Sunday, July 12, 2026 8:55 am

बीएसएनएल ने नए किफायती रिचार्ज प्लान किए पेश

नई दिल्ली BSNL की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में बदलाव किया जाता रहा है। अब कंपनी की तरफ से सस्ता रिचार्ज प्लान लाया गया है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कम बजट में आपको बेहतरीन प्लान्स दिए जा रहे हैं। आज हम आपको BSNL के कुछ ऐसे ही प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। BSNL की तरफ से नेटवर्क कवरेज पर भी काम किया जा रहा है। BSNL 999 प्रीपेड प्लान BSNL 999 प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 200 दिनों की मिलती है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है। ये ऐसे यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है जो कॉलिंग के लिए कोई फोन सर्च कर रहे हैं। जबकि इस प्लान में फ्री डेटा भी दिया जा रहा है। हालांकि इस प्लान में फ्री डेटा नहीं मिल रहा है। BSNL लगा रहा नए टॉवर BSNL की तरफ से नेटवर्क कवरेज के लिए भी नया प्लान बनाया जा रहा है। 50 हजार नए 4G मोबाइल टॉवर स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें से 41 हजार ने काम करना भी शुरू कर दिया है। BSNL का उद्देश्य है कि अगले कुछ महीनों में 50 हजार नए टॉवर लगाए जाएंगे। कंपनी की तरफ से 4G सर्विस की शुरुआत भी की जा रही है। अगले साल जून महीने तक इसकी शुरुआत हो सकती है। BSNL 5G BSNL की तरफ से 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी कर ली गई है। खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन से वीडियो कॉल की थी। इसके साथ ही BSNL से सुपरफास्ट इंटरनेट का रास्ता साफ हो गया था। यानी यूजर्स को बेहतरीन नेटवर्क मिलने वाला है जो इसे सबसे अलग बनाएगा। BSNL 5G को लेकर सिंधिया ने कहा था कि इस नेटवर्क को लाने में हम थोड़ा लेट जरूर हो गए हैं, लेकिन हम एक बेहतरीन नेटवर्क लेकर आने वाले हैं जो काफी बेहतर होने वाला है। recent visitors 53

आधार कार्ड अपडेट करवाना है, तो जाने ये नियम

नई दिल्ली आधार कार्ड होल्डर हैं और आपको आधार कार्ड अपडेट करवाना है तो हम कुछ जानकारी आपको देने वाले हैं। इसकी मदद से आपके लिए कुछ चीजों को जानना आसान होने वाला है। अगर आप इन चीजों को फॉलो करेंगे तो काफी आसान होने वाला है। UIDAI से संबंधित आपको जानकारी देने वाले हैं। UIDAI के अपडेट की मानें तो डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर तक तय की गई है। यानी आप आधार कार्ड अपडेट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स को इस बीच अपलोड कर सकते हैं। किन दस्तावेज को कर सकते जमा ? 14 दिसंबर तक ID Proof, एड्रेस प्रूफ समेत जानकारी अपडेट करने के दस्तावेज को अपलोड किया जा सकता है। UIDAI की तरफ से दी गई डेडलाइन के अंतर्गत आपको ये काम पूरा करना होगा। हालांकि इससे पहले भी डेडलाइन को UIDAI की तरफ से आगे बढ़ा दिया गया है। अगर आप भी इसे पूरा करना चाहते हैं तो आज ही डॉक्यूमेंट्स अपलोड का प्रोसेस फॉलो करना चाहिए। गैजेट (राजपत्र) की डिमांड- आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए गैजेट की जरूरत पड़ने वाली है। UIDAI की तरफ से इससे संबंधित नया फैसला लिया गया है। नाम से संबंधित बदलाव को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। दरअसल स्कैम और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। अब अगर आप नाम में बदलाव करवाना चाहते हैं तो गैजेट पेपर देना होगा। जबकि अन्य बदलाव ऐसे भी किए जा सकते हैं, लेकिन उसके लिए भी आपको सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट प्रोवाइड करवाना होगा। हाल ही में इससे संबंधित फैसले लिए गए हैं। UIDAI सेंटर पर जाकर करें अपडेट- UIDAI सेंटर पर जाकर भी आप अपडेट कर सकते हैं। अगर आप DOB में कोई करेक्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेंटर पर विजिट करना होगा। क्योंकि ये बदलाव ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है। इसके लिए नजदीकी सेंटर पर जाना अनिवार्य होगा। recent visitors 57

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी, छत्तीसगढ़-रायपुर में कैबिनेट बैठक आज

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 26 नवंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री साय 26 नवंबर को यानि आज सुबह 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 26 नवंबर को यानि आज सुबह 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। recent visitors 64

