Friday, July 10, 2026 7:54 am

शिक्षकों और सरपंच ने नहीं की शिकायत, छत्तीसगढ़-रायपुर के स्कूल में घुसकर पंच ने छात्र को पीटा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार सरकारी स्कूलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्कूल के अंदर शिक्षकों का शराब पीना या फिर स्कूल में शिक्षक या शिक्षिका का आराम फरमाना। इससे हटकर अब सरकारी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के पंच ने शराब के नशे में मिडिल स्कूल के एक बच्चे के साथ मारपीट किया। पूरा मामला दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ी का है। ग्राम खुड़मुड़ी के शासकीय मिडिल स्कूल में गांव के ही पंच ने स्कूली बच्चे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। शराबी पंच  ने आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट किया। महेश साहू ग्राम खुड़मुड़ी के वार्ड क्रमांक 17 के पंच हैं। पंच के बेटे का नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर स्कूल के शिक्षकों को मिठाई देने पहुंचा हुआ था। वह शराब के नशे में था। इस दौरान वह पढ़ाई कर रहे छात्रों के कक्षा में घुस गया। इतना ही नहीं शराब के नशे में बच्चों को पढ़ने लगा। इस दौरान नशे की हालत में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही शराबी ने गाली-गलौज भी की है। छात्र का आरोप है कि शराब के नशे में क्लास में घुसकर छात्रों के साथ बदतमीजी की। उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की है। घटना के समय लगभग 50 विद्यार्थी मौजूद थे। अभी शिक्षक कार्यालय में थे। बच्चे के परिजनों का कहना है कि इससे बच्चे के मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अभी तक स्कूल के शिक्षकों या ग्राम के सरपंच की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। परिजनों का आरोप है कि शराबी स्कूल में घुसकर मौजूद छात्र के साथ मारपीट की घटना हो रही है। वहां के शिक्षक, प्राचार्य कोई भी मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं। आरोप यह भी है कि मामले को दबाया जा रहा है। शिकायत करने से मना किया जा रहा है। उनका कहना है कि विद्या के मंदिर में विद्यार्थी ही सुरक्षित नहीं है। recent visitors 53

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष पंवार समेत तीन की हादसे में मौत

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ऋषिकेश कोतवाली के उप-निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वे लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के बेटे के शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद एक रिजॉर्ट से बाहर आ रहे थे और कार में बैठने वाले थे तभी नटराज चौक के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक ने रिजॉर्ट के बाहर खड़े कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। कुमार ने बताया कि हादसा 24 नवंबर की देर रात ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर हुआ। उन्होंने बताया कि पुल पर चढ़ते समय गति अधिक होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराया और तीन लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उप-निरीक्षक ने बताया कि घायलों को तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ले जाया गया जहां त्रिवेंद्र सिंह पंवार (71) और ऋषिकेश के लाल तप्पड़ के निवासी गुरजीत सिंह (36) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दिल्ली के रोहिणी के निवासी जतिन (23) ने उपचार के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। इस बीच, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफतार कर लिया है जिसकी पहचान रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि के निवासी विजय कुमार (40) के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने पंवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने संदेश में धामी ने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतत्प परिजनों एवं उनके समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’ recent visitors 58

