंद कुमार श्याम राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, धर्मेंद्र सिंह पंवार राइट टू रिकॉल पार्टी, राम प्रसाद पटेल क्रांति जनशक्ति पार्टी, साधना उइके भारत आदिवासी पार्टी, अजय सिंह राजपूत निर्दलीय, अब्दुल राशिद निर्दलीय, आरती शर्मा, गजराज सिंह, दिलीप सिंह, दुर्गा प्रसाद सेन, प्रदीप कुमार, भीम सिंह, राजकुमार गौर, रामपाल भुसरिया, विवेक दुबे, सुजीप कीर, सुधीर कुमार जैन सभी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। recent visitors 71

एफटीए की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न

नई दिल्ली आसियान-भारत के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार (एफटीए) की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न हो गई है। अगली समीक्षा बैठक फरवरी में इंडोनेशिया में होगी । यह जानकारी वाणिज्य विभाग के एक बयान में दी गई है। भारत और आसियान के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए संयुक्त समिति की बैठकें यहां दो दिन चलीं और शुक्रवार को संपन्न हुईं। इस दौरान संयुक्त समिति की सभी आठ उप-समितियों ने अपनी बातचीत की प्रगति के बारे में वस्तु व्यापार समीक्षा कर रही संयुक्त समिति को जानकारी की रिपोर्ट दी। भारतीय और आसियान मुख्य वार्ताकारों ने चर्चा के तहत मुद्दों पर बेहतर समझ विकसित करने और आगे बढ़ाने के लिए अलग से एक बैठक भी की। बयान में कहा गया है कि संयुक्त समिति की अगली बैठक फरवरी 2025 में इंडोनेशिया में होगी। दक्षिण पूर्व देश के संघ आसियान के साथ वस्तुओं के संबंध में मुक्त व्यापार समझौता 2009 में हुआ और यह जनवरी 2010 से लागू है। आसियान भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।   recent visitors 40

दानसरा की 70 महिलाएं आसपास गांव के लोगों को मंदिर निर्माण में दान के लिए कर रहीं प्रेरित

रायगढ़  छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से चार किमी दूर स्थित ग्राम दानसरा की 70 से अधिक महिलाओं ने गांव में श्रीराम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रही हैं। 20 लाख रुपये का खर्च मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा में 20 लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य में ओडिशा के कारीगर जुटे हुए हैं। वर्तमान में डोर लेंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है। महिलाओं ने राम नवमीं तक मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है आस्था का संचार सालों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इससे लोग उत्साहित हैं। हिन्दू धर्मावलंबिया में आस्था का संचार हुआ है। ऐसे में ग्राम दनसरा की महिलाओं ने भी यहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाते हुए समिति का गठन किया है। मतांतरण के विरोध में आवाज बुलंद समूह की महिलाएं सनातन धर्म का प्रचार कर हिन्दू धर्म के प्रति लोगों में जागृति लाने का कार्य कर रही हैं। महिलाएं सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों व मतांतरण करने वालों के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रही हैं। उनका कहना है कि लोग प्रलोभन व भ्रम के कारण मतांतरित हो रहे हैं। राजस्थान के मार्बल से बनेगी भगवान की प्रतिमा महिलाओं ने बताया कि राजस्थान के मार्बल से श्रीराम की मूर्ति बनवाई जा रही है। सजावट के लिए कलाकृतियों का निर्माण भी राजस्थान के कारीगरों से कराया जा रहा है। सभी लोग अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन नहीं कर सकते। ऐसे में हमने सोचा है कि अपने गांव में ही श्रीराम मंदिर का निर्माण करें। इसके लिए महतारी वंदन की राशि एकत्र कर रहे हैं। महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्‍च छत्‍तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार अब योजना के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्‍च करने जा रही है। इस एप की मदद से योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने हुए भुगतान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा योजना की हर जानकारी सहज उपलब्ध होगी। अलर्ट मिल सकेंगे। इस एप के और भी कई फायदे हैं।   recent visitors 36

सोशल मीडिया पर सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

मुंबई, राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट हंसी के साथ-साथ पॉल्यूशन के गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करता है। सिमी ग्रेवाल, जो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक मजेदार जोक साझा किया। इस पोस्ट में तीन तोते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक काले रंग का तोता दूसरे दो हरे रंग के तोतों से कहता है, मेरा यकीन करो, मैं कौवा नहीं हूं, मैं बस दिल्ली से आया हूं। इसका मतलब था कि वह इतना काला दिल्ली के पॉल्यूशन की वजह से हो गया है। इस पोस्ट को शेयर करने के बाद सिमी की यह मजेदार टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। केवल एक घंटे में इस पोस्ट को 4500 से अधिक लोगों ने देखा, 1500 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 203 यूज़र्स ने इसे रीपोस्ट किया। सिमी ग्रेवाल की इस पोस्ट को फैंस ने खूब सराहा, और यह पॉल्यूशन के खिलाफ एक हल्का-फुल्का व्यंग्य था। सिमी ने इस पोस्ट के माध्यम से दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण की गंभीरता को मजाकिया अंदाज में लोगों तक पहुंचाया। दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की स्थिति पिछले कुछ दिनों से काफी खराब हो गई है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 498 तक पहुंच गया, जो कि खतरनाक स्तर पर है। इस प्रदूषण के कारण लोग सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और अन्य शारीरिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, दिल्ली के लोग लगातार इस प्रदूषण से जूझ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। सिमी ग्रेवाल का यह सोशल मीडिया पोस्ट पॉल्यूशन के खतरनाक स्तर पर एक हलके-फुल्के तरीके से प्रतिक्रिया देने के रूप में देखा जा रहा है। recent visitors 117

