नाबालिग छात्रों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के विरुद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

अनूपपुर जिले में नाबालिग छात्रों द्वारा तेज गति और लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाने की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, श्री मोती उर रहमान ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। गुरुवार सुबह थाना कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गोपाल यादव, राजेश बड़ोले और गिरीश चौहान की टीम ने भारत ज्योति स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान छह नाबालिग छात्रों को बिना वैध लाइसेंस और नियमों के उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहन चलाते पाया गया। इनके वाहन विवरण निम्नलिखित हैं: 1. होंडा लीवो (एमपी 65 एमबी 9289) 2. टीवीएस ज्यूपिटर (एमपी 65 एस 3014) 3. होंडा मोटरसाइकिल (एमपी 65 एमडी 8664) 4. हीरो सुपर स्प्लेंडर (एमपी 65 एमई 6615) 5. मोटरसाइकिल (एमपी 65 एमडी 0639) 6. बिना नंबर की एक्टिवा मोपेड इन वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जप्त कर चालान की कार्रवाई की गई है।  पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर की अपील: पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अभिभावकों से कानून का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं को रोकने के लिए चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।   recent visitors 40

पूर्व विधायक गुलाब ने पोस्टरों पर साधा निशाना, छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ विधायक रेणुका हुईं लापता

मनेन्द्रगढ़. प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत की विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रहीं रेणुका सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा में रहने का कारण उनके नाम के पोस्टर हैं। भरतपुर सोनहत विधानसभा से पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने रेणुका सिंह के लापता विधायक के पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा है, बेटियों की लुट रही है अस्मत, लापता विधायक मंत्री बनने कर रही है कसरत। गौरतलब है कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के जनकपुर में कल ही शिक्षकों व डिप्टी रेंजर द्वारा एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर भी ये पोस्टर वायरल हो रहे हैं। वायरल हुए इन पोस्टरों में विधानसभा सत्र से उनकी अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए हैं। रेणुका सिंह की छत्तीसगढ़ विधानसभा में सबसे कम उपस्थिति है। वह अब तक केवल 9 दिन ही विधानसभा सत्र में हिस्सा ली हैं जो प्रदेश के 90 विधायकों में से सबसे कम है। न सदन में न सड़क में पोस्टर में यह लिखा गया है कि न सदन में न सड़क में आखिर कहा लापता है काल्पनिक सीएम दीदी। भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेणुका सिंह जी विधानसभा क्षेत्र से लापता है! जिस किसी भाई-बहन को काल्पनिक सीएम दीदी जी मिले तो भरतपुर सोनहत विधानसभा के हवाले कर देवे। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी जारी हुए थे पोस्टर आपको बता दें कि विधायक बनने से पूर्व रेणुका सिंह सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रही हैं। उस दौरान भी रेणुका सिंह के लापता सांसद के पोस्टर उनके निर्वाचन क्षेत्र सरगुजा में चस्पा हुए और थे और सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हुए थे। recent visitors 28

