चीकू खाने हो सकता है कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचाव

चीकू एक प्रकार का फल है जो आपको हर मौसम में आसानी से मिल जाएगा। यह ऐसा फल होता है कि अगर इसे आप भोजन के बाद खाएगें तो इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसमें 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत चर्बी और बचा हुई मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। चीकू फल में अधिक मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी के साथ-साथ फास्फोरस और लौह भी होता है। इसको खानें से सेहत में कई फायदे मिलते है। जिससे कि आपको कई बीमारियों से निजात मिल सकता है। चीकू एक ऐसा स्वादिष्ट फल है। जिसका सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी के खतरें से बचा जा है। जानिए चीकू खाने से होनें वाले फायदों के बारें में। -चीकू में अधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे खानें से आंखों की समस्या से निजात मिल जाता है। -चीकू हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चीकू में अधिक मात्रा में कैल्शियम फॉस्फोरस और आयरन पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसको खानें से हमारें शरीर की हड्डियां मजबूत औ बढती भी है। -अगर आपको कैसंर जैसी गंभीर बीमारी से बचना है तो चीकू का सेवन करिए। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व के साथ-साथ विटामिन ए और सी पाया जाता है। विटामिन ए फेफड़ों और मुंह के कैंसर से बचाता है। -चीकू गर्भावस्था के दौरान खानें से कई फायद होते है। इससे इस समय खानें से कमजोरी और उल्टी या फिर चक्कर जैसी समस्या उत्पन्न नही होती है। क्योकि इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिससे यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद है। -चीकू शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसमें एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल, पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकता है,विटामिन सी हानिकारक मुक्त कण को नष्ट करता है। -चीकू में हेमोसटाटिक प्रॉपर्टीज के गुण भी पाए जाते हैं यानी कि शरीर में होने वाले रक्त के नुकसान से भी बचाता है। इसी कारण चीकू बवासीर और जख़्म को भी जल्दी ठीक कर देता है, और इसके बीज को पीस कर उसे कीड़े के काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है। जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। -यह आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि चीकू इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो आपकी त्वचा को नमी देता है। जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाती है। साथ ही यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद। इसके बीज का तेल सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है और बालों को बढने में भी मदद करता है। चीकू के बीज को अरंडी के साथ मिलाकर सिर की स्केल्प पर लगाने से बाल चमकदार और डैन्ड्रफ फ्री हो जाते हैं। -अगर आपको कफ की समस्या है तो चीकू आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। चीकू में एक प्रकार का खास तत्व पाए जाते हैं जिनसे श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकालकर यह पुरानी खांसी में राहत देता है। इस प्रकार यह सर्दी और खांसी से बचाता है। -पथरी के रोगियों के लिए भी चीकू बहुत अच्छा होता है। साथ ही इससे आपका वजन भी काफी फायदेमंद होगा। -यह दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत और तनाव को कम करने में मदद करता है। -चीकू में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक है क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स को समाप्त कर देता है, और यह झुर्रियों को भी कम कर देता है।   recent visitors 59

अंगूठे की चोट के बाद शुभमन गिल ने फिट होने के बाद टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया

कैनबरा अंगूठे की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से बाहर रहे शुभमन गिल ने फिट होने के बाद शुक्रवार को भारतीय टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया। पहले टेस्ट में गिल की कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की। पिछले दौरे पर उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए हालांकि टीम को उसकी जरूरत है। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने नेट्स पर यश दयाल और आकाश दीप की गेंदों का सामना किया। भारत को कल से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। गिल ने अभ्यास सत्र के बाद बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘मैं देख रहा था कि चोट से कितना उबर गया हूं । किसी तरह की सूजन तो नहीं है लेकिन मैने और कमलेश भाई (कमलेश जैन, फिजियो) की अपेक्षा से बेहतर रिकवरी है। मैं बहुत खुश हूं।' पहले टेस्ट से बाहर रहने से निराश गिल ने कहा, ‘हर गेंद को बल्ले से पीटने का अनुभव शानदार होता है और मैं उसी के लिए खेलता हूं। जब मुझे चोट के बारे में पता चला तो पहले कुछ दिन काफी निराशाजनक रहे।' उन्होंने कहा, ‘पर्थ में हमने पिछली बार 2020-21 के दौरे पर नहीं खेला था। यह शानदार मैदान है और टीम के प्रदर्शन से मैं काफी खुश था।' गिल की गैर मौजूदगी में तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल प्रभाव नहीं छोड़ सके। गिल हालांकि शीर्ष क्रम की बजाय मध्यक्रम में उतर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने पारी की शुरूआत करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित अब यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे जिससे राहुल तीसरे और गिल पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं। recent visitors 117

