Friday, July 10, 2026 7:10 am

मध्य प्रदेश में अब सिर्फ तीन नक्सली बचे, इन्हें पकड़ने के लिए सालाना 70 करोड़ रुपए खर्च

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब सिर्फ 3 नक्सली बचे हैं. ये तीनों नक्सली बालाघाट और मंडला जिले में एक्टिव हैं और इनके खात्मे के लिए राज्य में 7500 से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात है. पुलिस के मुताबिक ये तीनों बालाघाट और मंडला में एक्टिव हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इन तीनों को पकड़ने और खत्म करने के लिए 7 हजार 500 से ज्यादा सुरक्षा बलों को तैनात किया है। हालांकि, ये अभी भी सुरक्षा बलों की पकड़ से दूर नजर आ रहे हैं। इन नक्सलियों को खत्म करने के लिए दो जिलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 3 बटालियन समेत 7 हजार 500 से ज्यादा पुलिस बल तैनात हैं। बता दें कि इस मिशन में एक आईजी, एक डीआईजी और 6 एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र से सीआरपीएफ की दो और बटालियन मांगी हैं ताकि इन तीनों नक्सलियों को पकड़ा जा सके। 24 साल से गिरफ्तार नहीं     अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस पिछले 24 सालों में इन 3 नक्सलियों में से एक को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आखिरी बार साल 2000 में एक नक्सली पकड़ा गया था, उसे भी 2004 में रिहा कर दिया गया था। अफसरों का कहना है कि इन नक्सलियों का ग्रामीण इलाकों में मजबूत नेटवर्क है। ये छापेमारी से पहले ही फरार हो जाते हैं। पुलिस का ये भी कहना है कि यहां छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से 60 नक्सलियों का मूवमेंट है, इसलिए भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। केवल बालाघाट में 6 हजार जवान तैनात बता दें कि अकेले बालाघाट में 6 हजार पुलिस जवान तैनात हैं। जबकि मंडला में 1 हजार 500 पुलिस बल हैं। इन जवानों को तैनात करने की वजह यह बताई जा रही है कि बालाघाट में दूसरे राज्यों यानी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र से करीब 60 नक्सलियों का मूवमेंट रहता है। इनके साथ मुठभेड़ होती रहती है, जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसकी कितनी टीमें तैनात     सीआरपीएफ – 3 बटालियन     एसएएफ – 1 बटालियन     हॉक फोर्स – 1 बटालियन     कोबरा – 1 कंपनी     स्टेट आईबी टीम 1     जिला पुलिस बल 2500 ये हैं तीन नक्सली जिन तीन नक्सलियों की तलाश पूरी पुलिस फोर्स कर रही है उनमें पहला नाम दीपक उर्फ ​​सुधाकर का है, जिसकी उम्र 50 साल है। उस पर 29 लाख का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि वो बालाघाट के ग्राम पालागोंदी चौकी सोनावाली थाना रूपझर का रहने वाला है। दीपक पर बालाघाट में 125 मामले दर्ज हैं। दूसरी नक्सली जिसकी पुलिस तलाश कर रही है उसका नाम संगीता उर्फ ​​सेवंती पंद्रे है, जिसकी उम्र 38 साल है। इस पर 14 लाख का इनाम है। तीसरे का नाम राम सिंह उर्फ ​​संपत्ता है, जिसकी उम्र 60 साल है। पुलिस ने उस पर भी 14 लाख का इनाम रखा है। वो 1991 से सक्रिय है। उस पर करीब 60 मामले दर्ज हैं। राम सिंह उर्फ ​​संपत्ता को 2000 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन 2004 में उसे छोड़ दिया गया था। तीन नक्सली को पकड़ने में 70 करोड़ रुपए खर्च मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीनों नक्सलियों को पकड़ने के लिए सालाना 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। यह खर्च नक्सल इलाकों में कैंप, हथियार, वाहन, पेट्रोलिंग, ट्रेनिंग, डीजल-पेट्रोल, बिजली-पानी आदि पर होता है। मुखबिरों का खर्च भी इसमें शामिल है। सीआरपीएफ की 3 बटालियन और दूसरे बलों के वेतन और भर्तियों पर होने वाला खर्च अलग है। recent visitors 49