शपथ ग्रहण के लिए प्रियंका जब संसद भवन की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी राहुल ने उनकी फोटोज लीं, बना आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया, तो उनके बड़े भाई राहुल गांधी का अनोखा अंदाज सबके आकर्षण का केंद्र बन गया। शपथ ग्रहण के लिए प्रियंका जब संसद भवन की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी राहुल ने उन्हें अचानक रोक दिया और उनकी फोटोज लीं। यह देखकर साथ में खड़े अन्य नेता भी मुस्कुराने लगे। राहुल ने कहा, "स्टॉप… स्टॉप" जैसे ही प्रियंका ने सीढ़ियां चढ़ना शुरू कीं, राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, "स्टॉप… स्टॉप!"। प्रियंका रुक गईं और चौंककर भाई की ओर देखने लगीं। तभी राहुल ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और बोले, "मुझे भी एक फोटो लेने दो।" इस पर वहां मौजूद सांसद और नेता मुस्कुराने लगे। हर एंगल से ली तस्वीरें प्रियंका ने चलते हुए भी फोटो खींचने का आग्रह किया, तो राहुल गांधी पूरे फोटोग्राफर बन गए। उन्होंने अपनी बहन के अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लीं। तस्वीरें लेने के बाद उन्होंने प्रियंका को दिखाया, जिस पर दोनों मुस्कुराए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद सभी सांसद ठहाके लगाते रहे। भाई-बहन की गहरी बॉन्डिंग राहुल और प्रियंका गांधी की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों हर मौके पर एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। अब जब प्रियंका लोकसभा में भी आ गई हैं, तो वह राहुल के साथ सत्ता पक्ष पर हमले करने में सहयोग करेंगी। बता दें कि, हाल ही में संपन्न उपचुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड से सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र से अपनी राजनीतिक शुरुआत की, जब राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में पारिवारिक गढ़ रायबरेली को बरकरार रखने के लिए सीट खाली कर दी थी। चुनावी मैदान में उनकी शुरुआत 20 साल बाद हुई है, जब उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान रायबरेली में सोनिया गांधी और अमेठी में राहुल गांधी के लिए प्रचार किया था।  प्रियंका गांधी के लोकसभा में प्रवेश के साथ ही राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी समेत तीनों गांधी अब संसद सदस्य बन गए हैं। सोनिया गांधी वर्तमान में राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं। recent visitors 41

‘कांग्रेस नहीं लड़ेगी चुनाव’, ईवीएम को लेकर होगा बड़ा आंदोलन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कवासी लखमा की दो टूक

जगदलपुर. महाराष्ट्र चुनाव में करारी हार के बाद अब ईवीएम पर ठीकरा फूट रहा है और बैलेट पेपर (मप पत्र) से मतदान की मांग जोर पकड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने कहा कि अगल बैलेट पेपर से मतदान नहीं हुआ तो कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेगी। यह बयान दिया है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने। उन्होंने बुधवार को कहा कि यदि मतदान के लिए मतपत्र प्रणाली को फिर से शुरू नहीं किया गया तब उनकी पार्टी आगामी चुनाव नहीं लड़ेगी। गठबंधन के सभी सहयोगियों से बात करेगी कांग्रेस राज्य के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए लखमा ने कहा कि उनकी पार्टी बैलेट पेपर सिस्टम के इस्तेमाल की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। लखमा ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव तब तक नहीं लड़ेगी, जब तक कि मतपत्र से चुनाव नहीं कराए जाते। कांग्रेस सभी गठबंधन सहयोगियों (‘इंडिया’ ब्लॉक) से बात करेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी।’’ कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का बनाया मन उन्होंने कहा, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने कल एक बयान दिया था। अब बैठकें (गठबंधन सहयोगियों के साथ) होंगी। वर्तमान में लोकसभा का सत्र चल रहा है। ‘इंडिया’ गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का मन बना लिया है।’ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह मुहिम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली की आलोचना की थी और चुनावों के लिए पहले इस्तेमाल की जाने वाली बैलेट पेपर वोटिंग प्रणाली की वापसी की मांग की थी।  खरगे ने कहा कि कमजोर तबकों का वोट जाया हो रहा है और ऐसे में मतपत्रों के जरिए मतदान होना चाहिए तथा इस मांग को लेकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह एक मुहिम शुरू करनी है। उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से आयोजित ‘संविधान रक्षक अभियान’ कार्यक्रम में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाति जनगणना कराने से डरते हैं क्योंकि इन्हें लगता है कि ऐसा करने से सभी वर्ग अपनी हिस्सेदारी मांगने लगेंगे। हमें बैलेट पेपर चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, ‘‘एससी, एसटी, ओबीसी, गरीब तबके के लोग अपनी पूरी शक्ति लगाकर वोट दे रहे हैं, उनका वोट फिजूल जा रहा है हमें मतपत्र के जरिये वोट चाहिए।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी के घर, या अमित शाह के घर में मशीन रखने दो, अहमदाबाद के किसी गोदाम में रखने दो। लेकिन हमें मत पत्र चाहिए।’’ खरगे ने कहा, ‘‘पार्टी की तरफ से एक मुहिम शुरू करनी चाहिए। सभी पार्टियों को कहेंगे। जैसे राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी, वैसे ही ‘मत पत्र चाहिए’ की मुहिम शुरू करनी होगी।’’ उन्होंने महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी की करारी हार के बाद यह टिप्पणी की है। recent visitors 45

