Saturday, July 11, 2026 12:16 am

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़ चार लाख रुपये ठगे

जांजगीर चांपा. शिवरीनाराण थाना क्षेत्र के तुम्मा गांव निवासी कन्हैया लाल साहू के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की गई। उन्हें बताया गया कि झारखंड में एसईसीएल में ग्रेड- 3 के पद पर उनकी नौकरी लगवा दी जाएगी। नौकरी का झांसा देकर आरोपी भरत केवट ने उनसे रुपये ठग लिए। पीड़ित कन्हैया लाल साहू ने इसकी शिकायत शिवरीनारायण थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भरत केवट को गिरफ्तार किया है। कन्हैया साहू ने छह सितंबर 2023 को मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि भरत केवट से उनकी पहले से पहचान है। भरत ने झारखंड के एसईसीएल में सहायक ग्रेड 3 में नौकरी दिलाने की बात कही। अधिकारीयों से अच्छी पकड़ा होने का झांसा देकर छह लाख रुपये लगने की बात कही। भरत केवट की बातों में आकर अलग-अलग किस्त में खाता और चेक के माध्यम से 4 लाख 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद लंबे समय तक नौकरी को लेकर किसी प्रकार का लेटर नहीं आने पर ठगी होने की आशंका को लेकर भरत केवट से पैसा वापस मांगा। पैसा मांगने पर भरत आनाकानी करने लगा। शिकायत के बाद से शिवरीनाराण पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान आरोपी भरत केवट को झारखंड में होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, जिससे पकड़कर  जांजगीर चांपा लाया गया। धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और नकदी रकम दो लाख रुपये को बरामद किए। recent visitors 49

ग्रेग चैपल ने कहा- तेंदुलकर और कोहली की विरासत को आगे बढा सकता है जायसवाल

पर्थ भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल का मानना है कि यशस्वी जायसवाल में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की बल्लेबाजी में उत्कृष्टता की परंपरा को आगे ले जाने का माद्दा है। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के लिये अपने कॉलम में चैपल ने कहा कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां पहले टेस्ट में 161 रन की पारी खेलने वाले जायसवाल से काफी प्रभावित हैं। भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीता। चैपल ने लिखा, ‘‘यह युवा सलामी बल्लेबाज निर्भीक है और सचिन तेंदुलकर तथा विराट कोहली की तरह उत्कृष्ट बल्लेबाजी की विरासत को आगे ले जा सकता है।’’ वर्ष 2005 से 2007 के बीच भारत के कोच रहे चैपल ने पारंपरिक प्रारूप में युवाओं को तैयार करने में भारतीय और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की रणनीति में भारी अंतर को भी रेखांकित किया। उन्होंने लिखा, ‘‘जायसवाल का सफर दिखाता है कि भारत की रणनीति और बुनियादी ढांचे ने कैसे विश्व क्रिकेट में उसका दबदबा बनाया है। भारत के लिये खेलने का सपना पूरा करने के लिये उसे सर्वश्रेष्ठ प्रतिस्पर्धाओं की तलाश में दस वर्ष की उम्र में यह युवा बल्लेबाज मुंबई आया था।’’ चैपल ने लिखा, ‘‘भारतीय अंतिम एकादश में जगह बनाना कितना मुश्किल है , यह देखते हुए उसकी प्रतिबद्धता गजब की है। भारत में इतने सारे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं लेकिन कइयों को प्रदेश की टीम में भी मौका नहीं मिलता।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘आस्ट्रेलिया के नाथन मैकस्वीनी से तुलना कर लीजिये। बाईस वर्ष के जायसवाल ने 14 टेस्ट, 30 प्रथम श्रेणी मैच, 32 लिस्ट ए मैच और 53 आईपीएल मैच खेल लिये हैं। वहीं 25 वर्ष के मैकस्वीनी ने पदार्पण टेस्ट खेलने के अलावा 34 प्रथम श्रेणी, 22 लिस्ट ए और 18 टी20 मैच खेले हैं।’’ उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के पूर्व प्रमुख और चैपल के रहते भारत के कप्तान रहे राहुल द्रविड़ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में दीर्घकालिन रणनीति को देखते हुए राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में युवा स्तर पर क्रिकेट को तरजीह दी गई। इससे खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों को समझने का मौक मिला। वहीं आस्ट्रेलिया में युवा क्रिकेटरों के लिये उतने मौके नहीं है और प्रतिस्पर्धा की बजाय स्कूल को तरजीह दी जाती है।’’ चैपल ने लिखा, ‘‘मैने एक बार युवा सरफराज खान से पूछा कि स्कूल और खेल में संतुलन कैसे बनाते हो तो उस समय 16 साल के सरफराज ने कहा कि वह स्कूल नहीं जाता। उसने कहा कि स्कूल बाद में भी जा सकता है लेकिन क्रिकेट खेलने का मौका बार बार नहीं मिलता।’’   recent visitors 47