हनुमान चालीसा की इन चैपाई का जाप करने से आएगी घर में सुख-शांति

किसी को बडी समस्याओं का सामना करना पडता है जो अधिक समय तक रहती है जिसके कारण आप अशांत और सुकून भरी जिंदगी चाहने के लिए अपनी जिंदगी आपको बोझिल लगने लगती है। इन समस्याओं से आपको निजात हनुमान जी दिला सकते है क्योंकि इनकी साधना अति सरल एवं सुगम है चूंकि वह बाल ब्रह्मचारी थे इसलिए इनकी साधनाओं में ब्रह्मचारी व्रत अवश्य लेना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का जाप करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति हनुमान चलीसा का रोज पाठ करता है तो आपके ऊपर भगवान हनुमान की कृपा बनी रहेगी। जिसके कारण आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान एक ऐसे भगवान है जिसे माना जाता है कि आज भी जीवित है। सच्चे मन से इनकी पूजा विधि-विधान के साथ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। तुलसीदास जी द्वारा लिखी गयी, काव्यात्मक कृति हनुमान चालीसा खुद में हजारों और लाखों मन्त्रों के समान शक्तिशाली बताई गयी है। वैसे तो पूरी ही हनुमान चालीसा बहुत महत्वपूर्ण है किन्तु हनुमान चालीसा की यह निम्न 5 चैपाइयां ही अगर सही से निरंतर जाप की जाए, तो सभी दुखों से इंसान को मुक्त कर सकती हैं। जानिए इन चैपाईयों के बारें में। अगर आप किसी शत्रु से परेशान है। जिसके कारण आप तनाव या और समस्याओं से गुजर रहे हैं तो इस चैपाई का जाप करें। ऐसा करने से आपको अपने शत्रु से विजय प्राप्त होगी। साथ ही वो आपका अनिष्ट नही कर पाएगा। भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्रजी के काज संवारे।। अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है या फिर कोई भी काम करने से आपको असफलता ही प्राप्त हो रही है या फिर हढझ़ाई में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो इस चैपाई का रोज 108 बार जाप करें। बिद्यबान गुनी अति चातुर। रामकाज करीबे को आतुर।। अगर कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमार या हमेशा किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। हर तरह की दवा करा ली लेकिन फायदा नही हो रहा है तो इस चैपाई का सुबह और शाम कम से कम 108 बार जाप करें। जल्द ही आपको हर बीमारी से निजात मिल जाएगा। नासे रोग हरे सब पीरा। जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा।। अगर किसी व्यक्ति को किसी भी तरह का भय सता रहा है तो रोज सुबह और शाम हनुमान चालीसा में इस चैपाई का कम से कम 108 बार जाप करें। आप सभी तरह के भय से मुक्त हो जाएगे। भूत-पिशाच निकट नहीं आवे। महाबीर जब नाम सुनावे।। हनुमान जी आठ सिद्धि और नौ निधियों को देने वाले भगवान हैं। इनको ऐसा वरदान माता सीताजी ने दिया है। अगर आपको भी शक्तियों के प्राप्त करना है जिससे आप हर मुश्किलों का कम सामना करना पडे तो रोज ब्रह्म मुहूर्त में उढकर इस चैपाई का जाप करें। अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।।   recent visitors 54

चार लोग हुए घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में ट्रक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के भादरा के गांव भिरानी में ट्रक की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। भादरा के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को हरियाणा के हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार को हनुमानगढ़ के भादरा तहसील के भिरानी थाना क्षेत्र के भादरा-सिरसा सड़क मार्ग पर गांधी हैड के पास हुआ। घटना के संबंध में महेंद्र पुत्र गोपाल निवासी भोजासर तहसील भादरा ने रविवार को पुलिस थाना भिरानी में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसका बेटा मनीष व उसके साथी नरेश, रमेश, अनुज एवं सुशील, हरियाणा के सिरसा से शादी समारोह में शामिल होकर कार से रात को वापस अपने गांव भोजासर आ रहे थे। रात में करीब 3 बजे भादरा-सिरसा रोड पर गांधी हैड पास सामने से आए ट्रक नंबर आरजे 32 जीबी 4220 के ड्राइवर ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय भादरा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हरियाणा के हिसार रेफर किया गया है। रविवार देर शाम को भिरानी पुलिस थाना ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं राजकीय उप जिला चिकित्सालय भादरा में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। recent visitors 76

इंटरनेशनल T20 मैच में नाइजीर‍िया के ख‍िलाफ मुकाबले में आइवरी कोस्ट हुई 7 रनों पर ऑलआउट

