उपचुनाव में जीत के बाद सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- राहुल और भूपेश जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का होगा बंटाधार

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, इस जीत के लिए दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं, इनकी वजह से ही जीत मिली है. जनता ने बीजेपी, मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. महाराष्ट्र की जीत को लेकर सीएम ने कहा, यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है. पिछले सरकार में महाराष्ट्र में विकास कार्य हुआ, इस पर जनता ने मुहर लगाई है. मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीमए साय ने कहा, कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे हैं, चाहे वह राहुल गांधी हो, चाहे भूपेश बघेल हो, ये लोग जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होना तय है. बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने रिकॉर्ड 46167 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को हराया है. सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है. सरकार ने 10 महीने में जो काम किया है उस पर जनता ने मुहर लगाया है. पुनः इस जीत के लिए मोदी जी को बधाई प्रेषित करता हूं. 10 महीनों के काम पर जनता ने लगाई मुहर : साय सीएम साय ने कहा, रायपुर दक्षिण विधानसभा में श्यामबिहारी जयसवाल चुनाव प्रभारी थे. इस चुनाव में सारे मंत्री, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत सभी के प्रयास से भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है. मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं. रायपुर दक्षिण के मतदाताओं को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. साय ने कहा, हमारी सरकार 10 महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया है. महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात हो या किसानों को धान का बोनस या ₹3100 प्रति क्विंटल धान की कीमत देने की बात हो, रामलला दर्शन योजना की बात हो, हमारी सरकार ने 10 महीना में जो काम किए हैं उस पर रायपुर दक्षिण की जनता ने मुहर लगाई है. हमारे विधायक सुनील सोनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. जनता ने मोदी पर जताया विश्वास : बृजमोहन सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कमल का दक्षिण कमल फूल का गढ़ है और रहेगा. कांग्रेस के सभी मुद्दों को जनता ने खारिज कर दिया है. बृजमोहन ने कहा कि काम पर जनता ने मुहर लगाई है, सभी समीक्षाएं इस बार कांग्रस के हार का करण बना है. हमारी समीक्षा जीत का कारण बना है. बीजेपी को महाराष्ट्र जैसी सफलता मिलती रहेगी. जनता ने मोदी पर विश्वास किया है. भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे भाजपाई भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद भाजपाई बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे. सीएम विष्णुदेव साय, सुनील सोनी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल समेत तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यालय भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर, पटाखे फोड़कर ढोल-नंगाड़े के साथ जीत का जश्न मना रहे. recent visitors 47

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात्रि गश्त के दौरान कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की शनिवार को अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर उस समय हत्या कर दी जब वह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात्रि गश्त पर था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय कांस्टेबल किरण पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात थे। उन्होंने कहा कि शनिवार तड़के एक गली से उनका शव बरामद किया गया जिस पर चाकू से वार के निशान थे। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। recent visitors 86

Syed Mushtaq Ali Trophy में तिलक वर्मा ने 225.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 14 चौके और 10 छक्के लगाए

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में 67 गेंदों में 151 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय तिलक ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो मैच में सेंचुरी ठोककर इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में एंट्री मारी थी। नाबाद 107, नाबाद 120 और अब 151 रन हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में तिलक वर्मा ने भारत के लिए दमदार खेल दिखाया था। सेंचुरियन में खेले गए चार मैच की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 107 रन बनाए थे। इसके बाद जोहानिसबर्ग में हुए चौथे, आखिरी और निर्णायक मैच में उनके बल्ले से नाबाद 120 रन की पारी निकली थी। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 151 रन बनाकर आईपीएल से पहले अपने रेड हॉट फॉर्म का संकेत दे दिया। तिलक की आखिरी तीन टी-20 पारी     107*(56) vs साउथ अफ्रीका, 13 नवंबर 2024     120*(47) vs साउथ अफ्रीका, 15 नवंबर 2024     151(67) vs मेघालय 23 नवंबर 2024 तिलक ने एक नहीं कई रिकॉर्ड तोड़े हैदराबाद के लिए अपनी इस दमदार पारी के साथ अब तिलक वर्मा टी-20 में 150 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय मेंस क्रिकेटर भी बन गए। पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में 147 रन बनाए थे। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड किरण नवगिरे के नाम हैं, जो अब महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 2022 में किरण नवगिरे ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नगालैंड के लिए खेलते हुए नाबाद 162 रन बनाए थे। टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल तिलक ने 18 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर 122 रन जोड़े, जिसके बूते हैदराबाद ने 4 विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में टीम का सर्वोच्च स्कोर भी है। साथ ही साथ हैदराबाद के नाम अब टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज हो चुका है।   recent visitors 66

25 नवंबर से तेज ठंड का दौर फिर से आएगा, शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में मध्यम कोहरे का असर

