एमपी नगर थाने के पास हुआ दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो लोगों की मौत

 भोपाल शहर के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद बाइक को बस करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाने के पास हुआ हादसा एमपी नगर थाना पुलिस के मुताबिक बाइक क्रमांक एमपी 20 एनएम 7243 पर सवार तीन युवक थाने से चंद मीटर दूर डीबी मॉल की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पुष्प ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 2336 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस के साथ-साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाच में जुटी हुई है। recent visitors 88

बिलासपुर की मृणमयी शुक्ला ने CGPSC परीक्षा में हासिल की दूसरी रैंक

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Result) ने गुरुवार को राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. बिलासपुर के नर्मदा नगर की मृणमयी शुक्ला ने इस परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया है. मृणमयी अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगी. यह उनका छठा प्रयास था. फिलहाल, वे राज्य वित्त सेवा में कार्यरत हैं. मृणमयी ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर बनना उनका सपना था. नौकरी के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपने खाली समय का सही इस्तेमाल कर पूरी लगन से तैयारी की. जानकारी के लिए बता दें कि PSC 2023 के लिए 703 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया. दरअसल, शुरुआती परीक्षा के बाद 3597 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया जिनमें से 703 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. परीक्षा कुल 243 पदों के लिए आयोजित हुई थी. टॉप-10 में कौन-कौन है? 1. रविशंकर वर्मा 2. मृणमयी शुक्ला 3. आस्था शर्मा 4. किरण राजपूत 5. नंदिनी 6. सोनल यादव 7. दिव्यांश सिंह चौहान 8. सशांक कुमार 9. पुनीत राम 10. उत्तम कुमार फर्स्ट रैंक पर कौन आया ? बलौदाबाजार के रविशंकर वर्मा ने पहली रैंक हासिल की है. वे फिलहाल बैकुंठपुर में जिला रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. रविशंकर ने एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और बाद में प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला लिया. 24वीं रैंक पर शिशिर द्विवेदी सरगुजा के अंबिकापुर निवासी शिशिर द्विवेदी ने 24वां स्थान हासिल किया. इंटरव्यू में कम अंक मिलने के कारण वे टॉप 10 में नहीं आ सके. शिशिर ने बताया कि वे हर दिन 6-8 घंटे पढ़ाई करते थे. वे गणित में पोस्टग्रेजुएट और गोल्ड मेडलिस्ट हैं. शिशिर के माता-पिता दोनों टीचर हैं. उनकी मां ने उनकी पढ़ाई के लिए नौकरी छोड़ दी थी ताकि शिशिर को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. शिशिर का कहना है कि वह अब UPSC की तैयारी करेंगे. recent visitors 60

कलेक्टर पहुंचे सिम्स, व्यवस्था परखने मरीजों से जाना की कैसी है सुविधा

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण गुरुवार को सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) का निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सिम्स की व्यवस्था की बारे में जानकारी न लेते हुए सीधे वार्ड पहुंचकर मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्था जानने की कोशिश की। यहां मरीजों से उन्हें मिलाजूला फीडबैक मिला। निर्माण कार्यो की गति में तेजी लाकर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश कुछ ने व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया तो कुछ ने चिकित्सकीय सुविधा को और भी बेहतर बनाने की आवश्यकता बताया। इसके बाद कलेक्टर ने व्यवस्था सुधारने और भी जरूरी निर्देश सिम्स प्रबंधन को दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने निरीक्षण के दौरान बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी लाकर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डों का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। व्यवस्थाओं पर संतुष्टि मेल एवं फीमेल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। तिफरा से आई सुष्मिता डोंगरे से मिल रहे इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज मिल रहा है। पामगढ़ से आई वेदमती जोशी ने भी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। नियमित साफ-सफाई के निर्देश इमलीपारा के अब्दुल रहीम ने बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके बाद कलेक्टर ने त्वचा रोग ओपीडी, लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।   recent visitors 65

दिव्यांश ने स्कूल में अधिकारियों को देखकर अफसर बनने का सपना देखा था, 7वीं रैंक की हासिल