पिपरईगांव से चंदेरी-ललितपुर रेल लाईन की सर्वे स्वीकृत, 12 साल पहले केंद्र सरकार ने की थी ललितपुर-चंदेरी रेल लाइन की घोषणा

 अशोकनगर रेल मंत्रालय ने अशोकनगरवासियों की बड़ी  सौगात दी है. दरअसल, ललितपुर से चंदेरी होते हुए पिपरई ब्रॉड गेज रेल लाइन के अंतिम स्थल सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है. 2 करोड़ की लागत से होने वाले इस अंतिम स्थल सर्वे कार्य के लिए बीते दिनों चंदेरी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को पत्र लिखा था. 12 साल पहले केंद्र सरकार ने की थी ललितपुर-चंदेरी रेल लाइन की घोषणा बता दें कि अशोकनगर जिले की पर्यटक नगरी चंदेरी में पिछले 15 वर्षों से रेल लाइन की मांग उठ रही थी. इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र चंदेरी को सीधे ट्रेन रूट से जोड़ना है. वहीं करीब 12 साल पहले केंद्र सरकार ने इस रेल लाइन की घोषणा की थी, जिसके बाद रेलवे स्टेशन बनाने की भी चर्चा हुई थी, लेकिन इसके बाद रेल लाइन के निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली. इसमें उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और उक्त ब्रॉड गेज रेल लाइन के डलने से रेलवे को होने वाले आर्थिक फायदे सहित यातायात की दृष्टि से क्षेत्र को मिलने वाली सुविधा से अवगत कराया गया‌ था। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को रेल विभाग की मिलने वाली अतिरिक्त सुविधा की भी जानकारी दी थी। सिंधिया ने पत्र के साथ अपनी ओर से अनुशंसा पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा था। रेल मंत्रालय ने सिंधिया के पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रेल अधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त 80 किलोमीटर ब्रॉड गेज रेल लाइन के लिए अंतिम स्थल सर्वे की स्वीकृति प्रदान करते हुए 2 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि, उक्त रेलवे लाइन की लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा मांग की जाती रही, जिसे अब जाकर श्री सिंधिया के प्रयासों से पूर्ण होने की उम्मीद जगी है। उक्त लाइन का शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। पूर्व में भी हुए प्रयास बता दें कि, पूर्व में भी इस लाइन का सर्वे निरस्त कर दिया गया था। लेकिन, केंद्रीय मंत्री सिंधिया लगातार इसे स्वीकृत कराने के लिए प्रयास कर रहे थे। इस लाइन के निर्माण से चंदेरी के पर्यटन और कपड़ा उद्योग से साथ आस-पास के क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को लाभ प्राप्त होगा। स्वीकृति मिलने पर अशोकनगर चंदेरी के जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आभार माना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा था पत्र सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा. इस पत्र में उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और उक्त ब्रॉड गेज रेल लाइन के निर्माण से रेलवे को होने वाले आर्थिक फायदे सहित क्षेत्र को मिलने वाली सुविधा से अवगत कराया था. साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को रेल विभाग की मिलने वाली अतिरिक्त सुविधा की भी जानकारी दी थी, जिसके बाद सिंधिया ने उक्त पत्र के साथ अपनी ओर से अनुशंसा पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा था. वहीं रेल मंत्रालय ने रेल अधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त 80 किलोमीटर ब्रॉड गेज रेल लाइन के लिए अंतिम स्थल सर्वे की स्वीकृति प्रदान कर दी है. वहीं इसके लिए 2 करोड़ रुपये की राशि का भी प्रावधान किया है.   recent visitors 33

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया, 14 खिलाड़ियों का चयन, ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर शामिल