विवाह पंचमी पर करे केले के पेड़ की पूजा, 2 शुभ योगों का हो रहा निर्माण, मिलेगी असीम कृपा

 विवाह पंचमी महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है जो प्रति वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व विवाह की संस्कृति और परंपराओं को महत्त्व देता है और विवाहित जोड़ों के लिए शुभ और मांगलिक माना जाता है। हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का महत्व भगवान राम और माता सीता के विवाह के उत्सव के रूप में माना जाता है। त्रेता युग में इसी दिन भगवान राम ने सीता माता से विवाह किया था। फिलहाल, इस साल के सभी व्रत-त्योहार लगभग खत्म हो चुके हैं, लेकिन साल का अंतिम त्योहार विवाह पंचमी अभी भी बाकी है, जिसकी तारिख को लेकर लोगों के मन में संशय बनी हुई है। मिथिला और नेपाल में इस त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन को उनकी प्रेम की अद्भुत कहानी और उनके विवाह के महत्त्व को याद करते हुए मनाया जाता है। इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाने से संतान सुख, परिवार की समृद्धि और पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है। शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी 5 दिसंबर को सुबह 12 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन 6 दिसंबर सुबह 12 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदय तिथि के अनुसार, यह त्योहार 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग का भी निर्माण होने वाला है। इसलिए यह दिन बेहद शुभ होने वाला है। शुभ योग इस साल विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर दो योग का निर्माण हो रहा है। जिनमें पहला सर्वार्थ सिद्ध योग है। तो वहीं दूसरा रवि योग्य जो की सुबह 7:00 से लेकर शाम 5:18 बजे तक रहेगा। वहीं, रवि योग 5:18 से शुरू होकर अगले दिन 7 दिसंबर को सुबह 7:01 तक रहेगा।इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख और समृद्धि आता है। यह उन कन्याओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, जो विवाह के योग्य है। केले के पेड़ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे करें पेड़ की पूजा     सबसे पहले आपको केले के पेड़ के आसपास की जगह साफ करनी है।     इसके बाद आप इस पर गंगा जल भी छिड़क सकते हैं।     अब इस पेड़ पर पीले रंग का धागा बांध दें।     फिर हल्दी और चंदन से तिलक लगाएं।     पूजा की शुरुआत करते हुए फूल अर्पित करें।     फिर धूप बत्ती और घी का दीपक जलाएं।     इसके बाद, भगवान श्री राम के मंत्रों का जाप करें।     पेड़ों के आसपास अक्षत, पंचामृत, सुपारी, लौंग, इलायची और अन्य पूजन सामग्री रखें।     पूजा के आखिर में केले के पेड़ की 21 बार परिक्रमा करें। जनकपुर में भव्य आयोजन हर साल जनकपुर में विवाह पंचमी के खास अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसे लेकर राम जन्म भूमि ट्रस्ट के प्रमुख संपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल इस खास मौके पर 5 लाख पर बारातियों के आने की उम्मीद है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। इस साल बारात के साथ 600 विशेष मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। recent visitors 122