रायपुर मेहनत का फल आखिरकार मिलता है, तो उसका अहसास सच में अद्भुत होता है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही प्रेरणादायक सफलता की कहानी की। पेंड्रा के 26 वर्षीय दिव्यांश सिंह चौहान ने तीसरी बार में सीजीपीएससी परीक्षा पास कर परिवार को गर्व महसूस कराया। उनके परिवार में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल है। दिव्यांश के परिजनों के अनुसार, उन्होंने घर पर रहकर कड़ी मेहनत की, और उसी मेहनत का परिणाम उन्हें अब मिला है। बता दें कि सीजीपीएससी ने 2023 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। दिव्यांश ने सातवां स्थान हासिल किया है। बचपन से था अफसर बनने का सपना पेंड्रा के 26 वर्षीय दिव्यांश सिंह चौहान ने 2023 की पीएससी परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपनी मेहनत का फल पाया, बल्कि अपने सपने को भी साकार किया। उनका यह सपना बचपन में ही तब पनपा था जब वे अपने माता-पिता के स्कूल में निरीक्षण के लिए आने वाले सरकारी अधिकारियों को देखते थे। इन अधिकारियों की कार्यशैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व ने उन्हें भी अधिकारी बनने की प्रेरणा दी। दिव्यांश के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं, और इसी कारण उन्होंने शिक्षा के महत्व को अच्छे से समझा। पेंड्रा में 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने रायपुर के शंकराचार्य कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उनका ध्यान प्रशासनिक सेवाओं की ओर मुड़ा, और उन्होंने पीएससी की तैयारी शुरू की। घर पर रहकर की मेहनत सबसे पहले उन्होंने बिलासपुर के कोचिंग क्लास से अपनी तैयारी की शुरुआत की, लेकिन जब महसूस किया कि घर पर ही अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, तो उन्होंने घर पर रहकर ही अपनी पूरी मेहनत लगाई। पहले साल 2021 में दिव्यांश ने 138वीं रैंक हासिल की, फिर 2022 में 225वीं रैंक मिली। हालांकि, पोस्टिंग नहीं मिल पाई, लेकिन उन्होंने हार मानने का नाम नहीं लिया और लगातार अपने प्रयासों को जारी रखा। आखिरकार, 2023 में उनकी मेहनत रंग लाई, जब उन्होंने पीएससी परीक्षा में 7वीं रैंक प्राप्त की। उनका अगला लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनने का है, और इस दिशा में वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनका परिवार भी उनके इस लक्ष्य को लेकर काफी उत्साहित है और चाहता है कि दिव्यांश इसी पद पर कार्यरत हो। दिव्यांश के साथ ही उनकी बहन ज्योत्सना चौहान भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। recent visitors 122

क्या व्हाट्सऐप मैसेज डिलीट हो गए हैं, ऐसे वापस पाएं

कई बार व्हाट्सऐप मैसेज डिलीट होने पर हमें काफी अजीब-सा लगता है कि करीबी दोस्तों के साथ किया चैट हमेशा के लिए खत्म हो गया। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो एक खुशखबरी है। आप व्हाट्सऐप पर डिलीट हो चुके मैसेज को वापस पा सकते हैं। व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे ज्यादातर यूजर्स शायद यह बात नहीं जानते होंगे कि हर सुबह 4 बजे व्हाट्सऐप आपके मोबाइल फोन के सारे मैसेज को रिस्टोर करता है। ऐसे में अगर आपसे कोई मैसेज धोखे से डिलीट हो गया है, तो आप इसको आसानी से वापस पा सकते हैं। ये है प्रोसेस…. 1. व्हाट्सऐप को अपने मोबाइल में से अनइंसटाॅल कर दें। 2. इसके बाद स्टोर से व्हाट्सऐप को दोबारा अपने मोबाइल में इंसटाॅल करें। 3. इंस्टाॅलेशन के प्रोसेस के समय यह एप्लीकेशन आपसे पुराने मैसेज रिस्टोर करने को पूछेगा। 4. अगर आप यस पर क्लिक करते हैं तो पिछले रिस्टोर तक आपके सारे मैसेज वापस आ जाएंगे। आप अपने व्हाट्सऐप को कंप्यूटर या मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते हैं… इसके लिए आपको गूगल क्रोम में व्हाट्सऐप वेब टाइप करना होगा। इसके बाद आप अपने मोबाइल में आ रहे अनुदेश को फॉलो करके व्हाट्सऐप को कम्प्यूटर या लैपटॉप से जोड़ सकते हैं। इसके बाद सभी मैसेज नोटिफिकेशन आपको आपके कम्प्यूटर या लैपटॉप पर मिलने लगेंगे। ध्यान रहे आपको फोन उस वक्त इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए। यह सुविधा अभी आईफोन यूजर्स के लिए नहीं है। एन्ड्रॉयड और विडोज फोन के यूजर्स अपनी व्हाट्सऐप चैट, फोटो और वीडियो को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। प्ले स्टोर से व्हाट्सऐप लाॅकर एप इंस्टॉल करके आप पिन डालकर अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को लॉक कर सकते हैं। आईफोन यूजर्स इस सुविधा को जेलब्रेकिंग के माध्यम से इस्तेमाल कर सकते हैं।   recent visitors 59