उडुपी बस पलटने से ‘कंतारा’ प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार घायल

पैन इंडिया फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग कर्नाटक में हो रही है, लेकिन आज फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. हाल ही में फिल्म के कई कलाकार हादसे का शिकार हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि शूटिंग के बाद सेट से लौट रहे एक्टर्स की बस पलट गई है. इस हादसे में कई जूनियर एक्टर्स को गंभीर चोटें आई हैं. उडुपी जिले में बस पलटने से ‘कंतारा’ प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार घायल हो गए हैं. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस ने दी जानकारी पुलिस के मुताबिक, कंतारा फिल्म की टीम को ले जा रही मिनी बस रविवार रात जडकल के पास पलट गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह घटना तब हुई जब वह जडकल के मुदुर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे.” मिनी बस में 20 जूनियर एक्टर्स थे. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जडकल और कुंडापुर के अस्पतालों में ले जाया गया. कोल्लूर पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि प्रोडक्शन हाउस इन कलाकारों के इलाज की जिम्मेदारी लेगा. बता दें कि ‘कंतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. 16 करोड़ के सामान्य बजट में बनी इस फिल्म ने 207 करोड़ की कमाई की. 2 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म एक पौराणिक लोक कथा पर आधारित थी. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, शानदार डायरेक्शन और स्टोरी लाइन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. वह फिल्म के मुख्य हीरो भी थे. इसका निर्माण हॉम्बल फिल्म्स द्वारा किया गया था. फिल्म ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते. अब इसका प्रीक्वल भी आ रहा है. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है. ‘कंतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी. इसमें ऋषभ शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं. recent visitors 62

‘यह समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक’, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में 47वां राउत नाचा महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में दिखे सीएम साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47वें राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान  सीएम साय नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। गड़वा बाजा की धुन पर अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार के साथ जमकर थिरके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस पावन अवसर पर कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करें। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे। इस मौके पर उन्होंने सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। recent visitors 161

भारत का संविधान ही देश के सभी लोगों को एक समान होने का निर्देश देता है : योगी

लखनऊ लखनऊ के लोकभवन में संविधान दिवस के दिन एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय यानी लोकभवन में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक मौजूद थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के द्वारा रचित संविधान की सराहना करते हुए उसकी प्रस्तावना को जीने का आधार बताया. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान ही देश के सभी लोगों को एक समान होने का निर्देश देता है, जबकि संविधान के दायरे में कोई विशिष्ट नहीं होता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की उद्देशिका को याद करते हुए कालांतर में हुए कुछ घटनाओं का भी ज़िक्र किया. सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द चुपके से जोड़े गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान को आधार बताते हुए 140 करोड़ जनता को जोड़ने वाला दस्तावेज़ बताया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले संविधान में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द नहीं थे. इनको चुपके से पूर्ववर्ती सरकार ने जोड़ा था. संविधान का अमृतवर्ष मनाएगी सरकार 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में आज 75 साल होने के उपलक्ष्य में संविधान का अमृत वर्ष मनाने और जनता को संविधान के प्रति जागरुक करने का आह्वान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. ये जागरुकता कार्यक्रम पूरे साल भर चलेगा. recent visitors 35