शादी का लहंगा लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें ये बातें

शादी एक लड़की के लिए बहुत मायने रखती है। और उसमें अपने पसंद की गहनें, मेकअप, लहंगा आदि न हो तो फिर बात ही क्या है। आज के दौर में फैशन का दौर है। छोटी सी पार्टी क्यो न हो उसमें भी पहले ड्रेस सोची जाती है कि क्या पहने। जिस लड़की की शादी हो तो फिर उसका तो पूरा हक है कि अपनी पसंद का लंहगा खरीदें। जिससे कि शादी के दिन वह बिल्कुल एक परी की तरह लगें और जिसे सभी देखते रह जाए। जब लड़कियां लहंगा खरीदने जाती है तो उन्हें समझ नही आता कि किस तरह का लंहगा खरीदें या फिर उनके ऊपर कैसा अच्छा लगेगा। कभी-कभी होता है कि ठीक तरह या अपने फेयर के रंग को लहंगा न लेने से आपको बात में पछतावा होता है कि यह लंहगा आप पर ठीक नही लगता है। अगर आप शॉपिंग करने जा रही है और लंहगा लेना है तो याद रखें खरीदते समय ये बातें जिससें लहंगा चुनते समय समस्या उत्पन्न न हो। -जब भी आप अपने लि लहंगा लेने जा रही हो तो इस बात का ध्यान रखे कि आपकी हाइट, स्किन का कलर. शारिरीक बनावट की तरह की है। क्योकि इसी से आप एक अच्छा लंहगा चुन सकती है। जिसे पहन कर आप बहुत खुबसूरत लगेगी। -अगर आपकी हाइट ज्यादा है और आप पतली है तो आप घेरदार लहंगा लें। जिससे आपकी हाइट ज्यादा नही लगेगी और आप अच्छी भी लगेगी। -लंहगा चुनते समय रंग का सबसे ज्यदा ख्याल रखा जाता है जिससे कि आप उसे पहने सो सुंदर लगे। इसीलिए अगर आपका रंग फेयर है यानी कि गोरा है तो आप किसी भी रंग का लहंगा ले सकती है। आप पर सभी रंग अच्छे लगेगे। आप चाहे तो सॉफ्ट पेस्टल, पिंक, पीच या लाइट सॉफ्ट ग्रीन कलर या फिर डार्क कलर ले सकती है। यह कलर आप पर अच्छे लगेगे। -अगर आपकी हाइट कम है यै फिर आपकी हेल्थ ज्यादा है तो आप घेरदार लहंगा के बारें में तो बिल्कुल न सोचे। क्योंकि यह आपकी हाइट और मोटापा ज्यादा दिखाएगा। साथ ही लहंगा में जो डिजाइन हो वह बारीक कढ़ाई की या फिर डिजाइन की हो। -आप लहंगा इतना भी भारी न हो कि आप उसे संभाल न सकें। अपने वजन के अनुसार ही लहंगे का चुनाव करें ताकि आप अपनी ही शादी में असहज न दिखाई दें। -अगर आपका रंग डस्की है तो आप ब्राइट कलर का लहंगा चुने। इसके अलावा आप मजेंटा, लाल, नारंगी, नीला रंग भी चुन सकते है यह आप पर खूब जंचेगा।   recent visitors 71

सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो, तो रविवार को करें इस मंत्र से पूजा

रविवार सूर्य देव की पूजा का विशेष दिन है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य का दोष है तो इस मंत्र के साथ पूजा जरुर करनी चाहिए। सूर्य देव बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते है। जिससे सूर्य की कृपा व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही, नौकरी और भाग्य संबंधी परेशानियां भी सूर्य पूजा से दूर हो सकती हैं। हिंदू धर्म के शास्त्रों में सूर्य पूजा के लिए कई मंत्र बताए गए हैं, इन मंत्रों का जप सुबह-सुबह करना चाहिए। रविवार से शुरू करके हर रोज सूर्य मंत्रों का जप करें और सूर्य को जल अर्पित करें। ये उपाय सभी सुख प्रदान करने वाला माना गया है और सूर्य नमस्कार करने से बल, बुद्धि, विद्या, वैभव, तेज, ओज, पराक्रम व दिव्यता आती है। आपकी सभी परेशानियों से जल्द ही निजात मिल जाता है। जानिए रविवार के दिन किस तरह पूजा करनी चाहिए जिससे कि सूर्य भगवान जल्द ही आप पर प्रसन्न हो जाए। ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न:- रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें इसके बाद किसी मंदिर या घर में ही सूर्य को जल अर्पित करे इसके बाद पूजन में सूर्य देव के निमित्त लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें। गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं और पवित्र मन से नीचें दिए हुए सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र राष्ट्रवर्द्धन सूक्त से लिए गए है। साथ ही अपने माथें में लाल चंदन से तिलक लगाए। ऊं खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे। निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।। त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्। भूर्भुवः स्वस्त्वमोङ्कारः सर्वो रुद्रः सनातनः।। आप चाहें तो इस दूसरें मंत्र का जाप कर सकती है…. प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यम् रूपं हि मण्डलमृचोथ तनुर्यजूंषि। सामानि यस्य किरणाः प्रभवादिहेतुं ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्।। या फिर इस मंत्र का जाप करे- उदसौ सूर्यो अगादुदिदं मामकं वचः। यथाहं शत्रुहोऽसान्यसपत्नः सपत्नहा।। सपत्नक्षयणो वृषाभिराष्ट्रो विष सहिः। यथाहभेषां वीराणां विराजानि जनस्य च।। इन मंत्रो का जाप करनें से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी और घर में सुख-शांति आएगी। साथ ही घर में शांति रहेगी जिससे घर में कभी धन की कमी नही होगी।   recent visitors 96

