मौसम में फिर बदलाव ठंड के बीच कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

रायपुर मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब की स्थिति बनने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसका असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यूतनम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यह बन रहा है सिस्टम एक गहरा अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। उसके बाद इसके लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, श्रीलंका तट को छुते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ से 30 नवंबर से वर्षा का दौर शुरू हाेने की संभावनाएं बन रही हैं। नमी का भी प्रारंभ जारी अवदाब के बनने की वजह से प्रदेश के दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी की आगमन के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं तथा न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। इसी बीच प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में बदला स्कूलों का समय प्रदेश के बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि, राजधानी रायपुर में शीतलहर का इंतजार हो रहा है। जिन स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां छोटे बच्चों की कक्षाएं सुबह की पाली में और बड़े बच्चों की कक्षाएं दोपहर की पाली में आयोजित की जा रही हैं। recent visitors 66

भारत में लॉन्च हुई ऑडी की SUV Q7 Facelift, कीमत 88.66 लाख रुपये

नई दिल्ली Audi ने अपनी शानदार SUV Q7 Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 88.66 लाख रुपये रखी गई है. इस कार को प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. Audi Q7 Facelift में कुछ आकर्षक बदलाव किए गए हैं, जो इसे और भी मॉडर्न और प्रीमियम बनाते हैं:     नया ग्रिल: वर्टिकल क्रोम एम्बेलिशमेंट के साथ.     अपग्रेडेड हेडलाइट्स: HD मैट्रिक्स LED तकनीक और डिजिटल सिग्नेचर के साथ नए LED DRLs.     नए अलॉय व्हील्स: 19-इंच के री-डिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील्स.     कलर ऑप्शन्स: इसे पांच रंगों में पेश किया गया है—सखिर गोल्ड, वेटोमो ब्लू, माइथॉस ब्लैक, समुराई ग्रे, और ग्लेशियर व्हाइट. इंटीरियर फीचर्स इंटीरियर को प्रीमियम और हाई-टेक बनाने के लिए कुछ शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं:     ऑल-ब्लैक थीम: ब्लैक लेदरेट सीट अपहोस्ट्री के साथ.     ड्यूल कलर ऑप्शन्स: सीडर ब्राउन और सैगा बेज.     ट्राई-स्क्रीन सेटअप:         10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम.         12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले.         क्लाइमेट कंट्रोल के लिए अलग डिस्प्ले.     19-स्पीकर बैंग एंड ओल्फसेन ऑडियो सिस्टम.     4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ.     360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट. इंजन और परफॉर्मेंस Audi Q7 Facelift में वही 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इसे शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है:     पावर: 340 hp.     टॉर्क: 500 Nm.     गियरबॉक्स: ऑटोमेटिक, क्वाट्रो AWD तकनीक के साथ. परफॉर्मेंस:     0-100 km/h सिर्फ 5.6 सेकंड में.     टॉप स्पीड: 250 km/h. कीमत और वेरिएंट्स Audi Q7 Facelift को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:     प्रीमियम प्लस: ₹88.66 लाख.     टेक्नोलॉजी: ₹97.81 लाख. प्रतिस्पर्धा Audi Q7 Facelift का भारतीय बाजार में मुकाबला इन SUV से है:     BMW X5: ₹97 लाख – ₹99 लाख.     मर्सिडीज GLE: ₹97.85 लाख.     वोल्वो XC90: ₹1.01 करोड़. Audi Q7 Facelift प्रीमियम SUV सेगमेंट में एक शानदार विकल्प है. यह अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के अलावा, अपग्रेडेड इंटीरियर और एक्सटीरियर के कारण और भी आकर्षक बन गई है. यदि आप एक लग्ज़री SUV खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो Audi Q7 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. recent visitors 59

छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित 12 पुस्तकों का सीएम ने किया विमोचन

रायपुर पद्मश्री सम्मान से विभूषित छत्तीसगढ़ की विभूतियों को दी जाने वाली सम्मान राशि प्रतिमाह पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। साय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में दिए गए अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है, जो हमें आपस में दिल से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्में काफी लोकप्रिय हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ी फिल्मों का भी बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने साहित्य परिषद में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के विलय की समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग राजभाषा छत्तीसगढ़ी को बढ़ावा देने का कार्य करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का साहित्य परिषद में विलय कर दिया गया था।साहित्यकारों को मिला सम्मान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध करने वाले छह साहित्यकारों को शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित 12 पुस्तकों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा को लोकप्रिय बनाने और राजभाषा का सम्मान देने के लिए यह जरूरी है कि हम छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत करें और नई पीढ़ी को भी छत्तीसगढ़ी बोलना सिखाए। उन्होंने साहित्यकारों से छत्तीसगढ़ी भाषा में उपन्यास, कविता और इतिहास का लेखन करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सदस्य छत्तीसगढ़ी में अपना संबोधन दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद के रूप में वे छत्तीसगढ़ी को संविधान की आठवें अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में पद्श्री डा. सुरेन्द्र दुबे और डा. रमेन्द्रनाथ मिश्र विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांस्कृतिक विकास की दिशा में बड़ा कदम इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे और डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को संरक्षित और लोकप्रिय बनाने के प्रयासों को नई दिशा दी गई। recent visitors 86

