पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 7 निरीक्षकों का किया ट्रांसफर

बिलासपुर पुलिस महकमें में बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में तबादला किया गया। एसपी रजनेश सिंह ने सात निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस तबादले में सिविल लाइन, सिरगिट्टी और सरकंडा थानों के प्रभारी प्रभावित हुए हैं। recent visitors 61

फिजिकली फिट होने के साथ ही मेंटली फिट होना बहुत जरूरी

रिश्ते को बेहतर तरीके से चलाने के लिए कपल्स के बीच में सही तालमेल होना जरूरी है। इन दिनों ज्यादातर लोग मानसिक बीमारियों के कारण परेशान है। अगर आपका पार्टनर भी किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं तो इसका निगेटिव असर आपके रिश्ते पर हो सकता है। दरअसल जब आपका पार्टनर किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित होता है तो उसे समझाना तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि इस मानसिक बीमारी से पीड़ित पार्टनर की मदद कैसे करें, तो यहां जानिए। 1) अच्छे से सुनने वाले बनें- जब भी आप अपने पार्टनर से बात करें तो उनकी बात परे ध्यान से सुनें और कोशिश करें कि आप बीच में न बोलें या बीच में सलाह न दें। पूरी बात सुनने समझने के बाद ही कुछ बोलें क्योंकि जो लोग मानसिक समस्याओं से जूझ रहे होते हैं वह अक्सर कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं होते हैं। 2) सेल्फ केयर की प्रेक्टिस करें- अपना ख्याल रखने से आपको अपने रिश्ते को मजबूत करने और अपने पार्टनर की देखभाल करने की क्षमता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। अपने पार्टनर के साथ व्यायाम करें, हेल्दी डायट लें और रात की अच्छी नींद लें। इससे मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने और खुशहाली बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 3) गलतियों पर गुस्सा न करें- मानसिक बीमारी होने पर व्यक्ति के स्वभाव में बदलाव आता है। ऐसे में व्यक्ति को मूड स्विंग्स की समस्या होती है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर को कोई मानसिक बीमारी है और वो कोई गलती करते हैं, तो आपको उन पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। आप बाद में उन्हें समझा सकते हैं। लेकिन आपका गुस्सा उन्हें गलत चीजें करने को ट्रिगर कर सकता है। 4) लिमिट का सम्मान करें- आपको अपने पार्टनर समझना चाहिए कि उनको कभी-कभी स्पेस चाहिए हो सकता है। ऐसे में उनकी लिमिट का सम्मान करें और उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय दें। recent visitors 64

एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे दया तोड़ेंगे दरवाजा

'कुछ तो गड़बड़ है' और 'दया दरवाजा तोड़' जैसी पंच लाइन्स के लिए फेमस CID एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इसकी शूटिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। पहले ही अपडेट्स आए थे और अब इसका प्रोमो भी जारी किया गया है। जहां दया घायल अवतार में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ये कब और कितने बजे से कहां आएगा। इसकी भी जानकारी दी गई है, जिसे जानने के बाद लोग बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं। सोनी टीवी की तरफ से जारी CID के प्रोमो में दया के शरीर पर पट्टी बंधी हुई है। वह एक कमरे में होते हैं, जहां गैस पर पतीले में रखी चाय उफान मार रही होती है। वह कहते हैं, 'दुश्मन को लगा कि आसान है मुझे मिटाना, जो भूल चुके, उन्हें है ये याद दिलाना। लौटकर न आ सकूं, इतनी दूर गया नहीं। जो आसानी से मर जाए। वो दया नहीं।' घायल दया की दिखी प्रोमो में झलक इस दौरान दया अपनी बंदूक निकालते हैं। कपड़े पहनते हैं और बदमाशों के पीछे भागते हैं। और अंत में आवाज आती है, 'दया दरवाजा तोड़' और वह वैसा ही करते हैं। शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे। ये शो 21 दिसंबर से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शनिवार और रविवार रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। CID में आखिर में क्या हुआ था? बता दें कि जब CID का आखिरी एपिसोड दिखाया गया था, तो उसमें अभिजीत ने दया पर गोली चलाई थी, जिसके बाद वह खाई में गिर गए थे। अब कहानी उसी के आगे से देखने को मिलेगी। इस प्रोमो से पहले मुहुर्त पूजा का भी वीडियो सामने आया था। बताया गया था कि शो के मेकर बीपी सिंह ने अब आधिकारिक रूप से शूटिंग शुरू कर दी है। recent visitors 36