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम में इस बार 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसे अनकैप्ड तस्मानियाई ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को शामिल किया गया है, जिन्हें मिचेल मार्श के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया है। बता दें, पर्थ टेस्ट के दौरान मार्श चोटिल हो गए थे, जहां मेजबान टीम को 295 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 30 वर्षीय वेबस्टर ऑस्ट्रेलिया के सबसे होनहार क्रिकेटरों में से एक के रूप में उभरे हैं और टेस्ट डेब्यू के कगार पर हैं। वेबस्टर को उनके घरेलू प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है, वह टीम में एक ऑलराउंडर की अच्छी भूमिका अदा कर सकते हैं। पिछली गर्मियों में, वेबस्टर ने शेफील्ड शील्ड के 132 साल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया, जब वे वेस्ट इंडीज के दिग्गज सर गैरी सोबर्स के बाद एक ही सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने और 30 विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। यह मील का पत्थर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि सोबर्स को क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। वेबस्टर का हरफनमौला प्रदर्शन तस्मानिया के लिए अहम रहा है। 2024-25 के शेफील्ड शील्ड सीजन में, उन्होंने दिखाया कि वह मैच जीताऊ खिलाड़ी हैं। न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ दो महत्वपूर्ण देर से विकेट लेकर तस्मानिया की पहली जीत सुनिश्चित की। इस गर्मी में उनके योगदान में 56 की शानदार औसत से 448 रन और 16 विकेट शामिल हैं। इंडिया ए के खिलाफ भी वेबस्टर का परफॉर्मेंस लाजवाब रहा था, अब देखने वाली बात यह है कि उन्हें एडिलेड टेस्ट में डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर recent visitors 39

इंदौर में महिला कारोबारी से ₹1.60 करोड़ की ठगी, मनी लांड्रिग में फंसाने का झांसा देकर दिया लूट को अंजाम

इंदौर देशभर में साइबर ठगों ने जाल बिछा दिया है। रोज नए तरीकों से लोगों की मेहनत के कमाई लूट रहे हैं। इंदौर में महिला कारोबारी Cyber ​​Fraud का शिकार हो गईं। जालसाजों ने महिला को ऑनलाइन फोन कर ED और CBI अफसर बनकर डराया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का झांसा देकर तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। बैंक अकाउंट्स की जानकारी ली। रुपयों के वैरिफिकेशन के नाम पर धमकाकर 1.60 करोड़ रुपए खाते से पार कर दिए। ठगी होने के बाद महिला ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। ठगों ने कैसे महिला कारोबारी को बनाया निशाना जानकारी के मुताबिक, शेयर एंड कमोडिटी का कारोबार करने वालीं वंदना (40) पति राजीव गुप्ता के पास 9, 10 और 11 नवंबर को वीडियो कॉल आया। फोन करने वाले ने ईडी अफसर बनकर बात की और कहा कि तुम्हारे खातों में अवैध ट्रांजेक्शन हुए हैं। उनके खाते में काले धन की जानकारी मिली है। उनके विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग का प्रकरण दर्ज हुआ है। CBI ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। एफडी तुड़वाकर खातों में ट्रांसफर किए पैसे ठगों ने इसके बाद वंदना से वैरिफिकेशन के नाम पर बैंक खातों, कारोबार और आईडी कार्ड की जानकारी ली। ठगों ने जेल भेजने की धमकी देकर वंदना से एफडी तुड़वाकर एक करोड़ 60 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके लिए ठगों ने तीन दिन वंदना को डिजिटल अरेस्ट रखा। बाद में वंदना से गोल्ड लोन के नाम पर संपर्क कर रुपए देने का दबाव बनाते रहे। ठगी की शंका होने पर वंदना ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्प लाइन पर शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ। जागरूक नहीं थीं वंदना टीआई सुरेंद्र वास्कले ने महिला से पूछा कि डिजिटल अरेस्ट के मामले मीडिया में इतने आ रहे, फिर कैसे फंस गए? इस पर महिला वंदना ने कहा कि वे जागरूक नहीं थीं। फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि तीन महीने में डिजिटल अरेस्ट का यह 65वां मामला है। recent visitors 44