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक मनेद्रगढ़ में संपन्न

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व  समिति की बैठक मनेद्रगढ़ में संपन्न तौसिफ रजा बने सदस्यता प्रभारी एमसीबी के मनेद्रगढ़ अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व  समिति की बैठक वन विभाग के रेस्ट हाउस मनेन्द्रगढ़ में आयोजित की गई।  बैठक में मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के कई पत्रकारगढ़ उपस्थित हुए,। यह बैठक सदस्यता अभियान को लेकर की गई थी। जिला अध्यक्ष मोहम्मद कासिम की मुख्य उपस्थिति में यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनीराम सोनी, महेंद्र शुक्ला, नागेंद्र दुबे, शिवा मिश्रा, शकील अंसारी, डीपी श्रीवास्तव, तौसीफ रजा, वकील अंसारी आदि पत्रकार उपस्थित हुए। और अपने-अपने विचारों से अवगत कराया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दशरथ श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी गण इस कार्यक्रम में भाग लिए तथा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाने के साथ-साथ जिले एवं संभाग के भी पदाधिकारी का चयन करने हेतु सुझाव दिया गया recent visitors 48

संभल हिंसा : पुलिस वालों को आग लगाकर मार दो, कोई भी बचकर ना जाने पाए, हम अपनी मस्जिद में सर्वे नहीं होने देंगे

संभल यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई. दर्जन भर से अधिक पुलिसवाले घायल हो गए. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. हालात ऐसे हो गए कि शहर में इंटरनेट के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश देना पड़ा. फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस तैनात है. पुलिस उपद्रवियों की धरपकड़ में जुटी हुई है. इस बीच संभल हिंसा मामले में दर्ज की गई पुलिस की एफआईआर से सनसनीखेज खुलासा हुआ है. एफआईआर के मुताबिक, भीड़ ने सोची समझी साजिश के तहत एक राय होकर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू की थी. इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चलाई गई. दंगाई पुलिसकर्मी की 9 MM की मैगजीन तक लूट ले गए. पिस्टल छीनने की भी कोशिश हुई. संभल बवाल मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसके मुताबिक, हिंसक भीड़ ने CCTV तोड़ डाला था ताकि उनकी करतूत रिकॉर्ड ना हो सके. भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने पुलिसवालों की पिस्टल छीनने की कोशिश की. आखिर में सरकारी 9 MM की मैगजीन लूट ले गए, जिसमें 10 राउंड गोलियां थीं.   जामा मस्जिद का सर्वे एफआईआर के अनुसार, संभल के नखासा चौक पर 150-200 लोगों की भीड़ ने दोपहर 12:35 पर CCTV सबसे पहले कैमरों को तोड़ा. फिर भीड़ ने हॉकी, डंडों और पत्थरों से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से हमला करना शुरू कर दिया. भीड़ में शामिल गुलबदीन, सुल्तान, हसन, मुन्ना पुत्र जब्बार, फैजान, समद आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में अज्ञात भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर जान लेने की नीयत से हमला किया, फिर उनकी गाड़ी में आग लगा दी. उक्त भीड़ ने पुलिस की सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की, जब कामयाब नहीं हुई तो एक पुलिस वाले की पिस्टल की मैगजीन  यानि 10 राउंड कारतूस छीन कर फरार हो गए. इस इलाके में हुए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. 'हम अपनी मस्जिद में सर्वे नहीं होने देंगे' संभल हिंसा में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, भीड़ में से चिल्लाकर आवाज आई- 'हसन, अजीम, सलीम, रिहान, हैदर, वसीम, अयान… इन पुलिस वालों से सारे हथियार कारतूस छीन लो, इनको आग लगाकर मार दो, कोई भी बचकर ना जाने पाए हम अपनी मस्जिद में सर्वे नहीं होने देंगे.' ये सब बोलते हुए भीड़ पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से लगातार फायरिंग कर रही थी.   ये भीड़ सुबह तकरीबन 8:45 पर जामा मस्जिद की ढलान पर एकत्र हुई थी. जिसमें 800 से 900 लोग थे. भीड़ ने पहले नारेबाजी शुरू की और फिर पत्थरबाजी करने लगी. पुलिस ने बहुत समझाया लेकिन भीड़ नहीं मानी. एफआईआर में लिखा है कि भीड़ ने सब इंस्पेक्टर की सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की, सब इंस्पेक्टर ने पिस्टल नहीं छोड़ी तो पिस्टल की मैगजीन लूट कर भाग गए. इस बीच भीड़ लगातार पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करती रही. वहीं, सर्वे टीम मस्जिद में फंसी हुई थी, जिसके साथ भीड़ कुछ भी कर सकती थी, इसलिए एक्स्ट्रा फोर्स बुलानी पड़ी. भीड़ ने आंसू गैस के गोले भी लूट ले गई. भीड़ से बोला सुहैल इकबाल- अपने मंसूबे पूरे करो, संभल FIR की डिटेल उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और स्थानीय सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं, आजतक के पास संभल हिंसा की FIR है. इसमें बड़ा खुलासा किया गया है. FIR में जिक्र है कि समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने राजनीतिक लाभ के लिए भीड़ को भड़काया और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ा. हिंसा से 2 दिन पहले सांसद बर्क प्रशासन की अनुमति के बिना जामा मस्जिद गए थे. संभल हिंसा की FIR में आरोपी नंबर 1- जियाउर्रहमान बर्क को बनाया गया है, जबकि आरोपी नंबर 2- सुहैल इकबाल को बनाया गया है. इसके साथ ही 700- 800 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. FIR के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था, तभी सुबह 9 बजे 700 से 800 अज्ञात लोगों की भीड़ घातक हथियारों से लैस होकर जामा मस्जिद के सर्वे की प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से आ गई. जियाउर्रहमान बर्क ने भड़काऊ बयानबाजी की FIR में जिक्र है कि 22 नवंबर को जियाउर्रहमान बर्क ने जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान बिना प्रशासन की अनुमति के भीड़ को जुटाया और भड़काऊ बयानबाजी की और राजनीतिक लाभ लेने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए भीड़ को उग्र किया गया. सुहैल इकबाल भीड़ से बोले- अपने मंसूबे पूरे करो एफआईआर के मुताबिक 24 नवंबर को सर्वे की प्रक्रिया को बाधित करने आई भीड़ में सुहैल इकबाल मौजूद थे. सुहैल ने भीड़ को ये कहकर उकसाया कि जियाउर्रहमान बर्क हमारे साथ हैं, हम लोग तुम्हारे साथ हैं, कुछ नहीं होने देंगे. अपने मंसूबे पूरे करो, इतना सुनकर भीड़ और उग्र हो गई. उग्र भीड़ ने पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की पुलिस ने भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन उग्र भीड़ ने नारेबाजी शुरू की और फिर पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की. इतना ही नहीं, पुलिस की गाड़ियों को तोड़ा, गाड़ियों में आग लगा दी. भीड़ में से एक शख्स ने क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की, जिसमें अनुज के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गए. हिंसा के बाद सियासत शुरू बता दें कि संभल में स्थानीय लोगों ने मुगलकालीन मस्जिद के सर्वे का विरोध किया था. स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई थी. हिंसा के एक दिन बाद विपक्षी दलों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला किया. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर दंगा कराने का आरोप लगाया, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा कर रही है. भाजपा ने … Read more