आईपीएल: मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं

जेद्दा (सउदी अरब) इंडियन प्रीमियर लीग की रविवार से होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं जबकि 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रूपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110.50 करोड़ रूपये का पर्स है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 83 करोड़ रूपये है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रूपये और राइट टू मैच (आरटीएम) कोर्ड है जिससे वे अपने पूर्व कप्तान को खरीद सकते हैं। वैसे समझा जाता है कि पंत नहीं चाहते कि दिल्ली आरटीएम कार्ड का प्रयोग करे क्योंकि अलग होते समय संबंधों में दरार आ गई थी और पंत खुद को अब टीम का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने कहा भी था, ‘‘मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था। यह तय है।’’ सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पंत 25 करोड़ रूपये पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 45 करोड़ रूपये है और वे उन्हें इस कीमत पर खरीदने की स्थिति में नहीं होंगे। हर दो साल में टीम बदलने के लिये मशहूर पंजाब किंग्स के पास काफी बड़ा पर्स है और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ फिर एकजुट होना चाहेंगे। नीलामी के लिये 81 खिलाड़ियों का बेसप्राइज दो करोड़ रूपये है। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर एक मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रूपये) का आंकड़ा पार कर सकते हैं। पिछले तीन सत्र में 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लग सकती है। पंजाब के पास आरटीएम कार्ड है लेकिन पता नहीं कि बोली कहां तक जाती है। तेज गेंदबाजों की भी काफी मांग होंगी जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को छोड़कर भारत के लगभग सभी स्टार क्रिकेटर लिये जा चुके हैं। अय्यर कप्तानी के लिये दिल्ली की पसंद हो सकते हैं। आरसीबी, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंटस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये तीन संभावित कप्तान पंत, राहुल या अय्यर हो सकते हैं। भारतीय खिलाड़ियों में ईशान किशन भी प्रमुख होंगे लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस उन्हें पिछली बार की तरह 15 करोड़ रूपये में खरीदने की स्थिति में नहीं है। मोहम्मद शमी पर भी नजरें रहेंगी जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इनके अलावा जिन नामों पर चर्चा होगी, उनमें प्रमुख हैं। 1.खलील अहमद : जो अर्शदीप सिंह को नहीं खरीद पायेंगे, उनकी निगाहें खलील पर होंगी। यश दयाल को आरसीबी ने बरकरार रखा है लिहाजा खलील को अच्छे दाम मिल सकते हैं। मांग.आपूर्ति समीकरण के तहत उन पर अच्छी बोली लग सकती है। 2.दीपक चाहर : पिछले कुछ साल में चोटों से परेशान रहे चाहर पावरप्ले में अच्छे स्विंग गेंदबाज साबित होते हैं। उनके लिये कई टीमें दम लगा सकती है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 3.आवेश खान : पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिये 19 विकेट लेने वाले आवेश खान दस करोड़ रूपये में खरीदे गए थे। उन्हें एक बार फिर अच्छा दाम मिल सकता है। 4.हर्षल पटेल : हमेशा आईपीएल में हर्षल पटेल को मोटा करार मिलता है। राष्ट्रीय टीम के लिये चयन में भले ही उनके नाम पर विचार नहीं होता है लेकिन पिछले सत्र में 24 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को आईपीएल में अनदेखा नहीं किया जा सकता। 5.भुवनेश्वर कुमार : पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत के सीम और स्विंग गेंदबाज कम ही हैं और भुवनेश्वर के पक्ष में उनका अनुभव भी है।उन्हें दस करोड़ से कम में खरीदा जा सकता है और दुनिया जानती है कि सीएसके के असल कप्तान एम एस धोनी को अनुभवी खिलाड़ी कितने पसंद हैं। 6. जोस बटलर : इसकी संभावना कम है कि यशस्वी जायसवाल को अपने पसंदीदा जोस भाई के साथ खेलने का मौका मिले लेकिन बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी में वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की बल्लेबाजों की मददगार पिच को देखते हुए आरसीबी उन पर दाव लगा सकता है। 7.लियाम लिविंगस्टोन : यह ऐसा खिलाड़ी है जिस पर पंजाब आरटीएम कार्ड प्रयोग कर सकता है। दूसरी टीमों पर भी उनकी नजरें होंगी। 8.कैगिसो रबाडा : आईपीएल में रबाडा की मांग हमेशा रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स उन्हें फिर खरीद सकती है और पंजाब के पास आरटीएम का विकल्प है। मुंबई इंडियंस भी जसप्रीत बुमराह के साथी तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें लेने पर विचार कर सकती है।   recent visitors 68

भारत में विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप बेहतरीन: सारा अली

