Sunday, July 12, 2026 8:08 am

मृतक की शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में मिली बुजुर्ग की लाश

रायगढ़. रायगढ़ शहर के सत्तीगुडी चौक में रविवार की शाम एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों की पतासाजी में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस को रविवार की शाम साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश सत्तीगुडी चौक के पास पडी हुई है। इस सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मर्चुरी भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मृतक बुजुर्ग की उम्र करीब 60 साल के आसपास बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होनें के पश्चात परिजनों की उपस्थिति में पीएम पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही साथ पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है और आसपास के थानो में भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। recent visitors 56

एलिस कौशिक, ‘बिग बॉस 18’ से बेघर, कंवर ढिल्लों के साथ अपने रिश्ते पर कीं खुलकर बात

मुंबई 'बिग बॉस 18' से बीते हफ्ते एलिस कौशिश एविक्ट हो गईं। उन्होंने इस शो में जब एंट्री की थी तो तब उन्हें टॉप 2 घोषित किया गया था। मगर वह अपना व्यक्तित्व खुलकर दिखा न सकीं और वोटों की कमी के आधार पर एविक्ट हो गईं। अब बाहर आकर उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए। इंटरव्यूज दिए और उसमें कंवर ढिल्लों के बारे में बात की। क्या कहा, आइए बताते हैं। एलिस कौशिक जब शो में थीं तो उन्होंने कंवर ढिल्लों संग रिश्ते के बारे में बात की थी। कहा था कि एक्टर ने उनको प्रपोज किया है। लेकिन कंवर ने इन बातों से इनकार किया था। अब एलिस ने बाहर आकर कहा कि सभी ने एक्टर की बातों को गलत समझा। 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में एलिस से जब पूछा गया तो उन्होंने रिएक्ट किया। एलिस ने कंवर के बयान पर दी सफाई एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनका मतलब था कि हम तुरंत शादी नहीं करने जा रहे और मुझे भी ऐसा ही लगता है। जब सलमान सर ने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहती हूं तो मैंने कहा कि नहीं सर, अगले पांच साल तक नहीं। मैंने कहा नहीं। लेकिन मैंने मना नहीं किया। सिर्फ एक गलतफहमी थी।' कंवर ढिल्लों ने शादी के लिए किया था इनकार शो एलिस कौशिक ने दावा किया था कि कंवर ढिल्लन उनसे शादी करने के लिए तैयार थे और उन्होंने उन्हें इसके लिए प्रपोज भी किया था। हालांकि, बाद में एक इंटरव्यू में कंवर ने शादी के लिए प्रपोज करने की बात से इनकार किया था, 'मैंने बोला था कि मैं तुम्हारे साथ डेट पर जाना चाहता हूं क्योंकि तुम उस तरह की लड़की हो जिससे मैं शादी करना चाहूंगा।' recent visitors 130

ऋषभ पंत ने इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर शानदार से कम नहीं रहा