उपचुनाव में भाजपा की जीत पर केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले – कांग्रेस को फिर कैंसल करना पड़ा मिठाई का ऑर्डर

रायपुर महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. मंत्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस को एक बार फिर से मिठाई का ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा है.” लगभग 44 हजार मतों से भाजपा को मिली इस जीत ने कांग्रेस को आत्ममंथन का मौका दिया है. मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीप दीपक बैज पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि “जो कल तक बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उन्हें अब मेहनत करने की जरूरत है. रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है. वन मंत्री ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की सफलता को भी पार्टी की बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने भाजपा की इस जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई है. बता दें. कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह भाजपा की इस सीट पर लगातार 9 वीं जीत है. recent visitors 80

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर तंज कसा कि विपक्ष को नेता बनने के लायक भी नहीं छोड़ा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर कांग्रेस से बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि विपक्ष को नेता बनने के लायक भी नहीं छोड़ा। राज्य के नतीजों की घोषणा जारी है। ताजा आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का महायुति गठबंधन बंपर जीत की ओर जा रहा है। उन्होंने वायनाड सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को टैग कर लिखा, 'महाराष्ट्र ने तो विपक्ष का नेता बनने लायक भी नहीं छोड़ा।' उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे को भी टैग कर लिखा, 'पालघर के साधुओं का श्राप ले डूबा।' महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी 60 से कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। पालघर हादसा अप्रैल 2020 में महाराष्ट्र के पालघर के गढ़चिंचले में तीन लोगों की मॉब लिंचिंग कर दी गई थी। कहा जा रहा था कि हमले का शिकार हुए तीनों साधु थे और एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुजरात के सूरत जा रहे थे। खबर है कि बच्चों को किडनैप करने वालों के शक में तीनों पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में 101 लोग गिरफ्तार हुए थे। महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। MVA लड़खड़ाता नजर आ रहा है। एमवीए उम्मीदवार मात्र 51 सीट पर आगे हैं जबकि उसके कई नेताओं ने शनिवार सुबह तक महायुति को हराने के दावे किए थे। recent visitors 62

ईयरबड्स की समय समय करें सफाई

नई दिल्ली आजकल ईयरबड्स हमारे रोज़मर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। चाहे म्यूजिक सुनना हो, कॉल अटेंड करना हो, या ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होना हो, ईयरबड्स हर जगह काम आते हैं। लेकिन इन्हें साफ रखना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि गंदे ईयरबड्स से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ईयरबड्स को साफ करने के लिए ये आसान कदम अपनाएं: साफ करने के लिए सामान तैयार करें     माइक्रोफाइबर कपड़ा     नरम ब्रश (पुराने टूथब्रश का भी उपयोग कर सकते हैं)     थोड़ा गीला कपड़ा या आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (70% या अधिक)     ईयरबड्स का पावर बंद करें     ईयरबड्स को साफ करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वे पावर ऑफ हैं और चार्जिंग केस से बाहर हैं। सतह की सफाई करें     ईयरबड्स की बाहरी सतह को माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें।     स्पीकर ग्रिल या छोटे छेदों में जमा गंदगी को ब्रश से हल्के से साफ करें। डीप क्लीनिंग     कपड़े को हल्का गीला करें या उसमें थोड़ी मात्रा में आइसोप्रोपाइल अल्कोहल लगाएं।     इसे ईयरबड्स की सतह पर धीरे-धीरे रगड़ें।     सुनिश्चित करें कि कोई तरल ईयरबड्स के अंदर न जाए। चार्जिंग केस की सफाई     चार्जिंग केस को सूखे और गीले कपड़े से साफ करें।     पिन और कनेक्टर को ज्यादा दबाव न दें। सावधानियां:     पानी का उपयोग न करें, खासकर अगर ईयरबड्स वॉटरप्रूफ न हों।     नियमित रूप से सफाई करें, खासकर अगर आप ईयरबड्स रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं।     सफाई के बाद उन्हें पूरी तरह सुखने दें। recent visitors 67