थाने में दर्ज हुआ केस, राजस्थान-हनुमानगढ़ में प्रिंसिपल से गाली-गलौज और मारपीट

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के 2 एमडी स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट करने सहित स्कूल के रिकॉर्ड फेंकने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ तलवाड़ा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल में हुए इस घटनाक्रम का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद से ही टीचर्स संगठनों और प्रिंसिपलों में खासा रोष व्याप्त हुआ था। जिसके चलते एसपी दफ्तर पहुंच सभी ने मंगलवार को आक्रोश प्रकट करते हुए मांग पत्र सौंपा था। तलवाड़ा पुलिस ने प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तलवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार चक दो एमडी के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल रतनलाल पुत्र साहबराम निवासी वार्ड 27 रावतसर हाल प्रिंसिपल महात्मा गांधी स्कूल 2 एमडी मेहरवाला दर्ज करवाते हुए बताया कि वे 23 नवंबर की दोपहर करीब 2.30 बजे छठे पीरियड के दौरान कार्यालय में बैठकर राजकीय कार्य कर रहा था। उस समय कार्यालय में वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार भी मेरे साथ कार्य कर रहे थे। उसी दौरान भजन लाल भाट एवं गजानंद पुत्र गिरधारी लाल लाठी-डंडे लेकर कार्यालय में घुसे एवं उन पर जानलेवा हमला करते हुए अभद्रता एवं गाली-गलौज की। स्कूल रिकॉर्ड को फेंकते हुए अस्त-व्यस्त कर राजकार्य बाधित किया। अचानक हुई इस घटना से पूरा स्कूल स्टाफ सहमा हुआ है। ये पूरी मारपीट की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल ने इस विषय में संज्ञान लेते हुए हमला करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी करने की मांग एसपी से की थी। इस दौरान दो टीचर संगठनों व कई स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद रहे। इस संबंध में बुधवार को तलवाड़ा झील थाने में दो नामजद व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। जिसको लेकर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। recent visitors 114

ओवरटेक करने में मौके पर मौत, छत्तीसगढ़-महासमुंद में पिकअप की चपेट में आए 3 युवक

महासमुंद/पिथौरा. छत्तीसगढ़ के सराईपाली बसना में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफतार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और पिकअप वाहन को ओवर टेक कर आगे निकल रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. recent visitors 60

XUV कार जब्त, छत्तीसगढ़-भिलाई में डॉग पर कार चढ़ाने वाला आरोपी बैंक मैनेजर गिरफ्तार

भिलाई। पशु क्रूरता के मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए XUV कार को जब्त कर आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल रविवार 24 नवंबर 2024 शाम करीब 4:05 बजे जुनवानी रोड और डीमार्ट बायपास को जोड़ने वाली सड़क पर एक स्ट्रे डॉग डिवाइडर के किनारे सो रहा था. लापरवाह कार चालक अखिल कुमार द्विवेदी ने अपनी कार से डॉग को रौंदा दिया और कुछ दूर तक घसीता, जिससे उसकी मौत हो गई है. पशु प्रेमी लाभेष घोष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी अखिल कुमार द्विवेदी, पिता अर्जुन प्रसाद द्विवेदी निवासी मॉडल टाउन, भिलाई को गिरफ्तर कर लिया है. FIR के अनुसार, प्रार्थी ने बताया कि मेरे घर के सामने एक कुत्ता रहता है. मैं प्रतिदिन खाना पानी देकर उसकी देखभाल करता था. 24 नवंबर की शाम करीब 4 बजे मेन रोड डिवाइडर से चिपककर बैठे कुत्ते को XUV 300 कार क्रमांक CG 07 CT 3678 के चालक अखिल कुमार द्विवेदी ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मारकर घसीटता. मैं जाकर देखा कि डिवाईडर के पास बैठे कुत्ता की मृत्यु हो गई है. घटना के बारे में आदर्श राय एवं दीप्ती दानी को बताया. इसके बाद चौकी स्मृति नगर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया. भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया, वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1234/24धारा 281,325 बीएनएस के तहत अपराध कायम कार चालक अखिल कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार को जब्त जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही. त्वरित कार्रवाई के लिए दुर्ग, राजधानी रायपुर समेत आसपास जिलों के तमाम पशु प्रेमियों ने दुर्ग IG राम गोपाल गर्ग, SP जीतेन्द्र शुक्ला का आभार व्यक्त किया है. साथ ही भिलाई सिटी ASP सुखनंदन राठौड़, भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना TI राजेश मिश्रा, स्मृति नगर चौकी प्रभारी वंदिता पनिकर और विवेचक प्रधान आरक्षक पंकज चौबे की अहम भूमिका के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है. recent visitors 52