नईदिल्ली 7 रन पर टीम ऑल आउट… वो भी इंटरनेशनल मैच में, सुनने में यह बात थोड़ा सरप्राइज कर सकती है. लेकिन नाइजीरिया के खिलाफ आइवरी कोस्ट (Nigeria vs Ivory Coast) ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया. वहीं र‍िकॉर्ड जीत भी रनों के ल‍िहाज से दर्ज की. यह टी20 इत‍िहास का सबसे कम स्कोर है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी सबसे कम स्कोर है.  इस मुकाबले में नाइजीरिया ने 264 रनों से जीत दर्ज की. यह मुकाबला लागोस के तफवा बालेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल मैदान (Tafawa Balewa Square Cricket Oval, Lagos) में हुआ. आइवरी कोस्ट ने लागोस में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड  कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-सी के मैच में नाइजीरिया के खिलाफ महज 7 रनों पर ढेर हो गई और उसे 264 रनों से हार झेलनी पड़ी. यहां ध्यान देने वाली बात है क‍ि इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप 5 सबसे कम स्कोर में से 4 स्कोर साल 2024 में बने हैं. स‍िंगल ड‍िज‍िट टीम स्कोर का पहला उदाहरण यह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में सिंगल डिजिट टीम स्कोर का पहला उदाहरण है. इस फॉर्मेट में इससे पहले का न्यूनतम स्कोर 10 रन था. इस स्कोर पर दो बार टीम ढेर हुई है. एक तो इसी वर्ष सितंबर में मंगोलिया की टीम सिंगापुर के खिलाफ 10 रनों पर सिमटी थी, जबकि पिछले साल आइल ऑफ मैन (Isle of Man) की टिम स्पेन के खिलाफ इसी स्कोर पर ऑल आउट हुई थी. पुरुष टीम 20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत की बात करें, तो नाइजीरिया की 264 रनों से जीत तीसरी बड़ी जीत है.पिछले महीने जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को 290 रनों से हराया था, जबकि नेपाल ने सितंबर 2023 में हांगझोऊ एश‍ियन गेम्स में मंगोलिया को 273 रनों से हराया था. टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर 1. आइवरी कोस्ट- 7 रन, विरुद्ध नाइजीरिया (नवंबर, 2024) 2. मंगोलिया- 10 रन, विरुद्ध सिंगापुर (सितंबर, 2024) – आइल ऑउ मैन – 10 रन, विरुद्ध स्पेन (फरवरी, 2023) 3. मंगोलिया- 12 रन, विरुद्ध जापान (मई, 2024) 4. मंगोलिया- 17 रन, विरुद्ध हॉन्ग कॉन्ग (अगस्त, 2024) 5. माली- 18 रन, विरुद्ध तंजानिया (सितंबर, 2024) टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत (रनों से) 1. जिम्बाब्वे- 290 रनों से, विरुद्ध गाम्बिया (अक्टूबर, 2024) 2. नेपाल- 273 रनों से, विरुद्ध मंगोलिया (सितंबर, 2023) 3. नाइजीरिया- 264 रनों से, विरुद्ध आइवरी कोस्ट (नवंबर, 2024) recent visitors 66