नई दिल्ली ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू मैच 2016 में खेला था। दिल्ली कैपिटल्स का नाम तब दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था। पंत और दिल्ली कैपिटल्स का साथ आईपीएल में उसी तरह देखा जाने लगा था, जैसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और विराट कोहली का साथ या चेन्नई सुपरकिंग्स और एमएस धोनी का साथ… आईपीएल में पंत कभी किसी और जर्सी के लिए खेलेंगे, यह तो कभी दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स ने सोचा भी नहीं होगा, लेकिन 2025 में ऐसा ही कुछ होता नजर आने वाला है। ऋषभ पंत को 2025 आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रिटेन नहीं किया गया, पहले लगा पंत खुद नहीं चाहते होंगे रिटेन होना या फिर पैसों को लेकर बात नहीं बनी होगी, हालांकि पंत ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले क्लियर कर दिया था कि मसला पैसों का था ही नहीं। खैर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले जो प्रिडिक्ट किया जा रहा था कि पंत कमाई के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डालेंगे, वैसा ही कुछ हुआ और पंत को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ने का दुख उनको कितना है, इसका अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लगा सकते हैं। पंत ने इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर शानदार से कम नहीं रहा। मैदान के रोमांच से लेकर उसके बाहर के मजेदार पलों तक, मैं उस तरह से ग्रो किया हूं जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं यहां एक टीनएजर के तौर पर आया था और हम पिछले नौ सालों में एक साथ बढ़े हैं। जिस एक चीज ने इस पूरे सफर को सबसे ज्यादा यादगार बनाया है, वह आप हैं, The fans… आपने मुझे गले लगाया, मेरा हौसला बढ़ाया और मेरी जिंदगी के सबसे कठिन दौर में से एक में मेरे साथ खड़े रहे। जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मैं आपके प्यार और सपोर्ट को अपने दिल में रखता हूं। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगा तो आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार रहूंगा। मेरा परिवार बनने और इस सफर को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।’ पंत ने आज तक कुल 111 आईपीएल मैच में 110 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 35.31 की औसत से और 148.93 की औसत से कुल 3284 रन बनाए हैं। पंत एक शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स और पंत के बीच क्या मनमुटाव हुआ, यह किसी को नहीं पता लेकिन यह वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे कि पंत के लिए दिल्ली कैपिटल्स का साथ कितना खास था। recent visitors 89

राष्ट्रपति ने कहा कि बीते 75 सालों में हमारा देश विश्व बंधु के रूप में उभरा, यह संविधान देश को मेधावी लोगों की देन

नई दिल्ली भारत का संविधान अब आप संस्कृत और मैथिली भाषा में भी पढ़ सकेंगे। संविधान निर्माण के 75 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को इन भाषाओं में प्रतियों का विमोचन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद थीं तो दोनों सदनों के स्पीकर, पीएम नरेंद्र मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी भी थे। संविधान दिवस पर एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह संविधान देश को मेधावी लोगों की देन है। इसने देश की विविधता को अभिव्यक्ति दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि बीते 75 सालों में हमारा देश विश्व बंधु के रूप में उभरा है। आज कृतज्ञ राष्ट्र अपने संविधान निर्माताओं को नमन करता है। हमने इस अवधि में काफी प्रगति की है और अब तो महिला सशक्तीकरण की ओर हम बढ़े हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने महिला सांसदों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जरूरी जनसुविधाओं पर फोकस किया है। हमारे संविधान का यही उद्देश्य है कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका मिलकर सामान्य लोगों के हितों के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हम सभी लोग एक साथ हैं और विविधता में एकता बनी हुई है। इस कार्यक्रम के दौरान पक्ष और विपक्ष एक दिखे। संविधान की मैथिली और संस्कृति प्रतियों के विमोचन के दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के साथ थे तो वहीं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे जैसे विपक्षी नेता भी मौजूद थे। इनके अलावा दोनों सदनों के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर भी मंच पर थे। 75वें संविधान दिवस के अवसर पर खास टिकट और सिक्के भी जारी किए गए। बता दें कि संविधान दिवस के मौके पर सदनों की सामान्य कार्यवाही नहीं हो रही है बल्कि दोनों का संयुक्त सत्र बुलाया गया है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने सभी सदस्यों से संविधान की प्रस्तावना भी पढ़वाई। recent visitors 54

जग्गू ने ट्रेन के टॉयलेट में की आत्महत्या, छत्तीसगढ़-दुर्ग में प्रेमिका और उसके दोस्तों ने किया ब्लैकमेल

