भोपाल के डिप्टी कलेक्टर की नौकरी खतरे में!30 नवंबर तक छुट्‌टी पर, आगे के लिए आवेदन नहीं आया; रोज खुल रहा चैंबर

भोपाल  भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाये। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी डिप्टी कलेक्टर गायब है। बताया जा रहा है कि राजेश सोरते ने 30 नवंबर तक छुट्‌टी का आवेदन दिया है। डिप्टी कलेक्टर सोरते के विरुद्ध राजगढ़ जिले के पचोर थाने में 14 नवंबर को रेप के आरोप में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, एक महिला ने 25 अक्टूबर को सोरते के विरुद्ध शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 19 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर 14 नवंबर को पीड़ित ने पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। डिप्टी कलेक्टर सोरते के विरुद्ध राजगढ़ जिले के पचोर थाने में 14 नवंबर को रेप के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। एक महिला ने 25 अक्टूबर को सोरते के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया था। 19 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर 14 नवंबर को पीड़ित ने पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। किसी का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे केस दर्ज होने से पहले से ही सोरते ऑफिस नहीं आ रहे हैं। न ही किसी का मोबाइल रिसीव कर रहे हैं। इसी बीच उनका छुट्‌टी का आवेदन आ चुका है। जॉइंट कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने बताया- बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने से पहले से ही सोरते ऑफिस नहीं आ रहे हैं। न ही किसी का मोबाइल रिसीव कर रहे हैं। इसी बीच उनका छुट्‌टी का आवेदन आ चुका है। मामले पर जॉइंट कलेक्टर इकबाल मोहम्मद ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते का छुट्‌टी का आवेदन 30 नवंबर तक है। आगे की छुट्‌टी के लिए फिलहाल कोई आवेदन नहीं आया है। भोपाल कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर सोरते का चैंबर रोज खुल रहा है, लेकिन कुर्सी खाली ही है। इधर, उनके प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपे गए हैं। ताकि, काम प्रभावित न हो। जनसुनवाई समेत अन्य कार्य सोरते के जिम्मे ही थे। इस मामले में सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया, डिप्टी कलेक्टर सोरते की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक टीम रवाना की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले में दो पत्र जारी कर गिरफ्तारी और निलंबन की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने एक पत्र अपर मुख्य सचिव मप्र शासन और दूसरा पत्र राजगढ़ एसपी को लिखा है। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उलंघन करने को लेकर विभागीय जांच कराते हुए निलंबन की मांग की थी। वहीं, सिंह ने दूसरा पत्र राजगढ़ पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है। इसमें पीड़िता के बयान के अनुसार धाराएं नहीं लगाए जाने की शिकायत करते हुए नियमानुसार धाराएं बढ़ाने की मांग की थी। एसडीओपी बोले- गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी है इस मामले में सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया, डिप्टी कलेक्टर सोरते की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक टीम रवाना की गई है। निलंबन के लिए दिग्विजय लिख चुके लेटर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले में दो पत्र जारी कर गिरफ्तारी और निलंबन की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने एक पत्र अपर मुख्य सचिव मप्र शासन और दूसरा पत्र राजगढ़ एसपी को लिखा है। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उलंघन करने को लेकर विभागीय जांच कराते हुए निलंबन की मांग की थी। वहीं, सिंह ने दूसरा पत्र राजगढ़ पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा है। इसमें पीड़िता के बयान के अनुसार धाराएं नहीं लगाए जाने की शिकायत करते हुए नियमानुसार धाराएं बढ़ाने की मांग की थी।   recent visitors 93

आईपीएल ऑक्शन में मालामाल होने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, 5400 प्रतिशत तक हुआ इंक्रीमेंट