भोपाल  मध्य प्रदेश में नवंबर की ठंड ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी भोपाल में 10 साल की सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। यहां रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में दिन का तापमान भी 26 डिग्री के करीब सिमट गया है। वहीं, पचमढ़ी, अमरकंटक, कल्याणपुर और शाजापुर-राजगढ़ जैसे छोटे शहर सबसे ज्यादा ठंडे हैं। शहडोल के कल्याणपुर में प्रदेश का सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पचमढ़ी में 7.2 डिग्री और मंडला में 8.1 डिग्री तापमान रहा। राजगढ़, उमरिया और शिवपुरी के पिपरसमा में रात का तापमान 9 डिग्री तक गिर गया। भोपाल, जबलपुर और इंदौर जैसे बड़े शहरों में पारा सामान्य से 5-6 डिग्री तक नीचे है। इधर, शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में मध्यम कोहरे का असर देखने को मिला। इंदौर में इस सीजन में पहली बार बीती रात का तापमान 11.6 (-2) डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में रात का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री और गिरावट की आशंका जताई है। बड़े शहराें की बात करें ताे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान सामान्य (15 डिग्री) से 5.6 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। भोपाल में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है, जबकि जबलपुर दूसरे नंबर पर है। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 12 डिग्री के आसपास है। वहीं, गुरुवार-शुक्रवार की रात कल्याणपुर में पारा 7.1 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 8.1 डिग्री, शिवपुरी के पिपरसमा, उमरिया और राजगढ़ में 9 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई, जहां तापमान 11.6 डिग्री रहा। उज्जैन में 11.2 डिग्री और ग्वालियर में 11.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री और गिरावट का अनुमान जताया है।   प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तरी हवाएं तेज हो गई हैं, जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाया रहा, जबकि भोपाल सहित अन्य शहरों में सुबह धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग ने 25 नवंबर से ठंड के और तेज होने की संभावना जताई है। इंदौर में इस सीजन में पहली बार बीती .रात का तापमान 11.6 (-2) डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में रात का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री और गिरावट की आशंका जताई है। अभी ये सिस्टम एक्टिव उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। वहीं, उत्तरी हवाएं भी प्रदेश में आ रही है। इस कारण तेज ठंड है। ड़े शहरों में सामान्य से 5.6 डिग्री तक नीचे पारा बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान सामान्य (15 डिग्री) से 5.6 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। भोपाल में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है, जबकि जबलपुर दूसरे नंबर पर है। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 12 डिग्री के आसपास है। भोपाल में नवंबर महीने की ठंड का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं, गुरुवार देर रात पुलिस ने एक युवक का शव बजरिया ब्रिज से बरामद किया है, जिसकी मौत ठंड के कारण होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा, पचमढ़ी दूसरे नंबर पर पचमढ़ी प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, जो हरियाली से घिरा हुआ है। नवंबर महीने में यहां दिन और रात दोनों ही सबसे ठंडे रहे हैं, लेकिन शहडोल का कल्याणपुर पहली बार सबसे ठंडा रहा। गुरुवार-शुक्रवार की रात कल्याणपुर में पारा 7.1 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 8.1 डिग्री, शिवपुरी के पिपरसमा, उमरिया और राजगढ़ में 9 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरी हिस्से में कोहरा, भोपाल में धुंध शनिवार सुबह प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम कोहरा देखने को मिला। वहीं, भोपाल में धुंध है। बाकी शहरों में भी धुंध का असर है। यहां दिन भी ठंडे है। अब जानिए, नवंबर में 5 बड़े शहरों में ट्रेंड… भोपाल में सबसे ज्यादा सर्दी नवंबर में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़क रहा है और यह 9.4 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में इस महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।   recent visitors 150

कांग्रेस पार्षद पति सवा लाख रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

नीमच मध्यप्रदेश के उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने शनिवार सुबह नीमच नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद रानी मसूदी और के पति साबिर मसूदी को सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आज सुबह इस पूरी कार्रवाई को उस वक्त अंजाम दिया, जब दोनों रिश्वत लेने शिकायतकर्ता के निर्माणाधीन शोरूम भारत माता चौराहा के समीप पहुंचे थे। जिन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल शिकायतकर्ता नकुल जैन पिता नन्द कुमार निवासी 106 राजस्व कालोनी नीमच ने 14 नवंबर को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी, कि पार्षद पति कबीर मसूदी के द्वारा शोरूम निर्माण में एमओएस (MOS) का उल्लंघन करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसमें पार्षद रानी मसूदी की भी सहमति थी। आज जैसे ही साबिर मसूदी ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में साबिर मसूदी एवं पार्षद रानी बी मसूदी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। recent visitors 42

मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है। recent visitors 28

मैदान में घूम रहे थे रूसी सैनिक, दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया

रूस रूस और यूक्रेन युद्ध दिन-ब-दिन और खतरनाक होता जा रहा है। यूक्रेन और रूसी सैनिक एक-दूसरे पर लगातार और खतरनाक मिसाइलों से हमले जारी रखे हुए हैं। इस बीच दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया। मामला यूं है कि रूसी सैनिक वैन से उतरकर इलाके में पैदल घूम रहे थे, तभी उनके ऊपर यूक्रेन ने मिसाइल दाग दी। यह हमला जहां हुआ है, वहां पिछले नौ महीनों से रूस का कब्जा है। बताया जा रहा है कि इलाके में रूसी सैनिक ट्रेनिंग कर रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। हमले का वीडियो भी आया है। दक्षिणी यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया ओब्लास्ट इलाके में नागरिक वैन से लगभग एक दर्जन रूसी सैनिक उतरे, उन्हें पता नहीं था कि वे यूक्रेन की निगरानी में हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही क्षणों में, 92 किलोमीटर दूर स्थित एक हाई-मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) ने एक M30/31 रॉकेट लॉन्च किया और कई रूस सैनिक वहीं ढेर हो गए। हमले में कम से कम पांच सैनिक मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले रूसीप्रशिक्षु थे और इलाके में ट्रेनिंग करने उतरे थे। फरवरी से लेकर अब तक ज़ापोरिज्जिया और डोनेट्स्क ओब्लास्ट में यूक्रेन इस तरह के आठ हमलों में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मार चुका है। विश्लेषकों का कहना है कि खुले इलाकों में रूसी सैनिकों का प्रशिक्षण आयोजित करना रूस की बड़ी विफलता साबित हो रहा है। रूसी प्रशिक्षुओं पर लगातार घातक हमले दिखाते हैं कि रूसी सैनिक अभी भी इस समस्या का हल नहीं निकाल पाई है। recent visitors 30