महायुति की अहम बैठक भी कैंसल, एकनाथ शिंदे गए गांव, विभागों के बंटवारे को लेकर फंसा पेच

मुंबई महाराष्ट्र में नई सरकार में विभागों को लेकर पेच फंसता नजर आ रहा है। इसके चलते महायुति की अहम बैठक भी कैंसल हो गई है। इसके बाद एकनाथ शिंदे अपने गांव चले गए हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दिल्ली में महायुति के तीनों अहम नेताओं, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर हुई। बताया जाता है कि इसमें देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने और अहम विभागों के बंटवारे को लेकर सबकुछ तय हो चुका है। अब इससे आगे की बैठक आज मुंबई में होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही कुछ अड़चन आती नजर आ रही है। अनुमान है कि शपथ ग्रहण दो दिसंबर को होगा। एकनाथ शिंदे के बैठक छोड़कर अचानक जाने से अनुमान लगाया जा रहा है नई सरकार के गठन को लेकर वह कुछ नाराज हैं। सूत्रों के मतुाबिक शिंदे अपने सतारा स्थित गांव निकल गए हैं। अब शिंदे के वापस आने के बाद यह बैठक होगी। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने इस बात की पुष्टि कि मुख्यमंत्री शिंदे के आज के सभी अप्वॉइंटमेंट्स कैंसल कर दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार गठन को लेकर हो रही बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है। शिवसेना सूत्रों के मुताबिक शिंदे सतारा में महाबलेश्वर के पास स्थित अपने गृहस्थान डारे गए हुए हैं। इससे पहले एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस करके खुद कहा था कि भाजपा जिस किसी को भी मुख्यमंत्री बनाए, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस के लिए तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता खुल गया था। अमित शाह से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने इस बातचीत को अच्छा और सकारात्मक बताया था। उन्होंने कहाकि मुंबई में महायुति गठबंधन के बाद अगले मुख्यमंत्री के बारे में फैसला हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की पोस्ट को लेकर बातें सबकुछ स्पष्ट है। लेकिन कुछ मंत्री पद को लेकर बातचीत अटकती नजर आ रही है। एनडीटीवी के मुताबिक एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला जारी रहने का अनुमान है। लेकिन नई सरकार में एकनाथ शिंदे खुद डिप्टी सीएम बनने के इच्छुक नहीं हैं। शिवसेना के विधायक और प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहाकि उनके डिप्टी सीएम बनने के चांसेज कम हैं। मुख्यमंत्री रहने के बाद डिप्टी सीएम बनना ठीक नहीं रहेगा। उन्होंने कहाकि शिंदे की जगह यह पद शिवसेना में किसी और को दिया जाएगा। बताया जाता है कि नई सरकार में भाजपा अपने पास गृह मंत्रालय रखेगी। इसके अलावा, अजित पवार की एनसीपी के पास वित्त और शिंदे की सेना के बाद शहरी विकास व पीडब्लूडी रहेगा। सरकार में भाजपा को 22 मंत्री, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 9 मंत्रीपद मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने जोरदार जीत हासिल की है। 288 सीटों वाले विधानसभा में महायुति को 230 सीटें मिली हैं। इसमें भाजपा को अकेले 132 सीटें, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 42 सीटें मिली हैं। recent visitors 50

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में आएगा भूचाल, AUS होगा टॉप-2 से बाहर, भारत पर भी लटकेगी तलवार!

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। श्रीलंका को पहली पारी में महज 42 रनों पर ढेर कर मेजबान टीम ने मैच पर अपना शिकंजा मजबूत कर लिया है। साउथ अफ्रीका के डरबन टेस्ट मैच जीतने के सबसे ज्यादा चांसेस है। ऐसे में टीम जीत के साथ सीरीज में तो 1-0 की बढ़त बनाएगी साथ ही उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा होगा। अगर साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट जीतता है तो वह न्यूजीलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ भारत के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगा। मैच के दूसरे दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। उनके पास फिलहाल 281 रनों की बढ़त है। मेजबान टीम ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में आएगा भूचाल टेंबा बावूमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 54.17 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतते ही टीम के खाते में 56.26 प्रतिशत अंक हो जाएंगे (अगर टीम को कोई डिमैरिट पॉइंट नहीं मिलता तो), इस स्थिति में साउथ अफ्रीका 5वें नंबर से छलांग मारकर सीधा भारत के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगा। वहीं पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 57.69 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी। ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में बुरी तरह रौंदने के बाद टीम इंडिया के खाते में फिलहाल 61.11 प्रतिशत अंक है और भारत टॉप पर है। भारत पर क्यों लटकेगी तलवार? टीम इंडिया फिलहाल 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से एडिलेड में डे नाइट टेस्ट मैच खेलना है। अगर भारत वह मैच हारता है तो उनके खाते में 57.29 अंक रह जाएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ उनसे आगे निकल जाएगा। साउथ अफ्रीका का दूसरा टेस्ट भी श्रीलंका के खिलाफ 5 दिसंबर से ही है। ऐसे में अफ्रीकी टीम के प्रदर्शन पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की निगाहें रहेगी। recent visitors 48