नई दिल्ली IPL 2025 की नीलामी में कई रिकॉर्डतोड़ बोलियां लगी। इस दौरान हमें टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर ऋषभ पंत के रूप में मिला, वहीं उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी बाजी मारी। नीलामी में कुल तीन खिलाड़ियों की 20 साल से अधिक की बोली लगी और हैरानी की बात यह है कि यह सभी भारतीय हैं। मेगा ऑक्शन में कोई विदेशी खिलाड़ 16 करोड़ तक का भी नहीं बिका। आईपीएल 2025 में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के रूप में जोस बटलर की बोली लगी, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों के सैलरी हाइक में भी जबरदस्त इजाफ देखने को मिला। आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान सबसे ज्यादा सैलरी हाइक लेने वाले खिलाड़ी जितेश शर्मा रहे जिन्हें आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा। जितेश इससे पहले पंजाब किंग्स का हिस्सा थे और उनकी पिछली सैलरी मात्र 20 लाख रुपए थी। उनकी आईपीएल सैलरी में इस बार 5400 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके अलावा ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर जैसे भी खिलाड़ी रहे जिन्हें उनकी नई आईपीएल टीमों ने खरीदने के लिए दिल खोलकर पैसा खर्च किया। ऋषभ पंत की जहां आईपीएल 2024 में सैलरी 16 करोड़ रुपए थी, वहीं वह आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स से 27 करोड़ रुपए लेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 12.25 करोड़ रुपए में खेले थे, वह आगामी सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से 26.75 करोड़ रुपए में खेलेंगे। वहीं बात वेंकटेश अय्यर की करें तो, उनकी नए सीजन में टीम तो नहीं बदली है मगर केकेआर ने उनकी सैलरी 8 करोड़ से 23.75 करोड़ रुपए जरूर कर दी है। recent visitors 41

बीजेपी ने लगातार आठवीं बार दर्ज की दमदार जीत, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी आज लेंगे शपथ

रायपुर. रायपुर दक्षिण पर 23 नवंबर को हुए मतगणना में धाकड़ जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी आज विधानसभा में शपथ लेंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह दोपहर 12 बजे के बाद उन्हें नए सदस्य के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कराएंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. सुनील सोनी ने 23 नवंबर को संपन्न हुए मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश वर्मा को 46000 से अधिक वोटों से हराया था. कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को 46167 वोटों से पराजित करने वाले बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. उपचुनाव में दमदार जीत दर्ज करने वाले सुनील सोनी को उपचुनाव में कुल 89220 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को 43053 वोट ही मिले थे. 8वीं बार बीजेपी के खाते में सीट गौरतलब है रायपुर दक्षिण सीट पिछले सात बार से बीजेपी के पास है. यहां से मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते आए हैं. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने चुनाव जीतकर लगातार 8 बार रायपुर दक्षिण सीट बीजेपी के खाते में रखने में सफल हुए.बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा से मतगणना की शुरूआत से ही बढ़त बनाए रखी थी और अंत तक बढ़त कायम रखते हुए उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज की. रायपुर दक्षिण सीट पिछले सात बार से बीजेपी के पास ही है. यहां से मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते आए हैं. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने चुनाव जीतकर लगातार 8वीं बार यह सीट बीजेपी के खाते में रखने में सफल हुए. प्रतिद्वंद्वी पर लगातार बढ़त रायपुर दक्षिण सीट पर बड़ी जीत दर्ज करने वाले बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी मतगणना की शुरुआत से ही आगे रहे और यह सिलसिला आखिरी राउंड की मतगणना तक कायम रहा.पहले राउंड में सुनील सोनी को 3583 और आकाश शर्मा को 2798 मत मिले.पहले राउंड के बाद सुनील सोनी को जो बढ़त बनाई,वो आगे भी कायम रही.लास्ट राउंड की गिनती जब खत्म हुई तो सुनील सोनी कांग्रेस प्रत्याशी से 46, 167 वोटों से आगे थे. recent visitors 96

ऊर्जा मंत्री तोमर 29 नवम्बर को करेंगे विकास कार्यों का भूमि-पूजन

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार 29 नवम्बर को ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एक करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। मंत्री तोमर उज्जवला योजना अन्तर्गत घरेलू गैस कनेक्शन का वितरण भी करेंगे।   recent visitors 50

हाई कोर्ट ने राज्य अधिवक्ता परिषद से कहा है कि वह एक सप्ताह के भीतर वकीलों को अस्थायी सनद जारी करे