क्रिसमस और न्यू ईयर का पार्टी के लिए बेस्ट है इंडिया कि ये जगह

हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर का इंतजार होता है। ये दो ऐसें फेस्टिवल है जो बहुत ही करीब पडते है। इसके लोग सभी के दिमाग में होता है कि हम ऐसी जगह जाए जहां पर दोनों सेलिब्रेट कर सके। क्योंकि हर इंसान अपनी जीवन में इतना व्यस्त होता है कि और किसी के लिए समय ही नही निकाल पाते है जिसके कारण हम ऐसे समय को चुनते है जिसमें सभी साथ हो। तो फिर सोचना क्या जाइए उन जगहों पर जहां पर आप अपनी तनाव के जीवन से मुक्चत, शांति मिलें। चाहे वह सिर्फ दो दिन की क्यों न हो। जिससे आपकी पूरी थकान गायब हो जाएं। साथ ही प्रभु ईसा के सामने जाकर प्रार्थना कर सकते है। जिससे आपको और आपके दिल को सुकून मिलेगा। तो फिर देर किस बात कि जाइए इन मशहूर और खूबसूरत चर्च में जहां पर आपको एक सुकून मिलेगा। साथ ही जब आप इन्हे देखेगे तो यूरोपियन चर्चों का अहसास होता है। जो अपने आप में बहुत खूबसूरत होती है। जानिए ऐसी चर्च के बारें में। कैथेड्रल चर्च, दिल्ली मुक्ति के कैथेड्रल चर्च को विक्ट्री चर्च के नाम से भी जाना जाता है। ये इंडिया के सबसे सुंदर चर्चों में से एक मानी जाती है। यद चर्च संसद भवन और राष्ट्रपति भवन के पहले पडती है। इस चर्च को हेनरी मड्ड ने साल 1927 और साल 1935 के दौरान बनवाया था। यह चर्च औपनिवेशिक शैली की वास्तुकला का एक आदर्श उदाहरण है। यह चर्च देखने में आपके बर्थ डे केक की तरह दिखता है। जिसके ऊपर कैंडल भी लगी हुई है। इसको इस तरह बनाया गचा है कि गर्मी के मौसम में ये ठंडा रहता है। आप अगर यहां जाना चाहते है तो आसानी से जा सकते है। यहां पर प्रवेश में कोई प्रतिबंध नही है। इस चर्च के चारों और मौजबद हरे-भरे पेड़ और शांति आपका मन मोह लेगी। सेंट फिलोमिना चर्च, मैसूर इस चर्च को सेंट जोसेफ चर्च के नाम से भी जाना जाता है। इसे गौथिक वास्तुशिल्पीय शैली में बनाया गया था। यह चर्च देश के प्रमुख शहरों में एक मैसूर में है। इसके अंदर संगमरमर की वेदी पर सेंट फिलोमेना और जीजस क्राइस्ट की मूर्ति है। जो देखने में आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। इस चर्च में ग्लास पेंटिंग्स लगी हुई है। जिसमें ईसा मसीह के जन्म से लेकर पुनर्जन्म तक की घटनाओं वर्णित है। इसके साथ ही आप मैसूर की अन्य जगह का भी आन्नद ले सकते है। सेंट फ्रांसिस, कोच्चि सेंट फ्रांसिस चर्च भारत का पहला यूरोपियन चर्च है इसे साल 1503 में बनवाया गया था। ये चर्च कई हमलों और अनगिनत समझौतों के साक्षी माना जाता है। साल 1923 भारत में यूरोपियन कोलोनी के स्ट्रगल को इस चर्च के द्वारा देखा जा सकता है। इस चर्च को अब मॉन्यूमेंट के तौर पर सुरक्षित रखा गया है। सेंट जॉन चर्च, नैनीताल नैनीताल के हाई कोर्ट के पास स्थित सेंट जॉन चर्च सबसे पुराना है। गौथिक शैली में निर्मित चर्च की दीवारें ब्रिटिश राज की मजबूत व आकर्षक भवन निर्माण शैली की याद ताजा करती हैं। इस चर्च में क्रिसमस पर प्रार्थना सभा नहीं होती है बल्कि नैनीताल में हुए विनाशकारी भूस्खलन के दिवंगतों की याद में प्रार्थना सभा होती है। यह चर्च 1846 में बना है। यह चर्च भूस्खलन में शिकार हुए लोगों की एक स्मारक के रूप में बनाया गया है। जो लोग इस भूस्खलन में मरे थे उनके नाम की पट्टिका इस चर्च में पीतल के एक पट्टिका लगी हुआ है। क्राइस्ट चर्च, शिमला वैसे तो आपने शिमला में घूमने के बारें में बहुत सुना होगा। लेकिन जो यहां पर चर्च है वहां नहीं गए तो शिमला जाना बेकार हैं। आज इस चर्च को शिमला का ताज कहा जाता है। इसे साल 1857 में नियो गोथिक कला में बना यह चर्च एंग्लीकेन ब्रिटिशन कम्युनिटी के लिए बनाया गया था जिसे उस समय सिमला कहते थे। इस चर्च को कर्नल जेटी बोयलियो ने साल 1844 में डिजाइन किया था। इसे बनाने में पूरे 13 साल लगे थे। इस चर्च में कुछ खास तरह से डिजाइन किया गया है कि इस चर्च के चारों ओर पांच खिडकिया है। जो कि बहुत ही कीमती कांच से बनाई गी है। ये खिड़कियां ईसाई धर्म के विश्वास, उम्मीद, परोपकार, धैर्य, विनम्रता का प्रतीक है।   recent visitors 53