मुंबई, एक्ट्रेस सारा अली खान का कहना है कि भारत देश की विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप से बेहतर दुनिया में कुछ भी नहीं है। एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने अपनी पसंद और भारत को लेकर विचार रखे। यह पूछे जाने पर कि उन्हें देश में या विदेश में से क्यां ज्याोदा पसंद है? सारा ने कहा, ‘दोनों, मैं किसी एक को नहीं चुन सकती। मुझे विदेश में घूमना पसंद है, लेकिन भारत में विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप बेहतरीन है और मैं इसकी और खोज करना चाहूंगी।’ सारा अली खान निश्चित रूप से पहाड़ों में घूमना बहुत पसंद करती हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट इस बात का सबूत है, जहां वह अक्सर उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। सारा अली खान ने कहा, ‘वैसे मुझे समुद्र पसंद है, मुझे लगता है कि हर कोई जो मुझे जानता है, वह जानता है कि मुझे पहाड़ पसंद हैं। 29 वर्षीय एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने में कोई संकोच नहीं करतीं और उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें तो अपना सारा समय केदारनाथ में बिता सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘यह (केदारनाथ) मेरे लिए बहुत खास जगह है, अगर मैं कर सकती तो अपना सारा समय यहीं बिताती।’यह पूछे जाने पर कि क्या वह यात्रा करते समय बजट में ठहरना पसंद करती हैं या लग्जरी होटल में? सारा ने कहा कि, ‘यह किसी डेस्टिनेशन को स्थानीय लोगों के नजरिए से देखने का सबसे अच्छा तरीका है, और पैसे के लिए लिहाज से भी सही है, खासकर तब जब आप दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा कर रहे हों। सारा अली खान ने कहा है कि वह लग्जरी के बजाय बेसिक रहना पसंद करती हैं, जो उन्हें हिंदी सिनेमा में सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक बनाता है। यह पूछे जाने पर कि वह यह सब कहां से सीखती हैं? उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा से ही जमीन से जुड़े रहना सिखाया गया है। मेरी मां भी ऐसी ही हैं और उन्हों ने ही मेरा मार्गदर्शन किया है। फिल्म सेट पर रहना, वर्कआउट करना और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना, हमेशा मुझे सबसे सरल खुशियां देता है। इतना ट्रैवल और काम के बावजूद खुद को संयमित रखना, शरीर का ख्याल रखना आसान नहीं होता है, लेकिन सारा के लिए ये नामुमकिन नहीं है। वह कहती हैं, ‘यह सबसे आसान नहीं है, ऐसे दिन भी होते हैं जब मैं शूटिंग शेड्यूल या व्यस्त यात्रा के बाद बिस्तर पर ही सो जाना चाहती हूं। लेकिन मेरे लिए जो बेहद जरूरी है वह है समय निकालना, चाहे वह कितना भी लंबा क्यों न हो। recent visitors 45

पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग बुझाई, चालक को निकाला सुरक्षित

हरिद्वार. हरिद्वार धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची कलियर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाड़ी चला रहे चालक को सुरक्षित बचा लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को पिरान कलियर निवासी आसिफ कार में सवार होकर धनौरी से कलियर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर पहुंचा तो अचानक से उसकी कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर चेतककर्मी रविन्द्र बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम और कलियर पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार जलकर राख हो गई। चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात एक कार में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया। recent visitors 63

यशस्वी जायसवाल बने छक्कों के सरताज, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, रिकॉर्ड बुक में आए टॉप पर

पर्थ पर्थ टेस्ट के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी की असफलता को पीछे छोड़ते हुए दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद 90 रन बना लिए हैं। जयसवाल ने इस पारी के दौरान दो छक्के भी लगाए। इन छक्कों की मदद से वह इस साल टेस्ट क्रिकेट में 34 छक्के लगाने में सफल हो गए है। उन्होंने लियोन की गेंद पर छक्का लगाकर यह महान उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम पर था।   टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के 34 यशस्वी जयसवाल (2024) 33 ब्रेंडन मैकुलम (2014) 26 बेन स्टोक्स (2022) 22 एडम गिलक्रिस्ट (2005) 22 वीरेंद्र सहवाग (2008) सिर्फ एक सिक्स और लगाने से जयसवाल इस लिस्ट में भी टॉप कर जाएंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के बाद अभी 4 टेस्ट बाकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के वनडे में – रोहित शर्मा (67) टी20 में – सूर्यकुमार यादव (68) टेस्ट में – यशस्वी जयसवाल (34*) एक साल में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय 1998 – सचिन तेंदुलकर 2017 – रोहित शर्मा 2018 – रोहित शर्मा 2019 – रोहित शर्मा 2022 – सूर्यकुमार यादव 2023 – रोहित शर्मा, सूर्या, शुभमन गिल 2024 – यशस्वी जयसवाल जयसवाल ने साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय प्लेयरों में भी अपना नाम भी दर्ज करवा लिया। वह साल 2024 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। पिछले साल रोहित, सूर्यकुमार और शुभमन गिल तीनों फार्मेट में 50 से ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। recent visitors 150