फतेहपुर में दो भीषण सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तड़के दो भीषण सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसे शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हैं। एक हादसा बाइक और कार के बीच हुई भिड़ंत के चलते हुआ है। वहीं दूसरा हादसा हाईवे किनारे खड़े कंटेनर और पिकअप के बीच हुई भिड़ंत से हुआ है। इन हादसों में चाचा-भतीजे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैसे हुई चाचा-भतीजे की मौत बता दें कि पहला हादसा कानपुर प्रयागराज हाईवे स्थित थरियांव के बिलन्दा पश्चिमी बाईपास के पास हुआ है। गुरूवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव निवासी अनिल कुमार (20) अपने 10 वर्षीय भतीजे पुष्पेंद्र के अलावा परिवार के नीरज, आयुष और श्रवण समेत 5 लोग के साथ बाइक से फरीदपुर गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। शादी समारोह से वापस लौटते समय बाइक सवार हाईवे के बीच बने अवैध कट से सड़क पार कर रहे थे। तभी अचानक प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफारी कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर दी। इस हादसे में अनिल और उसके भतीजे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार नीरज, आयुष और श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। एक साथ दो शवों को देखकर मचा कोहराम हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों में एक साथ 2 दो शवों को देखकर कोहराम मच गया। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ दूसरा हादसा वहीं, दूसरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित नउवाबाग के पास हुई। शुक्रवार सुबह हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप पीछे से घुस गई। इस हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि कानपुर नगर के थाना साढ़ के अरन झामी के रहने वाले अनूप (25) अपने 20 वर्षीय दोस्त गोपाल यादव निवासी हृदयखेड़ा थाना नरवल के साथ गुरुवार की रात एक बारात में शामिल होने गए थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे नव्वाबाग के पास उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। recent visitors 68

डबरा में 2 घंटे में SBI का एटीएम उखाड़ ले गए चोर, मशीन दतिया में मिली, चोरों ने निकाले 9 लाख रुपये

दतिया डबरा से उखाड़ी गई एसबीआई एटीएम की मशीन शुक्रवार को दतिया जिले के चिरुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लरायटा में लावारिस हालत में पड़ी हुई पुलिस ने बरामद की है। चिरुला थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि मशीन को डबरा पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम लरायटा स्थित गैस गोदाम के पास रोड किनारे बने खेत में मशीन पड़े होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई थी। यह जगह दतिया से 10 किलोमीटर आगे चिरूला थाना क्षेत्र में आती है। मशीन के लावारिस हालत में पड़े मिलने की सूचना के बाद डबरा पुलिस को सूचना दी गई। डबरा पुलिस ने मौके से पहुंचकर एटीएम मशीन को जब्त कर लिया है। यहां बता दें कि ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में बुधवार-गुरुवार की रात बदमाश भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम (आटोमेटिक टेलर मशीन) कटर का उपयोग करके उखाड़ कर ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब नौ लाख रुपये रखे थे। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन शाम तक पुलिस बदमाशों का पता भी नहीं लगा सकी थी। डबरा पुलिस ने बताया कि देर रात एटीएम दतिया में चिरूला टोल के पास मिला है। जिसे काटने की कोशिश की गई थी, लेकिन काट नहीं पाए। रुपये सही सलामत है इसका पता सुबह चल पाएगा। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के पिछोर तिराहा पर भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम बूथ है। यहां गुरुवार की सुबह कुछ लोग एटीएम से रुपये लेने पहुंचे तो उन्हें मशीन नजर ही नहीं आई। इसके बाद एटीएम चोरी होने की सूचना बैंक प्रबंधन द्वारा पुलिस को दी गई। डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा, थाना प्रभारी यशवंत गोयल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्वालियर से फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया। बदमाशा कटर मशीन के माध्यम से एटीएम को उखाड़ कर ले गए। यशवंत गोयल, प्रभारी, डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन एवं आटोमेटिक सूचना सिस्टम खराब था। हर में मेवाती गैंग एटीएम काटने की वारदात कर चुकी है, जो कि सर्दियों में ही सक्रिय होती है। एक बार तो एकसाथ शहर के पांच एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटे थे। उस समय ग्वालियर पुलिस की टीम हरियाणा के नूह से आरोपित को पकड़कर लाई थी। यहां पूरे गांव ने पुलिस को घेर लिया था और गोलियां चलाई थी। सर्दी के समय सक्रिय होता है गिरोह: मेवाती गैंग दूसरी गाड़ियों की नंबर प्लेट लगाकर शहर में एंट्री करती है। इसके बाद एटीएम काटती है और रुपये लूटकर भाग जाती है। recent visitors 86