WTC Final की रेस में बने रहने के लिए सीरीज के साथ -साथ भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतने होंगे इतने मैच, मुश्किल है गणित

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 295 रनों से जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय टीम की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड ले ली. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर (शुक्रवार) से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. WTC फाइनल के लिए 5 टीमें रेस में… पर्थ टेस्ट में जीत के चलते भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी फायदा पहुंचा. भारतीय टीम WTC टेबल में फिर से पहले नंबर पर आ गई. WTC की ताजा अंकतालिका पर नजर डालें तो इसमें फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दिख रहा है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें भी फाइनल की रेस में हैं. जबकि पाकिस्तान समेत चार टीमें फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं. फाइनल मुकाबला जून 2025 में क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारतीय टीम के अब तक 15 मैचों में 9 जीत, 5 हार और एक ड्रॉ से 110 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 61.11 प्रतिशत है. भारत को मौजूदा चक्र में 4 मैच और खेलने हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हैं. उधर WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. कंगारू टीम के 13 मैच में 8 जीत, चार हार एवं एक ड्रॉ से 90 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 57.69 है. उधर श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका के नौ मैचों में 55.56 प्रतिशत अंक हैं. वहीं न्यूजीलैंड चौथे, साउथ अफ्रीका पांचवें और इंग्लैंड छठे पायदान पर है. जबकि पाकिस्तान सातवें, वेस्टइंडीज आठवें और बांग्लादेश नौवें नंबर पर है. हालांकि इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से आउट हो चुका है. भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी के चार में से तीन टेस्ट जीतने होंगे और एक मुकाबले को ड्रॉ कराना होगा. अगर भारतीय टीम एक भी मैच गंवाती है तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. भारतीय टीम अधिकतम 69.30% अंकों तक पहुंच सकती है. ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर WTC फाइनल में पहुंचने के लिए 6 में से पांच मुकाबले जीतने होंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ अपने घर पर चार और टेस्ट मैच खेलने हैं. फिर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उसे भारतीय उपमहाद्वीप का दौरा करना है. श्रीलंका के लिए भी समीकरण साफ है. उसे WTC फाइनल में पहुंचने के लिए चाारों मुकाबले जीतने होंगे. श्रीलंका फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. फिर उसे अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है. न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत के खिलाफ उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी. इसके बावजूद न्यूजीलैंड के लिए समीकरण अब भी मुश्किल है. कीवी टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. यदि कीवी टीम इन तीनों मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो ही उसके लिए कुछ चांस बनेगा. साउथ अफ्रीका के लिए भी समीकरण काफी स्पष्ट है. साउथ अफ्रीकी टीम यदि चारों मैच जीत लेती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी. साउथ अफ्रीकी टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. फिर उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की भी मेजबानी करनी है. फाइनल का समीकरण (दूसरे नतीजों पर निर्भर रहे बिना) ऑस्ट्रेलिया: 6 में से 5 जीतने पर भारत: चार में 3 जीत और एक ड्रॉ श्रीलंका: चार में से चार जीतने पर न्यूजीलैंड: 3 में से 3 जीतने पर* साउथ अफ्रीका: 4 में से 4 जीतने पर बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी प्वाइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 प्वाइंट मिलेंगे. वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे. चूंकि प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है.   recent visitors 68

मध्य प्रदेश में दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट के बाद ठंड और कोहरे का डबल अटैक

भोपाल दिसंबर से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज 29 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार तेज होंगी और ठंड व कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।दिसंबर में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी। खास करके मालवा-निमाड़ क्षेत्र में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक,  वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम , दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र और अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। वही हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते आज से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होगी जिससे तापमान में एक-दो दिन तापमान में कुछ और भी गिरावट होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल     गुरुवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।     हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।     टीकमगढ़ में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     भोपाल 10.2 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।     भोपाल में 6 दिन के बाद पारा 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा। इससे पहले की छह रातों में पारा 8.8 डिग्री से 9.8 डिग्री के बीच रहा था।     इंदौर में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट हुई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 25.9 डिग्री दर्ज हुआ। इस सीजन में यह पहला मौका है जब अधिकतम तापमान 26 डिग्री से कम रहा है। recent visitors 51