न्यू ईयर में दिखना है कुछ खास तो आजमाएं ये टिप्स…

न्यू ईयर के कितने दिन ही रह गए हैं। इसमें सबी अपनी-अपनी तरह से सेलीब्रेट करेगे। कोई कही घूमने जाएगा तो कोई पार्टी करेगा। सभी लोग अपने तरीके से इसे सेलीब्रेट करते है। अगर आप भी इस न्यू ईयर की पार्टी में कही जा रही है फिर घर में ही पार्टी कर रही है जो यह बात तो पक्की हैं कि आप सबसे अलग दिखने के लिए ड्रेस, हेयर स्टाइल सभी सोच चुकी होगी। जिससे कि आपके ऊपर सभी की नजरे टिकी रह जाएं। लेकिन इसके साथ जरुरी है कि आपका चेहरा भी सुंदर दिखें। इस सर्दियों का मौसम एक ऐसा मौसम है। जिसमें हमारे शरीर की स्किन शुष्क हो जाती है। बेजान गहो जाती है। जिसके कारण यह देखने में और बुरी लगती है। इसके लिए आफ कुछ न कुछ उपाय करते रहते है। नए साल के ज्यादा दिन नही रह गए है। अगर आप अपने चेहरे में एक अलग सा ग्लो लाना चाहते है तो इन टिप्स को करें। जो आपको जल्द ही सुंगर बना देगा। जानिए इन टिप्स के बारे में। -सर्दियों के मौसम में हमारे स्किन और शरीर से एक तरह की पपड़ी निकलने लगती है। जिसके कारण स्किन देखना अच्छा नही लगता है। इसके लिए नींबू कारगार हो सकता है। इससे आपकी मृत कोशिकाएं छीट हो जाएगी। इसके लिए नींबी के रस को अपने चेहरे में लगाएं और 5 मिनट बाद गुनगुनें पानी से अपना चेहरा धो लें। -अगर आप ग्लो स्किन चाहते है तो योगा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए उत्तासना योगासन करें। इस योगा को करने से आपके चेहरे और शरीर के अन्य भागों में रक्त संचार बढ़ेगा। जिससे आपके चेहरे में ग्लो आएगा। -अगर आप सर्दियों में सनस्क्रीन का यूज नही करती है तो यब आपकी भूल हैं। इस मौसम में भी इसको लगाना चाहिए। इसको लगाने से आपको पिगमेंटेशन से बचे रहेगे। -अगर आपकी स्किन रूखी है तो इसके लिए आप बादाम का तेल यूज करें। इससे आपकी स्किन का रूखापन दूर हो जाएगा, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ए, बी, डी और ई पाई जाती है। जो आपके शरीर के पोषक के साथ रूखी त्वचा को सही करता है। -अगर सर्दियों में आप अपने चेहरे को गर्म पानी से धोते है तो इससे आपका चेहरा रुखा हो जाएगा। इसलिए गुनगुनें पानी का इस्तेमाल करें। -अगर आपके चेहरे में दाग-धब्बें या आपकी स्किन ऑयली है तो आप आलिव ऑयल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें। इसमें अधिक मात्रा में फैट और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो आपके चेहरे के दाग धब्बें खत्म कर देता है और यह ऑयली नही होता है। इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे में लगाएं और आधे घंटे बाद साफ तौलिया से पोछ लें।   recent visitors 66