दुर्ग. दुर्ग में भिलाई के एक युवक ने ट्रेन में टॉयलट के अंदर गमछे से फांसी लगाकर सुसासड कर लिया। गोदिया इंटरसिटी ट्रेन में जब एक महिला टॉयलेट गई तो युवक का लटकता शव देख जीआऱपी को इसकी जानकारी दी। गोंदिया जीआरपी पुलिस ने उसके शव को गोंदिया रेलवे स्टेशन पर उतारने के बाद परिजनों को सूचित किया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद युवक के शव को परिजनों सौंपा जाएगा। परिजनों का आरोप है कि मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके कुछ दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहे थे जिसके चलते वह बहुत परेशान हो गया था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी इस दौरान 23 नवंबर को परिजनों को जानकारी लगी की जगबंधु उर्फ जग्गू का इंटरसिटी ट्रेन के टॉयलेट में लटकता शव बरामद हुआ है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के मुताबिक युवक गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों से परेशान हो गया था जिसके चलते सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले मृतक जगबंधु उर्फ जग्गू ने अपने दोस्त को रो-रो कर अपनी परेशानी को बयां करने पूरे 19 मैसेज भेजे। जिसमें अपने प्यार, प्रेमिका की बेवफाई, अपनी गलती और मिल रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है। साथ ही इसमें प्रेमिका, उसकी बहन, और उसकी एक सहेली की वजह से आत्महत्या करने की भी बात कही है। इस पूरे मामले में घरवालों का कहना है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। recent visitors 49

डायरेक्टर सुकुमार ने ही बचाया मेरा करियर : अल्लू अर्जुन

मुंबई अल्लू अर्जुन इस वक्त 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, और उनका कहना है कि डायरेक्टर सुकुमार ने ही उनका करियर बचाया। अल्लू अर्जुन ने यह भी बताया कि डेब्यू फिल्म के बाद वह बेरोजगार हो गए थे। कोई भी उन्हें फिल्म देने के लिए तैयार नहीं था। अल्लू अर्जुन और सुकुमार ने करीब 20 साल पहले एक साथ करियर शुरू किया था। अल्लू अर्जुन को सुकुमार ने फिल्म 'आर्या' में मौका दिया। यह ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने 'आर्या 2' और 'पुष्पा: द राइज' की, जो ब्लॉकबस्टर रहीं। अब सुकुमार और अल्लू अर्जुन Pushpa 2: The Rule में साथ आ रहे हैं, जो 5 दिसंबर को रिलीज होगी। 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने चेन्नई में एक इवेंट में सुकुमार संग अपने 20 साल के रिश्ते पर बात की और दिल छू लेने वाला खुलासा किया। वह बोले, 'मैंने राघवेंद्र राव गारू की फिल्म 'गंगोत्री' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। बतौर डायरेक्टर उन्होंने सुपरहिट फिल्म दी, लेकिन एक एक्टर के रूप में डिलीवर नहीं कर पाया।' अल्लू अर्जुन ने आगे कहा, 'इस फिल्म की रिलीज के बाद किसी ने मुझे काम नहीं दिया। कोई मेरे पास काम लेकर नहीं आया। तब एक डेब्यू फिल्ममेकर मेरे पास 'आर्या' लेकर आए, और उसके बाद मैंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।' अल्लू अर्जुन फिर बोले, 'जब मैं पीछे मुड़कर अपने करियर की तरफ देखता हूं और अगर मुझे किसी एक शख्स का नाम लेना हो, जिसका मेरे करियर पर बड़ा प्रभाव रहा, तो वह सुकुमार हैं। अभी वह फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में बिजी हैं। सुक्कू मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं। हम साथ हैं।' 'पुष्पा 2' का बजट 'पुष्पा 2' की बात करें, तो इसका बजट 400-500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। मेकर्स को विश्वास है कि यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में जरूर शामिल होगी। फिल्म को 5 दिसंबर को थिएटर्स में पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। recent visitors 70

किसानों को 1575.16 करोड़ रुपये का भुगतान, छत्तीसगढ़ में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.91 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1575 करोड़ 16 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 25 नवंबर को 47296 किसानों से 2.17 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 51170 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 53439 टोकन जारी किए गए हैं। recent visitors 60