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कांकेर में फिल्मी स्टाइल में युवक से मारपीट कर बनाया नग्न वीडियो

कांकेर. कांकेर पुलिस ने मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा बाथरूम में बंद कर निर्वस्त्र करके युवक के साथ मार-पीट किया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। कांकेर एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि दो युवकों ने मामला दर्ज कराया था कि नगर के एक वार्ड में एक युवती से बात कर रहा था। तभी वह अपने रूम में चली गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने प्रार्थी को बाथरूम में बन्द कर दिए और स्कार्फ बांध कर दूसरे जगह ले गए। तीन युवकों ने मिलकर प्रार्थी को नग्न कर मारपीट कर वीडियो बनाया था। पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि तीन युवकों को पूरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसमे से एक आरोपी पहले भी नशीली दवाई के बिक्री के मामले में आरोपी हैं और जेल जा चुका है। recent visitors 44

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर डायरेक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने 2022 में अलग होने का ऐलान किया

मुंबई साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर डायरेक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने 2022 में अलग होने का ऐलान किया था। 17 जनवरी 2022 को, धनुष और ऐश्वर्या ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था- '18 साल की दोस्ती, पति-पत्नी और माता-पिता के रूप में एक साथ बिताए गए समय के बाद, हम दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।' इसके बाद उन्होंने परिवार न्यायालय का रुख किया और आपसी सहमति से तलाक की अपील की। वहीं अब फाइनली दोनों की राहें अलग हो गई हैं। जी हां,धनुष और ऐश्वर्या के तलाक को अब कोर्ट की भी मंजूरी मिल गई है। 27 नवंबर 2024 को चेन्नई फैमिली कोर्ट ने इस तलाक को मंजूरी दे दी। शादी के 20  साल  बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। 21 नवंबर को फैमिली कोर्ट की जज सुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या से उनके फैसले के बारे में पूछा। उन्होंने अलग होने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद न्यायाधीश ने घोषणा की कि अंतिम फैसला 27 नवंबर को सुनाया जाएगा। वहीं, कोर्ट ने अब अपना फैसला सुना दिया है। जज सुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक को मंजूरी दे दी है। इस तरह धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत अब आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के कई साल बाद 2022 में अलग होने की घोषणा की थी और जनवरी 2022 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, दोनों ने कोर्ट की सुनवाई में तीन बार भाग नहीं लिया लेकिन 21 नवंबर को दोनों ने चेन्नई कोर्ट में इन-कैमरा कार्यवाही में भाग लिया। नवंबर 21 को वे जस्टिस सुभादेवी के सामने पेश हुए, जिन्होंने बंद कमरे में सुनवाई की। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों अलग होने पर अड़े रहे और फाइनली जज ने बुधवार को उनके बीच तलाक को मंजूरी दे दी। जहां ऐश्वर्या, रजनीकांत और लता रजनीकांत की बेटी हैं। वहीं धनुष निर्देशक कस्तूरी राजा और विजयलक्ष्मी के बेटे हैं। फिल्म निर्देशक कस्तूरीराजा के बेटे धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 को शादी रचाई थी और दोनों परिवारों के आशीर्वाद से विवाह किया था। ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में चेन्नई में एक भव्य शादी की थी। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक दिग्गजों की उपस्थिति देखी गई थी। इनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। recent visitors 114

मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकली 14 वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

अनूपपुर  बुधवार की रात, अनूपपुर रेलवे स्टेशन रोड पर एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अकेले सड़क पर भटकते देख कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। टी. आई कोतवाली अरविन्द जैन , आरक्षक दीपक बुंदेला, कपिल सोलंकी और महिला आरक्षक जानकी बैगा ने बालिका से पूछताछ की। बालिका ने बताया कि वह राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर अनूपपुर आ गई थी। वह ट्रेन पकड़कर कहीं दूर जाने की योजना बना रही थी।  पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: बालिका को सुरक्षित महिला डेस्क लाकर भोजन की व्यवस्था की गई और उसे भावनात्मक रूप से संभाला गया। तत्पश्चात, राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र में उसके परिजनों से संपर्क किया गया और उन्हें थाना बुलाया गया। पुलिस ने बालिका को समझाइश देकर उसे सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस विभाग की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। कोतवाली पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।  पुलिस का संदेश: पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के साथ संवाद और देखभाल में धैर्य रखें, ताकि ऐसी स्थितियों से बचा जा सके। पुलिस विभाग समाज की सुरक्षा और बच्चों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। recent visitors 42