बिलासपुर में दिनदहाड़े चोरी की घटना , युवती दो मोबाइल लेकर भागी

बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित अजीज मोबाइल दुकान में गुरुवार दोपहर एक युवती ने चालाकी से दो महंगे मोबाइल चुरा लिए। घटना तब हुई जब युवती मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में आई। उसने संचालक से कुछ मोबाइल दिखाने को कहा दो अलग अलग मॉडल पसंद किए। संचालक का ध्यान भटकाया और मोबाइल ले भागी युवती ने मोबाइल फाइनेंस कराने की बात कही और संचालक को फाइनेंस प्रक्रिया में उलझाए रखा। बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटकाया और मौका पाकर दोनों मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। घटना इतनी तेजी से घटी कि संचालक को कुछ समझने का समय नहीं मिला। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद दुकान संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे युवती की पहचान हो सके। संचालक के अनुसार, चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। recent visitors 53

जबलपुर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द होगी प्रारंभ, कोलकाता अहमदाबाद और चेन्नई के लिए भी मांगपत्र भी सौंपा

जबलपुर  जबलपुर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द प्रारंभ होगी। यह आश्वासन केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सांसद आशीष दुबे को दिया है। सांसद दुबे ने 28 नवंबर को नई दिल्ली में नागरिक विमानन मंत्री से भेंट कर जबलपुर से देश के विभिन्न नगरों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया। महाकुंभ के लिए जबलपुर से 16 दिन के लिए चलेगी विमान सेवा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए जबलपुर से विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। 10 जनवरी से एलायंस एयर की उड़ान जबलपुर से प्रयागराज जाएगी। यह विमान पहले दिल्ली से रात आठ बजे जबलपुर आएगा और फिर प्रयागराज के लिए 8.25 बजे रवाना होगा। कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग सौंपा केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि जबलपुर से पुणे के बीच शीघ्र उड़ान प्रारंभ की जाएगी। इस उड़ान को हरी झंडी दिखाने वे स्वयं जबलपुर आएंगे। सांसद दुबे ने जबलपुर से पुणे, जबलपुर से कोलकाता, जबलपुर से अहमदाबाद और जबलपुर से चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा। जनभावना के अनुरूप जबलपुर में विमान सेवा की आवश्यकता से अवगत कराया था …     सांसद ने कहा कि जबलपुर से देश के महत्वपूर्ण नगरों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने की अत्यंत आवश्यकता है। सांसद ने अक्टूबर में भी भेंट की थी।     सांसद दुबे ने कहा कि पूर्व में जबलपुर से अनेक नगरों की उड़ानों को आर्थिक रूप से अच्छा प्रतिसाद और लगभग फुल लोड मिलता रहा है।     उड़ानें यात्री क्षमता के लक्ष्य की पूर्ति करती हैं इसीलिए अब जबलपुर से फ्लाइट कनेक्टिविटी का विस्तार हर पहलू से समय की महत्वपूर्ण मांग है।     जहां बड़े रक्षा संस्थान सहित महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान स्थित हैं वहीं पर्यटन के लिहाज से भी जबलपुर में विमान सेवा की महती आवश्यकता है।     फ्लाइट कनेक्टिविटी बेहतर होने से जबलपुर के समग्र विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी सांसद ने नागरिक विमानन मंत्री नायडू से चर्चा की। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से होने वाली असुविधा के बारे में बताया सांसद ने बताया कि पहले जबलपुर से देश के विभिन्न महानगरों व नगरों के लिए सीधी अथवा वन स्टाप उड़ान उपलब्ध थी परंतु पिछले कुछ महीनों में इसमें कमी आई है। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से जबलपुर के नागरिकों को होने वाली असुविधा के बारे में सांसद ने मंत्री से चर्चा की। मुंबई जाने के लिए भी पुणे से एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जबलपुर से पुणे के बीच उड़ान प्रारंभ किये जाने की मांग बड़े पैमाने पर की गई थी। महाकुंभ के लिए जबलपुर से चलेगी विमान सेवा 10 जनवरी से एलायंस एयर शुरू कर रहा उड़ान कुंभ जाने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु सड़क रेल मार्ग से निकलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वायु मार्ग भी दिया गया है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। एलायंस एयर ने भी 26 जनवरी तक यह उड़ान रखी है। इस संबंध में कंपनी की तरफ से एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रबंधन को भी सूचना दे दी गई है।   recent visitors 64