अपहृत नाबालिग बालिका को अनूपपुर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर दिनांक 23.10.2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत एक ग्रामीण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना किसी जानकारी के लापता हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 462/24, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में, थाना कोतवाली अनूपपुर से उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, आरक्षक प्रवीण भगत, अमित यादव, तथा महिला आरक्षक जानकी बैगा की एक टीम का गठन किया गया। इस टीम को अपहृत बालिका की खोजबीन हेतु जम्मू-कश्मीर भेजा गया। टीम ने जम्मू-कश्मीर के थाना उधमपुर अंतर्गत ग्राम फंग्याल से 16 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को एक नाबालिग आरोपी के साथ दस्तयाब किया। जांच में पाया गया कि आरोपी, जो कि थाना कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम का निवासी है, बालिका के साथ दोस्ती एवं प्रेम संबंधों के कारण उसे लेकर जम्मू-कश्मीर में रह रहा था। पुलिस टीम ने सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, नाबालिग आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 78

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहतर विकल्प

नई दिल्ली देशभर में लगभग सभी बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। इस वर्ष जिन भी छात्रों ने बारहवीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से उत्तीर्ण किया है उन्हें अब किसी ऐसे पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की चाह होती है ताकि वे अभी से अपने भविष्य की नींव रख सकें और सफल करियर का निर्माण कर सकें। हम यहां 12वीं कॉमर्स से करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कुछ ऐसे ही विकल्प बता रहे हैं जिनको अपनाकर आप अवश्य ही बेहतर भविष्य, प्रसिद्धि के साथ ही लाखों में सैलरी भी प्राप्त कर सकेंगे। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) चार्टेड अकाउंटेंट को सीए के नाम से जाना जाता है। सीए बनने के लिए स्टूडेंट्स का कॉमर्स स्ट्रीम से 12th उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है। सीए बनने के लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि इसके लिए आपको कई एग्जाम से होकर गुजरना होता है। सीए का काम ऑडिट अकाउंट का विश्लेषण, टैक्स, काम का लेखा जोखा, वित्तीय सलाह आदि देना होता है। सीए बनने के लिए आपको 12वीं के बाद 4 साल का समय लगेगा। सीए बनने के बाद कुछ सालों में आपका वेतन लाखों में पहुंच जाता है। कंपनी सेक्रेटरी (CS) सीए की तरह इस एग्जाम सीएस बनने के लिए आपको कठिन एक्साम से होकर गुजरना होता है। इसलिए इसकी तैयारी से खुद को पूरी तरह से समर्पित करके ही तैयारी को शुरू करें। recent visitors 142