आईटी, हेल्थ, टूरिज्म, गारमेंट, शिक्षा और पर्यटन सहित हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश सभी मूलभूत सुविधाएं करवा रहा है उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर – उन्होंने विश्व में बढ़ाया है भारतवासियों का मान बदलते दौर के भारत में मध्यप्रदेश ने विकास के सभी द्वार खोले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटी, हेल्थ, टूरिज्म, गारमेंट, शिक्षा और पर्यटन सहित हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश सभी मूलभूत सुविधाएं करवा रहा है उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव "मैं आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूँ, आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए" मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फरवरी-2025 की भोपाल ग्लोबल इंवेस्टर समिट में किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव, लंदन में "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का दिल है, देश के सभी अंचलों के लोग यहां बसते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते दौर में देश तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है, मध्यप्रदेश भी उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में दिन-दूनी-रात चौगुनी प्रोग्रेस कर रहा है। हेल्थ, टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, गारमेंट्स सहित हर क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधोसंरचना का क्षेत्र हो या अन्य मूलभूत सुविधाओं का क्षेत्र प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार औद्योगिक विकास और निवेश संवर्धन के लिए प्रभावी कार्य कर रही है। सड़क, बिजली तथा औद्योगिक क्षेत्र के लिए लैंड बैंक के मामले में मध्यप्रदेश ने देश के श्रेष्ठतम राज्य के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके यात्रा के दौरान लंदन में एनआरआई समूह "फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश" और प्रवासी समुदाय के साथ संवाद में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लंदन (यूके) में रॉयल नेशनल होटल में प्रवासी समुदाय और "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल सहित अनेक प्रतिष्ठित भारतीय प्रवासी शामिल रहे। प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता को दुनिया ने स्वीकारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और उनकी नेतृत्व क्षमता ने विश्व में भारत की साख को स्थापित किया है। दुनिया के देशों में प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की स्वीकार्यता ने भारत और भारतवासियों का गर्व और मान विश्व में बढ़ाया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को प्राप्त मोदी के सशक्त और समर्थ नेतृत्व से भारतवासी स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का भी स्मरण किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के विकास क्रम पर डाला प्रकाश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के विकास क्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष-2003 तक मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन वर्तमान में प्रदेश में कुल 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। सभी 55 जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज संचालित हैं। खनन, टूरिज्म के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं। गारमेंट्स क्षेत्र में प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये प्रति माह की दर से इंसेंटिव है, इसी प्रकार आईटी सहित अन्य क्षेत्रों में भी सुविधाएं प्रदान करने और प्रोत्साहन की व्यवस्था है। मध्यप्रदेश निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार है, निवेशक और उद्योग समूह निवेश करें, मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा और हम सब मिलकर देश की प्रगति में सहभागी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की गई, इस क्रम में उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर और सागर में कॉन्कलेव आयोजित हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को फरवरी-2025 में भोपाल में पहली बार होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि "मैं आप सभी को निमंत्रण दे रहा हूं-"आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए"-विकास के मामले में मध्यप्रदेश ने विकास के सारे दरवाजे खोल दिए हैं"। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है कार्यक्रम को लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मध्यप्रदेश का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता। भारत लंदन में सबसे बड़ा निवेशक है, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनकी यात्रा सफल और उद्देश्यपूर्ण हो इसके लिए शुभकामनाएं दीं। "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के संस्थापक सदस्य तथा एनआरआई मनीष तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में केवल वहीं के लोग नहीं बसते, बल्कि एमपी एक छोटा भारत है। उन्होंने कहा कि लंदन में मध्यप्रदेश के लोगों को संगठित करने के उद्देश्य से ही फ्रेंडस ऑफ एमपी का गठन किया। तिवारी ने भोपाल, जबलपुर, कान्हा-किसली सहित प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्यी से परिपूर्ण पर्यटन स्थलों की प्रशंसा की।   recent visitors 102

प्रोएक्टिव एप्रोच और जीका रोकथाम अभियान चलाएं, राजस्थान-जयपुर में उच्च रक्तचाप व हेपेटाइटिस से मौत पर निर्देश

जयपुर। जयपुर के बजाज नगर निवासी की हीमोफैगोसाइटोसिस लिम्फो हिस्टोसाइटोसिक (एचएलएच) के साथ उच्च रक्तचाप और हेपेटाइटिस के कारण मौत होने तथा रोगी की जांच में इंसीडेंटली जीका वायरस पुष्टि को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रोएक्टिव एप्रोच के साथ प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय स्तर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि निदेशालय स्तर से सीएमएचओ जयपुर प्रथम को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जीका रोकथाम, नियंत्रण और निगरानी, आईईसी, लार्वा रोधी गतिविधियां- फोगिंग, फोकल स्प्रे  करने, नगर निगम द्वारा मच्छर रोधी अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निकटवर्ती संपर्कों में वायरस संक्रमण की जांच हेतु ब्लड, यूरिन के सेम्पल एसएमएस माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला में भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। डॉ. माथुर ने बताया कि विस्तृत दिशा-निर्देशानुसार जीका संदिग्ध मामलों की पहचान के लिए घर-घर सर्वेक्षण के साथ-साथ ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मामलों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जीका पॉजिटिव मामले का रोगी के साथ निकट संपर्क का कोई हिस्ट्री है तो संचालित की जा रही रोकथाम व नियंत्रण गतिविधियों की पर्यवेक्षण निगरानी भी रखने एवं जिला मुख्यालय अधिकारियों द्वारा क्रॉस चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आमजन में जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। नगर निगम से समन्वय करते हुए नोटिस, चालान, बड़े पैमाने पर फॉगिंग, सड़क किनारे लार्वा रोधी गतिविधि और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्टीकरण कार्यवाही की जाए। सभी गतिविधियों की दैनिक रिपोर्टिंग करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को जयपुर के बजाज नगर निवासी 66 वर्षीय एक पुरुष मरीज की दुर्लभ बीमारी एचएलएच से मृत्यु हुई है। इस मरीज की जांच के दौरान संयोग से जीका वायरस भी पाया गया था। उन्होंने बताया कि रोगी को 20 नवंबर को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त मरीज के सेम्पल को एसएमएस मेडिकल कॉलेज जांच हेतु भेजा गया। जिसमें मरीज  जीका पॉजिटिव मिला। चिकित्सकीय रूप से रोगी जीका के लक्षणों से संबंधित नहीं होने के कारण किसी अन्य संदिग्ध बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए नमूना एनआईवी पुणे को भेजा गया है। recent visitors 54