इंदौर मध्य प्रदेश के छह हजार से ज्यादा युवा वकीलों को बुधवार को मप्र हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली। हाई कोर्ट ने राज्य अधिवक्ता परिषद से कहा है कि वह एक सप्ताह के भीतर इन्हें अस्थायी सनद जारी कर दे। हाई कोर्ट ने यह आदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर के पूर्व सह सचिव राकेशसिंह भदौरिया द्वारा दायर याचिका का निराकरण करते हुए दिया है। याचिका में भदौरिया ने कहा था कि राज्य अधिवक्ता परिषद की नामांकन समिति की बैठक चार माह से अधिक समय से नहीं हुई है। न्यायिक सेवाओं में पात्रता हासिल नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा न्यायालयों में प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि नामांकन के अभाव में उन्हें अस्थायी सनद जारी नहीं हो पा रही है। प्रैक्टिस के अधिकार से वंचित होने के साथ ये युवा न्यायिक सेवाओं के लिए भी पात्रता हासिल नहीं कर पा रहे हैं। नामांकन समिति की अंतिम बैठक 29 जुलाई को हुई थी। इसके बाद से कोई बैठक नहीं हुई। एडवोकेट भदौरिया ने बताया राज्य अधिवक्ता परिषद ने याचिका में प्रस्तुत जवाब में कहा था कि अंकसूची का सत्यापन नहीं होने की वजह से आवेदकों को अस्थायी सनद जारी नहीं हो रही है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन ने राज्य अधिवक्ता परिषद की ओर से प्रस्तुत तर्कों को दरकिनार करते हुए आदेश दिया कि सभी को एक सप्ताह के भीतर अस्थायी सनद जारी की जाए। इधर… 18 दिसंबर को होंगे हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 18 दिसंबर को होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन भी कर दिया। चुनाव के लिए 4 और 5 दिसंबर को नामांकन फार्म मिलेंगे। नामांकन फार्म की जांच 6 दिसंबर को होगी और इसी दिन वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। नाम वापसी के लिए सिर्फ 9 दिसंबर का दिन दिया गया है। चुनाव समिति 10 दिसंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर देगी। 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। द्विवेदी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराई गई आरंभिक मतदाता सूची में 2162 वैध नाम शामिल हैं। हमने सदस्यों से दावे-आपत्तियां बुलवाई हैं। recent visitors 27

मेंस अंडर-19 एशिया कप 2024 का आगाज 29 नवंबर से यूएई में होने जा रहा है, जानें शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक

नई दिल्ली मेंस अंडर-19 एशिया कप 2024 का आगाज शुक्रवार, 29 नवंबर से यूएई में होने जा रहा है, वहीं इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान समेत कुल आठ टीमें भाग लेंगी, सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान सहित जापान व यूएई ग्रुप ए में हैं। जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे और टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। बता दें, बांग्लादेश टूर्नामेंट की गत चैंपियन टीम है। आइए एक नजर टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं- अंडर-19 एशिया कप 2024 शेड्यूल, मैच टाइमिंग और लाइव टेलिकास्ट डिटेल मैच    तारीख    टाइम    चैनल बांग्लादेश वर्सेस अफगानिस्तान    29/11/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD, श्रीलंका वर्सेस नेपाल    29/11/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान    30/11/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD, Sony Sports Ten 3 SD & HD (Hindi) यूएई वर्सेस जापान    30/11/24    10:30 AM    Live Streaming on Sony Liv बांग्लादेश वर्सेस नेपाल    01/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD श्रीलंका वर्सेस अफगानिस्तान    01/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD पाकिस्तान वर्सेस यूएई    02/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD इंडिया वर्सेस जापान    02/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD बांग्लादेश वर्सेस श्रीलंका    03/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD अफगानिस्तान वर्सेस नेपाल    03/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD पाकिस्तान वर्सेस जापान    04/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 3 SD & HD इंडिया वर्सेस यूएई    04/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD पहला सेमीफाइनल    06/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD, Sony Sports Ten 3 SD & HD (Hindi) दूसरा सेमीफाइनल    06/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 1 SD & HD फाइनल    08/12/24    10:30 AM    Sony Sports Ten 5 SD & HD, Sony Sports Ten 3 SD & HD (Hindi) अंडर-19 एशिया कप 2025 के सभी मैचों का ऑनलाइन लुत्फ आप सोनी लिव पर भी उठा सकते हैं। U19 एशिया कप 2024 सभी टीमों के स्क्वॉड भारत: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मो. अमान (सी), किरण चोरमले (वीसी), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार अफगानिस्तान: मेहबूब तस्कीन (कप्तान, विकेटकीपर), हमजा अलीखिल (विकेटकीपर), उजैर खान, फैसल खान, बरकतुल्ला इब्राहिमजई, एजातुल्लाह बारिकजई, अजीज मियाखिल, नजीफ अमीरी, अब्दुल अजीज, नसरतुल्लाह नूरिस्तानी, खातिर स्टानिकजई, फहीम खेववाल, हफीज जादरान, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, नसीर खान मारूफ़खिल जापान: कोजी हार्डग्रेव-अबे (कप्तान), चार्ल्स हिन्ज़, काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड, ह्यूगो केली, टिमोथी मूर, स्काइलर नाकायमा-कुक, डैनियल पैनकहर्स्ट, निहार परमार, आदित्य फड़के, आरव तिवारी, काई वॉल, युतो यागेटा, किफ़र यामामोटो-लेक, मैक्स योनेकावा-लिन नेपाल: हेमंत धामी (कप्तान), अर्जुन कुमाल (उप-कप्तान), दिलशाद अली, नरेन भट्टा, रोशन बिस्वाकर्मा, युबराज खत्री, रंजीत कुमार, उत्तम मगर (विकेटकीपर), बिपिन महतो, दयानंद मंडल, अपराजित पौडेल, नरेन सऊद, उनीश ठाकुरी। अभिषेक तिवारी, आकाश त्रिपाठी, मयन यादव, राजेश यादव, संतोष यादव पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान, विकेटकीपर), मोहम्मद अहमद, हारून अरशद, तैयब आरिफ, मोहम्मद हुज़ेफ़ा, नवीद अहमद खान, हसन खान, शाहज़ेब खान, उस्मान खान, फहम-उल-हक, अली रजा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, अब्दुल सुभान, फरहान यूसुफ, उमर ज़ैब बांग्लादेश: अल फहद, अशरफुज्जमां बारेनावा, अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), देबाशीष सरकार देबा, फरीद हसन फैसल, इबल हसन एमोन, मारुफ मैधा, रफी उज्जमान रफी, रिफत बेग, रिज़ान होसन, साद इस्लाम रज़िन, समियुन बसीर रतुल, शिहाब जेम्स, जवाद अबरार (उपकप्तान) श्रीलंका: विहास थेवमिका (कप्तान), पुलिंदु परेरा, थानुजा राजपक्षे, डुलनिथ सिगेरा, लैकविन अबेसिंघे, विमथ दिनसारा, रामिरू परेरा, कविजा गमागे, वीरन चामुदिथा, प्रवीण मनीषा, येनुला देउथुसा, शारुजन शनमुगनाथन, न्यूटन रंजीतकुमार, कुगदास मथुलन, गीतिका डे सिल्वा यूएई: अयान खान (कप्तान), अक्षत राय, आर्यन सक्सेना, अब्दुल्ला तारिक, अलियासगर शम्स, एथन डिसूजा, फसीउर रहमान, हर्ष देसाई, करण धीमान, मुदित अग्रवाल, नूरुल्लाह अयौबी, रचित घोष, रेयान खान, उदीश सूरी और यायिन किरण recent visitors 53

बल्लेबाज केन विलियमसन एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार बने, वह 93 के निजी स्कोर पर आउट हुए

नई दिल्ली न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे मेजबान टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार बने। वह 93 के निजी स्कोर पर गस एटकिंसन के 61वें ओवर में आउट हुए। उनकी दूसरी गेंद पर जैक क्रॉली ने कैच पकड़ा। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 13वां मौका है जब विलियमसन शतक के करीब पहुंचकर 90 के फेर में फंसे हो। इसी के साथ सबसे ज्यादा बार नर्वस 90s का शिकार बनने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट में उन्होंने टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ा है। द्रविड़ अपने करियर में 12 बार 90s में आउट हुए थे। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर नर्वस 90s पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। मास्टर ब्लास्टर अपने करियर में कुल 27 बार 90 के फेर में फंसे थे। अगर सचिन अपने करियर में ये 27 शतक भी पूरे कर लेते तो उनके नाम, 100 की जगह 127 इंटरनेशनल शतक होते। इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा बार 90s पर आउट होने वाले बल्लेबाज- 27 – सचिन तेंदुलकर बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बोर्ड पर लगाए। क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स (41) के साथ टिम साउदी मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन के अलावा अभी तक कोई बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है। वहीं इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। recent visitors 58